Viral Video: कम्बल ओढ़ स्कूटर पर ही किया रोमांस

0
1687

Viral Video: मुंबई के ब्रांदा इलाके से एक वीडियो आया है जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे एक कपल स्कूल पर कंबल ओढ़े हुए सवार है। जो व्यक्ति स्कूटर चला रहा है उसकी गोद में महिला बैठी हुई है। दोनों रोमांस करते नजर आ रहे है। एक दूसरे को किस कर रहे है और यह कपल एक दूसरे को जमकर गले भी लगाते नजर आ रहा है। यह कपल इस बात से भी बेखबर है कि लोग उनका वीडियो बना रहा है या लोग क्या कहेंगे। यह कपल बिना हेलमेट पहने सड़क पर बेखौफ यह अश्लील हरकतें करते नजर आ रहा है। इनका यह सब हरकतें करते हुए वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुआ तो कुछ ही समय यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

आ रहे है तरह-तरह के कमेंट्स…

एक यूजर ने इस वीडियो को मुंबई पुलिस को भी टैग कर दिया और लोगों ने इस कपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात कही है। इस वीडियो पर लगातार तरह तरह के कमेंट्स आ रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि इस तरह से सड़क पर स्कूल चलाना खुद के लिये तो खतरा है ही यह दूसरों के लिये भी खतरा है। ऐसे लोगों को ऐसी हरकत करते देख दूसरे लोग भी इसी तरह हरकत करते हैं तो जिम्मेदार भी वही होंगे। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इनकी ऐसी हरकत की वजह सड़क पर चलने वाले दूसरों को भी परेशानी होती है। देश की आर्थिक राजधानी से आई इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है वहीं पुलिस को इसकी शिकायत की गई है।