Saturday, July 27, 2024
Homeदेशएयरपोर्ट का हैरान करने वाला वीडियो..., प्लेन के पास बैठकर खाना खाने...

एयरपोर्ट का हैरान करने वाला वीडियो…, प्लेन के पास बैठकर खाना खाने लगे यात्री

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल वीडियो में फ्लाइट के पैसेंजर्स विमान के पास बैठकर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। यह नजारा दिल्ली के आनंद विहार और कश्मीरी गेट बस अड्डे जैसा लग रहा है। वीडियो देखकर आप दंग रह जाएंगे। वायरल हो रहा वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है, जहां ‘रनवेÓ के पास टरमैक पर बैठकर कुछ लोग खाते और आराम करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में भी घने कोहरे के चलते ज्यादातर उड़ानों में देरी हो रही है। पैसेंजर्स को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। एक्स पर एक यूजर ने पैसेंजर्स का वीडियो पोस्ट किया है। जयेश नाम के यूजर ने लिखा, इंडिगो गोवा-दिल्ली के यात्री 12 घंटे की देरी से उड़ान भरने के बाद मुंबई की ओर डायवर्ट हो गए थे, इंडिगो विमान के ठीक बगल में डिनर कर रहे थे। खास बात यह है कि पैसेंजर इंडिगो विमान से कुछ ही कदम की दूरी पर खाना खा रहे थे। ऐसे में यह नजारा किसी बस अड्डे का लग रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की जा रही है। एयरपोर्ट पर रनवे के पास वाले एरिया को टरमैक कहा जाता है। इस पर केवल बस चलाने की अनुमति होती है। इस पर यात्रियों को पैदल चलने तक की अनुमति भी नहीं होती है। इसे सुरक्षा के लिहाज से प्रतिबंधित क्षेत्र माना जाता है। इस पर केवल वाहन ही चल सकते हैं। जुलाई 2022 में दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के पैदल चलने की घटना सामने आई थी। इसके बाद डीजीसीए ने एयरलाइंस पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की थी।

फ्लाइट्स में लगातार हो रही देरी के बाद इंडिगो पायलट के साथ की मारपीट

दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री ने पायलट के साथ उस समय मारपीट की, जब वह विमान में देरी के संबंध की जानकारी दे रहा था। घटना रविवार की है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीले रंग की हुडी पहना एक व्यक्ति अचानक से पायलट की ओर दौड़ा और गुस्से में उसके साथ मारपीट की। इस व्यक्ति की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब पायलट यात्रियों को विमान में देरी के संबंध की जानकारी दे रहा था। गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई-2175) में देरी कथित तौर पर एयरपोर्ट पर भारी कोहरे और ट्रेफिक के चलते हुई। सूत्रों के मुताबिक, हमला शाम करीब 7 बजे हुआ। जब लंबे इंतजार के कारण यात्रियों में तनाव बढ़ गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें एक शिकायत मिली है और हम उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments