Home Blog Page 4893

करवाचौथ पर उपनगर के कपड़ा बाजार में लौटी रौनक

0

भोपाल । सुहागिनों के पर्व करवाचौथ की रौनक बाजारों में भी देखने को मिल रही है। उपनगर बैरागढ़ के कपड़ा बाजार में ग्राहकी तेज हो गई है। त्यौहार के कारण बाजार में ब्राइडल लहंगे और ड्रेस मटेरियल की मांग बढ़ गई है। थीम बेस्ड साड़ियां और ड्राप स्टाइल ड्रेस ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि युवतियां ड्राप स्टाइल ड्रेस पसंद कर रही हैं। यह नया पैटर्न है। साड़ी की तरह दिखने वाली ड्रेस को ही ड्राप स्टाइल ड्रेस कहा जाता है। इसका लुक ही इसे अलग बनाता है। इसके अलावा महिलाएं बेसिक पैटर्न पर आधारित ओरगंजा, शिमर आदि की खरीदी कर रही हैं। बनारसी, सिल्क, कांजीवरम, नेट की साड़ियों के साथ वेलवेट-जरी के लहंगे, ड्रेस मटेरियल की भी अच्छी बिक्री हो रही है। करवा चौथ को देखते हुए बाजार में नया कलेक्शन खूब बिक रहा है। डिजाइनर लहंगे के साथ अब साड़ियों के बेसिक पेटर्न का रिवाज भी लौट आया है। युवा पीढ़ी करवा चौथ पर थीम बेस्ड पार्टी करती है। बाजार में इस तरह के कपड़े खूब बिक रहे हैं। परिवार के सदस्य फैशन डिजाइनर की सलाह पर खरीदी कर रहे हैं। कपड़े खरीदने के बाद उन्हें डिजाइन किया जाता है। प्रमुख कपड़ा व्यापारी सुरेश मंगतानी के अनुसार करवाचौथ पर शिमर, आर्गेनिक एवं गर्लिश फैब्रिक पैटर्न पसंद किया जाता है। बाजार में यह नई वैरायटी है। महिलाओं ने इस पैटर्न पर बने लहंगे की खरीदी शुरू कर दी है। पिछले दिनों कपड़े के दाम में 10 से 25 फीसद तक बढ़ोतरी हुई। काटन का कपड़ा 40 फीसद तक महंगा हो गया। इसका असर बिक्री पर भी पड़ा। व्यापारी मिक्स काटन एवं सिंथेटिक कपड़ा मंगाने लगे। हाल ही में काटन का कपड़ा फिर सस्ता हुआ है। सिंथेटिक कपड़े के दाम में भी कमी आई है। पिछले दो माह से दाम स्थिर हैं। लिहाजा, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद बंधी है। इस बारे में स्थानीय फैशन डिजायनर नीलम आसनानी का कहना है कि करवाचौथ पर युवतियां अलग-अलग तरह के कपड़े डिजाइन कराती हैं। ड्राप स्टाइल ड्रेस की मांग बढ़ रही है। यह डिजाइनर ड्रेस है। इसमें साड़ी एवं सूट का मिक्स लुक नजर आता है। थीम बेस्ड कपड़े भी डिजाइन कराए जा रहे हैं। वहीं थोक कपड़ा व्यापारी सुरेश मंगतानी का कहना है कि करवा चौथ को देखते हुए हमने नया स्टाक मंगाया है। नए पार्टी वियर कलेक्शन की अच्छी मांग है। बाजार में लहंगे एवं साड़ियों की नई डिजाइन मांगी जा रही है। परंपरागत कपड़े की मांग भी बनी हुई है। वेडिंग सेट एवं ब्राइडल लहंगे की मांग सबसे अधिक है।

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने उतारी अर्चना गौतम की आवाज की नकल

0

टीवी के सबसे कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में रोज कुछ न कुछ नया ड्रामा चल रहा है। कन्टेस्टेंट में किसी न किसी बात पर विवाद हो रहा है। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में खाना बांटने को लेकर अर्चना घरवालों पर चिल्लती नजर आईं। उनकी आवाज से घरवाले भी परेशान हो गए। इसी बीच अब्दु रोजिक ने बड़े ही मजेदार अंदाज में अर्चना की नकल की है ।घरवालों को खाना बांटने को लेकर निमृत और सुबुंल से भिड़ीं अर्चना ने बीते एपिसोड में चिल्ला चिल्लाकर सबको परेशान कर दिया। अर्चना का यह बर्ताव देखने के बाद तो निमृत रोने लगीं। अर्चना के इस व्यवहार से घर में हमेशा खुश रहने वाले अब्दू रोजिक भी दुखी नजर आए। जब सारा ममाला ठंडा पड़ गया। अब्दू ने बड़े ही क्यूट अंदाज में अर्चना से उनके इस तरह पेश आने की वजह पूछी। अब्दू ने मजेदार अंदाज में अर्चना की आवाज की नकल करते हुए पूछा, 'आप इतना बोलती हैं क्या आपका सिर और मुंह दर्द नहीं होता'।अब्दू की बात सुनकर वहां मौजूद घरवाले हंसने लगे। अर्चना की आवाज की नकल को लेकर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैन्स अब्दू को कह रहे हैं कि उन्होंने उनके दिल की बात कह दी। एक यूजर ने लिखा इस एपिसोड का सबसे बेस्ट पार्ट रहा अब्दू द्वारा अर्चना की मिमिकरी। एक और फैन ने लिखा, ' कितना हंसाया है तुमने क्या बताएं, बहुत बढ़िया '।

Sarkari Naukri: LIC में इन पदों पर आवेदन करने की कल है आखिरी डेट, बिना एग्जाम दिये सीधे इंटरव्यू, जल्द करें अप्लाई…

0

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। इसके लिए भारतीय जीवन बीमा निगम ने मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO), मुख्य डिजिटल अधिकारी (CDO) और मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO) के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने की कल यानी 10 अक्टूबर को अंतिम तिथि है जिन भी इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वे, LIC की ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://licindia.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक LIC SO Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई पदों को भरा जाएगा।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 10 सितंबर 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 10 अक्टूबर 2022

पदों का विवरण

मुख्य तकनीकी अधिकारी/केंद्रीय कार्यालय मुंबई
मुख्य डिजिटल अधिकारी/केंद्रीय कार्यालय मुंबई
मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी

आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता

  1. चीफ टेक्निकल ऑफिसर- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या एमसीए या समकक्ष योग्यता और 15 साल का अनुभव होना चाहिए।
  2. चीफ डिजिटल ऑफिसर- बैचलर्स/मास्टर डिग्री अधिमानतः बिजनेस/टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/डिजिटल मार्केटिंग या संबंधित क्षेत्रों का संयोजन और 15 साल का अनुभव होना चाहिए।
  3. मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी – एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने के साथ इंफॉर्मेशन सेफ्टी में सर्टिफिकेट या किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से इंजीनियर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 15 साल का अनुभव होना चाहिए।

पदों के लिए आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी – रु. 100/-

अन्य वर्ग के लिए – रु. 1000/-

पीएम मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल कॉरिडोर का करेंगे लोकार्पण

0

महाकाल मंदिर के 'महाकाल लोक' का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन जाएंगे। वे वहां एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का उज्जैन दौरा करीब तीन घंटे का बताया जा रहा है। चर्चा ये भी है कि लौटते वक्त पीएम मोदी सड़क मार्ग से इंदौर जाएंगे, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अंधेरा होने के बावजूद मोदी उज्जैन से इंदौर तक का रास्ता हेलीकॉप्टर से ही तय कर सकते हैं। सेना के पास रात में उड़ने वाले हेलीकॉप्टर हैं।

माना जा रहा है कि पीएम मोदी इंदौर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए उज्जैन पहुंचेंगे। लौटते वक्त वे सड़क मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। इसी के मद्देनजर सड़क को सजाया-संवारा जा रहा है। इंदौर नगर निगम की टीम को सफाई के लिए लगाया गया है। सड़क साफ करने वाली मशीनें लगातार काम कर रही हैं। सड़क पर दोनों तरफ पर्याप्त रोशनी के साथ सुरक्षा के भी पूरे बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। एयरफोर्स और एसपीजी के अधिकारी पहले ही इंदौर पहुंच चुके हैं। पीएम के आने से पहले प्रैक्टिस फ्लाइट का संचालन भी किया जाएगा, ताकि सारी व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा सके। इंदौर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के नए विमान एयर इंडिया वन के उतरने की भी सभी जरूरी तैयारी कर ली गई है, लेकिन मौसम को देखते हुए इस बात की संभावना कम ही है कि पीएम अपने नए विमान से इंदौर आएं।

 

रैपर कान्ये वेस्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगा प्रतिबंध

0

सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने रैपर कान्ये वेस्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्रवाई करते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिया है साथ ही अकाउंट से कंटेंट डिलीट कर दिया है। हालांकि खाता अभी भी दिखाई दे रहा है।मेटा की नीति है कि अगर कोई यूजर नीतियों का बार-बार उल्लंघन करता है तो उसके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। मेटा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन सी सामग्री के लिए प्रतिबंध लगाया गया और यह कितने समय तक चलेगा।कान्ये वेस्ट जो इंस्टाग्राम पर @kanyewest हैंडल का उपयोग करते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ संदेशों के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे जो अब डिलीट कर दिए गए हैं। यह कथित तौर पर रैपर डिडी को भेजे गए थे। इन संदेशों में यहूदियों को लेकर कुछ टिप्पणी कही गई थी।कान्ये को पहले भी इंस्टाग्राम पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा था। मार्च में रैपर को 24 घंटे के लिए प्लेटफॉर्म से सस्पेंड कर दिया गया था। कान्ये वेस्ट पर आरोप लगा था कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अभद्र भाषा, उत्पीड़न और नस्लीय टिप्पणी भरा पोस्ट किया। इसके बाद नीतियों के उल्लंघन के लिए वेस्ट के खाते से सामग्री भी हटा दी गई थी। बीते साल कान्ये वेस्ट ने अपना नाम बदलकर सिर्फ वाईई रख लिया था। इस संबंध में उन्होंने कोर्ट में जरूरी दस्तावेज भी पेश किए थे।

रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू रहा फीका

0

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है। इस फिल्म से रश्मिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी सराहा था। हालांकि अब तक कलेक्शन के आंकड़े फिल्म के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन और रश्मिका जैसे सितारों की लोकप्रियता और विकास बहल जैसे सुपरहिट निर्देशक का नाम भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहा है।इस फिल्म ने पहले दिन 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ो के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 1.5 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 2.70 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि तीसरे दिन छुट्टी की वजह से फिल्म के कलेक्शन में और अधिक सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि फिर भी वीकेंड के यह आंकड़े काफी कम हैं।

Video : Mahakal Lok: : ऐसा अद्भुत नज़र आएगा बाबा महाकाल का कॉरिडोर, जानें पूरी कहानी

0

महाकाल लोक की अवधारणा वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मन में आई थी। इस पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, संतों और विषय-विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श कर योजना तैयार की गई थी जिस पर गंभीरता से अमल करते हुए योजना का प्रथम चरण पूर्ण किया जा चुका है।

इतिहास की कहानी कहने के लिए सजा महाकाल लोक

महाकाल लोक महाकाल लोक के लोकार्पण के साथ ही, उज्जैन के 5000 वर्षों के लिखित-पूजित इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ जाएगा। महाकवि कालिदास व जनकवि तुलसीदास की रचनाओं में महाकाल मंदिर व उज्जैन का उल्लेख मिलता है। राजा विक्रमादित्य, राजा चंद्रप्रधोत, राजा भोज ने भी इस मंदिर में निर्माण कार्य करवाया था। बाद में हर कालखंड में हिंदू सम्राट से लेकर सिंधिया वंश के राजा यहां पूजन-अर्चन करते रहे। यह भूमि सदियों से भारत के शास्त्रों, ग्रंथों में उल्लिखित और लोक जीवन में पूजनीय है। महाकाल मंदिर का जो वर्तमान स्वरूप है, उसे वर्ष 1734 से लेकर 1863 के बीच मराठा शासकों ने बनवाया था।

‘लोक’ के लिए हुई खोदाई में मिले शुंग कालीन प्रमाण

महाकाल लोक बनाने के लिए मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग ने एक वर्ष पहले मंदिर परिसर में खोदाई करवाई थी। खोदाई में यहां से मिट्टी के बर्तन, ईट आदि के रूप में 2000 वर्ष पुराने शुंग कालीन प्रमाण प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही, करीब 1000 वर्ष पुराना शिव मंदिर, चतुर्भुजी चामुंडा, अष्टभुजी गणेश, तिरपुरांतक शिव, कार्तिकेय की पत्नी कौमारी की मूर्तियां भी प्राप्त हुई हैं।

भगवान कृष्ण भी थे महाकाल के भक्त

महाकालेश्वर वैदिक शोध संस्थान के निदेशक डा.पीयूष त्रिपाठी के अनुसार चारों युग (सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग व कलियुग) में महाकाल की महिमा का उल्लेख मिलता है। महाभारत, स्कंद पुराण, भगवान श्रीकृष्ण रचित महाकाल सहस्त्रनामवली में महाकाल की आराधना है। भगवान बुद्ध के समय महाकाल महोत्सव आयोजित होता था। संवत प्रवर्तक राजा विक्रमादित्य ने महाकाल मंदिर का विस्तार कराकर पूजा की शास्त्रसम्मत व्यवस्था लागू की थी। सातवीं शताब्दी में बाणभट्ट ने महाकाल मंदिर के वैभव को रेखांकित किया। राजा भोज ने महाकाल मंदिर का विस्तार करवाकर वैभव को बढ़ाया।

Corridor 1

लोकार्पण के दो दिन बाद लोगों के लिए खुलेगा महाकाल लोक

उज्जैन नगरी में महाकाल लोक का लोकार्पण भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को कर देंगे, लेकिन पर्यटक महाकाल लोक को 14 अक्टूबर से ही निहार सकेंगे। उधर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लोकार्पण के दौरान 11 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मार्ग को टोल फ्री करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।
बता दें कि उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन पहुंच रहे हैं। इसकी व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। साज-सज्जा की जा रही है। 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का भव्य समारोह में लोकार्पण हो जाएगा। पर पर्यटक दो दिन बाद यानी 14 अक्टूबर से महाकाल लोक को देख सकेंगे। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि सजावट के लिए सामग्री समेटने के लिए प्रशासन को दो दिन लग जाएंगे। जब तक सामग्री हट नहीं जाती, लोगों के लिए महाकाल लोक नहीं खोला जाएगा। इसलिए 14 अक्टूबर से महाकाल लोक जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

12 नवम्बर को उपभोक्ता महा लोक अदालत

0

भोपाल। उपभोक्ता संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के लिए 12 नवम्बर को उपभोक्ता महा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।  इस आशय की जानकारी देते हुए श्रीमती अलका श्रीवास्तव रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने बताया कि राज्य उपभोक्ता आयोग एवं जिला उपभोक्ता आयोगों में 17 सितम्बर को आयोजित वृहद लोक अदालत स्थगित की जाकर अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग न्यायमूर्ति श्री शान्तनु एस. केमकर के मार्गदर्शन में 12 नवम्बर को राष्ट्रीय स्तर की महा उपभोक्ता लोक अदालत आयोजित होगी।
राज्य आयोग एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता आयोगों में विचाराधीन बैकिंग, बीमा, विद्युत, चिकित्सा, टेलीफोन, कृषि, आटोमोबाइल्स, हाउसिंग, एयरलाइन्स, रेल्वे सहित विभिन्न सेवाओं और वस्तुओं से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही लोक अदालत के माध्यम से की जायेगी।

व्यापक रूप में मनायी जायेगी बाल्मिक जयंती

0

मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ का एक दिवसीय
सम्मेलन 10 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में
कमलनाथ होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

भोपाल। मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ का एक दिवसीय सम्मेलन सोमवार 10 अक्टूबर 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से बाल्मिकी जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर व्यापक रूप में बाल्मिकी जयंती मनायी जायेगी। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अभा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया सम्मेलन के विशिष्ठ अतिथि होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने बताया है कि उक्त सम्मेलन में मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और प्रदेश भर से कार्यकर्ता एवं समाजबंधु शामिल होंगे।

कम सैलरी से हैं परेशान, कर्ज भी बढ़ा रहा मुश्किल? आजमाएं ये 5 वास्तु टिप्स

0

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है. ऐसा कहते हैं कि माता लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक मोर्चे पर सभी परेशानियों का अंत हो जाता है. इसके अलावा, कुबेर और शुक्र ग्रह से भी लाभ होता है.

कहते हैं कि शुक्रवार को विशेष उपाय करने से भी सरलता से धन लाभ होता है. विशेष स्थितियों में नियमित दान करने से भी रुपये-पैसे की कमी नहीं रहती है. आइए आज जानते हैं कि कौन से चमत्कारी उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं.

नौकरी में कैसे बढ़ेगा पैसा- शुक्रवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे मिठाई और पानी रख दें. इसके बाद वृक्ष की तीन बार परिक्रमा करें. फिर नौकरी में उन्नति की प्रार्थना करें. चाहें तो कुछ पीपल के पौधे भी लगवा दें. ये उपाय करने से नौकरी में आ रही धन से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी.

कर्ज की समस्या से राहत- अगर आपको कर्ज से जुड़ी समस्या परेशान कर रही हैं तो शुक्रवार के दिन नीम की एक लकड़ी घर ले आएं. उसे पानी से धोकर साफ कर लें. इसके बाद शीशे के बर्तन में नमक मिला पानी में रख दें. कर्ज से जुड़ी समस्या अपने आप दूर हो जाएगी.

कैसे मिलेगी संपत्ति- शुक्रवार को लक्ष्मी मां को गुलाबी फूल की माला अर्पित करें. इसके बाद घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी जी की आरती करें. इस दिन बालिकाओं को सफेद मिठाई का दान करें. आपको आपकी विरासत का हिस्सा प्राप्त हो जाएगा.

कारोबार में धन- शुक्रवार के दिन गुलाबी फूल पर बैठी हुई लक्ष्मी जी का चित्र स्थापित करें. इसके बाद मां लक्ष्मी को गुलाब का इत्र अर्पित करें. उसी इत्र को नित्य प्रातः प्रयोग करें और फिर काम पर जाएं. ये उपाय कारोबार से जुड़ी समस्याओं को दूर करेगा. व्यापारिक वर्ग से जुड़े लोगों को भी गुलाब के फूल पर बैठी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति अपने कार्य स्थल पर रखनी चाहिए.

रुका हुआ धन कैसे पाएं वापस- शुक्रवार के दिन गरीबों में मिठाई और कपड़े बांटें. इस दिन जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. इसके बाद रुका हुआ धन वापस मिलने की प्रार्थना करें. शुक्रवार के दिन सात्विकता बनाए रखें.
 

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group