राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचीं..

0
433

शहडोल | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय मप्र प्रवास के लिए जबलपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी मध्यप्रदेश की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। राष्ट्रपति लालपुर, शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने आई हैं। राष्ट्रपति का दोपहर लगभग सवा 12 बजे झारखंड की राजधानी रांची से भारतीय वायुसेना के विमान से जबलपुर के डुमना विमानतल आगमन हुआ। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मिकी ने भी स्वागत किया। विमानतल पर करीब दस मिनट रुकने के बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के साथ वायुसेना के हेलिकॉप्टर द्वारा शहडोल प्रस्थान किया।