Tuesday, May 30, 2023
Homeमनोरंजनसुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग अर्सलान गोनी को रोमांटिक अंदाज...

सुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग अर्सलान गोनी को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश.. 

सुजैन खान अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ स्पॉट की जाती है। दोनों अक्सर साथ में घूमते और रोमांटिक पोज देते नजर आ जाते हैं। आज अर्सलान गोनी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है।

सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्सलान के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पी हैप्पियस्ट बर्थडे माई लव। तुम एक बहुत बेहतरीन इंसान हो। तुम मेरे प्यार की परिभाषा हो। और हम इसे जिंदगीभर ऐसे ही बनाए रखेंगे। इसके अलावा उन्होंने इस पोस्ट पर खूब सारे प्यार और नजर वाले इमोजी बनाएंगे।

बता दें कि सुजैन खान ने पहले अभिनेता ऋतिक रोशन से शादी की थी। अब वह पिछले कुछ समय से अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। खबरों के मुताबिक सुजैन खान और अर्सलान गोनी की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। दोनों का कई बार एक-दूजे से सामना हुआ और धीरे-धीरे वे एक-दूसरे को दिल दे बैठे। सुजैन खान ने अपने 43वें जन्मदिन पर अपने और अरसलान गोनी के रिलेशनशिप की घोषणा की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group