Wednesday, March 22, 2023
Homeमनोरंजनइन अभिनेत्रियों को प्यार में मिला धोखा....

इन अभिनेत्रियों को प्यार में मिला धोखा….

छोटे पर्दे की कई अभिनेत्रियों ने पहले प्यार किया और फिर अपने पार्टनर के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गईं। शादी के बाद कुछ समय तक उनकी मैरिड लाइफ में सब कुछ हैप्पी-हैप्पी रहा, लेकिन फिर किसी न किसी वजह से कुछ कपल्स के रिश्तों में कड़वाहट आने लगी। हद तो तब हो गई जब टीवी की कई एक्ट्रेसेस को शादी के बाद धोखा मिला और पतियों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स ने उनकी शादीशुदा जिंदगी को तबाह कर दिया। ‘बिग बॉस’ फेम राखी सावंत इन दिनों पति आदिल खान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाकर चर्चा में हैं। राखी इकलौती नहीं हैं, जिन्होंने अपने पतियों पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया है।  इससे पहले भी कई एक्ट्रेस ने पतियों पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया। आइए आपको बताते हैं कि अभी तक किन अभिनेत्रियों को उनके पति ने धोखा 

राखी सावंत

राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाकर सुर्खियां में हैं। राखी सावंत ने आदिल पर मारपीट करने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। राखी का कहना था कि आदिल का निवेदिता चंदेल के साथ अफेयर चल रहा है। इस वक्त आदिल जेल में हैं।
विज्ञापन

चारू असोपा

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा अपने पति राजीव सेन से अलग हो गई हैं। चारू ने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के साथ-साथ कई आरोप लगाए। एक्ट्रेस की मानें तो जब भी राजीव उनसे लड़ाई करते थे तो अचानक गायब हो जाते थे या फिर दिल्ली चले जाते थे, जहां उनका किसी से अफेयर चल रहा था।

निशा रावल

छोटे पर्दे और बड़े पर्दे पर नजर आ चुकीं एक्ट्रेस निशा रावल ने साल 2021 में अपने पति करण मेहरा के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस ने पहले तो उन पर मारपीट का आरोप लगाया था, लेकिन फिर बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि करण का उनकी को-स्टार के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।
विज्ञापन

रश्मि देसाई

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने को-स्टार नंदीश सिंह संधू को दिल दे बैठी थीं और उनसे शादी भी कर ली, लेकिन दोनों की शादी चार साल बाद तलाक पर आकर खत्म हो गई। दरअसल, रश्मि ने अपने पति नंदीश पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। कहा जाता है कि इसी वजह से दोनों अलग हो गए थे।

बरखा बिष्ट

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता अलग-अलग अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। उनकी शादी में खटपट चल रही है। कहा जाता है कि इंद्रनील का बंगाली एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से बरखा ने उनसे अलग होने का फैसला किया।
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group