Home Blog Page 4915

मंत्रि-परिषद ने मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन की दी स्वीकृति

0

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधनों की स्वीकृति दी। संशोधन अनुसार ऐसे विद्यार्थियों को जिन्हें योजना में 1 बार लाभ प्राप्त हो जाने के बाद और आय की सीमा 6 लाख रूपये से अधिक होने पर भी पाठ्यक्रम के पूरे होने तक योजना के लाभ की पात्रता होगी। साथ ही "लेटरल एन्ट्री" के माध्यम से इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष में प्रदेश की केन्द्रीयकृत कॉमन मेरिट सूची में प्रथम 15 प्रतिशत में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं 10वीं और 12वीं की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मण्डल से 70 प्रतिशत या सीबीएससी/आईसीएसई की परीक्षा 85 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी यदि आदेश में शामिल संस्थाओं के इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते है, तो ऐसे विद्यार्थी योजना के लिये पात्र होगें। ऐसे विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये जेईई मेन्स रेंक की बाध्यता नहीं होगी।

178 करोड़ से अधिक राशि से डामरीकृत सड़क की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने भरतपुर (भैसराहा) से गोविंदगढ़ व्हाया जिगना तक टू लेन विथ पेव्हड शोल्डर डामरीकृत सड़क (लंबाई 36 किलो मीटर एवं आंकलित निर्माण लागत राशि 178 करोड़ 62 लाख रूपये) का म.प्र. सड़क विकास निगम से विकास किया जाने का निर्णय लिया।

मोटर ड्राईविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने जिला दतिया में मोटर ड्राईविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MDTRI) की स्थापना एवं संचालन की स्वीकृति दी। स्थापना एवं संचालन के लिये संस्थान के अनावर्ती व्यय के रूप में 30 करोड़ रूपये एवं आवश्यक उपकरणों के क्रय के लिये 22 लाख रूपये, संस्थान के लिये प्रस्तावित वाहनों में से 1 तिहाई वाहनों की खरीदी के लिये प्रथम वर्ष में राशि 90 लाख रूपये तथा शेष राशि एक करोड़ 80 लाख रूपये आगामी 4 वर्षों में दिए जायेंगे। संस्थान के लिये  एक  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  एक  निरीक्षक (जीडी),  एक  उप निरीक्षक (एमटी),  एक  उप निरीक्षक (जीडी), 3 आरक्षक (एमटी),  एक  आरक्षक (इलेक्ट्रीशियन),  एक  आरक्षक (मैकेनिक),  एक  आरक्षक (मशीनिस्ट), एक सूबेदार-अ/स्टेनो,  एक  एकाउंटेन्ट अ, एक  उप निरीक्षक-अ इस प्रकार कुल 13 पदों की स्वीकृति दी है। साथ ही संस्थान में आवर्ती व्यय के लिये प्रशासनिक व्यय 50 लाख 7 हजार रूपये, वाहनों को रेंट पर लिए जाने के लिये 50 लाख रूपये और आउट सोर्सिंग के लिये एक करोड़ रूपये (कुल 2 करोड़ रुपये) प्रतिवर्ष राज्य शासन द्वारा Block Grant के रूप में आगामी 4 वर्ष तक दिए जायेंगे।

मँहगाई भत्ता एवं राहत दरों का अनुसमर्थन

मंत्रि-परिषद ने शासकीय सेवकों और पेंशनरों को सातवें वेतनमान में देय मंहगाई भत्ता एवं राहत की दर में एक अगस्त, 2022 (भुगतान माह सितम्बर, 2022 ) से 3 प्रतिशत की वृद्धि की जाकर 34 प्रतिशत करने एवं राज्य शासन के छठवें वेतनमान में कार्यरत शासकीय सेवकों तथा राज्य शासन के उपक्रम, निगम, मण्डल तथा अनुदान प्राप्त संस्थाओं के राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत चौथे एवं पाँचवें वेतनमान में अनुपातिक आधार पर मंहगाई भत्ते में वृद्धि का 18 अगस्त 2022 को जारी आदेश का अनुसमर्थन किया। मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 की धारा 49 में पेंशनरों/परिवार पेंशनरों को मंहगाई राहत में वृद्धि के फलस्वरूप व्ययभार मध्यप्रदेश शासन एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियत अनुपात में वहन किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन की सहमति प्राप्त करने के बाद मंहगाई राहत का आदेश जारी करने के लिये वित्त विभाग को अधिकृत किया गया।

कर्मचारियों को देय मंहगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने पर इस वित्तीय वर्ष में 625 करोड़ रूपये का अतिरिक्त अनुमानित व्यय भार संभावित है। पेंशनर/ परिवार पेंशनरों को छत्तीसगढ़ शासन से सहमति प्राप्त होने की स्थिति में मंहगाई राहत में 3 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने पर इस वित्तीय वर्ष में 304 करोड़ रूपये का अतिरिक्त अनुमानित व्यय भार संभावित है।

उपभोक्ता शुल्क संग्रहण की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में पूर्व निर्मित 3 मार्गों सतना मैहर -उमरिया मार्ग एवं घनसौर मण्डला मार्ग को कंसेशन अनुबंध समाप्ति दिनांक एवं सीहोर इच्छावर कोसमी नसरूल्लागंज मार्ग को निर्माण पूर्णता के बाद उपभोक्ता शुल्क योजना में उपभोक्ता शुल्क संग्रहण करने की स्वीकृति प्रदान की।

संविदा/आउटसोर्स सेवाएँ लेने की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिये मानव संसाधन की भर्ती प्रक्रिया में गति लाने तथा नई तकनीकों में दक्ष आईटी विशेषज्ञों की सुगम उपलब्धता के दृष्टिगत निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम अन्तर्गत संचालित (COE, PeMTS, MPSSDI,CPCT, Email-PMU,TCU,SDC, Security Audit Lab) परियोजनाओं में स्वीकृत पद परिवर्तित करते हुए संविदा अथवा आउटसोर्स से सेवाएँ ली जा सकेंगी।

परिसम्पत्तियों का निर्वर्तन

मंत्रि-परिषद द्वारा सहकारिता विभाग की डालडा फैक्ट्री चुरहट जिला सीधी, म.प्र. स्थित परिसम्पत्ति पर स्थापित प्लांट एवं मशीनरी का स्क्रैप के रूप में निर्वर्तन करने के लिये एच-1 निविदाकार की उच्चतम निविदा राशि 6 करोड़ 66 लाख रूपये का 100 प्रतिशत जमा करने के बाद विक्रय अनुबंध की कार्यवाही राज्य तिलहन उत्पादक सहकारी संघ के परिसमापक संयुक्त आयुक्त सहकारिता द्वारा करने का निर्णय लिया गया।

निर्णय मंत्रि-परिषद ने सहकारिता विभाग की वार्ड नं 25, तिलहन संघ का हाउस नं. एच.आई जी 34, जिला- देवास, स्थित भूमि एवं भवन परिसम्पत्ति देवास विकास प्राधिकरण से लीज पर प्राप्त है। उक्त परिसम्पत्ति का नजूल भूमि सर्वे नं. 440 / 1 कुल रकबा 10 हजार 190 वर्गमीटर में से 226.97 वर्गमीटर है, के निर्वर्तन के लिये एच-1 निविदाकार की उच्चतम निविदा राशि का 100 प्रतिशत जमा करने के बाद राज्य तिलहन उत्पादक सहकारी संघ के परिसमापक संयुक्त आयुक्त सहकारिता द्वारा लीज परिसम्पत्ति के विक्रय पंजीकृत अनुबंध का संपादन तथा मध्यप्रदेश राज्य तिलहन उत्पादक सहकारी संघ द्वारा एच-1 निविदाकार के पक्ष में लीज अन्तरण तथा देवास विकास प्राधिकरण द्वारा अपने अभिलेखों में दर्ज कराये जाने का लिया।

मंत्रि-परिषद द्वारा लिया गया निर्णय कि राजस्व विभाग की वार्ड नं 36 ग्राम निपनिया, तहसील जूनी इंदौर, जिला इंदौर स्थित पार्सल क्रमांक 1 एवं 2 भूमि परिसम्पत्ति जिसका सर्वे नं. 72/1/1 पैकी रकबा क्रमशः 1810 वर्गमीटर एवं 1980 वर्गमीटर पार्सलों के निर्वर्तन के लिये आमंत्रित निविदा में निविदाकारों की वित्तीय निविदा राशि एवं ई. नीलामी में लगाई गई बोली राशि को उच्चतम पाए जाने से एच-1 निविदाकार उच्चतम निविदा राशि 11 करोड़ 6 लाख रूपये जो पार्सल-2 की उच्चतम निविदा राशि 9 करोड़ 11 लाख 64 हजार रूपये का अनुमोदन करते हुए उसे विक्रय करने एवं एच-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100 प्रतिशत जमा करने के बाद अनुबंध / रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा की जाए।

अन्य निर्णय

मंत्रि-परिषद ने जिला निवाड़ी में जिला पंजीयक कार्यालय के लिये पद निर्माण के लिये अनुमोदन दिया।
 

Bitcoin , Ether और Dogecoin की कीमतों में हुआ इजाफा

0

क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में जारी गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लगता दिख रहा है। मंगलवार को बिटकॉइन और इथेरियम सहित कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में इजाफा हुआ है। मंगलवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार का कुल मार्केट कैप 2.84 फीसदी की उछाल के साथ 935.59 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.81 फीसदी का उछाल आया है। उससे पहले बीते एक हफ्ते के दौरान बिटकॉइन में 12.87 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। यह फिलहाल 19,350.41 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 370,841,821,733 डॉलर हो गया है।वहीं दूसरी ओर, इथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में जारी गिरावट भी मंगलवार को थम गई है। अब तक के आंकड़ों मुताबिक इथेरियम में 4.33% प्रतिशत तक की तेजी है। इसका मार्केट प्राइस 1356.93 डॉलर हो गया है। बता दें कि बीते एक हफ्ते के दौरान इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में 20.69 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली थी।

घर में बनाएं आलू चिप्स

0

सामग्री :  तीन से चार मध्यम आकार के आलू, नमक, स्लाइसर।

विधि : आलू के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो लें। फिर इन्हें चाकू की मदद से छील लें। छिले हुए आलूओं को पानी में भिगोकर रखें। इससे ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया रुक जाती है। फिर इन छिले हुए आलूओं को चाकू की मदद से पतला पतला गोल आकार में काट लें। अगर आपके पास स्लाइसर है तो उसकी मदद लें। और पतले चिप्स काटकर तैयार करें।

अब सारे कटे हुए आलूओं को नमक मिले पानी में भिगोकर रख दें। कुछ देर बाद पेपर नैपकिन को बिछाकर उस पर सारे आलू के टुकड़ों को फैला दें और इन्हें पंखे में सुखा लें। जब ये पंखे में सूख जाएं तो इन्हें माइक्रोवेव में पका लें। माइक्रोवेव में पकाने से पहले आलू के टुकड़ों पर नमक और काली मिर्च छिड़क दें। फिर इन्हें हाई तापमान पर पकाएं। या फिर कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर आलू के टुकड़ों को पकाएं। जब ये थोड़े सुनहरे हो जाएं तो  गैस की आंच को तेज कर क्रंची कर लें। फिर इन सारे तले हुये चिप्स को स्टील की चलनी पर निकालकर रखें। जिससे कि सारा तेल छनकर गिर जाए और चिप्स क्रंची ही बने रहें।

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेस एग्जाम का इंटरव्यू शेड्यूल जारी

0

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेस एग्जाम (UPSC ESE 2022) का इंटरव्यू शेड्यूल जारी हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने इस इंटरव्यू का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड किया है। जिन उम्मीदवारों ने 3 अगस्त, 2022 को आयोजित रिटन एग्जाम में सफलता हासिल की है, वे ही पर्सनालिटी टेस्ट के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

एग्जाम शेड्यूल

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम 2022 की रिटन एग्जाम में योग्य उम्मीदवारों का पर्सनालिटी टेस्ट या इंटरव्यू अक्टूबर, 2022 और नवंबर में आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, इंटरव्यू 7, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा, 21, 31, नवंबर 1, 2, 3, 4, 9, 10, 28, 29, 30, और दिसंबर में 1, 2, 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13, 14 और 15, 2022 को आयोजित होगा। इंटरव्यू के लिए ई कॉल लेटर जल्द ही आयोग की ऑफिशियल वेसबाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इंटरव्यू शेड्यूल ऐसे करें डाउनलोड

  1. ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर क्लिक करें।
  2. इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 के लिए इंटरव्यू अनुसूची लिंक पर क्लिक करें।
  3. शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. इसे डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए एक कॉपी अपने पास रख लें।

जाने गिलोय सेवन से सेहत को होने वाले फायदे व नुकसान

0

गिलोय एक प्रसिद्ध और लाभकारी जड़ी है, जो समीपवर्ती पेड़ों पर चढ़कर फैलती है।इसका जायका कड़वा होता है।वहीं नीम के पेड़ पर चढ़ी हुई गिलोय में औषधीय गुण अधिक होते हैं।ज्वर में यह रामबाण का काम करती है।गिलोय के सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं।जिसकी जानकारी होने पर लोगों ने जरूरत से ज्यादा गिलोय का सेवन शुरू कर दिया। बाद में इस तरह के अध्ययन रिपोर्ट सामने आए कि अधिक गिलोय का सेवन भी नुकसानदायक है। गिलोय का अधिक सेवन कई रोगों की वजह बन सकता है।

पोषक तत्व : गिलोय में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गिलोय मेंं गिलोइन, टीनोस्पोरिन, टीनोस्पोरिक एसिड, आयरन, पामेरियन, फास्फोरस, कॉपर, कैल्शियम और जिंक आदि पोषक शामिल है।

गिलोय के सेवन के फायदे

डायबिटीज : गिलोय टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में असरदार है। गिलोय का जूस पीने से बढ़े हुए ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है। गिलोय इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है। ऐसे में गिलोय का जूस डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी है।

डेंगू : जब डेंगू फैलता है तो बचाव में आप घरेलू उपाय के तौर पर गिलोय का सेवन कर सकते हैं। डेंगू होने पर मरीज को तेज बुखार हो जाता है। गिलोय में एंटीपायरेटिक गुण होते हैं, जो बुखार को जल्द ठीक करने में मदद करते हैं और इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करते हैं।

रक्त विकार : गिलोय का काढ़ा पीने से फोड़े-फुंसी, रक्त विकार और अनेक तरह के चर्म रोग दूर हो सकते हैं। इसके अलावा गिलोय का सेवन त्वचा संबंधी रोगों और एलर्जी से बचाव करता है। त्वचा पर चकत्ते, कील मुंहासे होने पर गिलोय का उपयोग करें।

इम्यूनिटी : बीमारियों से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए गिलोय असरदार है। गिलोय के जूस के नियमित सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे सर्दी जुकाम समेत संक्रामक बीमारियों के जोखिम से बचाव होता है।
 
गिलोय के सेवन के नुकसान

निम्न रक्त चाप : गिलोय का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। ऐसे में जिन मरीजों को निम्न रक्तचाप की शिकायत है, उन्हें गिलोय के सेवन से परहेज करना चाहिए।

गर्भावस्था : गर्भवती के लिए गिलोय का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। गर्भावस्था में या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गिलोय के सेवन से बचना चाहिए।

सर्जरी : अगर मरीज की किसी भी तरह की सर्जरी होने वाली है, तो उससे पहले गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। सर्जरी से पहले गिलोय का सेवन नुकसानदायक है।

पेट संबंधी रोग : गिलोय पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है लेकिन अधिक सेवन से पेट को नुकसान भी हो सकता है। गिलोय के सेवन से कब्ज या पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। 

मुल्तानी मिट्टी से नहाने पर मिलते है कई फायदे

0

नहाने के लिए ज्यादातर लोग साबुन और बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद केमिकल से स्किन को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी को आपना बॉडी वॉश बना सकते हैं। ये स्किन के लिए खूब फायदेमंद होता है ।

ऐसे करें इस्तेमाल : नहाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना है तो इसमें दूध मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट में हल्दी, चंदन या गुलाब जल मिलाएं। इस पैक को अपने शरीर पर अच्छी तरह लगाएं। ड्राई स्किन वाले लोग अपने लैप में बादाम, नारियल या ऑलिव ऑयल लगा सकते हैं।

दाग-धब्बे होते हैं दूर : स्किन पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से शरीर के सभी दाग धब्बे दूर हो जाते हैं। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने पर स्किन साफ होती है और गर्दन,घुटनों या कोहनी पर जमा मैल हटाने में मदद मिलती है।

ऑयली स्किन के लिए बेहतरीन : ऑयली स्किन पर अक्सर पिंपल्स की समस्या होती रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाते समय इसका इस्तेमाल करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं।

कर्नाटक राज्य पुलिस ने कॉन्स्टेबल के 3484 पदों पर निकाली भर्ती

0

कर्नाटक राज्य पुलिस ने सशस्त्र पुलिस कॉन्स्टेबल (CAR / DAR) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (KSP Constable Recruitment 2022) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे KSP की ऑफिशियल वेबसाइट ksp.karnataka.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पदों की संख्या : 3484

आवेदन की शुरुआती तारीख : 19 सितंबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 31 अक्टूबर 2022

योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSLC / 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।

आयु सीमा

1. न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
2. अन्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 25 वर्ष
3. एससी, एसटी, ओबीसी (2ए, 2बी, 3ए, 3बी) के लिए अधिकतम आयु सीमा: 27 वर्ष
4. कर्नाटक के जनजातीय उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष

मानसून में पैरों की देखभाल के लिए इन उपायों को करे फॉलो

0

मानसून के दौरान पैरों में इंफेक्शन की समस्या बहुत ही आम होती है तो अगर आप इससे बचे रहना चाहते हैं तो बहुत जरूरी है कुछ बातों का ध्यान रखना। बस इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना साबित होगा बहुत ही फायदेमंद।

  1. दिन में दो बार पैर धोएं : मानसून सीजन में दिन में दो बार तो कम से कम अपने पैरों को जरूर धोएं। ज्यादातर लोग इस पर गौर नहीं करते लेकिन ये एक जरूरी चीज़ है। इससे पैरों में होने वाली पसीने की प्रॉब्लम, उस पर जमी गंदगी, धूल और बैक्टीरिया आसानी से साफ हो जाते हैं क्योंकि यही इंफेक्शन की वजह बनते हैं। जैसे ही घर पहुंच अपने पैरों को साबुन और गर्म पानी से धोएं। उंगलियों के बीच भी सफाई करें।
  2. एक्सफोलिएट करें : मानसून में फटी एड़ियों के साथ ड्रायनेस की समस्या भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। तो इससे छुटकारा पाने के लिए समय-समय पर पैरों को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है इससे डेड स्किन की समस्या दूर हो जाती है। पैरों को एक्सफोलिएट करने के लिए आप बॉडी एक्सफोलिएटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद गर्म पानी से अच्छे से वॉश कर लें।
  3. फंगल ग्रोथ से बचाएं : मानसून सीजन में फंगल इंफेक्शन होने की भी पूरी-पूरी संभावना होती है। तो पैरों को दो बार दिन में धोने, एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ कुछ हाइज़ीन हैबिट्स को भी फॉलो करना चाहिए। इसके लिए नाखूनों को साफ रखें, समय-समय पर उन्हें काटते रहें,एंटी-फंगल क्रीम का इस्तेमाल करें या फिर टी ट्री ऑयल को पानी में मिक्स करें और सोने से पहले पैरों की इससे मसाज कर लें।
  4. हफ्ते में एक बार फुट स्पॉ है जरूरी : हफ्ते में एक बार फुट स्पॉ के लिए समय जरूर निकालें। इससे पैर साफ-सुथरे, खूबसूरत तो नजर आएंगे ही साथ ही इंफेक्शन की प्रॉब्लम भी दूर रहेगी। इसके लिए गर्म पानी में शैंपू की कुछ बूंदें मिलाएं, साथ ही एक चम्मच नमक भी। इसमें पैरों को डुबोकर कम से कम 10-15 मिनट रखें इसके बाद हल्की स्क्रबिंग कर लें। फिर पैरों को साफ कपड़े से पोंछकर उस पर कोई क्रीम लगा लें।

फिनटेक कंपनियों को वित्तीय सुरक्षा के लिए करने होंगे अथक प्रयास : पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि फिनटेक क्षेत्र को लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुरक्षा और विश्वसनीयता जैसे मुद्दों पर अथक प्रयास करने की जरूरत है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षेत्र कई तरह के चमत्कारों से भरा है और उन पर काम किया जा सकता है।पीएम मोदी ने अपने संंदेश में कहा कि नवाचार हमारा मंत्र रहा है। उन्होंने कहा कि जन-धन, आधार और मोबाइल द्वारा सार्वजनिक वितरण में क्रांति आई है। डिजिटल भुगतान को जीवन का एक अंग बनाने में यूपीआई की सफलता और फिनटेक तथा स्टार्टअप स्पेस में नवाचार से भारत की ख्याति बढ़ी है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि कुछ दिन पहले हालत यह थी कि आबादी के एक बड़े हिस्से को बैंकिंग सुविधाएं नहीं थीं और अब भारत बैंकों तक पहुंच के मामले में न केवल पूर्णता की ओर बढ़ रहा है, बल्कि डिजिटल रूप से पूरी तरह तैयार है। यह एक अभूतपूर्व यात्रा रही है।प्रधानमंत्री ने कहा कि फिनटेक डोमेन से जुड़े लोग अच्छी तरह जानते हैं कि नवाचार को बनाए रखना बहुत जरूरी है। सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए लोगों के भरोसे को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए तेजी से काम करना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में फिनटेक डोमेन ने समावेशी होने के कारण लोगों का भरोसा जीता है। गरीब से गरीब व्यक्ति को बेहतर गुणवत्ता वाली वित्तीय सेवाएं देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

छिंदवाड़ा की खूबसूरती निहारने पहुंची ‘संध्या बींदणी’

0

पॉपुलर टीवी शो दीया और बाती फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह हाल ही में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने छिंदवाड़ा पहुंची। एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने जिले के कुकड़ीखापा वाटरफॉल के प्राकृतिक नजारों के बीच जमकर फोटो सेशन भी कराया। वे जिले के सिमरिया में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करने भी पहुंची और पूजा अर्चना की। 

निजी कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने छिंदवाड़ा की खूबसूरती की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह कुकड़ीखापा वॉटरफॉल भी देखने गई थीं जो कि अब तक के देखे सभी वाटरफॉल से खूबसूरत था। उन्होंने जिले की सड़कों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यहां तक आने में कोई परेशानी नहीं हुई। प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के अलावा दीपिका सिंह ने छिंदवाड़ा के व्यजंनों की भी तारीफ की। जिले की खूबसूरती से प्रभावित होकर एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने कहा कि उन्हें छिंदवाड़ा की वादियां काफी पसंद आई हैं यदि उन्हें मौका मिलेगा तो वह बार-बार यहां आना पसंद करेंगी। और इंस्टाग्राम पर यहां की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। 

पत्रकार वार्ता में एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने बताया कि बीते दिनों उनकी फिल्म टीटू अंबानी रिलीज हुई है जो कि गंभीर विषय पर बनी है। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर भी लोगों को देखने मिलेगी। एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने खुलासा किया कि वे नए प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही हैं। 

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group