Thursday, October 5, 2023
Homeधर्मVastu Tips: बेडरूम और किचन में की गई ये गलतियां बना देंगी...

Vastu Tips: बेडरूम और किचन में की गई ये गलतियां बना देंगी कंगाल

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर एक हिस्से का खास महत्व होता है.हर व्यक्ति के अंदर अच्छी और बुरी आदतें होती हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जानें अनजाने में हमें वो आदतें हमें नुकसान पहुँचती है। अनजाने में हम गलतियां तो करते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार इन गलतियों की वजह से घर में कलह भी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में इन छोटी-छोटी बातों का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी आदतें बताई गई हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं दोहराना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम और किचन दोनों ही घर के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। ऐसे में किचन और बेडरूम से जुड़ी गलतियां आपको कंगाल बना सकती है। इतना ही नहीं रिश्तों में भी मनमुटाव हो जाता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो गलतियां जिन्हें करने से बचना चाहिए।

बेडरूम से जुड़ी गलत आदतें

  • अक्सर लोग बेडरूम का इस्तेमाल डाइनिंग रूम की तरह करती हैं। यानि अक्सर लोग बिस्तर पर बैठकर भोजन करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना खाने की आदत गलत होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। इसके अलावा गंदे बिस्तर पर सोने से रात में बुरे सपने आते हैं और धन हानि भी होती है।
  • कभी-कभी, हम अपना कप चाय या कॉफी बिस्तर के पास, बेडसाइड टेबल पर छोड़ देते हैं। अपने बिस्तर या कमरे में बिना धुले बर्तन न रखें। अन्यथा, यह गरीबी का कारण बन सकता है। आमतौर पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अखबार या किताबों से जुड़ी कोई भी चीज तकिए के नीचे न रखें। ऐसी चीजों को सिर के नीचे रखने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे लोग जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं।

किचन से जुड़ी गलत आदतें

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में भोजन नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करे से किचन झूठ हो जाता है और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। इसीलिए स्थान की दिक्कत है तो रसोई से थोड़ी दूर बैठकर भोजन करें।
  • रसोईघर में जूठे बर्तन छोड़ने से मां अन्नापूर्णा नाराज हो जाती हैं। इसलिए सोने से पहले रसोईघर की सफाई करें और जूठे बर्तन साफ कर लें। यदि आप किसी कारण रात में बर्तन नहीं धो सकते हैं तो बर्तन में पानी डाल दें।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में मंदिर नहीं बनाना चाहिए। किचन में तामसिक भोजन बनाना और वहां मंदिर रखना मां लक्ष्मी को नाराज करता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के सामने कभी भी बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। किचन-बाथरूम का आमने-सामने होना बड़ा वास्तु दोष पैदा करता है और घर के लोगों को धन हानि करवाता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments