Home Blog Page 4885

Twitter ने रोलआउट किया Edit Button

0

Twitter ने Edit Button रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस बटन की मदद से आप अपने ट्वीट को एडिट कर सकेंगे। दरअसल, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फीचर लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद, ट्विटर धीरे-धीरे संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने पेड सब्सक्राइबर्स के लिए एडिट बटन उपलब्ध करा रहा है। एक आधिकारिक ट्वीट में, ट्विटर ने घोषणा की कि वह अमेरिका में एडिट ट्वीट टेस्ट का विस्तार कर रहा है, जो वर्तमान में ट्विटर ब्लू मेंबर्स तक सीमित है।

ट्विटर यूजर्स ने सालों से अपने ट्वीट्स को पब्लिश करने के बाद एडिट करने की क्षमता की मांग कर रहे थे, ज्यादातर टाइपो जैसी गलतियों को ठीक करने के लिए। हालांकि, ट्विटर और उसके ऑब्जर्वर ने इस बात पर बहस की है कि क्या ट्वीट्स को एडिट करने की अनुमति देने से गलत सूचना के प्रसार जैसे हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं।

ट्विटर ने सितंबर में कहा था कि ट्विटर ब्लू के लिए प्रति माह $4.99 (लगभग 410 रुपये) का भुगतान करने वाले ग्राहक ट्वीट पब्लिश होने के 30 मिनट के भीतर अपने ट्वीट्स को "कुछ बार" एडिट करने में सक्षम होंगे। वर्तमान में उनके पास एक ऐसे फीचर तक पहुंच है जो ट्वीट को एक मिनट तक होल्ड रखता है, जिससे यूजर ट्वीट का रिव्यू कर सकते हैं और पोस्ट पब्लिश होने से पहले इसे "undo" कर सकते हैं।

एडिट ट्वीट्स में एक आइकन और टाइमस्टैम्प भी दिखाई देगा, जो बताएगा कि पोस्ट को अंतिम बार कब एडिट किया गया था। यूजर एडिट डिस्ट्री और पोस्ट के पिछले वर्जन को देखने के लिए एडिट ट्वीट के लेबल पर क्लिक भी कर सकेंगे।

सभी पुलिस थानों और चौकियों में लगेंगे 30 नवंबर तक सीसीटीवी कैमरे

0

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में 30 नवंबर तक सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने शपथ पत्र देकर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश पालन करने हाईकोर्ट को दिया है।
हाईकोर्ट ने पुलिस को 9 दिसंबर तक पालन प्रतिवेदन हाई कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है, पूर्व में एक जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में थाने में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने का मामला संज्ञान में आया था। सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए थे। उसके बाद भी मध्य प्रदेश सरकार ने सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए थे। जब हाईकोर्ट के संज्ञान में यह बात आई, तब पुलिस महानिदेशक को बुलाकर हाईकोर्ट ने उनसे शपथ पत्र में जानकारी मांगी थी। शपथ पत्र हाई कोर्ट में पेश किया गया है। उसके अनुसार अब 30 नवंबर तक हर पुलिस स्टेशन और हर पुलिस चौकी में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।

प्रदेश में तेजी के साथ फेल रहा है टोमेटो फ्लू

0

भोपाल । मध्यप्रदेश में टोमेटो फ्लू और हैंड फुट माउथ डिसीज के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी भोपाल में ही सैकड़ों बच्चे सरकारी एवं निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि यह बीमारी अभी 10 साल तक के बच्चों में देखने को मिलती थी। इस बार यह बीमारी 13 से 14 साल के बच्चों में भी पाई जा रही है।
टोमेटो फ्लू के लक्षण में बुखार, सिर दर्द, उत्तेजना, गले में खराश,कमजोरी, भूख की कमी जीभ और गाल के अंदर छाले निकलना इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं। इसके अतिरिक्त चेहरे पैरों के तलवे और हथेलियों पर दाने निकलने की शिकायत होती है। इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को पहले तीन से चार दिन बुखार आता है। उसके बाद शरीर में दाने निकलते हैं। जो चकत्ते के रूप में फैल जाते हैं।
सरकारी और निजी अस्पतालों में बीमार बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार सावधानी बरतने की जरूरत है। 20 फ़ीसदी बच्चे ही भर्ती करने लायक स्थिति में पाए गए हैं।
यह बीमारी बच्चों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेजी से फैल रही है।इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय को अलर्ट जारी करने की जरूरत भी बताई जा रही है।

मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के 990 पदों पर निकली भर्ती…

0

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भारतीय मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट (Scientific Assistant) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आयोग ने 30 सितंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया था। योग्य उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवदेन करने की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2022 है।

पदों की संख्या : 990

योग्यता – जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से विज्ञान विषयों (फिजिक्स विषय के साथ) या कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर अप्लीकेशन में ग्रेजुएट हो। इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा – उम्मीदवारों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2022 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार दिया गया है।

सिलेक्शन प्रोसेस – सिलेक्शन प्रोसेस के तहत कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (सीबीई) और डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन शामिल है। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसके दो पार्ट होंगे। पार्ट 1 में जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रीहेंशन और जनरल अवेयरनेस से 25-25 प्रश्न आएंगे। पार्ट 2 में सम्बन्धित विषय से 100 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न के लिए 1 अंक तय है। परीक्षा में 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

आवेदन शुल्क – साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

18 सालों की पाई पाई का हिसाब लेगी कांग्रेस

0

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव 2023 में होने जा रहे हैं। 2003 से 2023 के 18 वर्षों में मध्यप्रदेश में भाजपा का शासन रहा है। पिछले 18 वर्षों के भाजपा के कार्यकाल और उसमें किए गए खर्च के पाई पाई का हिसाब कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा से लेगी।
इसके लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक पारस सकलेचा को आय व्यव से संबंधित तथा घपले घोटालों से संबंधित सभी जानकारी एकत्रित की जा रही है।प्रदेश में कितना कर्ज है, तथा वह किस तरह से खर्च किया गया है। उनमें किस तरह के घपले घोटाले किए गए हैं। इसकी पूरी कुंडली कांग्रेस ने बनाना शुरू कर दी है।
2023 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिनका सबसे बड़ा कार्यकाल है।उन्हें निशाने पर लेने का कोई मौका छोड़ने वाली नहीं है। भाजपा सरकार के घपले घोटालों की एक बहुत लंबी फेहरिस्त है। इसको बुकलेट में भी प्रकाशित कर आम जनता तक भेजने की तैयारी बड़े पैमाने पर हो रही है।

35 करोड़ चले गए दलदल में

0

भोपाल। स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन ने दशहरा मैदान को विकसित करने के लिए 35 करोड रूपये कागजों में खर्च कर दिए। लेकिन मैदान की वास्तविक  हकीकत  बता रही है कि यह पैसा कहां खर्च हो गया।  कागजों में भले स्मार्ट सिटी के 56000 वर्ग मीटर के इस मैदान में 35000 करोड रुपए खर्च कर दिए हों। लेकिन इसका 10 फ़ीसदी भी काम वहां पर होता हुआ दिख नहीं रहा है। सबसे बड़ी बात है कि इतने बड़े घपले घोटाले और भ्रष्टाचार पर भी आम आदमी सरकारी अधिकारी जांच एजेंसियां चुप है। बुधवार को रावण दहन का कार्यक्रम देखने के लिए हजारों लोग यहां इकट्ठे हुए। यहां की अव्यवस्था देखकर लोगों का सरकारी सिस्टम से विश्वास ही उठ गया।

बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

0

लंबे, घने, मजबूत और काले बाल लगभग हर महिला को पसंद आते हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बालों की सेहत भी खऱाब हो जाती है। उस पर बालों की केयर करने के लिए अक्सर केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। जो बालों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप चाहती हैं कि बाल आपके लंबे और मजबूत हों तो केवल बाहरी हेयर मास्क से काम नहीं चलेगा। अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना पड़ेगा। जो बालों को अंदरूनी पोषण देकर मजबूत बनाएं। ये सुपरफूड्स बालों के लिए वरदान की तरह हैं।

एवोकाडो
एवोकाडो बेहद पौष्टिक फल है। जिसका सेवन आमतौर पर महिलाएं नहीं करती हैं। लेकिन ये फल बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। एवोकाडो में विटामिन ई का भरपूर स्त्रोत होता है। जो बालों को मजबूत करने और तेजी से बढ़ने में मदद करता है। साथ ही एवोकाडो खाने से त्वचा में भी निखार देखने को मिलता है। तो अगर आप चाहती हैं कि बाल और त्वचा हमेशा खूबसूरत रहें तो डाइट में एवोकाडो को जरूर शामिल करें।

गाजर
गाजर ऐसी सब्जी है जिसमे भरपूर मात्रा में मिनरल्स और पौष्टिक तत्व होते हैं। गाजर खाने से ना केवल सेहत अच्छी होती है बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। गाजर में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है। जो स्कैल्प और सेल्स की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। जिससे बाल शाइनी और हेल्दी बनते हैं।

मछली
अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो मछली का सेवन भी बेहद फायदेमंद होता है। मछली में बायोटीन पाया जाता है जो बालों की सेहत को बनाता है। साथ ही बालों के टूटने-झड़ने की समस्या से भी निजात दिलाता है। तो अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे और घने हो तो मछली का सेवन जरूर करें।

अंडा
प्रोटीन से स्त्रोत से भरपूर अंडा रोजाना खाना चाहिए। ये ना केवल बालों को मजबूती देता है बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने से आप ना केवल बीमारियों से बचे रहेगे बल्कि आपकी सुंदरता में भी इजाफा होगा। अंडा खाने से बालों के बढ़ने की स्पीड तेज हो जाती है। वहीं अंडे को बालों में लगाने से भी काफी फायदा पहुंचता हैं।

ड्राई फ्रूट्स
अगर आप बालों की सेहत को दुरुस्त करना चाहती हैं तो ड्राई फ्रूट्स में अखरोट का सेवन करें। नियमित तौर पर बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स को खाने से सेहत अच्छी होती है और बाल मजबूत होकर तेजी से बढ़ते हैं।

बनाएं मूंग दाल की खीर आसान रेसिपी के साथ

0

मूंग दाल का हलवा तो आपने कई बार खाया होगा। साथ ही मूंग दाल की बनीं मिठाई भी बहुत लोगों को पसंद होती है। लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं। मूंग दाल से बनीं खीर, जिसे खाने के बाद आप बार-बार इसे खाने की डिमांड करेंगे। मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। तो इसकी बनी खीर भी स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत से भरपूर होगी।

सामग्री
आधा कप चावल, छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो चम्मच घी, पानी, किशमिश, एक चौथाई कप मूंग की दाल, दो कप दूध, आधा कप गुड़, केसर के रेशे, काजू।

विधि
मूंग की दाल बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमे काजू और बादाम डालकर भून लें। जब ये भुन जाए तो गैस बंद कर दें और किशमिश डाल दें। अब इन सारे ड्राई फ्रूट्स को प्लेट में निकालकर रख लें। एक बार फिर से पैन को गर्म करें और उसमे मूंग की दाल को सुनहरा होने तक भूनें। जब मूंग की दाल सुनहरी हो जाए तो इसे निकालकर चावल को भून लें।

जब दाल और चावल अच्छी तरह भुनकर पक जाएं तो इन्हें प्लेट में निकालकर रख लें। अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो दाल और चावल डालकर गुड़ डाल दें। जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए तो इसमे इलायची पाउडर डाल दें। साथ में केसर के रेशे डालें। सब चीजों को अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाने दें। फिर इसमे काजू और बादाम डाल दें। सबसे आखिर में ठंडा दूध मिलाएं। बस तैयार है स्वादिष्ट मूंग की दाल की खीर, जो सेहतमंद भी है। इसे आप चाहे तो ठंडा करके सर्व करें।

जानें करेले के चिप्स की रेसिपी

0

आपने कई तरह के चिप्स खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी करेले के चिप्स ट्राई किए हैं? अगर नहीं, तो देर किस बात की है? आज ही करेले के चिप्स बना लीजिए। इन चिप्स का स्वाद ऐसा है कि करेले न पसंद करने वाले लोग इन चिप्स को जरूर ट्राई करना चाहेंगे। करेले के चिप्स को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इन्हें ऑलिव ऑयल में फ्राई कर सकते हैं।

सामग्री –
200 ग्राम करेले
50 ग्राम मक्के का आटा
आधा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच जीरा पाउडर
आधा चम्मच हल्दी
1 कप रिफाइंड तेल
50 ग्राम चावल का आटा

विधि – सबसे पहले आप करेले को धोकर काट लें। आपको इसके अंदर से बीज साफ कर लेने हैं, जिससे इसका स्वाद बरकरार रहे। इसके बाद इसे नमक वाले पानी में 5 मिनट तक डुबोकर रखें, जिससे कि इसका कड़वापन पूरी तरह निकल जाए। अब चिप्स को पानी से निकालकर इसे एक बाउल में डालें। अब इस पर धनिया, हल्दी, जीरा, लाल मिर्च और नमक मिलाएं। अच्छी तरह से कोट करने के बाद इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें। अब एक प्लेट में चावल और मक्के का आटा लें। अब इस मिक्सचर में करेले मिलाकर कोट कर लें। आपको अच्छी तरह करेले मिलाने हैं। फिर करेले के चिप्स को क्रिस्पी होने तक ऑयल में तलें। आपके चिप्स तैयार हैं। आप इसे चाय या कॉफी के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं।

ट्रेन में महिला यात्री के साथ कोतमा और सतना विधायक पर लगे नशे में अभद्रता के आरोप, पति के ट्वीट पर भोपाल में शिकायत दर्ज

0

अनूपपुर ।   रीवा से भोपाल जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में एक महिला यात्री द्वारा अनूपपुर जिले के कोतमा विधायक सुनील सराफ और सतना विधायक सिद्धार्थ डब्बू कुशवाहा के ऊपर शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। महिला के पति ने इस मामले की शिकायत रात में ही रेल मंत्रालय, रेल मंत्री, प्रधानमंत्री ऑफिस, डीआरएम, आरपीएफ, जीआरपी को ट्वीट करते हुए मदद मांगी थी। शिकायत मिलने पर महिला यात्री की मदद के लिए जीआरपी और आरपीएफ हरकत में आया, लेकिन दोनों विधायकों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। महिला की शिकायत भोपाल में ली गई।

यह है मामला

यह मामला शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे का है। जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के विधायक सुनील सराफ रेवांचल एक्सप्रेस में भोपाल की यात्रा ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। उनके साथ सतना के विधायक सिद्धार्थ डब्बू कुशवाहा भी थे। महिला यात्री के साथ छह माह का बच्चा भी था। महिला ने दोनों विधायकों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने अपने पति को भी मामले की जानकारी दी। बताया गया बीना के पास जीआरपी और आरपीएफ के जवान उक्त कोच पहुंच गए थे और सागर स्टेशन में रेलवे पुलिस ने पीड़िता की शिकायत की, लेकिन केवल शिकायत पत्र लिया गया। इसके बाद आरपीएफ ने अपनी सुरक्षा में महिला को भोपाल तक पहुंचाया। बताया गया भोपाल में ही महिला की शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले में सतना विधायक ने ट्वीट कर सफाई दी है कि महिला मेरी बर्थ पर लेटी हुई थी, मैं उन्हें जानता तक नहीं। गार्ड और अटेंडर से दूसरे बर्थ की मांग की थी, लेकिन कोई अभद्रता नहीं की। महिला के पति प्रफुल्ल शर्मा द्वारा रेलवे की ट्विटर में स्पष्ट शिकायत में कहा था कि दो लोगों ने अभद्र व्यवहार करने वालों में एक अनूपपुर एमएलए हैं, जो यात्रा शुरू करने के दौरान से ही ड्रिंक करते आ रहे हैं। इस पूरे मामले में कोतमा विधायक सुनील सराफ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया इस मामले में नहीं आई है। अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सराफ हमेशा से विवादों में घिरे रहे हैं। एक बार फिर वह ट्रेन में एक महिला यात्री के साथ अभद्रता के कारण चर्चा में आ गए हैं। सतना से मिली जानकारी के अनुसार महिला का कहना है कि शराब के नशे में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने उसके साथ बदतमीजी की। महिला अकेली अपने छह माह के बच्चे के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी, तो पति ने रेल मंत्री सहित जिम्मेदार अधिकारियों को ट्वीट किया, तब सागर में ट्रेन के पहुंचने पर महिला की शिकायत पर महिला के साथ पुलिस बल भेजा गया और उसे बीना आरपीएफ में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया, लेकिन जानकारी मिली है कि महिला बिना रिपोर्ट दर्ज कराए भोपाल रवाना हो गई। वहीं विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा का कहना है कि महिला उनकी सीट पर लेटी थी, जब उन्हें बताया गया कि ये सीट मेरी है, तो वह अभद्रता करने लगीं। ट्रेन रीवा से 8:00 बजे चली थी और महिला एच -1 कोच में थी, जिसने घटना की जानकारी पति को मोबाइल पर दी थी। पति के ट्वीट के बाद सागर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के पुलिस बल ने महिला से बातचीत की और महिला के साथ एक आरक्षक और एएसआई को भेजा। महिला को बताया गया कि थाने में महिला अधिकारी मौजूद न होने के कारण आपकी रिपोर्ट बीना में दर्ज की जाएगी, लेकिन जानकारी मिली है कि बीना में भी महिला ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

क्या कहना है विधायक का :

इस मामले में विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा का कहना है, “मैं और विधायक सुनील सर्राफ रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल जा रहे थे। हम लोगों की सीट एच-1 कोच में थी। पहुंचने पर देखा कि महिला मेरी सीट पर लेटी हुई थी, जब मैंने उनको बताया कि यह सीट मेरी है, तो वह झगड़े पर उतर आईं। मैं कोच से बाहर आकर अपने गार्ड की सीट पर बैठ गया और कटनी तक मैं कोच में भी नहीं गया। महिला के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है, बल्कि उनको बताया गया था कि जिस सीट पर वो लेटी है, वह सीट मेरी है और मेरी सीट के सामने विधायक सुनील सराफ की सीट थी, लेकिन महिला नहीं मानी और झगड़ा करने लगी।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group