Home Blog Page 4881

खत्म हुई शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म “जवान” की शूटिंग…

0

शाहरुख खान की अपनी अपकमिंग फिल्म "जवान" की शूटिंग पूरी हो गई है। फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में किंग खान ने फिल्म से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शाहरुख ने फिल्म जवान की शूटिंग से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है और चिकन 65 की रेसिपी सीखने की इच्छा जाहिर की है।

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा- क्या जबरदस्त 30 दिन थे। लकी था कि थलाइवा भी हमारी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। मैंने नयनतारा के साथ फिल्म देखी, तो अनिरुद्ध के साथ चर्चा की। विजय सेतुपति और थलापति ने मुझे टेस्टी खाना खिलाया। ऐट्ली और प्रिया का जिन्होंने मुझे इतनी रिस्पेक्ट दी। अब मुझे 65 चिकन रेसिपी सीखने की जरूरत है।

फैंस ने किया गेस OTT पर स्ट्रीम होगी फिल्म
'शाहरुख के इस ट्वीट पर अमेजॉन प्राइम ने कमेंट किया – शाहरुख+नयनतारा+अनुरुद्ध+विजय सेतुपति, थलापति विजय + एटली= मिलकर बहुत ही दिलचस्प चीज तैयार कर रहे हैं।' इसी के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि थिएटर रिलीज के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। लंबे समय से शाहरुख बतौर लीड एक्टर किसी भी लीड फिल्म में नहीं नजर आए हैं। ऐसे में अगले साल शाहरुख की 3 फिल्में आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

ऐट्ली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान में शाहरुख, नयनतारा और विजय सेतुपति के अलावा प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने दिया है। फिल्म को जून 2023 में रिलीज किया जाना है।

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची में 64 पदों पर निकली भर्ती..

0

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में तृतीय श्रेणी के 64 पदों पर नियुक्ति होगी। इसको लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए एक नवंबर से 29 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। तृतीय श्रेणी में नियमित पदों में 30, जबकि बैकलॉग के 34 पदों पर बहाली होगी। उम्मीदवार नियमित और बैकलॉग भर्ती के लिए एक साथ ही आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन जमा करने की तारीख : 1 से 29 नवंबर 2022
परीक्षा शुल्क जमा करने की तारीख : 2 दिसंबर 2022
फोटो व हस्ताक्षर लोड कर प्रिंटआउट लेने की तारीख : 5 दिसंबर 2022
आवेदन में करेक्शन करने की तारीख : 7 से 8 दिसंबर 2022

आवेदन शुल्क
अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति : 50 रुपये
अन्य उम्मीदवार : 100 रुपये

इन पदों पर नियमित और बैकलॉग की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स एक साथ ही आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में यह विकल्प उपलब्ध रहेगा। दोनों विज्ञापन के लिए एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।

केंद्र सरकार और LIC बैंक में बेचेगी अपनी 61% हिस्सेदारी

0

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन और केंद्र सरकार ने IDBI बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। वर्तमान में IDBI बैंक में LIC और केंद्र सरकार दोनों की हिस्सेदारी करीब 94% है। जिसमें से 30 जून तक केंद्र सरकार की 45.48% और LIC की 49.24% हिस्सेदारी है।जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने IDBI बैंक में अपनी 30.48% हिस्सेदारी को बेचने का फैसला किया है। जबकि LIC अपनी 30.24% हिस्सेदारी बेचेगा। यह भारत में पब्लिक सेक्टर के किसी बैंक को प्राइवेटाइज करने का पहला प्रयास होगा।

IDBI बैंक के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करने की आखिरी तारीख और समय 16 दिसंबर है। EoIs 180 दिनों के लिए वैध होंगे। इसे 180 दिनों के लिए और बढ़ाया भी जा सकता है।DIPAM के सेक्रेटरी ने ट्वीट कर लिखा, 'IDBI बैंक में विशिष्ट भारत सरकार और LIC हिस्सेदारी के स्ट्रैटेजिक डिसइनवेस्टमेंट के साथ मैनेजमेंट कंट्रोल के ट्रांसफर के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट इनवाइट किए गए हैं।' यहां डिसइनवेस्टमेंट का मतलब सरकार के स्वामित्व वाली संपत्तियों का लिक्विडेशन और सेल करना है।

नाबालिग को सौंपा सलमान खान को मारने का टास्क, आरोपी गिरफ्तार…

0

सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने 2 आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक आरोपी नाबालिग है, लड़के पर आरोप है कि मोहाली के पंजाब हेडक्वार्टर पर 9 मई को किए गए RPG अटैक में वो भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि सलमान खान की हत्या का काम भी नाबालिग को सौंपा गया था। पुलिस के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया ने सलमान खान को मारने का काम दो लोगों के अलावा इस लड़के को भी सौंपा है।

लॉरेंस बिश्नोई ने सौंपा था टास्क
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के मुताबिक गिरफ्तार किए गए नाबालिग ड़के ने खुलासा किया कि लॉरेंस बिश्नोई ने उसे, दीपक सुरकपुर (वर्तमान में फरार है)और मोनू डागर(जेल में)  को सलमान खान के हत्या की जिम्मेदारी दी थी। हालांकि बाद में सलमान खान की जगह गैंगस्टर राणा कंडोवालिया को उन्होंने पहले निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने जिन दूसरी घटनाओं का खुलासा किया है उसकी भी जांच की जा रही है।

 इतना ही नहीं कुछ दिन पहले जब सलमान खान के पिता सलीम खान रनिंग के लिए निकले थे, तब उनकी सिक्योरिटी टीम को मुंबई के बांद्रा में घर के बाहर धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें लिखा था- मूसेवाले जैसा हाल कर दूंगा। इस लेटर के बाद से ही सलमान की सेक्योरिटी बढ़ा दी गई है। बता दें कि 29 मई को फेमस सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाले की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली थी। इसी को देखते हुए आरोपियों ने सलमान खान को मारने की धमकी दे दी।

फैंस ने की आरोपी को सजा देने की मांग
जब से दिल्ली पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है, तभी से ही सलमान के फैंस उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी नाबालिक लड़के से पूछताछ की जा रही है , पकड़े गए आरोपियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच चल रही है।

4 बार प्लानिंग कर चुका है लॉरेंस बिश्नोई
लॉरेंस, सलमान को मारने के लिए 4 बार प्लानिंग कर चुका है। इसके लिए उसने राइफल तक खरीदी थी। लॉरेंस ने शूटर संपत नेहरा को 2018 में सलमान को मारने के लिए मुंबई भेजा था। संपत के पास पिस्टल थी। हालांकि, सलमान पिस्टल की रेंज से काफी दूर थे। ऐसे में वो उन्हें मार नहीं पाया। इसके बाद उसने ज्यादा रेंज वाली एक राइफल खरीदी। संपत फिर सलमान को मारने आया। लेकिन वो उन्हें मारने से पहले ही पकड़ गया। इसके बाद लॉरेंस ने 2 बार और उन्हें मारने का प्रयास किया, लेकिन उसे सलमान को मारने का मौका नहीं मिल पाया

इस महंगाई के दौर में आम जनता का जीना दुश्वार हो रहा है……. विधायक वीर सिंह भूरिया

0

मेघनगर ।    हम सबको मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है । उक्त बात थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया ने ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहीं साथ ही कहा कि इस समय देशभर में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है आम आदमी का महंगाई के कारण जीना दुश्वार हो रहा है। जिसके चलते अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमरकस 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को आईना बताना होगा। कांग्रेस कमेटी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में अनेकों लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जिनको विधायक भूरिया ने माला पहनाकर कांग्रेसका गमछा डाल कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। कार्यक्रम में कांग्रेस की योजनाओं के बारे में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाबर ने भी कांग्रेस की रीति नीति से अवगत करवाया। कांग्रेस प्रदेश सचिव जसवंत भाभर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष रायसिंह सेहलोत जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुनिया, चैन सिंह डामोर, कालू सिंह नलवाया, पारसिंह डिंडोर, गुड्डू ठाकुर, सरपंच रूसमाल मईडा ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मुकेश मुनिया, असगर भाई पटवारी, बहादुर हटीला, सुमित्रा मचार, गोरसिंह भूरिया, प्रताप ताहेड, मनीष जैन, बदीया भाई, रोशन बारिया, विक्की डोडियार, तकेसिंह नायक, उदयसिंह हाडा, दुलेश गणावा, कालिया बिलवाल, मसूल भूरिया, रोशन मेडा सहित पंच, सरपंच महिला कांग्रेस,समस्त जनपद सदस्य, समस्त सरपंच, युवक कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, आईटीसेल कांग्रेस, बाल कांग्रेस सहीत हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यामीन शेख ने किया व आभार विधायक मीडिया प्रतिनिधि अली असगर बोहरा ने माना ।

619134c8 08ac 4b70 a381 07698b4f656c42fbfa52 45a2 4e97 b023 19239b1ffe9f 1

सोना 52 हजार और चांदी 61 हजार के करीब पहुंची

0
Gold Price
Gold Price

इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोना 1,374 रुपए की तेजी आई है। इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 3 अक्टूबर को सोना 50,391 रुपए पर था, जो अब 51765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।इस हफ्ते भी चांदी में साढ़े 3 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इस हफ्ते चांदी 57,268 रुपए से बढ़कर 60,848 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 3,580 रुपए की तेजी आई है।

केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि भारतीय होलसेलर सोने पर 1-2 डॉलर प्रति आउंस प्रीमियम चुका रहे हैं। चीन में ये 25-30 डॉलर और तुर्की में 80 डॉलर है। यही वजह है कि बैंकों ने भारत का सोना इन देशों में भेज दिया है। त्योहारों में डिमांड बढ़ने से भारत में भी होलसेलर 8-10 डॉलर तक प्रीमियम चुकाकर गोल्ड खरीदेंगे। इससे दिवाली तक सोने में 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक तेजी आ सकती है।

दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी तीन रुपये हुई महंगी

0

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके साथ ही पीएनजी गैस की दर दिल्ली में 50.59 रुपये प्रति एससीएम से बढ़ाकर 53.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दी गई है।  देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को सीएनजी और पाइप के माध्यम से वितरित घरेलू रसोई गैस पीएनजी की कीमतों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह इजाफा आयातित प्राकृतिक गैस के भाव में तेजी आने के बाद किया गया है। सीएनजी की कीमतों में तीन रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी के भाव में पिछले चार महीनों में पहली बार बढ़ोतरी की गई है। दो महीने के अंतराल के बाद पाइप्ड नेचुरल गैस भी तीन रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर महंगा हुआ है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम है। आईजीएल सीएनजी और पाइप्ड कुकिंग गैस की दिल्ली और आसपास के शहरों में खुदरा बिक्री करती है। बता दें कि इस वर्ष सात मार्च के बाद से कीमतों में यह 14वीं वृद्धि है। पिछली बार 21 मई को कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इस अवधि के दौरान कुल मिलाकर सीएनजी की कीमत 22.60 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी है। पीटीआई की ओर से संकलित आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2021 से सीएनजी की कीमतों में 35.21 रुपये प्रति किलोग्राम या 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Shehnaaz Gill के पिता को जान से मारने की धमकी, ‘दिवाली से पहले मारेंगे तुम्हें’….

0

‘बिग बॉस 13‘ फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल को कथित तौर पर फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि ‘दिवाली से पहले तुम्हें मारेंगे‘। संतोख सिंह को यह फोन तब आया जब वह पंजाब के ब्यास से तरनतारन जा रहे थे। परिवार इस कॉल के बाद काफी डरा हुआ है। संतोख सिंह ने अमृतसर देहाती पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। यह पहली बार नहीं है जब शहनाज के पिता को मौत की धमकी मिली है। इससे पहले उन पर हमला भी हो चुका है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, फोन करने वाले शख्स ने संतोख सिंह को गालियां दीं और कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले मारेगा। बताया जा रहा है कि उन्हें विदेशी नंबर से फोन आया था। 
    
पहले भी हुआ था हमला
यह पहली बार नहीं है जब शहनाज के पिता को मौत की धमकी मिली है। इससे पहले भी 25 दिसंबर 2021 को शहनाज के पिता पर दो लोगों ने हमला किया था। यह हमला तब हुआ जब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। दो अनजान लोगों ने संतोख सिंह पर गोलियां चलाई थीं जिसमें वो बाल-बाल बचे थे। उनकी गाड़ी पर 4 गोलियां लगी थीं। घटना के वक्त वो अमृतसर से ब्यास के रास्ते में रुके थे।

पुलिस की जांच में पता चला था कि गोली चलाने वाले दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले थे। संतोख सिंह ने बताया कि उनके बॉडीगार्ड को वॉशरूम जाना था तो उन्होंने गुरदासपुरिया ढाबे के पास अपनी कार रोकी थी। बंदूकधारियों ने उन पर 4 गोलियां चलाईं जो उनकी कार में लगी। संतोख सिंह के गनमैन ने उन्हें बचाया। जल्द ही हमलावर वहां से भाग गए थे।

बैरागढ़, एमपी नगर में हुक्का लाउंज पर पुलिस के छापे

0

भोपाल ।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद राजधानी में पुलिस ने हुक्का लाउंज के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करना शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार रात बैरागढ़ एवं एमपी नगर थाना क्षेत्रों में दो हुक्का लाउंज पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर हुक्का एवं तंबाकू और विभिन्न फ्लेवर की नशीली सामग्री बरामद की है। इस दौरान दो लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि लाउंज में मौजूद युवा मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार न्यू गोल्डन रेस्टोरेंट में युवाओं को अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को रेस्‍टोरेंट पर दबिश दी। पुलिस ने रेस्टोरेंट से दर्जनों हुक्के व हुक्के के फ्लेवर जब्त किए हैं। फ्लेवर के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट मैनेजर राकेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर पुलिस टीम की दस्तक के बाद वहां हुक्का गुड़गुड़ा रहे आधा दर्जन युवा मौके से भाग निकले थे। इधर, एमपी नगर थाना पुलिस ने भी शुक्रवार रात भोपाल सोशल हुक्का लाउंज एवं रेस्तरां पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से मयंक हसनानी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां से भी हुक्का व फ्लेवर बरामद किए हैं। इस लाउंज से पुलिस को अवैध तंबाकू भी मिला है, जिसका इस्तमाल हुक्का में किया जाता था। जिससे युवाओं में इसकी लत लग सके। दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
 

चिरंजीवी ने ‘गॉडफादर’ के लिए सलमान को कहा शुक्रिया…

0

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक्टर के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आए हैं। 'गॉडफादर' के जरिए सलमान खान ने तेलुगु फिल्म में डेब्यू किया है। यह पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 5 अक्तूबर 2022 को दशहरे के मौके पर रिलीज हुई है। बता दें कि 'गॉडफादर' में सलमान खान ने मसूद भाई की भूमिका निभाई है। वह राजनीतिक हस्ती ब्रह्मा/अबराम कुरैशी (चिरंजीवी) के विश्वासपात्र हैं। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म की सक्सेस के लिए चिरंजीवी ने हाल ही में सलमान खान का आभार जताया है।

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सलमान खान को शुक्रिया कहते नजर आए हैं। वीडियो में चिरंजीवी कह रहे हैं, 'थैंक्यू माय डियर सल्लू भाई। बधाई हो। मसूद भाई फिल्म 'गॉडफादर' की सक्सेस की बड़ी ताकत हैं। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। वंदे मातरम।' 

सलमान ने भी दी बधाई
आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान भी अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए चिरंजीवी को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दे चुके हैं। सलमान ने लिखा, 'माय डियर गारू गुरू। आई लव यू और सुनने में आ रहा है कि 'गॉडफादर' शानदार कर रही है। आपको बधाई।' आपको बता दें कि मोहन राजा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा और सत्यदेव भी अहम रोल में नजर आए हैं।

फिल्म 'गॉडफादर' मलयालम फिल्मों की ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर की रीमेक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। फिल्म में सलमान खान का अभिनय पसंद किया जा रहा है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group