Friday, March 29, 2024
Homeदेशबीच सड़क में किशोरी को 40 बार चाकू से गोदा, हत्यारे को...

बीच सड़क में किशोरी को 40 बार चाकू से गोदा, हत्यारे को मौत की सजा देने की मांग

नई दिल्‍ली। दिल्ली में एक प्यार में पागल आशिक ने 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी थी। 16 वर्षीय लड़की को 40 से अधिक बार चाकू से गोदकर हत्या (Stabbed to death) करने वाले आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र का है।

दिल्ली पुलिस का कहना है हत्या करने के बाद आरोपी अपनी बुआ के घर बुलंदशहर चला गया था। उसके पिता की निशानदेही पर ही उसे गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिसमें आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई थी।

मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी

मृतिका के माता-पिता ने बेटी के हत्यारे साहिल को फांसी दिए जाने की मांग की है। मृतिका के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। मैं मजदूरी करता हूं।

साहिल और साक्षी की पुरानी दोस्ती

पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की पुरानी दोस्ती थी। शनिवार को दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद साक्षी जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे में जा रही थी, तो इसी बीच आरोपी युवक ने साक्षी को रास्ते में रोका और फिर दोनों में बहस हुई। इसके बाद साहिल ने उस पर चाकू से कई हमले किए। इसके बाद उसने कॉन्क्रीट के स्लैब से लड़की के सिर पर कई हमले भी कर दिए। बुरी तरह घायल साक्षी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

दिल्ली महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। आयोग का कहना है कि हत्या के इस मामले में सब हदें पार हो गई हैं। बीते सालों में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group