Home Blog Page 4882

Sana Khan के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस Sahar afsha ने  इस्लाम के लिए छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री…

0

भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके फैन्स को हैरान कर दिया है। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी सहर अफशा ने इस्लाम के लिए शोबिज  (फिल्म इंडस्ट्री) को छोड़ने का फैसला किया है। एक्ट्रेस सहर अफशा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिस में उन्होंने बताया है कि वो फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह रही है और उम्मीद करती हैं कि उन्हें उनकी नई जिंदगी के लिए पहचाना जाए। बता दें कि इससे पहले सना खान और जायरा वसीम ने भी इस्लाम के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

अल्लाह से माफी की तलाबगर हूं…
सहर अफशा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिसे उन्होंने 3 भाषाओं में साझा किया है। सहर ने हिंग्लिश, इंग्लिश और उर्दू में नोट शेयर किया है। सहर ने अपने नोट में लिखा, 'मैं आप सबको मुत्तली करना चाहती हूं कि मैंने ये तय किया है कि मैं शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) छोड़ने जा रही हूं और अब इससे मेरा कोई ताल्लुक नहीं होगा। इंशाअल्लाह मैं अगली जिंदगी इस्लामी तालीमात (इस्लाम की शिक्षाओं) और अल्लाह के अल्हम के मुताबिक गुजारने का इरादा रखती हूं। मैं अपनी गुजिश्ता जिंदगी से तौबा करती हूं। अल्लाह से तौबा करती हूं। अल्लाह से माफी की तलाबगर हूं।'

सहर अफशा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'अगर मुझे बहुत ज्यादा शोहरत और दौलत मिल जाए, लेकिन हमेशा एक खलश में भी मुबतला रही, क्योंकि इस जिंदगी का मैंने बचपन मैं तसवर नहीं की थी। बस इत्तेफाक से ही अब इंडस्ट्री मैं आगे और आगे बढ़ती गई, लेकिन अब सब खत्म करने का इरादा कर लिया है। अगली जिंदगी इंशाल्लाह, अल्लाह के हुकुम के मुताबिक गुजारने का इरादा है।आप सबकी दुआ की दरखास्त है कि अल्लाह मुझे इस्तकमात और नेकी वाली जिंदगी अता फरमाए, उम्मीद करती हूं कि मुझे मेरी पिछली जिंदगी से नहीं, बल्कि आने वाली जिंदगी से याद रखा जाए।'

सना खान ने किया रिएक्ट
सहर अफशा के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस रहीं सना खान ने भी कमेंट किया है। सहर के पोस्ट पर सना ने लिखा, 'माशाअल्लाह मेरी बहन मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। अल्लाह तुम्हें हर कदम पर इस्तेकमाह दे। तुम और भी लोगों को प्रेरित करो और इंसानियत के लिए जरिया ए खेर बनो।' 

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का दौर जारी

0

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला जारी रहने के बीच 30 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 4.854 अरब डॉलर घटकर 532.664 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।विदेशी मुद्रा भंडार इससे पिछले सप्ताह में 8.134 अरब डॉलर कम होकर 537.518 अरब डॉलर पर रहा था। वैश्विक घटनाक्रमों के कारण रुपये की विनियम दर में गिरावट को रोकने के जारी प्रयासों के बीच विदेशी मुद्रा भंडार में यह कमी आई है। देश की विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।आरबीआई की तरफ से शुक्रवार को जारी साaप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट के कारण 30 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई है। एफसीए दरअसल समग्र भंडार का एक प्रमुख हिस्सा होता है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एफसीए 4.406 अरब डॉलर घटकर 472.807 अरब डॉलर रह गया।डॉलर के संदर्भ में एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में वृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, सोने के भंडार का मूल्य 28.1 करोड़ डॉलर घटकर 37.605 अरब डॉलर पर आ गया है।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा- भारत की संस्कृति को दुनिया देखेगी

0

जबलपुर ।   केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जबलपुर आने पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा धनवंतरि नगर चौक पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेघवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, भारतीय संस्कृति कितनी महान है, इसकी झलक हमारी संस्कृति में दिखती है और प्रसन्नता की बात है कि जी-20 सम्मिट में भी भारत की संस्कृति के विषय का एक सत्र शामिल होगा और उसमें हम पूरी दुनिया को अपनी संस्कृति से परिचित कराएंगे। आज जबलपुर में भी नर्मदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमारी संस्कृति के विभिन्न रूप देखने मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा, हमारे लोकसभा के मुख्य सचेतक एवं जबलपुर के सांसद राकेश सिंह के आमंत्रण पर यहां नर्मदा महोत्सव के निमित्त आना हुआ है। इस अवसर पर नगर महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, अभय सिंह ठाकुर, अंजू भार्गव, डिम्पी विश्वकर्मा, लालू यादव, रविन्द्र पचौरी, श्रीकान्त साहू, सोनू बचवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री ईशान नायक, महाराणा प्रताप मंडल से अनुराग राहुल साहू, प्रदीप पटेल, राजीव बेंटिया, पार्षद जीतू कटारे, सुनील पूरी गोस्वामी, अभय नायक ने स्वागत किया।

नेचुरल ग्लो पाने के लिए चुकंदर का करें इस्तेमाल

0

फाइन लाइन्स और डार्क सर्कल्स
फाइन लाइन्स और डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए भी चुकंंदर बहुत फायदेमंद है।इसके लिए एक कॉटन बॉल लें और इसे शहद और दूध के साथ चुकंदर के रस में भिगो दें।पलकों सहित, सभी पर एक अच्छा लेप देने के लिए अपनी आंखें बंद करें।10 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।

स्किन की ड्रायनेस करें दूर
सर्दियों में स्किन बहुत ड्राय हो जाती है।इसे फिर से हाइड्रेट रखने के लिए भी चुकंदर बहुत फायदेमंद है।आपको बस एक चुकंदर को दो चम्मच दही के साथ पीस लेना है।आप इस मिश्रण में थोड़ा सा बादाम का तेल भी मिला सकते हैं।मिश्रण को अपने चेहरे या शरीर पर लगाएं। मसाज करें और फिर पेस्ट को 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से धो लें।

ग्लोइंग स्किन के लिए चुकंदर
आपको अगर डेड स्किन से छुटाकारा चाहिए, तो आप चेहरे पर चुकंदर का इस्तेमाल करें। इसके लिए चुकंदर के टुकड़े को कद्दूकस कर लें और अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे धोने से पहले 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इस पेस्ट को 2-3 दिनों तक चेहरे पर लगाएंं। करवाचौथ तक आपको स्किन पर फर्क नजर आने लगेगा।

पिंक लिप्स
आपकी स्किन की तरह लिप्स पर भी डेड लेयर जमा हो जाती है। इसे हटाने के लिए अपने होठों को एक्सफोलिएट करें। इसे करने के लिए चीनी के साथ कद्दूकस किया हुआ चुकंदर भी मिला सकते हैं। इससे आपके होंठ पहले से ज्यादा सॉफ्ट और सुंदर नजर आएंगे। 

सिंदूर भरी मांग की फोटो और पंडित की गवाही को जबलपुर कलेक्टर न्यायालय ने नहीं माना, विधवा के दोबारा शादी करने के दावे को किया खारिज

0

जबलपुर ।   एक महिला को विवाहिता साबित कर उसे शासन की ओर से दिए गए लाभ को शून्य घोषित कराने एक अन्य महिला ने कलेक्टर न्यायालय में दावा किया। उसने इसके लिए एक पुरोहित को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसने गवाही दी कि उसने संबंधित महिला का विवाह कराया है। वादी और पुरोहित दोनों ने न्यायालय के समक्ष शपथ पत्र भी दिए, लेकिन कलेक्टर न्यायालय ने उनको खारिज करते हुए प्रतिवादी महिला को विवाहित मानने से इंकार कर दिया।मामला कुछ इस तरह है कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने डेढ़ साल पहले एक आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया अपनाई थी। इस प्रक्रिया में पंजाब बैंक कालोनी क्षेत्र में रहने वाली रूपवती कोरी नामक एक विधवा को नियुक्ति प्रदान की गई थी, लेकिन एक अन्य आवेदक कांति वर्मा ने इस मामले में यह कहते हुए कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी. की न्यायालय में परिवाद दायर किया कि जिसका चयन किया गया है उसने पहले पति की मौत के बाद पुनर्विवाह कर लिया था। इस संबंध में कांति वर्मा ने रूपवती कोरी की मांग भरी फोटो भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की। इतना ही नहीं कांति वर्मा ने जागेश्वर प्रसाद मिश्रा नामक एक ऐसे व्यक्ति को भी पेश किया, जिसका दावा रहा कि उसने रूपवती का विवाह 21 नवंबर 2018 को कोमल कोरी के साथ करवाया था। इन दावों के समर्थन में कांति वर्मा और पुरोहित दोनों ने शपथ पत्र भी दिए। इसके जवाब में रूपवती कोरी की ओर से भी एक शपथ-पथ दिया गया। इस शपथ पत्र के माध्यम से उसने कहा कि उसके पति रामकुमार कोरी की 25 अप्रैल 2017 को मृत्यु हो गई थी, तब से वह विधवा का ही जीवन बिता रही है।

तीन शपथ पत्रों की पेचीदगी

इस मामले में तीन-तीन शपथ पत्र पेश किए गए। सभी का दावा रहा कि वो सही बोल रहे हैं, लेकिन कलेक्टर ने स्वघोषणा को वरीयता देते हुए रूपवती कोरी के शपथ पत्र पर भरोसा जताते हुए कांति वर्मा और पुरोहित के दावों को माने से इंकार कर दिया और अपने निर्णय में रूपवती के चयन को सही ठहराते हुए कांति वर्मा के आवेदन को खारिज कर दिया।

देशों के क्रूड उत्पादन में कटौती का भारत पर नहीं होगा असर

0

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत कच्चे तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस की ओर से तेल उत्पादन में की जाने वाली कटौती को लेकर आश्वस्त था। इससे भारत को कोई भी समस्या नहीं होने वाली है।बता दें, हाल ही में ओपेक प्लस देशों की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में उम्मीद से अधिक 20 लाख बैरल प्रतिदिन कटौती का एलान किया था। यह पूरी दुनिया में होने वाले कुल तेल उत्पादन का करीब 2 प्रतिशत है। यह कटौती ऐसे समय पर की गई थी, जब कच्चे तेल की कीमत 6 महीने के निचले स्तर पर 83 डॉलर पर पहुंच गई थी। कटौती की एलान के बाद यह बढ़कर 98 डॉलर को पार कर गई है।पुरी ने आगे कहा कि मौजूदा समय में भारत में कच्चे तेल की मांग 5 मिलियन बैरल प्रतिदिन है और यह लगातार बढ़ रही है। हमारी प्रति व्यक्ति कच्चे तेल की खपत वैश्विक औसत का एक तिहाई है, लेकिन आने वाले समय में हम देखेंगे कि दुनिया की 25 प्रतिशत कच्चे तेल की मांग भारत से आएगी।

30 विश्व रिकार्ड दर्ज कर चुकी डेयर डेविल्स टीम का एक और अद्भुत और रोमांचक प्रदर्शन

0

जबलपुर ।  गौरीशंकर परेड ग्राउंड 1-सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर में मोटर साइकिल राइडर्स डिस्प्ले टीम "डेयर डेविल्स’ ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उनके मोटरसाइकिल पर रोमांच से भरे प्रदर्शन को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। भारतीय सेना के कैप्टन आशीष राणा के नेतृत्व में 33 अन्य डेयर डेविल्स टीम के सदस्यों ने एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन किया। इस असाधारण और रोमांचकारी प्रदर्शन को देखने और सेना के जांबाजों का हौसला बढ़ाने अनेक प्रशासनिक और गणमान्य जन मौजूद रहे। इस दौरान मध्य-भारत एरिया के जनरल कमांडिंग आफीसर लेफ्टिनेंट जनरल एमके दास सहित दो हजार से ज्यादा लोगों ने जवानों के करतबों को देखा। जबलपुर का 1-सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर विश्व प्रसिद्ध "डेयर डेविल्स’ का गढ़ माना जाता है। यहां इस विधा के एक से बढ़ कर एक जवान तैयार होते हैं। मोटरसाइकिल डेयर डेविल्स राइडर्स डिस्प्ले टीम कोर आफ सिग्नल्स "डेयर डेविल्स" भारतीय सेना की सबसे पुरानी प्रदर्शन करने वाली डिस्पेच राइडर डिस्प्ले टीम है। डेयर डेविल्स टीम की स्थापना 1935 में हुई। यह टीम 1-सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र के नेतृत्व में अभ्यासरत है। इस दौरान टीम ने लगातार अपनी प्रतिष्ठा में नए सोपान तय किए हैं। उसकी उपलब्धियां देश-विदेश में ख्यात हैं। हैरतअंगेज कारनामों को लेकर इस टीम के नाम अब तक 30 विश्व रिकार्ड दर्ज हैं। इन कीर्तिमानों को गिनीज और लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्डस द्वारा विधिवत मान्यता भी दी भी गई है। डेयर डेविल्स की इस सफलता का श्रेय पूरी तरह से टीम के सदस्यों की कड़ी मेहनत और 1-सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षण को जाता है।

स्वप्रेरित साहसिक सैनिकों का समूह

1-एसटीसी जबलपुर के लिए डेयर डेविल्स बड़ा गौरव है। इस टीम का हिस्सा वो सैनिक बनते हैं जो स्वयंप्रेरित राइडर्स होते हैं। उनके भीतर डर और काल से दो-दो हाथ करने का जजबा होता है। ये अदम्य साहसी ही नहीं बल्कि अपने कार्य में निपुण होते हैं। इनमें असाधारण आत्मनिर्णय, मानसिक सतर्कता, बेजोड़ साहस, शारीरिक सहनशक्ति होती है। इसके अलावा ये मोटर सायकिल के संचालन में सटीकता भी रखते हैं।

चलती ट्रेन में महिला के साथ अभद्रता के मामले पर सतना में सियासत गरमाई, भाजयुमो ने फूंका विधायक का पुतला

0

सतना ।   चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में प्रदेश भर में मची खलबली के बीच सतना में भी सियासत गरमा गई है। सतना और कोतमा के कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। भाजपा के युवा मोर्चा विधायक के खिलाफ सड़क पर उतर आया। रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला द्वारा सतना विधायक और कोतमा विधायक पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है, जिसके विरोध में सतना भाजपा के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सतना के पन्नीलाल चौक में विधायक का पुतला दहन कर विरोध में नारे लगाए गए। साथ ही दोनों विधायकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। रेवांचल एक्सप्रेस के ए-1 कोच में महिला यात्री सफर कर रही थी। उसी कोच में सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा एवं कोतमा विधायक सुनील सराफ भोपाल जा रहे थे। महिला यात्री ने दोनों कांग्रेसी विधायकों पर सफर के दौरान अभद्रता का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत भोपाल पुलिस एवं रेलवे पुलिस को महिला द्वारा की गई है, दोनों कांग्रेसी विधायकों पर महिला से अभद्रता का गंभीर आरोप लगाते हुए युवा मोर्चा भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया गया और दोनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

कांग्रेस विधायकों द्वारा ट्रेन में किया गया कृत्य के खिलाफ पुतला दहन किया गया है। यह कृत्य माफी योग्य नहीं है। इस पर जीआरपी को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को भी दोनों विधायकों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

-सौभाग्य केशरी, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो

पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की दिलाने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दोनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी ही चाहिए।

-नरेंद्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा

कांग्रेस के विधायकों द्वारा ट्रेन में महिला के साथ की गई छेड़खानी को लेकर महिला मोर्चा आवाज बुलंद करेगी और पीड़िता को न्याय दिलवाकर रहेगी।

-सीमा यादव, जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

भाजपा की यह सोची समझी साजिश है। सत्ता के लालच में चूर भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।

-दिलीप मिश्रा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

स्टार्टअप को बिना गारंटी 10 करोड़ तक का मिलेगा कर्ज

0

देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत स्टार्टअप कंपनियों को बिना किसी गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा।सरकार ने योजना को अधिसूचित कर दिया है।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने एक बयान में कहा कि 6 अक्तूबर या उसके बाद मंजूर किए गए कर्ज इस योजना के लिए पात्र होंगे। इस योजना के तहत स्टार्टअप की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने को एक तय अवधि के लिए कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।कर्ज उन्हीं स्टार्टअप को मिलेगा,जो डीपीआईआईटी की अधिसूचना या समय-समय पर इसमें होने वाले बदलाव के मुताबिक स्टार्टअप की परिभाषा के दायरे में आएंगे। सरकार के इस कदम से देश की स्टार्टअप कंपनियों को पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी। इस क्रेडिट सुविधा को किसी अन्य गारंटी योजना के तहत कवर नहीं किया जाएगा।

इस योजना के लिए भारत सरकार एक ट्रस्ट या फंड की स्थापना करेगी। यह ट्रस्ट ही कर्ज के लिए गारंटी देने का काम करेगा। इसका प्रबंधन नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी के बोर्ड की ओर से किया जाएगा। ट्रस्ट की जिम्मेदारी स्टार्टअप को दिए गए कर्ज के डिफॉल्ट होने पर कर्ज देने वाले बैंक को भुगतान की गारंटी देना है। इसका उद्देश्य सही उधारकर्ताओं को दिए गए कर्ज में चूक की स्थिति में भुगतान की गारंटी देना है।वे स्टार्टअप इसके लिए पात्र होंगे,जो स्थिर राजस्व हासिल कर रहे हैं।

कर्ज पाने के लिए स्टार्टअप का पिछले 12 महीने के मासिक विवरण का ऑडिट होगा। साथ ही ऐसे स्टार्टअप को किसी भी कर्ज में डिफॉल्ट नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, उस कंपनी को आरबीआई ने एनपीए की सूची में नहीं डाला हो। कर्ज के लिए एक मेंबर इंस्टीट्यूशन बनाया जाएगा। इसमें बैंक और वित्तीय संस्थान शामिल होंगे।

रीवा में 10वीं की तिमाही परीक्षा देने जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

0

रीवा ।   रीवा जिले में पिछले दिन हुए गैंगरेप के मामले के बाद अब 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल में आयोजित तिमाही की परीक्षा देने जा रही छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र की है, जहां कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को अपने स्कूल जा रही थी। इस दौरान उसके साथ उसकी दो छोटी बहनें भी थीं, जो आगे निकल गई थी। जैसे ही वह एक तालाब के किनारे पहुंची तो वहां मऊगंज के लटियार निवासी आरोपी शिवम केवट नाम का युवक उसे रास्ते में मिल गया। उसने पीड़िता व उसके घर वालों को जान से मारने की धमकी दी और जबरदस्ती उसे अपने साथ सुनसान स्थान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई, जिन्होंने शोर मचाया जिसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपित मौके से फरार हो गया। विद्यालय में तिमाही परीक्षा चल रही थी, जिस पर पीड़िता स्कूल पहुंची और शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्कूल के शिक्षक उसे घर लेकर आए और स्वजनों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की देर शाम परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group