Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलनवंबर में बनाएं भारत की इन जगहों पर घूमने का प्लान, बजट...

नवंबर में बनाएं भारत की इन जगहों पर घूमने का प्लान, बजट में रहकर कर सकते हैं भरपूर मजा

Best Places to Visit in November: नवंबर के महीने में भी ज्यादातर जगहों का मौसम सुहावना होता है। जब आप नॉर्मल कपड़े पहनकर घूमने-फिरने का आनंद ले सकते हैं। नवंबर का महीना घूमने के लिए बेस्ट होता है। इस मौसम में आप ऐतिहासिक जगहों से लेकर धार्मिक, एडवेंचरस और यहां तक कि ट्रैकिंग वाली जगहों की भी प्लानिंग कर सकते हैं। और तो और नवंबर का सुहावना मौसम नेशनल पार्क से लेकर बीचे घूमने के भी अनुकूल होता है। तो अगर आप भी इस महीने घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन जगहों को कर सकते हैं अपनी लिस्ट में शामिल।

राजस्थान का पुष्कर शहर

राजस्थान का पुष्कर शहर, नवंबर महीने में घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां का पुष्कर मेला दुनियाभर में काफी मशहूर है। इस पुष्कर मेले में आप ऊंटों की रेस, ऊंट की सवारी और डेजर्ट सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश का उज्जैन

मध्य प्रदेश का उज्जैन यूं तो घूमने के लिए मध्य प्रदेश में कई जगह हैं। लेकिन लोगों के बीच मध्य प्रदेश का उज्जैन धार्मिक महत्व रखता है। मध्य प्रदेश घूमने के लिए नवंबर का महीना अच्छा रहता है। यहां आप शहर के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन और झील का मजा ले सकते हैं।

कर्नाटक का कूर्ग

कर्नाटक का कूर्ग दक्षिण भारत के कश्मीर के तौर पर पहचाने जाने वाला कूर्गशहर नवंबर के महीने में घूमनेके लिए अच्छा है। बता दें, कूर्गकर्नाटक में स्थित है, जो कि भारत के स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह मौजूद एक छोटे सेहिल स्टेशन की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता आपको शहर के तनाव सेदूर ले जाएगी। शांत जगह पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेहतरीन हैं।

हम्पी,कर्नाटक –

कर्नाटक राज्य में पहाड़ियों और घाटियों की गहराई में स्थित हम्पी बेहद खूबसूरत है। हम्पी में कई मंदिर हैं, जिनकी वास्तुकला, महत्व और कहानियों के संदर्भ में एक अनूठी विशेषता है। हम्पी दुनिया भर के एडवेंचर लवर्स, वास्तुकला के प्रति उत्साही, ऑफ बीट पर्यटक प्रेमियों और भक्तों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करता है।

ऊटी, तमिलनाडु-

ऊटी को पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। यह दक्षिण भारत के तमिलनाडु में नीलगिरी की पहाड़ियों मेंबसा एक खूबसूरत हिल्स स्टेशन है। अगर आप ट्रैकिंग का शौक रखते हैं तो आपको नवंबर महीने में जरूर जाना चाहिए। यहां के ऊंचे-ऊंचे, हरे-भरे पहाड़ टैवल लवर्स को अपनी ओर आकर्षित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

शिलॉन्ग

नवंबर के सुहावने मौसम में आप शिलॉन्ग ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। नवंबर में यहां भी एक फेस्टिवल होता है जिसमें आप म्यूजिक, डांस और तायक्वांडो जैसे अलग-अलग तरह के कार्यक्रम देख सकते हैं। अगर आपके पास थोड़ा और वक्त हो, तो आप शिलॉन्ग के आसपास के नजारों के भी दर्शन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments