Friday, March 29, 2024
Homeदेशमातृ मृत्यु दर में आई गिरावट पीएम मोदी ने टवीट कर कहा...

मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट पीएम मोदी ने टवीट कर कहा ‘बहुत ही उत्साहजनक परिणाम 

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में आई गिरावट को ‘बहुत ही उत्साहजनक’ करार देकर कहा कि महिला सशक्तीकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर केंद्र मजबूती से काम कर रहा है। पीएम की यह टिप्पणी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से साझा किए गए उस ट्वीट पर आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि एमएमआर में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज हुई है और यह देश में एक नया मील का पत्थर है।
उन्होंने कहा था मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में महत्वपूर्ण गिरावट आई प्रति लाख 2014-16 में 130 से घटकर 2018-20 में 97 जीवित प्रसव हो रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण मातृ और प्रसव देखभाल सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी की सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य नीतियों व पहल ने एमएमआर को नीचे लाने में जबरदस्त तरीके से सहायता की है। पीएम मोदी ने मांडविया को टैग कर लिखा यह एक बहुत ही उत्साहजनक ट्रेंड है। इस बदलाव को देखकर खुशी हुई। महिला सशक्तिकरण से संबंधित सभी पहलुओं को आगे बढ़ाने पर हमारा जोर बहुत अधिक है।’’
 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group