Saturday, July 27, 2024
Homeदेशहमारी सेना दुनिया में चौथे स्थान पर...

हमारी सेना दुनिया में चौथे स्थान पर…

ग्लोबल फायर पावर मिलिट्री स्ट्रेंथ रैैंकिंग्स 2024 की लिस्ट जारी कर दी गई है। यह रैैंकिंग दुनिया भर देशों की सेनाओं को दी जाती है कि किस देश की सेना की वल्र्ड में रैैंकिंग क्या है। ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री स्ट्रेंथ की 2024 की रैैंकिंग्स के अनुसार अमेरिका की सेना दुनिया में सबसे ऊपर है। इसके बाद विश्व में सेना के मामले में दूसरा स्थान पाया है रूस ने। रूस का युद्ध यूक्रेन से वर्तमान में चल ही रहा है। इसके बाद दुनिया में सेना के मामले में तीसरा स्थान मिला है चीन को। चौथे स्थान में हमारी सेना का नाम है जबकि पांचवें स्थान पर दक्षिण कोरिया की सेना को रैैंकिंग मिली है। इसके अतिरिक्त 6वें स्थान पर ब्रिटेन तो जापान 7 वें स्थान पर रहा है। 8वें स्थान पर तुर्किये जबकि पाकिस्तान की सेना 9वें स्थान पर और 10वें स्थान पर इटली की सेना ने स्थान पाया है।

सबसे कम ताकतवर सेना वाले देश

लिस्ट में सबसे कम सैन्य ताकत वाले देशों को भी शामिल किया गया है। भूटान के टॉप पर रहने के बाद दूसरे स्थान पर मोल्दोवा और तीसरे स्थान पर सुरीनामे का नाम है। इनके बाद सोमालिया, बेनिन, लाइबेरिया, बेलीज, सियेरा लियोन, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक और 10वें नंबर पर आईसलैंड है।

कैसे तैयार होती है लिस्ट

ग्लोबल फायरपावर ने 145 देशों की सेनाओं के बारे में जानकारी जुटाई थी। सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण, आर्थिक स्थिरता और संसाधन समेत ऐसे 60 क्षेत्रों के आधार पर इनका मूल्यांकन किया गया था। ये सभी फैक्टर्स मिलकर एक पावर इंडेक्स स्कोर तैयार करते हैं। अंत में मिले स्कोर बताते हैं कि किस देश की सेना कितनी मजबूत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments