Home Blog Page 4912

Good News : Festival सीजन में SBI-HDFC का धांसू प्‍लान सुन खुशी से उछल पड़ेंगे आप…..

0

अगर आप भी इस द‍िवाली घर लेने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं तो आपके ल‍िए खुशखबरी है। र‍िजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद होम लोन की दर में भी इजाफा हुआ है। लेक‍िन होम लोन सेक्‍टर के प्रमुख ख‍िलाड़ी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी ल‍िम‍िटेड (HDFC Ltd।) ने Festival सीजन के तहत रियायती 8.40 प्रतिशत की शुरुआती दर पर होम लोन देने की पेशकश की है।

Festive Discount
SBI की तरफ से जारी बयान में कहा गया क‍ि उसका Home Loan का आंकड़ा 6 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यह इस सेक्‍टर में किसी भी बैंक की तरफ से दिया गया सबसे ज्‍यादा लोन है। बैंक ने इस मौके पर होम लोन लेने वालों के लिए Festive Discount की पेशकश की है। इसके तहत Bank Interest में 0.25 प्रतिशत की छूट देगा। इस तरह शुरुआती स्तर के कर्ज के लिए ब्याज दर 8।40 प्रतिशत बैठेगी।

SBI से 28 लाख लोगों ने Home Loan लिया
Bank की तरफ से द‍िया जाने वाला यह ऑफर 31 जनवरी, 2023 तक उपलब्ध रहेगा। Bank के अनुसार, Festival सीजन के तहत Home Loan पर 0.25 प्रतिशत, होम लोन के ऊपर दिए जाने वाले लोन (टॉप-लाइन) पर 0.15 प्रतिशत और प्रॉपर्टी मार्गेज के बदले म‍िलने वाले लोन पर 0.30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इस उपलब्धि पर एसबीआई (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक से 28 लाख से अधिक लोगों ने होम लोन लिया है।

दूसरी तरफ HDFC Bank ने नए कर्जदारों को 0.20 प्रतिशत की छूट या 8.40 प्रतिशत पर रियायती ब्याज दरों की पेशकश की है। एचडीएफसी की वेबसाइट के अनुसार, त्योहारी छूट की पेशकश 30 नवंबर तक वैल‍िड है। साथ ही कम दर उन कर्जदारों पर लागू होगी, जिनका ‘क्रेडिट स्कोर’ कम से कम 750 है। एचडीएफसी ने बताया कि जून तिमाही में उसका होम लोन का आंकड़ा 5.36 लाख करोड़ रुपये है।

डिप्रेशन के दिनों को याद कर छलका दीपिका का दर्द

0

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं।पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में अफवाह थी कि दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।लेकिन बीते दिनों अभिनेत्री ने सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।इसके बाद अब हाल ही में दीपिका ने अपने जीवन के उन दिनों को याद किया, जब वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं।दीपिका ने एक पोडकास्ट शो में उस समय के बारे में खुलकर बात की, जिसके बाद अब एक बार फिर दीपिका पादुकोण सुर्खियों में आ गई हैं।

दीपिका पादुकोण ने साल 2015 में अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। अभिनेत्री के मुताबिक सबसे पहले उनकी मां उज्ज्वला पादुकोण ने उनमें डिप्रेशन के लक्षण देखे थे। अपनी बीमारी का पता लगने के बाद दीपिका ने 'लिव लव लाफ' नाम का एक फाउंडेशन लॉन्च किया, जिसका लक्ष्य मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाना और उन लोगों की मदद करना था जो मानसिक रूप से बीमार थे।

इन खुलासों के पहले दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की अलगाव की खबरें आ रही थीं। दरअसल, कुछ वक्त पहले एक ट्वीट में यह दावा किया गया था कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और अब दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों स्टार्स ने इन अफवाहों पर विराम लगाया था, जिसके बाद कुछ दिनों पहले दीपिका ने पहली बार इस मामले पर इसी पॉडकास्ट में चुप्पी तोड़ी है।  उन्होंने कहा, 'मेरे पति एक हफ्ते के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में थे और वो अभी वापस लौटे हैं। वापिस लौटने के बाद वो मेरा चेहरा देखकर काफी खुश होंगे। रणवीर और दीपिका के अलग होने की अफवाह फैलाने वालों के लिए एक्ट्रेस का यह जवाब काफी है। इससे जाहिर है कि दोनों के बीच के प्यार में रत्ती भर कमी नहीं आई है।'

देश में पहली बार : अब अंग्रेजी में ही नहीं, हिंदी में भी कर सकेंगे MBBS की पढ़ाई…..

0

भोपाल   मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जो हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई की शुरूआत करने जा रहा है। 16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिंदी पुस्तकों का विमोचन करेंगे। दरअसल शिवराज सरकार मेडिकल के साथ अन्य परीक्षाओं को हिंदी माध्यम से करवाने के फिराक में हैं।

मेडिकल की पढ़ाई को हिंदी माध्यम में लाने पर पुरजोर से विचार मंथन चल रहा हैं। इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आ रहा हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा होने के कारण वे सीडीएस जैसी बड़ी परीक्षा को पास नहीं कर पाएं। उन्होंने आगे बताया कि मात्र अंग्रेजी के कारण मैं सेना मे भर्ती नहीं हो सका। जब मैं गांव में पढ़ रहा था तो सीडीएस की परीक्षा दे रहा था। लेकिन इंग्लिश मीडियम होने कारण मैं सफल नहीं हो सका। मैने उस वक्त लिखा था कि यह परीक्षा हिंदी में नहीं हो सकती क्या। जिसके बाद आगे कहा कि हम सिर्फ इसलिए वंचित हो रहे हैं कि हिंदी मीडियम के छात्र हैं।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी का इतना खौफ है कि गांव का टैलेंट भारत के अंदर ही दब कर रह जाता हैं। आज नई शिक्षा नीति को मात्र भाषा में देने का प्रयास हुआ हैं। जिसके लिए मैं मध्य प्रदेश सरकार को बधाई देता हूं। एमपी वह पहला राज्य बन रहा है जहां मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में भी होगी। इसी कड़ी में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ‘हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई’ प्रारंभ करने का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार प्रदेश में हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ होने से विगत 6 महीने में पुस्तकों के हिंदी रूपांतरण के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग का परिश्रम फलीभूत होने जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष की तीन पुस्तकें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायो केमिस्ट्री बनकर तैयार है। 16 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड पर दोपहर 12 बजे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा इन सभी हिंदी पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि विषयों की पाठ्यपुस्तकें विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा तैयार की गई। और अब इन पुस्तकों का दूसरा खंड तैयार किया जा रहा है। ये किताबें इस तरह से तैयार की जा रही हैं कि रक्तचाप, रीढ़, हृदय, गुर्दे और यकृत या शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों और संबंधित शब्दों जैसे तकनीकी शब्दों को अंग्रेजी में उच्चारित करने के लिए हिंदी में लिखा जाता है। अन्य हिंदी भाषी राज्यों में भी मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग की इस पहल को सराहा जा रहा है। मंत्री ने बताया कि हिंदी माध्यम से शिक्षित छात्र कड़ी मेहनत कर नीट की परीक्षा में तो उत्तीर्ण हो जाते हैं। एमबीबीएस में अंग्रेजी भाषा होने से उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब हिंदी में पाठ्यक्रम होने से विद्यार्थियों की समझ में इजाफा होगा।

इंटेल कंपनी भी कर सकती है छंटनी की तैयारी

0

सेमीकंडक्टर बनाने वाली दुनिया की दिग्गज अमेरिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन में पैमाने पर छंटनी की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह छंटनी हजारों में हो सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पर्सनल कम्प्यूटर की सेल में आई गिरावट के कारण इंटेल जैसी बड़ी कंपनी कर्मचारियों की छंटनी जैसा कड़ा फैसला लेने पर विवश हुई है।

रिपेार्ट के मुताबिक इंटेल इसी महीने के अंत में छंटनी की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि छंटनी का सबसे ज्यादा असर सेल्स और मार्केटिंग जैसे विभागों पर छंटनी का सबसे ज्यादा असर पड़नेवाला है। इन विभागों में लगभग 20% कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। बता दें कि जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक इंटेल में करीब 1,13,700 कर्मचारी हैं। इंटेल की ओर से छंटनी से जुड़ी इस खबर पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि इंटेल के दूसरी तिमाही के नजीते अनुमानों की तुलना में काफी कम रहे थे। उसके बाद कंपनी ने बाकी वित्तीय वर्ष के लिए अपनी सालाना बिक्री और मुनाफे के लक्ष्य में कटौती कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक इंटेल अपनी लागत घटाने के उपायों के दौर पर छंटनी की योजना बना रही है। जानकारों के मुताबिक के हाल के दिनों इंटेल के पीसी प्रोसेसर्स की ज्यादा मांग नहीं देखने को मिल रही है, जिसका उसके कारोबार पर असर पड़ा है। इस लिए कंपनी को मजबूरन छंटनी जैसा कड़वा कदम उठाने का फैसला लेना पड़ रहा है।

इंदौर में दो साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म

0

इंदौर ।   शहर में बुधवार रात को दो साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। दो साल की मासूम बच्ची का देर रात अपहरण हो गया था। वह अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। रात दो बजे स्वजनों की नींद खुली तो बच्ची गायब मिली, इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने देर रात मासूम बच्ची को दूर से बरामद किया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला शहर के चंदन नगर थाने का है। चंदन नगर थाना पुलिस का कहना है कि मासूम बच्ची को ट्रक चालक अपने ट्रक में ले गया था। हालांकि ट्रक चालक अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला बुधवार रात का है। बच्ची माता-पिता के साथ सो रही थी। रात को स्वजनों की आंख खुली तो बच्ची वहां नहीं थी। काफी देर तलाशने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात ही मासूम को दूर रेती मंडी इलाके से बरामद किया। बाद में मासूम बच्ची की तबियत बिगड़ गई, तो उसे लेकर एमवाय अस्पताल ले जाया गया और उसका उपचार जारी है। डाक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। चिकित्सक लगातार बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। पुलिस के बड़े अधिकारी चंदन नगर थाने पर मौजूद है। डीसीपी ज़ोन- 4 राजेश कुमार सिंह ने भी दुष्कर्म की पुष्टि कर दी है। तलाश के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या कर घर के सामने गाड़ा शव, प्रशासन ने की घर तोड़ने की कार्रवाई

0

महू ।  पीथमपुर में गुरुवार को हत्या के आरोपितों के घर प्रशासन ने घर तोड़ने की बड़ी कार्रवाई की। सेक्टर वन थाना क्षेत्र में दो दिन से 24 वर्षीय युवक रूपेश बिरला लापता था। जिसकी पूछताछ में आरोपी ने उसकी हत्या कर शव गाड़ने की बात स्वीकार की। इस पर प्रशासन ने बड़ी इमारत तो ढहाने की कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 11.30 से शुरू की जो कि अब भी जारी है।

हिंदू संगठनों ने किया था घेराव

रूपेश मूल सेलदा खरगोन का निवासी है पर पीथमपुर में रहता था। लापता होने पर परिजनों ने कुछ कांग्रेस नेता और मुख्य आराेपी आशिक पटेल पर अपहरण का आरोप लगाया था। इस मामले में बुधवार को भी हिंदू संगठनों और परिजनों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई करने की मांग की थी। बुधवार काे पुलिस ने सख्ती से आरोपी से पूछताछ की जिसमें उसने रूपेश की हत्या कर शव घर के सामने गाड़ने की बात स्वीकार की।

करीब 5 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया

इसके आधार पर करीब पांच लोगों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। जिसके बाद गुरुवार सुबह से ही धार एएसपी और एसडीएम रोशनी पाटीदार के नेतृत्व में आरोपित पटेल के बड़े मकान को ध्वस्त किया। उस मकान में करीब 50 से ज्यादा किराएदार थे। जिन्हें प्रशासन ने तुरंत बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हत्या प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेन देन में की गई है।

साजिद खान के बिग बॉस में जाने पर तनुश्री दत्ता को भी आपत्ति

0

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान की जब से बिग बॉस में एंट्री हुई है, तब से कई एक्ट्रेसेस और लोगों को भी उनसे आपत्ति है। हाल ही में सोना महापात्रा और कनिष्का सोनी ने भी साजिद खान के बारे में खुलासा किया और अपना गुस्सा जाहिर किया है। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का नाम भी शामिल हो गया है। बता दें कि साल 2018 में अभिनेत्री ने हैशटैग मीटू में भी आवाज उठाई थी। उन्होंने नाना पाटेकर पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। अब अभिनेत्री ने साजिद खान की बिग बॉस में एंट्री पर सवाल उठाए हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं। मैं इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत और जनता पर इसके प्रभाव को लेकर काफी ज्यादा हैरान हूं। मैं बिग बॉस नहीं देखती और मुझे नहीं लगता कि अब मैं इसे आगे कभी देखूंगी। तनुश्री ने आगे कहा, 'मीटू आंदोलन भारत में एक प्रतिष्ठित घटना थी। एक भारतीय अमेरिकन लड़की होने के नाते मुझे यह समझ नहीं आता कि इस तरह की चुप्पी को इंडस्ट्री में क्यों प्रोत्साहित किया जाता है। मुझे लगता है कि अगर गलत व्यवहार के लिए लोगों को दंड दिया जाए तो सभी सुरक्षित रहेंगे।

निर्मला सीतारमण : अगले बजट में आर्थिक वृद्धि दर और महंगाई में दिखेगा संतुलन

0

आगामी बजट की तैयारियों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि देश का अगला बजट बहुत ही सावधानी से बनाना होगा, जिससे आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बनाए रखने के साथ उच्च महंगाई पर लगाम लगाने में मदद मिले। भारत इस समय धीमी विकास दर और उच्च महंगाई की दोहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की उच्च कीमतें निकट भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी समस्याओं में एक है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की सालाना बैठक में शामिल होने वाशिंगटन डीसी आईं वित्त मंत्री ने ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूट में जाने माने अर्थशास्त्री ईश्वर प्रसाद के अगले साल के बजट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, इस बारे में कुछ विशेष बता पाना अभी जल्दबाजी होगी और यह मुश्किल भी है। लेकिन, मोटे तौर पर वृद्धि की प्राथमिकताएं सबसे ऊपर रहेंगी। महंगाई की चिंताओं से भी निपटना होगा।लेकिन,फिर सवाल उठेगा कि आप विकास दर को किस प्रकार बरकरार रखेंगे। सीतारमण ने कहा, अब यही देखना है कि दोनों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि महामारी से उबरकर भारतीय अर्थव्यवस्था ने जो गति पाई है, वह अगले साल भी कायम रहे। इसलिए इस बजट को बहुत ध्यानपूर्वक कुछ इस तरह बनाना होगा कि आर्थिक विकास दर की रफ्तार बरकरार रह सके। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2023 को 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल मप्र के 5 सदस्य करेंगे नेत्रदान

0

भोपाल| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, इसमें शामिल 33 सदस्यों ने मैसूर में नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा है, जिसमें मध्य प्रदेश के भी पांच सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया है कि, भारत जोड़ो यात्रा के 33 भारत यात्रियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया है। इन यात्रियों ने जेएसएस हॉस्पिटल मैसूर को नेत्रदान का वचन दिया है। इनमें सबसे ज्यादा पांच सदस्य मध्य प्रदेश के हैं।

बताया गया है कि नेत्रदान का वचन देने वालों में मध्य प्रदेश की संगीता कांकरिया, परेश नागर, अविनाश गुप्ता, अजय पटेल, अवनी बंसल शामिल हैं जिन्होंने नेत्रदान का संकल्प लिया है।

जयविलास पैलेस में पहली बार आएंगे गृहमंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे मेजबानी

0

ग्वालियर   क्या आप जानते हैं कि 16 अक्टूबर को सिंधिया घराने के महल (जयविलास पैलेस) के अतिथि देश के गृहमंत्री अमित शाह होंगे। करीब डेढ़ घंटे तक वह सिंधिया के महल में रहेंगे और लजीज व्यंजन का स्वाद भी चखेंगे। 16 अक्टूबर को एयर टर्मिनल के विस्तार का शिलान्यास है। उसमें ही शामिल होने अमित शाह ग्वालियर आ रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब गृहमंत्री सिंधिया महल में आएंगे। यही कारण हैं कि दो दिन पहले से ग्वलियर आकर सिंधिया पूरे कार्यक्रम की कमान अपने हाथों में ले लेंगे। अमित शाह की मेजबानी के लिए महल में स्वागत तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार रात दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि यह एक एतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के मार्गदर्शन में यह होने जा रहा है। ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के विस्तार का शिलान्यास 16 अक्टूबर को होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। शाह ग्वालियर एयरपोर्ट पर 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उतरेंगे। इसके बाद सीधे भूमिपूजन स्थल पर जाएंगे। यहां करीब 10 मिनट शिलान्यास का कार्यक्रम चलेगा जिसे मेले में आयोजित कार्यक्रम में लाइव दिखाया जाएगा। इसके बाद मेले में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री शामिल होंगे। इसके बाद अमित शाह सीधे जयविलास पैलेस के लिए रवाना हो जाएंगे। अभी उनका अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन यह कार्यक्रम तय हुआ है

5.20 पर जयविलास पैलेस में पहुंचेंगे गृहमंत्री

इसके बाद शाम 5.20 बजे जयविलास पैलेस पहुंचेंगे। यहां करीब डेढ़ घंटे रूकेंगे जबकि शाम 7 बजे एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे। 13 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में सभा स्थल के साथ एयरपोर्ट पर शिलान्यास कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार 13 अक्टूबर को ग्वालियर में डेरा डाल देंगे। जबकि सिविल एविएशन के सेक्रेटरी राजीव बंसल 15 अक्टूबर को ग्वालियर आकर शिलान्यास की तैयारियों व एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। उधर भविष्य का एयरपोर्ट बनने के बाद कैस दिखेगा। इसको लेकर मेला मैदान में आयोजित सभा स्थल पर लोगों को 3 मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी।

मोदी-शाह के करीब होते जा रहे सिंधिया

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से BJP में शामिल हुए हैं उसके बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लगातार नजदीकियां बढ़ाने में लगे हुए हैं। 11 अक्टूबर को उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महाकाल मंदिर मंे प्रवेश के समय प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री के बाद तीसरे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ही नजर आए थे। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सिंधिया के महल में जाने की बात से BJP में विरोधियों की सांसे थमी हुई हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी देखा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आगामी लोकसभा के लिए ग्वालियर से चुनाव लड़ने का मूड बना रहे हैं, यही कारण है कि सबसे ज्यादा वह इस समय ग्वालियर में एक्टिव दिखाई देते हैं।

अमित शाह की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी

जिस पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है उस केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा मंे पुलिस कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि कार्यक्रम स्थल से लेकर केन्द्रीय मंत्री के रूट पर विशेष सुरक्षा लगाई गई है। उनकी सुरक्षा में एयरपोर्ट से लेकर मेला ग्राउंड व महल तक कड़ी सुरक्षा को लगाया गया है। करीब एक हजार से ज्यादा जवान व अफसर लगाए जा रहे हैं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group