Home Blog Page 4872

दिवाली के मौके पर करें लो कैलोरी मिठाइयों का सेवन

0

त्योहारों में तरह तरह के पकवान खाने को मिलते हैं। कोई भी पर्व हो, मिठाइयां और पकवान के बिना अधूरा है। दीपावली के मौके पर भी बहुत सारी मिठाइयां और पकवान घर में बनते हैं। हालांकि परिवार में कोई डायबिटीज का मरीज है, तो मिठाइयों का सेवन उनके लिए गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। डायबिटीज के मरीज को त्योहार के समय अपना मन मारना पड़ता है। त्योहार के समय सेहत पर उन्हें अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, डायबिटीज रोगियों को उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। लो कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों या मिठाइयों का सेवन दिवाली में डायबिटीज मरीजों के साथ ही सभी के लिए फायदेमंद है।

अंजीर या खजूर की बर्फी
अंजीर और खजूर से बनी मिठाइयां डायबिटीज रोगियों समेत सभी के लिए फायदेमंद हैं। अंजीर और खजूर दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 से कम होता है। इनसे बनी बर्फी सेहत के लिहाज से असरदार है।

बेसन के लड्डू
बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10 होता है इसलिए दिवाली में बेसन के लड्डू का सेवन सभी लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। डायबिटीज के मरीज नियत मात्रा में ही बेसन के लड्डू का सेवन करें।

मूंग दाल का हलवा
मूंग की दाल सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। मूंग की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 38 होता है। ध्यान रखें कि मूंग दाल हलवे में चीनी की मात्रा कम हो।

नारियल के लड्डू
नारियल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 42 होता है। डायबिटीज के मरीजों समेत सभी के लिए नारियल फायदेमंद है। कम चीनी की मात्रा को मिलाते हुए नारियल के लड्डू या बर्फी बना सकते हैं।

रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, SBI ने निकाली अधिकारी संवर्ग की भर्ती, जल्द करें आवेदन…

0

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रिटायर्ड बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली हैं। इससे संबंदित एक नोटिस SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक लोग sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। SBI ने इसके लिए 10 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है, जिसकी अंतिम तारीख 31 अक्तूबर, 2022 है।

कुल पद – 47

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 21 सीटें खाली हैं।
ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12 सीटें खाली हैं।
एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 7 सीटें खाली हैं। 
एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 सीटें खाली हैं। 
ईडब्ल्यूएस के लिए  4 सीटें खाली हैं।

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। केवल न्यूनतम योग्यता और अनुभव को पूरा करने से उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने का कोई अधिकार नहीं है। बैंक द्वारा बनाई गई शॉर्ट लिस्टिंग कमेटी शॉर्ट लिस्टिंग पैरामीटर तय करेगी और उसके बाद पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा, जिन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

उम्मीदवारों को मानने होंगे बैंक के नियम
इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को बुलाने का निर्णय बैंक का अंतिम फैसला होगा। इस बारे में किसी भी अन्य चीजों पर विचार नहीं किया जाएगा।  शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 नंबर का होगा। बैंक द्वारा इंटरव्यू के क्वालिफाइंग नंबर तय किए जाएंगे।  

ऐसे करें आवेदन
अधिकारी संवर्ग के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI के आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। होम पेज पर नीचे जाकर करिअर टैब को क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलकर सामने आएगा। इसके बाद नीचे दिए गए लिंक’ Engagement of retired bank officer on contract basis’ पर क्लिक करें। पदों की जानकारी के लिए नोटिस को पढ़ें। इसके बाद ‘Apply here’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक और नई विंडो खुलेगी। अब रजिस्टर करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। 
 

बनाएं कलकत्ता फेमस चटाकेदार चुरमुर चाट

0

सामग्री – आलू, चना, हरा धनिया, हरी मिर्च, इमली का पानी, इमली की खट्टी-मीठी चटनी, पापड़ी या गोल गप्पे, नमक , मिर्च पाउडर, चाट मसाला, भुना जीरा

विधि – इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू और चना को उबाल लें। इसी के साथ इमली को पानी में भिगोएं और इमली की चटनी बनाएं। अब आलू उबल जाए तो इसके काट लें और छोटे-छोटे टुकड़े करें। फिर इसमें उबले चने डालें।अब इसमें सभी मसालें और इमली क पानी और इमली की चटनी डालें। अब हरी मिर्च को पीस लें और इसमें डालें। अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसमें आपको आलू को मैश करना है।अब पापड़ी या गोल गप्पे को तोड़ कर इसमें डालकर अच्छे से मिक्स करें।सर्विंग पत्ते पर निकालें और इसमें हरा धनिया डालकर सर्व करें।

पटाखे जलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, बरतें सावधानी….

0

दिवाली का त्योहार खुशियां लेकर आता है, लोग इस त्योहार का बड़ी बेसब्री से पूरा साल इंतजार करते हैं। इस दिन लोग अपनी खुशियां बांटने के लिए एक दूसरे का मुंह मीठा करवाने के साथ खूब पटाखे जलाते हैं। मौज-मस्ती और रोशनी का त्योहार उस समय आपके चेहरे पर उदासी बिखेर देता है,जब आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके किसी अपने के लिए खतरा बन जाती है।  

कपड़े
दिवाली के दिन पटाखे जलाते समय बच्चों को हमेशा कॉटन के कपड़े ही पहनाएं। बच्चों को कभी भी सिंथटिक कपड़े पहनाकर पटाखे जलाने के लिए न भेजें। इस तरह के कपड़े में आग लगने की संभावना ज्यादा बनी रहती है।

पटाखों की क्वॉलिटी पर भी ध्यान
पैसे बचाने के लिए कभी भी सस्ते पटाखे नहीं खरीदें। पटाखे हमेशा लीगल मैन्युफैक्चरर से ही खरीदें। पटाखों को जलाने से पहले उसके पैकेट पर लिखे सारे निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। ऐसा करने से दिवाली के दिन पटाखों की वजह से होने वाले हादसों को कम किया जा सकता है।

हाथ पर न जलाएं पटाखे
अक्सर देखा जाता है कि कुछ बच्चे अपने हाथ पर लेकर पटाखे जलाने लगते हैं और पटाखे जलाते ही उसे दूर फेंक देते हैं। इससे उनके व दूसरों के चोटिल होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। ऐसा करने से कई बार पटाखा हाथ में ही फट जाता है और बच्चा घायल हो सकता है। ऐसे में पटाखे हमेशा जमीन पर रखकर ही जलाएं।

पैरेंट्स रहें बच्चों के साथ
दिवाली के दिन पटाखे जलाते समय हमेशा घर का एक बड़ा व्यक्ति बच्चे के साथ रहें। बच्चों को कभी भी खुद से पटाखे जलाने की अनुमति न दें।

खुली जगह पर जलाएं पटाखें
कई बार ऐसा होता है कि लोग छोटी जगह पर ही पटाखे जलाने लग जाते हैं, इससे दुर्घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। पटाखा किसी के घर, बिजली के खंभे या तार पर लगने की वजह से बड़ी हानि कर सकता है। पटाखे हमेशा किसी खुले मैदान या पार्क में ही जलाएं।

बालों में एलोवेरा जेल लगाने के कमाल के फायदे

0

डैंड्रफ से छुटकारा
सर्दी का मौसम आते ही डैंड्रफ की प्रॉब्लम शुरू हो जाती है। ड्राय स्कैल्प होने की वजह से डैंड्रफ की प्रॉब्लम होती है। ऐसे में आपको डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप नहाने से आधा घंंटा पहले सिर में एलोवेरा जेल लगा सकते हैं।

सिल्की हेयर
आपको अगर कंडीशनर सूट नहीं करता, तो आप कंडीशनर की जगह पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में शैम्पू करने के बाद बालों में एलोवेरा जेल लगाकर इसे धो लें। इससे आपके बाल सिल्की नजर आएंगे।

हेयर फॉल
जिस तरह शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से कोई न कोई बीमारी आपको घेर लेती है, उसी तरह जब बालों में पोषण की कमी हो जाती है, तो हेयर फॉल होने लग जाता है। आपको सप्ताह में दो बार एलोवेरा का हेयर मास्क जरूर लगाना चाहिए।

स्कैल्प में खुजली होना
आपको अगर स्कैल्प में खुजली होती है, तो भी एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद है। आप एलोवेरा जेल में एक नींबू का रस और नारियल का तेल मिलाकर 15-20 मिनट लगे रहने दें और फिर बाल शैम्पू से धो लें। 

KPSC के जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर सहित 382 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

0

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) में कैंडिडेट्स के लिए 382 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 19 अक्टूबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट kpscrecruitment.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कर्नाटक सरकार के जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल), रनवे वाटर रिसोर्सेस डिपार्टमेंट में जूनियर इंजीनियर (मेकेनिकल), डायरेक्टोरेट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स में असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (एएसओ) और इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिस्टिकल डिपार्टमेंट में स्टैटिस्टिकल इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होगी।

योग्यता
कैंडिडेट्स के पास सम्बन्धित विषय/ट्रेड में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रूपये का शुल्क देना होगा। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

1. कर्नाटक लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट kpscrecruitment.in पर विजिट करें।
2. यहां ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
4. लॉग-इन करके सम्बन्धित पद के लिए अपना आवेदन फॉर्म भरें।

Video : Urfi Javed की बैकलेस शर्ट ने उड़ाए फैंस के होश, यूजर्स बोले- ‘पीछे का कहां गया’…

0

Urfi Javed ने अपने लेटेस्ट लुक से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है. जिस किसी ने भी उर्फी का ये लुक देखा वो हैरान रह गया अब उर्फी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है सामने आए इस वीडियो में उर्फी जावेद का बोल्ड और बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है इसके साथ ही Urfi Javed अतरंगी हरकतों से फैंस का ध्यान खींचने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं

Urfi Javed जो कि अपने अलग तरह के स्टाइल की वजह से जानी जाती हैं, एक बार फिर से उन्होंने अपना अलग अवतार साझा किया है। बैकलेस होकर उर्फी सोफे पर बैठी हैं और कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। उन्होंने इस बार शर्ट से अपनी ड्रेस बनाई है जिसे उन्होंने बैकलेस किया है जबकि फ्रंट कवर है। अपनी इन अदाओं से उर्फी ने इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है।

बोल्ड लुक में उर्फी का पोज
किसी भी कपड़े को कैसे बोल्ड लुक दिया जाए ये कोई उर्फी से सीखे। ब्लू कलर की शर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स पहने हैं। उन्होने रेड कलर की डार्क लिपस्टिक लगाई हुई है और बालों का पोनी किया है। इसके साथ उर्फी ने कैप्शन में लिखा- ‘तो आपको शर्ट पहनने के लिए शर्ट पहनने की जरूरत नहीं है।‘

यूजर्स के कमेंट्स
उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अगली बार से मैं भी शर्ट ऐसे ही ट्राई करूंगी।‘ एक यूजर ने कहा, ‘मतलब कुछ भी।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘तुमने तापमान बढ़ा दिया।‘ एक ने कमेंट किया, ‘पीछे का कहां गया’

वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले के आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम…

0

भोपाल/इंदौर| इंदौर में टीवी कलाकार वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी दंपत्ति पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है, वहीं लुकआउट सकरुलर भी जारी किया जा रहा है, ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें।

राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया है कि वैशाली ठक्कर आत्महत्या के मामले में राहुल नवलानी और उनकी पत्नी दीक्षा नवलानी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं सभी हवाई अड्डा को लुकआउट सकरुलर जारी किया जा रहा है ताकि वह दोनों देश छोड़कर बाहर न जा सके। इसके अलावा अमेरिका में वैशाली ठक्कर के जो मंगेतर है उनसे भी पुलिस संपर्क कर रही है।

ज्ञात हो कि बीते दिनों वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित आवास में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। वे तेजाजी नगर थाने के साईं बाग इलाके में रहती थी।

पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें आत्महत्या की वजह का जिक्र था। इसी के आधार पर पुलिस ने राहुल और उसकी पत्नी पर प्रकरण दर्ज किया था। उसके बाद से दोनों फरार हैं।

वैशाली ठक्कर ने ‘ये रिश्ता क्या कहता है’ टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग केरियर की शुरूआत की थी, उसके बाद उन्होंने कई सीरियलों में काम किया है। वह मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर इलाके की रहने वाली हैं और परिवार के साथ करीब एक साल से इंदौर में ही निवास कर रहे हैं। वैशाली के पिता का इंदौर में लकड़ी का कारोबार है।वैशाली ने अपने केरियर की शुरूआत वर्ष 2013 में की थी और अब तक कई सीरियल में काम कर चुकी हैं। इनमें प्रमुख हैं आशिकी, ससुराल सिमरन का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष।

मप्र में 52 लाडली लक्ष्मी पथ एवं 52 लाडली लक्ष्मी वाटिकाओं का होगा लोकार्पण

0

भोपाल| मध्य प्रदेश में बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए अमल में लाई गई लाडली लक्ष्मी योजना को नया स्वरुप दिया जा रहा है। एक तरफ जहां लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ हेागा, वहीं 52 लाडली लक्ष्मी पथ एवं 52 लाडली लक्ष्मी वाटिकाओं का लोकर्पण होने वाला है। राज्य में वर्ष 2007 में बालिका बोझ नहीं इस संदेश को लेकर लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत हुई थी। इस योजना की देश ही नहीं दुनिया में खूब चर्चा हुई। इतना ही नहीं कई राज्यों ने इस योजना को अपनाया भी। राज्य सरकार अब कॉलेज में पढ़ाई करने वाली लाडलियों को 25 हजार रुपये देने जा रही है। राज्य में लाडली लक्ष्मियों की तादाद 43 लाख को पार कर गई है।

राज्य के स्थापना दिवस पर एक नवंबर से विविध कार्यक्रम होने वाले हैं। इसी क्रम में दो नवंबर को लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के शुभारंभ मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में होगा। इसमें प्रदेश की सभी लाडली लक्ष्मियों, 52 लाडली लक्ष्मी पथ के अतिथियों को भी वर्चुअली जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी योजना की यात्रा वीडियो फिल्म एवं 17 साल-43 लाख लाडली लक्ष्मी पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि भोपाल में लाडली लक्ष्मी पथ का चयन कर लिया जाए। प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी इनका चयन पूरा कर लिया जाए। इसके अलावा लाडलियों के माता-पिता एवं अभिभावकों को मुख्यमंत्री चौहान आत्मीय पत्र भेजेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटी बोझ नहीं वरदान है। होडिर्ंग एवं पोस्टर ऐसे बनें कि वे आंगनवाड़ियों, पंचायत भवनों में स्थाई रूप से लगे रहें। लाडली लक्ष्मी पथ पर लाडली लक्ष्मी पर आधारित पेन्टिग बनायी जाये।

दो नवम्बर को होने वाले कार्यक्रम में लगभग 1500 बालिकाओं और 600 अभिभावकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 52 लाडली लक्ष्मी पथ एवं 52 लाडली लक्ष्मी वाटिका को लोकार्पित किया जाएगा।

धनतेरस पर 25 फीसदी तक बढ़ सकती है सोने की बिक्री

0

धनतेरस पर देशभर के सराफा बाजारों में रौनक बढ़ सकती है। इस दौरान सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है। कारों की मांग में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है।त्योहारों पर खर्च करने की लोगों की धारणा में तेजी आई है। इसका असर सोने और आभूषणों की खरीदारी पर भी दिखेगा। इस बार धनतेरस पर सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 20-25 फीसदी ज्यादा रहने की उम्मीद है।हालांकि, डॉलर की तुलना में रुपये में गिरावट, आयात शुल्क और महंगाई को लेकर कुछ चिंताएं हैं। फिर भी, कुल मिलाकर सोने के भविष्य को लेकर परिदृश्य बेहतर है। उन्होंने कहा कि 2020 में धनतेरस के दौरान सोने की खरीदारी पर कोरोना भारी पड़ गया था। उसके मुकाबले 2021 में काफी सुधार देखने को मिला, जिससे पिछले साल सोना का कुल आयात 1,000 टन रहा था। इस बार भी माहौल काफी बदल गया है। धनतेरस पर सोने में रौनक रहेगी। पिछले साल की बिक्री का स्तर पार हो जाएगा।

 

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group