Saturday, July 27, 2024
Homeदेशउत्तर प्रदेश के कासगंज में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी;...

उत्तर प्रदेश के कासगंज में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी; 15 की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पटियाली थाना क्षेत्र के दरियागंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। हादसे में 7 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे। ये सभी श्रद्धालु कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करके लौट रहे थे। अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद डीएम व एसपी समेत पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर मौजूद हैं।मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हादसे वाली जगह से शवों को निकाला गया। राहत- बचाव कार्य चलाया गया। हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते ही चीख-पुकार मच गई। ट्रॉली में अधिक संख्या में महिलाएं और बच्चे सवार थे।

मृतकों में 8 महिलाएं और 7 बच्चे

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों में 8 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। घायलों को पहले जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देख उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments