विजयवाड़ा। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 14 और 15 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के दो दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर रहेंगी। इस विशिष्ट यात्रा के दौरान उनका मुख्य कार्यक्रम 15 अक्तूबर को विजयवाड़ा शहर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सरस मेले में शिरकत करने का है, जहां वह विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगी।









