Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलLakshadweep : सिर्फ इतने रुपये खर्च करके करें लक्षद्वीप की सैर, जानें...

Lakshadweep : सिर्फ इतने रुपये खर्च करके करें लक्षद्वीप की सैर, जानें पैकेज की डिटेल

Lakshadweep : भारत में हर साल देश-विदेश के लोग लक्षदीप अंडमान कोच्चि रामेश्वरम विशाखापट्टनम गंगासागर गोवा और चेन्नई जैसे कई बीच घूमने आते हैं। इन दिनों भारत में लक्षद्वीप (Lakshadweep) समूह की काफी चर्चा हो रही है और मालदीव का काफी विरोध हो रहा है। भारत में दवाब के बाद मालदीव ने अपने तीन मंत्रियों का सस्पेंड कर दिया है और अब राष्ट्रपति पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा हो रही है। वहीं दूसरी ओर इसी से संबंधित खबरों की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के लक्षद्वीप यात्रा के बाद खुद सभी देशवासियों को लक्षद्वीप घूमने की सलाह दी है। इसके बाद से ही लाखों सोशल मीडिया पर लोग लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर रहे हैं और इसकी सुंदरता व स्वच्छता की खूब तारीफ कर रहे हैं। लक्षद्वीप जाने का खर्चा कितना है और किन डेस्टिनेशन पर आपको गुजरना होगा। इस लेख में हम आपको इन सब सारे सवालों का जवाब देंगे।

लक्षद्वीप जाने का समय

लक्षद्वीप बारहों महीने जाया जा सकता है, लेकिन आमतौर पर लक्षद्वीप का तापमान 20 डिग्री सेल्यियस और 30 डिग्री सेल्सियस रहता है, इसलिए यहां पर अक्टूबर से मई के बीच यात्रा की जा सकती है। इस जगह पर गर्मी में भी मौसम बहुत सुहाना रहता है। आप सर्दी के मौसम में यहां आते हैं तो सबसे बढ़िया रहेगा।

लक्षद्वीप जाने का साधन

लक्षद्वीप फ्लाइट और रेल दोनों से जा सकते हैं। अगर आप फ्लाइट से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो आपको कोच्चि के अगत्ती हवाईअड्डे के लिए टिकट बुक कराना होगा। अगत्ती पहुंचने के बाद यहां से नाव या हेलीकॉप्टर से अन्य दीपों पर पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से लक्षद्वीप के फ्लाइट किराया एक तरफ का करीब 12 हजार रुपए तक है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट से यह किराया 9 हजार से 11 हजार के बीच है। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी कई एयरलाइन कंपनियां अगत्ती हवाईअड्डे के लिए डायरेक्ट फ्लाइट प्रोवाइड कराती है।

लक्षद्वीप में घूमने की जगह

वहीं दिल्ली से ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी कोने से लक्षद्वीप जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं है, इसके लिए आपको केरल के एर्नाकुलम साउथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा। वहां से आपको समुद्र और हवाई मार्ग से लक्षद्वीप पहुंचना होगा। दिल्ली से आपको एर्नाकुलम जाने के लिए हिमसागर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, टीवीसी राजधानी, केरल एक्सप्रेस और मिलेनियम एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनें मिल जाएंगी।

आपको बता दें कि लक्षद्वीप किसी भी तरह से किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं है और यहां पर शांति के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता भी है। यहां समुद्र की सुंदर नजारा होता है और एडवेंचर पसंद लोगों के लिए कई एक्टिविटी भी हैं। यहां पर आप अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय द्वीप, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। अगर आपको अच्छे से लक्षद्वीप घूमना है तो कम से कम 4 या 5 दिन के टूर का प्लान बनाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments