Tuesday, February 4, 2025
HomeमनोरंजनNational Film Awards:69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में गंगूबाई कठियावाड़ी का जलवा, अल्लू...

National Film Awards:69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में गंगूबाई कठियावाड़ी का जलवा, अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

National Film Awards : नई दिल्ली में गुरुवार शाम 2021 के लिए 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं का एलान किया गया। इस बार नेशनल अवॉर्ड्स में गंगुबाई कठियावाड़ी, सरदार उधम, आरआरआर जैसी फिल्मों का बोलबाला रहा। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए और कृति सेनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। वहीं द कश्मीर फाइल्स नरगिस दत्त बेस्ट फीचर फिल्म ऑन नेशनल इंटग्रेशन अवॉर्ड दिया गया है।

नेशनल अवॉर्ड्स में एसएस राजामौली की आरआरआर, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई कठियावाड़ी और शूजीत सरकार की सरदार उधम सिंह छाई रही। इसके अलावा अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा का भी यहां जलवा देखने को मिला है। फीचर फिल्म की 31 कैटगरी, नॉन फीचर फिल्म की 24 कैटगरी और बेस्ट राइटिंग की तीन कैटगरीज़ में ज्यूरी ने अवॉर्ड्स का एलान किया है। कई बड़े फिल्मकार और कलाकारों को इस बार भी अवॉर्ड मिलने की उम्मीद थी।

हर किसी की जुबान पर सिर्फ पुष्पा भाई का नाम

पुष्पा- द राइज पार्ट 1, 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के बाद ही धमाल मचा दिया था। हर किसी की जुबान पर सिर्फ पुष्पा भाई का नाम था। इस फिल्म में एक्टर अल्लू अर्जुन ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में वो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते नजर आए थे। फिल्म के हिंदी वर्जन ने ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी।

आलिया भट्ट को मिला अवॉर्ड

आलिया भट्ट ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया ने मुंबई क्वीन ऑफ माफिया गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभाया था। फिल्म ने 129 करोड़ का बिजनेस किया था।

कृति सेनन को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला

एक्ट्रेस कृति सेनन को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने फिल्म मिमी के लिए ये अवॉर्ड हासिल किया है। ये 2021 में रिलीज हुई थी। इसे लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में कृति सेनन के रोल को काफी सराहा गया था।

किस-किस को मिला अवॉर्ड

  • बेस्ट नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- द कश्मीर फाइल्स
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म- RRR
  • बेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/ RRR
  • बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी
  • बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
  • बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
  • बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)


RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group