Home Blog Page 4906

10वीं पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, 69000 रुपए तक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन…

0

भारतीय सीमा की सुरक्षा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार के सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल के 399 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 10वींपास उमीदवार सशस्त्र सीमा बल की ऑफिशियल वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। उम्मीदवारों का सिलेक्शन फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को लेवल-3 पे-मैट्रिक्स के तहत 21700 रुपए से लेकर 69100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

योग्यता
399 पदों के लिए निकली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास स्पोर्ट्स कोटे का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

फीस
सशस्त्र सीमा बल द्वारा निकली गई भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय पोस्टल ऑर्डर और डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से फीस के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों से फेस नहीं वसूली जाएगी।

आयु-सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शम्मिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा (उम्र) न्यूनतम 18 साल से अधिकतम 23 साल तक होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में 3 साल की छूट दी गई है।

Recruitment 2022 : कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के 356 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई….

0
Cochin Shipyard Limited (कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड) में अप्रेंटिसशिप की भर्ती निकली है। इसके तहत उम्मीदवारों से आईटीआई और टेक्निशियन ट्रेड पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2022 है। कुल 356 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 348 और टेक्निशियन अप्रेंटिस के 8 पद शामिल हैं। इसके माध्यम से विभिन्न ट्रेड के पद भरे जाएंगे।

योग्यता
आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI डिग्री होल्डर्स उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित डिसिप्लिन में वोकेशनल हायर सेकेंडरी एजुकेशन पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

सैलरी
आईटीआई के विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 8,000 रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं टेक्नीशियन ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पदों पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 9,000 रुपये सैलरी मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

  1. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in पर क्लिक करें।
  2. अब करियर सेक्शन पर जाकर सीएसएल के लिंक पर क्लिक करें।
  3. ई रिक्रूटमेंट के लिंक पर जाकर ट्रेनी अप्रेंटिस भर्ती पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।

DUET PG 2022 Admit Card जारी, 17 से 21 अक्टूबर तक होगी परीक्षा… 

0

दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड रिलीज हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी, पीएचडी प्रोगाम के लिए हॉल टिकट https://nta.ac.in/ पर जारी किया है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी PG, PhD प्रवेश परीक्षा का आयोजन 17, 18, 19, 20 और 21 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। DUET पीजी परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट 8 से 10, दूसरी 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। इसके बाद 5 बजे से शाम 7 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र करीब तीन दिन पहले रिलीज किए जाते हैं। इसी कड़ी में एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं। वहीं हॉल टिकट के पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सिटी इंटिमेशन स्लिप भी रिलीज कर दी थी ताकि कैंडिडेट्स को परीक्षा शहर की जानकारी मिल सके।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

1. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ntaexam2022.cbtexam.in पर क्लिक करें।
2. अपनी आवेदन संख्या, डेट ऑफ बर्थ सबमिट करें।
3. अब DUET PG प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
4. इसे डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं Urfi Javed, जानें कितनी हैं महीने की कमाई…..

0

‘बिग बॉस’ ओटीटी (Bigg Boss OTT) से सुर्खियों में आईं उर्फी जावेद सिनेमा जगत में अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी अक्सर अपने आउटफिट्स और बोल्डनेस की वजह से लोगों का दिमाग खराब कर देती हैं और इसी वजह से वह हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती हैं। लेकिन यह भी सच है कि अभिनेत्री को लोगों द्वारा मिल रही आलोचनाओं से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता और वह अपनी लाइफ को बिंदास जी रही हैं। इस बीच कई बार उर्फी की कमाई पर सवाल उठे हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि ऊर्फी जावेद कौन है.. और क्या है उनकी नेटवर्थ… किन लग्जरी गाड़ियों में घूमती है।

Urfi Javed 1

ऐसे शुरू की Urfi Javed ने अपनी जर्नी
उर्फी जावेद को आज के समय में हर कोई बोल्डनेस की वजह से जानता है लेकिन अभिनेत्री ने दर्जन भर से ज्यादा सीरियल्स में काम किया है। वह ‘दुर्गा’, ‘सात फेरों की हेराफेरी’, ‘बेपनाह’, ‘जीजी मां’, ‘डायन’, ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान ‘बिग बॉस’ से ही मिली है।

Urfi Javed 2

कितने करोड़ की मालकिन है Urfi Javed
उर्फी जावेद की कमाई को लेकर हर बार सवाल उठता है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की उर्फी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं और वह हर महीने लाखों में कमाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उर्फी सीरियल के एक एपिसोड के लिए 25 से 30 हजार रुपये चार्ज करती हैं और वह हर महीने लगभग 30 लाख रुपये की कमाई करती हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 172 करोड़ के आसपास है।

Urfi Javed 3

घर और कार कलेक्शन
उर्फी का जन्म लखनऊ में हुआ है लेकिन अब वह मुंबई में एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं। उनके पास Jeep Compass SUV है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। उर्फी अक्सर अपनी इस कार के साथ स्पॉट होती रहती हैं।

WhatsApp में आने वाले है तगडे फीचर

0

WhatsApp के नए फीचर्स की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ने वाला है। नए फीचर का नाम Editing Messages है। इस फीचर की मदद से यूजर भेजे गए मेसेज में कोई गलती होने पर उसे एडिट कर सकेंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार एडिट किए गए मेसेज के साथ यूजर्स को Edited का लेबल भी दिखेगा। WABetaInfo ने इस अपडेट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें एडिट किए गए मेसेज के साथ 'Edited' लेबल को देखा जा सकता है। मेसेज एडिट करने के लिए यूजर्स को 15 मिनट का समय मिलेगा। यह फीचर अभी डिवेलपिंग फेज में है, लेकिन बीटा यूजर इसे वॉट्सऐप ऐंड्रॉयड 2.22.22.14 में देख सकते हैं।

वॉट्सऐप ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि मेसेज पढ़े जाने के बाद भी एडिट किया जा सकेगा या नहीं। साथ ही अभी यह भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि मेसेज रिसीव करने वाले का फोन ऑफ होने पर भेजे गए मेसेज को एडिट करने के लिए कितना समय मिलेगा। यह फीचर अभी डिवेलपिंग फेज में है। कंपनी इसके स्टेबल वर्जन को कब तक रोलआउट करेगी इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी बाहर नहीं आई है।

नहीं ले सकेंगे फोटो और वीडियो का स्क्रीनशॉट
वॉट्सऐप में एक और नए फीचर की एंट्री हने वाली है। यह फीचर व्यू वन्स इनेबल करके भेजे गए मेसेज के स्क्रीनशॉट नहीं लेने देता। खास बात है कि इन मेसेजेस की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी नहीं की जा सकेगी। WABetaInfo के अनुसार कंपनी ने इस फीचर को अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया है।

क्रिएट रोल का फीचर
वॉट्सऐप यूजर्स के लिए पोल क्रिएट करने का फीचर भी जल्द रोलाउट करेगा। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बीटा यूजर्स को वॉट्सऐप में पोल क्रिएट करने का फीचर मिल भी चुका है। यह फीचर वॉट्सऐप ऐंड्रॉयड वर्जन 2.22.1.16 में उपलब्ध है। रिपोर्ट की मानें तो यह फीचर सिर्फ ग्रुप एडमिन तक ही सीमित नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले दिनों में ग्लोबल यूजर्स के लिए इसमें स्टेबल वर्जन को भी रिलीज कर देगी।

अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा…. 

0

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मे से एक हैं नरगिस फाखरी, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में नरगिस के काम को खूब पसंद किया गया, जिसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन बीते दो साल से वह फिल्मी पर्दे से गायब हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के काले राज खोले हैं और बताया है कि इंडस्ट्री की वजह से ही वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

नरगिस फाखरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह इंडस्ट्री से बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। साथ ही उन्हें इस इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपरिपक्व लगते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि मैं पैंतरोबाजी नहीं करना जानती हूं। मुझसे कहा गया कि मैं बहुत ईमानदार थी जो अच्छी बात नहीं थी। आप भले ही किसी के साथ कंफर्टेबल ना हो लेकिन आपको बातचीत करनी होगी। आपको एक गेम फेस रखना होगा जो मैं नहीं कर सकी। मुझे इमैच्योर कहा गया था। इस इंडस्ट्री में लोगों के तीन चेहरे होते हैं। एक बिजनेस फेस, दूसरा क्रिएटिव फेस और तीसरा पर्सनल फेस। 

नरगिस फाखरी के आगे यह भी बताया कि बॉलीवुड में उन्होंने लगातार 8 साल तक काम किया और इस बीच उनके पास अपने परिवार के लिए भी समय नहीं था। वह मानसिक तनाव की वजह से बीमार रहने लगी थीं। उन्हें लगातार हेल्थ इश्यूज हो रहे थे और इसी वजह से उन्हें लगने लगा था कि क्या वह डिप्रेशन में चली गई थीं। वह खुश नहीं थी और हमेशा खुद से एक ही सवाल करती थीं कि 'मैं यहां पर क्यों हूं।' नरगिस ने बताया कि डिप्रेशन की वजह से ही उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था। 

आपको बता दें कि नरगिस आखिरी बार वर्ष 2020 में फिल्म 'टोरबाज' में नजर आईं थीं।

डिंडौरी नगर परिषद में कांग्रेस का कब्जा, सुनीता सारस अध्यक्ष निर्वाचित

0

डिंडौरी ।  नगर परिषद डिंडौरी में भाजपा प्रत्याशी को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सारस ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी ममता सरैया को 6 और काग्रेस प्रत्याशी अनीता सारस को 8 मत मिले, एकमत रिजेक्ट हो गया। इसी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि डिंडौरी नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। कांग्रेस और भाजपा के 6-6 पार्षद विजयी हुए थे। तीन निर्दलीय पार्षदों ने भी चुनाव में जीत दर्ज की थी। भाजपा पार्षदों के साथ निर्दलीय तीन पार्षद विगत एक पखवाड़े से दूसरे जिलों में सैर कर रहे थे, उसके बाद भी चुनाव परिणाम भाजपा के लिए चौंकाने वाले सामने आए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस की ओर से 5 बार से लगातार पार्षद रितेश जैन प्रत्याशी बन रहे हैं। भाजपा द्वारा अभी प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। अध्यक्ष पद में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पटाखे फोड़ने के साथ मिठाइयां बांटी जा रही हैं। भाजपा जिस तरह से चुनाव को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी, ऐसे में यह परिणाम भाजपा संगठन के लिए बहुत ही निराशाजनक माने जा रहे हैं। जिला पंचायत गंवाने के बाद भाजपा डिंडौरी नगर परिषद वह भी गंवा दिया है।

भोपाल में उधार का पानी पी रहे ढाई लाख लोग, निगम को 50 करोड़ की चपत

0

भोपाल ।  राजधानी में प्रतिदिन नगर निगम द्वारा साढ़े चार लाख घरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। इनमें से करीब दो लाख लोग ही पानी का बिल चुकाते हैं। जबकि हर साल ऐसे ढाई लाख लोग हैं, जो पानी लेने के बाद पैसा नहीं देते हैं। इससे बीते चार वर्ष में नगर निगम को 50 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। लेकिन अतिआवश्यक सेवा होने की वजह से नगर निगम द्वारा बकायादारों के नल कनेक्शन नहीं काटे जाते हैं। इसी छूट का बकायादार फायदा उठा रहे हैं। बता दें कि साढ़े चार लाख कनेक्शन में निजी व व्यावासायिक कनेक्शन शामिल हैं। इनमें से डेढ़ लाख कनेक्शन झुग्गी बस्तियों के रहवासियों को दिए गए हैं। हालांकि निगम द्वारा इसके अलावा सार्वजनिक बोरिंग और टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन इसका पैसा नहीं वसूला जाता है। ऐसे में नगर निगम को हर वर्ष करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसकी भरपाई करने के लिए नगर निगम जल आपूर्ति में होने वाले खर्च में कटौती करने जा रहा है। इसके लिए जल शोधन केंद्र और पंप हाउस में बिजली की खपत कम करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। बता दें कि नगर निगम पानी आपूर्ति के लिए सामान्य घरों से 210 रुपये और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों से 30 रुपये प्रतिमाह जल उपभोक्ता प्रभार वसूलता है।

– वसूली से ज्यादा बिजली का खर्च

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार औसतन हर साल 20 से 25 करोड़ रुपये जल उपभोक्ता प्रभार की वसूली होती है। लेकिन इससे अधिक निगम द्वारा बिजली व अन्य जरूरी संसाधनों में खर्च होता है। अकेले बिजली खपत की बात करें तो जलापूर्ति का खर्च ही हर साल 20 करोड़ रुपये से अधिक है। ऐसे में नगर निगम को जलापूर्ति में कमाई तो छोड़ दें खर्च निकालना भी मुश्किल है।

– पुराने शहर में नहीं होती वसूली

जल उपभोक्ता प्रभार की वसूली में पुराने शहर की हालत सबसे खराब है। यहां करीब ढाई लाख कनेक्शन हैं। लेकिन इनमें से डेढ़ लाख लोग पानी का बिल नहीं चुकाते हैं। हालांकि नगर निगम ने पिछले वर्ष कुछ कालोनियों में कनेक्शन काटे थे। लेकिन जनप्रतिनिधियों के दबाव की वजह से फिर जलापूर्ति सामान्य कर दी गई है।

– बीते चार वर्षों में जलापूर्ति में की गई वसूली

वर्ष—–कुल वसूली योग्य राशि—– वसूली गई राशि

2018-19 —–41 करोड़ रुपये—– 37 करोड़ रुपये

2019-20 —– 32 करोड़ रुपये—– 27 करोड़ रुपये

2020-21 —– 38 करोड़ रुपये—– 21 करोड़ रुपये

2021-22 —–40 करोड़ रुपये—– 18 करोड़ रुपये

(नोट: आंकड़े निगम द्वारा प्राप्त है।)

– शहर में जलापूर्ति करना नगर निगम में जिम्मेदारी है। इसके लिए लोगों के घरों में कनेक्शन दिया गया है। नियमित पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन लाखों लोग पानी लेने के बाद भी पैसा नहीं चुकाते हैं। अब नगर निगम बकाया पैसा वसूलने के लिए नई रणनीति बना रहा है, ताकि निगम के नुकसान की भरपाई की जा सके।

-उदित गर्ग, मुख्य अभियंता जलकार्य विभाग

छतरपुर में आदतन अपराधी इरफान के घर पर चलाया बुलडोजर

0

छतरपुर ।   छतरपुर क्षेत्र के आदतन अपराधी इरफान के घर पर शनिवार सुबह पुलिस व प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चला दिया। इरफान पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैंं। वर्तमान में भी वह फरार है। इरफान के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के लिए पुलिस व प्रशासन करीब एक महीने पहले से ही तैयारी कर रहा था। इसके बाद शनिवार सुबह से ही बुलडोजर लेकर उसके मकान को तोड़ने के लिए पहुंच अमला पहुंच गया। प्रशासन ने छतरपुर शहर के संकट मोचन पहाड़ी स्थित आरोपित इरफान कार्टर के मकान पर सुबह से कार्रवाई शुरू की है। करीब महीने भर पहले आरोपित के मकान की नापजोख की गई थी। आरोपित को अपराधों में संलिप्तता से दूर रहने के लिए कहा गया था। सुधार नहीं होने पर आज सुबह प्रशासन की पूरी टीम नगरपालिका और पुलिस महकमे के साथ मौके पर पहुंची है और कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद अब पन्ना रोड स्थित नंदा कॉलोनी में कब्जा की गई साढ़े सात एकड़ सरकारी जमीन को मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई नौगांव एसडीओपी शशांक जैन, छतरपुर एसडीएम विनय द्विवेदी सहित भारी पुलिस बल मौजूद हैं।

बुदनी में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल

0

सीहोर ।  शनिवार को भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही एक तेज रफ्तार बस ने बुदनी के टीटीसी के सामने स्कूटी सवार महिला शिक्षक को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर बुदनी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए मधुवन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही बस एमपी 41 पी 1514 ने बुदनी में टीटीसी के सामने सड़क से जा रही स्कूटी सवार महिला शिक्षक साधना पति रामभवन चौहान निवासी ग्राम खुटान शाहगंज को पीछे से टक्कर मार दी। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसे सिर में गंभीर रूप से चोट आई है। वहीं स्‍कूटी बस के नीचे फंसकर रह गई और उसके परखच्‍चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही बुदनी थाना प्रभारी विकास खीची मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल महिला को बुदनी के मधुवन अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गलत रूट से संचालित हो रही बस

परिवहन विभाग की माने तो बस क्रमांक एमपी 41 पी 1514 साहिल ट्रैवल्स को 31 दिसंबर 2022 तक का इछावर से छिंदवाड़ा को अस्थाई परमिट दिया गया है, लेकिन बस का संचालन भोपाल के नादरा बस स्टैंड से छिंदवाड़ा किया जा रहा है। 50 प्लस 2 सीटर बस को 30 सितंबर 2022 को भोपाल आरटीओ ने परमिट जारी किया है।

महिला ने नहीं पहना था हेलमेट

जिला पुलिस लगातार हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुदनी थाना अंतर्गत सामने आया है, जहां बस की टक्कर से महिला शिक्षक सड़क पर उछकर गिरी, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार महिला ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि वह हेलमेट लगाए होती तो सिर में चोट नहीं लगती।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group