Friday, May 9, 2025
Homeधर्मVastu Tips: घर से हटाना है नकारात्मक ऊर्जा तो आजमाएं ये आसान...

Vastu Tips: घर से हटाना है नकारात्मक ऊर्जा तो आजमाएं ये आसान वास्तु उपाय

Vastu Tips : हर कोई चाहता है कि उसके परिवार में सुख-शांति और खुशियां बनी रहें। इसके लिए लोग खूब मेहनत भी करते हैं। हालांकि कई लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। घर में किसी न किसी वजह से कलह या लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। यदि आपको भी ऐसा लगता है कि आपके घर में भी बात-बात पर झगड़े हो रहे हैं तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है तो परिवार के लोगों में कलह, घर में आर्थिक समस्याएं आदि बढ़ने लगती हैं। हालांकि घर की नकारात्मकता को समाप्त करने के लिए वास्तु में कई कारगर उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं बल्कि समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के उन उपायों के बारे में जिससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी.

दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें मिट्टी का पात्र

यदि आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गई है तो घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में एक मिट्टी के पात्र में पानी भरकर रख दें। इस उपाय से आप थोड़े ही दिनों पाएंगे कि घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो गई हैं।

नमक पानी का पोछा

घर से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए पोछा लगाते समय पानी में नमक या फिटकरी के कुछ अंश डाल दें। वास्तु में ऐसी मान्यता है कि नमक और फिटकरी से जल्द ही नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।

पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं

यदि आपके घर का प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की ओर है तो यहां पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं। इससे घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।

इस जगह पर रखें कपूर

इसके अलावा घर में जिस भी जगह में वास्तु दोष है वहां थोड़ा सा कपूर रख दें। कुछ दिन बाद जब वह कपूर खत्म हो जाए तो वहां फिर से कपूर रख दें। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा व घर में धन धान्य की वृद्धि होगी।

तुलसी का पौधा जरूर लगाएं

तुलसी के पौधे को बेहद शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।

घोड़े की नाल लगाएं

घोड़े की नाल को ऊपर की तरफ पॉइंट करते हुए लटकाएं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह सभी अच्छी ऊर्जाओं को आकर्षित और समाहित करता है। घोड़े की नाल को लगाने से घर में धन भी आक‍र्षित होता है और सभी प्रकार की नकारात्‍मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।

घर की खिड़कियां खुली रखें

सुबह उठते ही आपको अपने घर की खिड़कियां खोल देनी चाहिए, जिससे सूरज की रोशनी घर में प्रवेश कर सके। ताज़ी हवा अंदर आने के लिए अपने घर की सभी खिड़कियां खोलकर ही दिन की शुरुआत करें। यह उपाय किसी भी स्थिर ऊर्जा को साफ करने में मदद करेगा। इसके बाद अपने घर को व्यवस्थित करने के लिए थोड़ा समय निकालें। कभी भी घर से निकलते समय घर को अस्त व्यस्त नहीं छोड़ना चाहिए। यह आपके घर में ऊर्जा के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

खराब चीजों को घर से तुरंत हटा दें

ऐसी किसी भी चीज़ से तुरंत छुटकारा पाएं जिसकी आपको आवश्यकता एक साल या उससे ज्यादा समय से नहीं पड़ी है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। किसी भी बंद घड़ी को तुरंत ठीक कराएं, यदि ये खराब है तो इसे घर से बाहर कर दें। ऐसा कोई भी टूटा सामान या बर्तन घर में न रखें जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

घर में मोमबत्तियां, क्रिस्टल और पौधे रखें

नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए घर में मोमबत्तियों, क्रिस्टल और पौधों (घर की किस दिशा में रखें पौधे)जैसी चीजों को जोड़कर अधिक शांतिपूर्ण वातावरण बनाने पर ध्यान दें। ये वस्तुएं आपको अधिक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती हैं और आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी मदद करती हैं।

घर के कोनों की करें सफाई

घर के कोने-कोने की सफाई करते हुए अपने घर को अंदर से बाहर की तरफ साफ करें। ज्यादातर नकारात्मकता घर के कोने में जमा हो जाती है जहां हम ज्यादातर रोज झाड़ू नहीं लगाते हैं। घर को अच्छी तरह से साफ करें और जालों को भी हटाते रहें, ताकि सकारात्मकता बनी रहे।

घर में मंत्रों का उच्चारण करें

सुबह उठकर अपने इष्टदेव का ध्यान करें और मंत्रों का उच्चारण करें। यदि आप मंत्र उच्चारण करना नहीं जानते हैं तो स्पीकर पर मंत्र और गाने चलाएं। कोई भी मंत्र एक ध्वनि, शब्दांश, शब्द या शब्दों का समूह है जिसमें आध्यात्मिक या मनोवैज्ञानिक शक्ति होती है। यह आमतौर पर बार-बार दोहराया जाता है। इनका उपयोग कई धर्मों और संस्कृतियों में किया जाता है। घर में सकारात्मकता का सबसे अच्छा मंत्र गायत्री मंत्र हो सकता है। वैकल्पिक रूप से आप हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं, यह जप आपके घर से किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को हटा देगा।

ये हैं घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त करने के लिए कुछ आसान उपाय जन्हें आप अपने जीवन में ढालकर सुख समृद्धि बनाए रख सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group