Monday, May 29, 2023
Homeदेशजानिए अब तक भारत में कितनी वंदे भारत ट्रेन की हो चुकी...

जानिए अब तक भारत में कितनी वंदे भारत ट्रेन की हो चुकी है शुरुआत

Vande Bharat Express:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया है। जिससे काम समय में आप अपने स्थान तक पहुंच सकते है। प्रधानमंत्री ने की बहुत सारी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन

देश के अलग-अलग शहरों के बीच वंदे भारत की शुरुआत की गई है। वंदे भारत देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक है। नई दिल्ली से वाराणसी चलने वाली वंदे भारत देश की पहली सेमी स्पीड ट्रेन थी। 15 फरवरी 2019 को इसकी शुरुआत हुई।

दूसरी ट्रेन

3 अक्टूबर 2019 को दूसरी ट्रेन चली जो दिल्ली से कटरा तक का सफर तय करती है। गांधी नगर से मुंबई सेंट्रल चलने वाली वंदे भारत की शुरुआत 30 सितंबर 2022 को हुई। अंदौरा से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 13 अक्टूबर 2022 को हुई।

इसके बाद चेन्नई से मैसूर, नागपुर से बिलासपुर और हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई। नए साल के तोहफे के तौर पर 15 मई 2023 को सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की हुई थी शुरुआत। इसके बाद 10 फरवरी 2023 को मुंबई से सोलापुर और मुंबई से साइनगर शिरडी तक चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई।

2023 अप्रैल में भोपाल से दिल्ली, सिकंदराबाद से तिरुपति, चेन्नई से कोयंबटूर, दिल्ली से अजमेर, कासरगोड से तिरुवनंतपुरम चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई। 18 मई 2023 को पुरी से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group