Tourism Destinations: यदि आप वीक एंड में घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। भारत में ऐसी कई जगह हैं, जो महंगी से महंगी भी हैं और सस्ती भी हैं, अगर आप किसी सस्ती जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो 5000 में घूमी जाने वाली इन जगहों पर जा सकते हैं।
यदि आप अपनी कार से जाते हैं तो हो सकता है आपको यात्रा में राहत मिले लेकिन बजट बढ़ सकता है। यहां जाने के लिए आपको कोटद्वार जाना होगा और उसके बाद लोकल बस से लैंसडाउन के लिए आप टैक्सी कर सकते हैं। इन ट्रिप्स को मात्र 5 हजार में पूरा कर सकते हैं।
लैंसडाउन: दिल्ली से तकरीबन 250 किमी पर बसे इस हिल स्टेशन तक पहुंचने का किराया आपके लिए 1000 रुपए से भी कम है। यदि आप अपनी कार से जाते हैं तो हो सकता है आपको यात्रा में राहत मिले लेकिन बजट बढ़ सकता है। लैंसडाउन दिल्ली से काफी सटा हुआ है, मौसम ठीक होते ही आप यहां का प्लान बना सकते हैं। पहुंचने का किराया आपके लिए 1000 रुपए पड़ेगा, वहीं, होटल आपको 700-800 रुपए प्रति रात के हिसाब से मिलेंगे। ये ट्रिप आपका 5 हजार में पड़ जाएगा।
कसोल : हिमाचल का कसोल भी देखने में बेहद ही खूबसूरत जगह है, मौसम ठीक होते ही आपका बस का किराया 600 से 1000 लगेगा। वहीं 600 से 800 रुपए होटल के कमरे पड़ेंगे। ये ट्रिप भी आपका 5000 में पूरा हो सकता है।
जयपुर : दिल्ली से 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इंडिया के सबसे बड़े राज्यों में से एक राजस्थान की राजधानी ऐतिहासिक किलों, राजा रजवाड़ों की शानो-शौकत की खूबसूरती से भरी पड़ी है। जयपुर में बस किराया 250 रुपए से शुरू होकर 1000 रुपए तक है। ट्रेन का जनरल टिकट 150 रुपए है। होटल भी 500 रुपए से एक हजार तक आपको आसानी से मिल जाएगा। वहीं खाना भी आप यहां काफी सस्ते में खा सकते हैं।
धर्मशाला : धर्मशाला घूमना आपके लिए एक यादगार अनभुव हो सकता है। यहां की वादियां आपको किसी स्वर्ग से कम नहीं लगेंगी।धर्मशाला में बस का किराया करीबन 600 रुपए से 1000 रुपए पड़ेगा। ऐसे ही ट्रेन से आप स्लीपर टिकट बुक करा सकते हैं। होटल भी आपको 1000 रुपए से भी सस्ते में मिल जाएगा। ये पूरा ट्रिप आप 5000 में पूरा कर सकते हैं।