Home Blog Page 4886

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी

0

ओपेक प्लस की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में 20,00,000 बैरल प्रति दिन की कमी के एलान के बाद से दुनिया में कच्चे तेल के दामों में तेजी जारी है। 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छूने के बाद कच्चा तेल का भाव एक फिर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। हालांकि हाल के दिन में कच्चे तेल में उतार- चढ़ाव का भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमत पर कोई असर देखने को नहीं मिला है।देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 96.76 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 प्रति लीटर है।

सड़क किनारे खड़े चार लोगों को बोलेरो जीप ने रौंदा, तीन की मौत

0

अनूपपुर ।   जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत जैतहरी-राजेंद्रग्राम मार्ग के मध्य ग्राम गोरेला (ठेही) के ठेंगई तालाब के पास गुरुवार की रात बोलेरो जीप ने सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे चार लोगों को टक्कर मार दी, इस घटना में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरे ने अनूपपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान, जबकि चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में दो एक ही गांव के व्यक्ति है। घटना की सूचना पर देर रात मौके पर जैतहरी पुलिस पहुंचकर मृतकों एवं घायलों को जैतहरी लाया गया। वहीं घटना करने वाला अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला। घटना के बारे में पुलिस ने बताया जैतहरी थाना के ग्राम गौरेला निवासी राम कुमार पिता सुखसेन सिंह 50 वर्ष, बैसाखू पिता बहोरी सिंह 50 वर्ष, बल्देव पिता पकसू सिंह 28 वर्ष एवं राजू पिता लालमन सिंह 27 वर्ष गौरेला गांव की ठेंगई तालाब के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी तेज गति में आए वाहन ने चारों को रौंद दिया। दो लोग मोटरसाइकिल में थे और दो साइकिल में थे, जो सड़क पर मिलने पर रुक कर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। यह घटना रात लगभग आठ बजे की है। बताया गया राजेंद्रग्राम की ओर से आकर जैतहरी की तरफ जा रहे अज्ञात बोलेरो जीप के चालक द्वारा चारों पर तेज गति से आते हुए वाहन चढ़ा दिया और जैतहरी की तरफ तेजी से भाग गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल वैशाखू सिंह एवं बल्देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जैतहरी पुलिस द्वारा घायल रामकुमार एवं राजू सिंह को देर रात जैतहरी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर में रामकुमार पिता सुखसेन सिंह की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई जबकि राजू सिंह का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार चल रहा है। दोनों मृतक बैसाखू सिंह एवं बल्देव सिंह का जैतहरी अस्पताल में तथा मृतक रामकुमार सिंह का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में डियूटी डॉक्टर द्वारा शव परीक्षण किया गया। गौरेला गांव में एक साथ सड़क दुर्घटना में तीन की मौत पर मातम छाया हुआ है।

RPF ने कॉन्स्टेबल सहित 9500 पदों पर निकाली भर्ती…

0

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कॉन्स्टेबल और सहायक उपनिरीक्षक ASI के 9500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार रेलवे सुरक्षा बल की ऑफिशियल वेबसाइट @rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या : 9500

योग्यता – 12 वीं पास, ग्रेजुएशन डिग्री, डिप्लोमा

आयु सीमा – 18 से 35 वर्ष

सिलेक्शन प्रोसेस – उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क – इस भर्ती में उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

​​​​1. योग्यता प्रमाण पत्र
2. आधार कार्ड
3. ड्राइविंग लाइसेंस
4. पैन कार्ड
5. जाति प्रमाण पत्र
6. निवास प्रमाण पत्र
7. जन्म प्रमाण पत्र
8. रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट।

सीखें खांसी ठीक करने के घरेलू उपचार

0

बच्चे को दें भाप

अगर बच्चे की नाक जाम है तो डिस्टिल्ड वॉटर या पानी उबालकर नाक में स्प्रे कर सकते हैं। बच्चा एक साल से बड़ा है तो 2-3 बूंद डालें एक साल से छोटा है तो 1 बूंद ही डालें। इसके बाद एक नॉस्ट्रिल बंद करके दूसरे से नाक निकालने को कहें, बच्चा छोटा है तो आप उन्हें करवाएं। बच्चे को भाप दें और गुनगुने पानी से नहलाएं।

गुनगुना पानी दें

बच्चा अगर 6 महीने से 1 साल का है तो दिन में चार बार 1 से 2 चम्मच गुनगुना नींबू पानी पीने को दें। बच्चा छोटा है तो डॉक्टर की सलाह लें।

ज्यादा छोटे बच्चे को न दें शहद

एक साल से बड़े बच्चे को आधा चम्मच शहद खिला सकते हैं। बच्चे को हर्बल टी भी दी जा सकती है।लेकिन कम मात्रा में दें। सोते वक्त बच्चे के सिर के नीचे एक्स्ट्रा तकिया रखकर सिर ऊंचा कर दें। बच्चा 2 साल से बड़ा है तो सीने पर विक्स मल सकते हैं।

बड़ी उम्र के लोग करें ये उपचार

बड़ी उम्र के लोगों को भी खांसी की दवाओं से साइड इफेक्ट्स दिखते हैं। ऐसे में घरेलू उपचार के तौर पर ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। अदरक को कद्दूकस करके शहद में मिलाकर खाएं या दांत के नीचे दबाकर इसका रस गले में जाने दें। खूब पानी पिएं। भाप लें। गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करें। खांसी के दौरान एसिड रिफलक्स से बचें। कुछ एसिड वाला न खाएं, खाली पेट न रहें और खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर न जाएं। सिर ऊंचा करके सोएं।

डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट

0

डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 16 पैसे गिरकर 82.33 के स्तर पर पहुंच गया। यह डॉलर के मुकाबले रुपये का अब तक का सबसे कमजोर स्तर है। पिछले कुछ दिनों में वैश्विक अस्थिरता के कारण डॉलर दुनिया की अन्य मुद्राओं के मुकाबले लगातार मजबूत होता जा रहा है।

अमेरिकी डॉलर को मजबूत बताने वाले डॉलर इंडेक्स में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है और यह चढ़कर 112 पर पहुंच गया है। इसके कारण दुनिया की अन्य मजबूत मुद्राएं जैसे यूरो, येन और ब्रिटिश पाउंड कई दशकों के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से डॉलर के मुकाबले रुपये का प्रदर्शन कमजोर ही रहा है। इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के अनुसार, आज रुपया डॉलर के मुकाबले 82.19 पर खुला था, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही यह गिरकर 82.33 के स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड 82.17 के स्तर पर बंद हुआ था।

राजस्थान में 40 हजार लोगों को राेजगार देगा अदाणी समूह

0

गौतम अदाणी ने कहा है कि समूह राजस्थान में अगले पांच से सात साल में विभिन्न क्षेत्रों में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के 40,000 मौके तैयार होंगे।अदाणी समूह ने राजस्थान में कई औद्योगिक क्षेत्रों में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के व्यापार में अपने निवेश को जारी रखते हुए 50,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक कंपनी का एक 10,000 मेगावाट प्रोजेक्ट का कार्यान्वयन भी हो रहा है। ये बातें अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022 के दौरान कही है।राजस्थान में कपंनी के प्रोजेक्ट अगले पांच वर्षों के लिए उत्तरोत्तर चालू किए जाएंगे। इस संदर्भ में अभी एक हफ्ते पहले हमने दुनिया के सबसे बड़े पवन-सौर हाइब्रिड पावर प्लांट के वाणिज्यिक संचालन को भी हासिल किया है। गौतम अदाणी ने कहा है कि समूह राजस्थान में अगले पांच से सात साल में विभिन्न क्षेत्रों में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के 40,000 मौके तैयार होंगे।

ऐतिहासिक खंडेरा धाम मां छोलेवाली के मंदिर में गुरुवार-शक्रवार की दरमियानी रात लाखों रुपये की चोरी हो गई

0

रायसेन ।  जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर सागर मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक खंडेरा धाम मां छोलेवाली के मंदिर में गुरुवार-शक्रवार की दरमियानी रात लाखों रुपये की चोरी हो गई। तीन अज्ञात बदमाश कटर और प्लास की मदद से मुख्य तिजोरी को काट कर दान की राशि ले गए हैं। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हुई है। मौके पर पहुंची एफएसएल और पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई है। गौरतलब है कि नवरात्र पर्व के दौरान यहां बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उम्मीद है कि लाखों रुपये मंदिर में रखी दान पेटी में एकत्र हुए होंगे। मंदिर समिति ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये की चोरी की वारदात तीन चोरों द्वारा की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम सहित डॉग स्क्वाड ने मंदिर का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में मिले हुलिए के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि चोर सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस तो नहीं ले गए, लेकिन टीवी मॉनिटर जरूर साथ ले गए।

दो दशक में बना विशाल मंदिर

यहां दो दशक में मातारानी का विशाल मंदिर बना है। जबकि उससे पहले मां की मूर्ति छोले के पेड़ के नीचे विराजमान थी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के हजारों लोग मां के दरबार में अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की दान राशि से विशाल मंदिर का निर्माण हुआ है। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मंदिर में चोरी हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक विगत देर रात लगभग 2 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की छानबीन कर रहे हैं। लोगों से भी अपील है कि चोरों की अगर कहीं पहचान हो सके तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
 

सीएम शिवराज सिंह मांडू पहुंचे, प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया

0

धार ।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार से सड़क मार्ग से शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मांडू पहुंचे। इसके बाद भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम शुरू हुआ। इससे पहले बारिश और मौसम की खराबी के चलते भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में मांडू पहुंचने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अचानक फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकाप्टर से डीआरपी लाइन धार पहुंचे, यहां से सड़क मार्ग से मांडू के लिए रवाना हुए। धार पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा के मंत्री व पदाधिकारियों ने हैलीपैड पर मुख्यमंत्री  अचानक हुए कार्यक्रम में फेरबदल से यहां प्रशासनिक स्तर पर हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए तैयार मांडू में जिले के आला अधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री गण सभी ने धार की तरफ रुख किया। सुबह 10:30 बजे तक तक मुख्यमंत्री धार नहीं पहुंचे थे और जल्द पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। इसके पहले मुख्यमंत्री के अवर सचिव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मांडू सुबह 11:45 पर यहां मीरा की जिरात पर बने हेलीपैड पर उतरने वाले थे। बताया जाता है कि रात भर हुई तेज बारिश के चलते मांडू स्थित हेलीपैड पर कुछ अव्यवस्था हुई। वहीं मीरा गीरात से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग के बीच में पड़ने वाले पहाड़ियों की मिट्टी सड़क मार्ग पर आ गई थी। इसके कारण सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने कार्यक्रम में अचानक फेरबदल किया है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री दोपहर में फिर सड़क मार्ग से धार पहुंचेंगे, इंदौर होते हुए ग्वालियर जाएंगे और तय कार्यक्रम के अनुसार फिर से शाम 5:45 पर मांडू पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से ही रात 9:30 बजे इंदौर की ओर रवाना होंगे।

मुकेश अंबानी सिंगापुर में खोलने जा रहे फैमिली ऑफिस

0

एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब सिंगापुर में फैमिली ऑफिस खोलने  की तैयारी कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अरबपति अंबानी ने इस नई यूनिट के लिए कर्मचारियों की हायरिंग भी शुरू कर दी है और इसके देखरेख के लिए मैनेजर भी रख लिया गया है। इतना ही नहीं सिंगापुर में फैमिली ऑफिस खोलने के लिए रियल एस्टेट प्रॉपर्टी भी चुन ली गई है।

बता दें कि ऐसा करने वाले अंबानी नए भारतीय अरबपति हैं जिन्होंने फैमिली ऑफिस खोलने के लिए चुना है। इससे पहले सिंगापुर में फैमिली ऑफिस खोलने वालों की लिस्ट में हेज फंड अरबपति रे डेलियो और गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन पहले से ही मौजूद हैं। आपको बता दें कि सुपर रिच लोगों के बीच सिंगापुर कम टैक्स और सुरक्षा के कारण फैमिली ऑफिस  के लिए आकर्षक का केंद्र बनता जा रहा है। लेकिन सिंगापुर में ग्लोबली अमीरों की बढ़ती संख्या के परिणामस्वरूप कारों, आवास और अन्य सामानों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। उप प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग ने अगस्त के एक इंटरव्यू  में संकेत दिया कि विकास को बढ़ावा देने के लिए अमीरों को अधिक टैक्स का सामना करना पड़ सकता है।

थाली में क्यों नहीं परोसी जाती तीन रोटी, क्यों मानते हैं अशुभ?

0

कहते है कि जो स्वाद घर की रोटी में होता है, वो स्वाद बाहर के खाने में भी नहीं होता. बरहलाल आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक खाने की बात क्यों कर रहे है. दरअसल आज हम आपको रोटी से जुडी एक ऐसी मान्यता के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में यक़ीनन आप नहीं जानते होंगे। जी हां इसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे।
वैसे आपने अक्सर देखा होगा कि आमतौर पर खाना खाते समय कई बार हम अपनी थाली में एक साथ ही दो या तीन रोटियां रख लेते है. मगर क्या आप जानते है कि थाली में एक साथ तीन रोटियां रखना अशुभ माना जाता है. गौरतलब है कि गलती से भी कभी किसी की थाली में एक साथ तीन रोटियां नहीं रखनी चाहिए।
हालांकि अगर कभी किसी को एक साथ तीन रोटियां देने की जरूरत भी पड़े तो तीसरी रोटी को दो टुकड़ो में बाँट दे. जिससे रोटियों की संख्या भी बंट जाएगी। वैसे आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर थाली में तीन रोटियां रखना अशुभ क्यों माना जाता है. तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।

roti2

ये हैं कारण- थाली में तीन रोटी होता है मृत व्यक्ति का खाना

ज्योतिषशास्त्री बताते हैं की हिन्दू मान्यता के अनुसार तीन संख्या को अशुभ माना जाता हैं| इसलिए किसी भी शुभ काम मे तीन संख्या का विशेष ध्यान दिया जाता हैं| किसी भी धार्मिक काम हो या कोई अनुष्ठान, किसी भी शुभ कार्य में तीन वस्तुओं को शामिल नहीं किया जाता हैं| यहीं नियम खाना परोसने के पहले भी पालन किया जाता हैं|
माना जाता हैं की खाने में तीन रोटियां किसी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत उसके त्रयोदशी संस्कार से पहले निकाले जाने वाले भोजन में ली जाती हैं| जिसे की भोजन निकालने वाले के अलावा कोई और नहीं देखता है इसलिए किसी भी व्यक्ति द्वारा तीन रोटियाँ खाना मृतक के भोजन के समान माना गया हैं| तीन रोटियां खाने से आपके मन में शत्रुता के भाव उत्पन्न होते हैं|

वैज्ञानिक तथ्य भी छिपें हैं इस मान्यता में

प्राचीन समय से हमारे यहाँ जो भी मान्यता चली आ रहीं हैं उसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य जरूर छिपें रहते हैं| ऊर्जा विशेषज्ञों की माने तो किसी आम व्यक्ति के लिए एक बार के भोजन में दो चपाती, एक कटोरी दाल, 50 या 100 ग्राम चावल और एक कटोरी सब्जी को एक समय के भोजन के लिए संतुलित माना गया हैं| 40 से 50 ग्राम की एक कटोरी में 600-700 कैलोरी ऊर्जा होती हैं| दो रोटियों से 1200 से 1400 कैलोरी ऊर्जा मिल जाती हैं|
ऐसे में अगर आप इससे ज्यादा मात्रा में भोजन खाएंगे तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा। जी हां विशेषज्ञों का मानना है कि भूख लगने पर खाने को थोड़ी थोड़ी मात्रा में ही खाना चाहिए, न कि एक ही बार में बहुत ज्यादा भोजन खाना चाहिए| यानि अगर धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो हर प्रकार से तीन रोटियां खाना संतुलित नहीं माना जाता।
रोटी के अलावा भारतीय परिवारों में और भी कई खाने से जुड़ी बातें कही जाती हैं| यह सभी धार्मिक मान्यताएं हैं जो सालों से अलग-अलग कारणों से मानी जाती रही हैं|

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है| प्रदेश लाइव इसकी पुष्टि नहीं करता है|)

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group