Sunday, September 8, 2024
Homeदेशतीन मंजिला राम मंदिर में सोने के होंगे दरवाजे

तीन मंजिला राम मंदिर में सोने के होंगे दरवाजे

22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों तो जोरशोर से चल ही रही हैं। इसके साथ ही इसी राम मंदिर निर्माण का कार्य भी तेज गति से जारी है। इसी दिशा में भगवान राम के मंदिर में पहला सोने का दरवाजे लगा दिया गया है। राम मंदिर में लगे इस सोने के दरवाजे की जो तस्वीर सामने आई है। दो पल्ले का जो सोने का दरवाजा है उसमें मध्य में दो हाथियों की उभरी हुई आकृति दिखाई दे रही है। यह हाथी स्वागत की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। उन हाथियों के ऊपर के हिस्से में एक महल जैसी आकृति भी दिखाई दे रही है जिसके दोनों तरफ हाथ जोड़े हुए दो सेवादार दिखाई दे रहे हैं। सोने के इन दरवाजों के चारों खानों में नक्काशीदार कलाकारी दिखाई दे रही है। सोने का यह दरवाजा बहुत ही मनमोहक दिखाई दे रहा है। जानकारी मिली है कि राम मंदिर ऐसे ही लगभग 13 दरवाजों को लगाया जायेगा। जो जल्द ही लगा दिये जाएंगे।
3 मंजिला बनने वाले राम मंदिर का निर्माण साल 2024 के अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। राम मंदिर में अभी तक भूतल का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष दो मंजिल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा बताते हैं कि विशाल क्षेत्र में फैले इस मंदिर प्रांगण में कई अन्य निर्माम भी किये जाने हैं। हम यह कोशिश कर रहे हैं कि मर्यादापुरुषोत्तम राम ने जिन कर्तव्यों को पालन किया था उन्हें पूरा किया जा सके। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री तो शामिल होंगे ही इसके अतिरिक्त श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु सात हजार से अधिक लोगों का निमंत्रित किया है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group