Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मVastu tips: सुख-समृद्धि में सबसे बड़ी बाधा हैं ये 5 चीजें, तुरंत...

Vastu tips: सुख-समृद्धि में सबसे बड़ी बाधा हैं ये 5 चीजें, तुरंत हटा दें वरना परिवार में हो सकते हैं झगड़े

Vastu tips: सुख-समृद्धि के लिए घर में वास्तु के हिसाब से चीजों का ठीक होना बहुत जरूरी माना जाता है। ज्योतिषविदों का कहना है कि घर में रखी कुछ चीजें अशुभता का प्रतीक होती हैं।इन चीजों के घर में रहने से इंसान की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र सनातन ज्योतिष विज्ञान का वह अंश है, जो घर, मकान, दुकान आदि सभी निर्माण कार्यो को शास्त्रोक्त विधि से कराने में सहायक होता है। वास्तु शास्त्र सही चीजों का सही दिशा में रखा होना बेहद जरूरी होता है। इन चीजों की अनदेखी कई बार आपको भारी पड़ सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार,

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी कई चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसे अपनाने से घर में सुख-शांति, खुशी और सकारात्मकता आती है। अगर इन नियमों को न माना जाए तो अपने घर में वास्तु दोष लगने के साथ-साथ कई परेशानियां हो सकती हैं। वहीं कई बार देखा जाता है कि लोग अपने घरों में कुछ ऐसी चीजों को रख देते हैं जिसे रखने से घर-परिवार पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

घर में रखी हुईं कुछ वस्तुएं दरिद्रता का प्रतीक मानी जाती हैं

दरअसल, घर में रखी हुईं कुछ वस्तुएं दरिद्रता का प्रतीक मानी जाती हैं। कई बार जाने-अनजाने में हम अपने घर, दुकान, आफिस में कुछ ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिनसे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिससे तरक्की, रिश्ते, आय, स्वास्थ्य, गृह क्लेश और मानसिकता आदि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में कुछ चीजों को घर से निकाल देना ही बेहतर होगा। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करती हैं। आइए ज्योतिषाचार्य पं. शास्त्री से जानते हैं कि घर में किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

पुरानी या टूटी हुई मूर्तियां

ऐसा माना जाता है कि घर में देवी-देवताओं की पुरानी या टूटी हुई मूर्तियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर में आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए कभी भी घर में पुरानी या टूटी हुई मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य बढ़ता है और धन-सम्पदा में कमी आती है। ऐसे में यदि आपके घर में खंडित मूर्तियां हैं तो इनको पवित्र नदियों में विसर्जित कर नई मूर्तियों को मंदिर में स्थापिक करना चाहिए।

बंद घड़ी: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में रुकी हुई घड़ी रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर में बंद घड़ी पड़ी है तो उसे निकाल देना चाहिए। इस तरह की चीज जीवन में कई तरह की रुकावटें पैदा करती है। साथ ही घर में कलह बढ़ती है।

टूटे बर्तन: टूटे बर्तन घर में रखना भी शुभ नहीं माना जाता है। अगर आपके घर में टूटे या चटखे बर्तन हों, तो समय से पहले सफाई में उनको भी घर से बाहर करना बेहतर होगा। तभी खुशियां आपके द्वार पर दस्तक दे सकती हैं।

टूटा फर्नीचर: घर में रखा हुआ टूटा-फूटा फर्नीचर बुरा प्रभाव डालता है। इसको हमेशा सही स्थिति में ही रखना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में वास करें, तो घर में रखा हुआ टूटा-फूटा फर्नीचर आपको घर से बाहर जरूर कर देना चाहिए।

टूटा कांच: कांच की टूटी-चटखी चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही खुशियां और धन की हानि भी होती है। इसलिए घर में टूटा कांच या शीशा कभी नहीं रखना चाहिए। इसलिए सफाई में आप अपने घर से टूटे-चटख़े कांच और मिरर को सबसे पहले बाहर करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments