Home Blog Page 4914

हेयर स्पा करने के लिए अपनाए ये आसान स्टेप्स  

0

हर कोई चाहता है कि उनके बाल बहुत ही खूबसूरत नजर आएं लेकिन हेयर फॉल अच्छे बालों की उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं। ऐसे में हम इतना ज्यादा स्ट्रेस में आ आते हैं कि बार-बार सैलून जाने लग जाते हैं या फिर कई महंगे केमिकल्स वाले प्रॉडक्ट खरीद लेते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जिन चीजों को हम हेयर ट्रीटमेंट के लिए यूज करते हैं उनसे ही हमें साइड इफेक्ट्स होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हम पहले होममेड तरीकों और कुछ बेसिक हेयर केयर टिप्स को फॉलो करें। 

ऑयल मसाज : बालों को प्यार शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने स्कैल्प की गर्म तेल से मालिश करें। आप बादाम और जैतून के तेल को मिला सकते हैं और फिर टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को मिला सकते हैं क्योंकि यह डैंड्रफ और बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। आप एक महीने में ही फर्क देखने लगेंगे। आपका हेयर फॉल काफी हद तक कम हो जाएगा। 

हेयर स्टीम  : ग्लोइंग स्किन के लिए आप फेस पर तो स्टीम करते ही होंगे लेकिन क्या आप बालों को स्टीम देते हैं? अगर नहीं, तो ऑयल मसाल के बाद यह बेहद जरूरी है। इसके लिए एक गर्म पानी की कटोरी में एक तौलिया डुबोएं। अब इसे अपने बालों के चारों ओर लपेट लें और इसके ऊपर एक शॉवर कैप लगाएँ क्योंकि यह उस सारी भाप को सोखने में मदद करेगा। इसे अच्छे से 15 मिनट के लिए रख दें।

स्कैल्प एक्सफोलिशन  : अपनी स्कैल्प को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। आसानी से बनने वाले इस मिक्सचर में 2 टेबल स्पून ब्राउन शुगर और एक चम्मच नारियल तेल की जरूरत होती है। इसका इस्तेमाल तब किया जाना चाहिए आपको हेयर वॉश करना हो। स्कैल्प पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर शैम्पू और कंडीशनर कर लें।

चाय का मजा डबल करने के लिए बनाएं आलू का चीला

0

आलू चीला एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे आप मिनटों में झटपट बना सकते हैं।आप चीले को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए गाजर, गोभी आदि जैसी कुछ कद्दूकस की हुई सब्जियां मिला सकते हैं। इस आलू की रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि यह तला हुआ नहीं है।

सामग्री- 1 बड़ा आलू,1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट,1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर,1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च,1 बड़ा चम्मच मक्के का आटा,1 बड़ा चम्मच वनस्पति तेल,1/2 मध्यम प्याज,1 हरी मिर्च,1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,1 बड़ा चम्मच बेसन (बेसन),नमक

विधि- सबसे पहले आलू को धो कर छील लें। अब इसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें और एक बाउल में निकाल लें। इसमें 2 कप पानी डालें और कद्दूकस किए हुए आलू को 15 मिनट तक भीगने के लिए रख दें. यह इसमें से ज्यादा स्टार्च को हटाने में मदद करेगा। 15 मिनट के बाद, ज्यादा पानी को निचोड़ लें और आलू को दूसरे प्याले में निकाल लें। अब अन्य सभी सामग्री जैसे कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, बेसन और कॉर्नफ्लोर डालें। मिश्रण तैयार करने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल की कुछ बूंदें डालें और तैयार मिश्रण का आधा भाग उस पर फैलाएं। गोलाकार और पतला चीला पाने के लिए अच्छी तरह फैला लें। दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। बचे हुए मिश्रण से एक और चीला बना लें। आलू के चीले को टमॅटो कैचप या हरी पुदीने की चटनी के साथ परोसें।

बिटकॉइन 19000 डॉलर के पार पंहुचा  

0

क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को बिटकॉइन और अन्य दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में तेजी देखी गई। इसके साथ दुनिया में क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 4.49 प्रतिशत बढ़कर 947 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है।पिछले 24 घंटे की बात करें तो एक्सआरपी में 29 प्रतिशत, स्टेलर 14.4 प्रतिशत, डोजीकॉइन में 7.1 प्रतिशत, कार्डेनो में 6.1 प्रतिशत और एथेरियम में 5.59 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।
 

रोहित शर्मा ‘सिक्सर किंग’ बनने से मात्र एक कदम दूर..

0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रच सकते हैं। अगर आज रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी छक्का लगाते हैं तो वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के सिक्सर किंग बन जाएंगे।

रोहित शर्मा अभी तक 137 T20I मैचों में 172 छक्के लगा चुके हैं, अगर रोहित आज एक भी छक्का लगाते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित और गप्टिल के बाद क्रिस गेल का नाम आता है जिन्होंने 79 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं। वहीं चौथे नंबर पर इयोन मोर्गन (120) और पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (118) हैं। 

बात अगर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 की करें तो भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला रहने वाला है। दरअसल, सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत तीन मैच की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। अगर आज नागपुर में भी भारत हारता है तो वह सीरीज गंवा देगा। 

टाटा स्टील बोर्ड ने छह सहायक कंपनियों के विलय को दी मंजूरी

0

देश के प्रतिष्ठित टाटा ग्रुप की इस्पात कंपनी टाटा स्टील अपनी छह सहायक कंपनियों का खुद में विलय करेगी। शुक्रवार को कंपनी की ओर से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से बयान में बताया गया है कि इससे जुड़े एक प्रस्ताव को कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। बयान में यह भी कहा गया है कि टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने छह सहायक कंपनियों के टाटा स्टील में प्रस्तावित विलय की योजनाओं पर विचार करने के बाद इसे हरी झंडी दिखा दी है।टाटा स्टील की जिन सब्सिडियरी कंपनियों का विलय होगा वे टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड,द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड,टाटा मेटालिक्स लिमिटेड,द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड,टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड,एसएंडटी माइनिंग कंपनी लिमिटेड हैं।
 

Reliance New Energy ने अमेरिकी सोलर कंपनी में किया 12 मिलियन डॉलर का निवेश

0

केलक्स पेरोव्स्काइट-आधारित सौर प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में काम करती  है। इस कंपनी में हिस्सेदारी रिलायंस न्यू एनर्जी को उच्च दक्षता वाले सौर मॉड्यूल से जुड़ी तकनीक के क्षेत्र में सक्षम बनाएगी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी ने अमेरिका स्थित पेरोव्स्काइट-आधारित सौर प्रौद्योगिकी कंपनी Caelux Corporation में निवेश करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। केलक्स पेरोव्स्काइट-आधारित सौर प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में काम करती  है। इस कंपनी पर मालिकाना हक कंपनी को उच्च दक्षता वाले सौर मॉड्यूल से जुड़ी तकनीक के क्षेत्र में सक्षम बतानी है। यह तकनीक सौर परियोजना के 25 साल के जीवनकाल में काफी कम स्थापित लागत पर 20 प्रतिशत अधिक ऊर्जा का उत्पादन में मदद कर सकती है।रिलायंस न्यू एनर्जी यूएस स्थित कंपनी में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 1.2 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

टीवीएस ने लॉन्च किया नया जुपिटर क्लासिक स्कूटर

0

TVS Motor Company ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Jupiter का एक नया वैरिएंट लॉन्च किया है। इसका नाम है Jupiter Classic और यह नया टॉप-स्पेक वर्जन है। TVS Jupiter Classic की एक्स-शोरूम कीमत 85,866 रुपये है।

क्या है नया
कॉस्मेटिक बदलावों में इसके फेंडर गार्निश में एक ब्लैक थीम, 3डी लोगो और मिरर हाइलाइट्स शामिल हैं। इसमें एक नया वाइजर और हैंडलबार भी हैं। इसमें डायमंड-कट अलॉय व्हील्स हैं और इनर पैनल्स को गहरे भूरे रंग में पेश किया गया है। सीट अब प्रीमियम साबर लेदरेट की हैं और पीछे की सीट को सपोर्ट के लिए बैकरेस्ट भी मिलता है। 

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो एक ऑल-इन-वन लॉक, इंजन किल स्विच मिलता है। साथ ही इसमें मोबाइल को चार्ज करने के लिए एक यूएसबी चार्जर है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर यह भी दिखाता है कि स्कूटर ईको मोड में चल रहा है या पावर मोड में। जुपिटर क्लासिक में एलईडी हेडलैंप, साइड स्टैंड इंडिकेटर, इलेक्ट्रिक स्टार्टर, लो फ्यूल वार्निंग, फ्रंट यूटिलिटी बॉक्स, 21 लीटर बूट स्पेस, रिट्रैक्टेबल हुक बैग्स और एक एक्सटर्नल फ्यूल फिलर है।

सात सौ से ज्यादा स्थानों पर विराजेंगी मां जगदम्बा

0

भोपाल । राजधानी में नवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आगामी 26 सितंबर को माता रानी की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी। इसी दिन से शहर में झांकियां रंग बिरंगी रोशनी से झिलमिलाने लगेंगी। शहर भर में सात सौ से भी अधिक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से विराजेगी। झांकियों का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है। राजधानी के ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चार नवरात्र होते हैं। इनमें चैत्र और आश्विन महीने में प्रकट नवरात्रि होती है। वहीं माघ और आषाढ़ महीने में आने वाली नवरात्र को गुप्त माना जाता है। आश्विन शुक्ल पक्ष एकम (प्रतिपदा) सोमवार 26 सितंबर को शुक्ल एवं ब्रह्म योग के साथ शुक्र व बुधादित्य योग में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा। चौघड़िय़ानुसार सोमवार 26 सितंबर को सुबह छह बजे से 7:30 तक अमृतकाल, सुबह नौ से 10:30 बजे शुभ। दोपहर में 1:30 से तीन चर, तीन से 4:30 बजे लाभ, 4:30 से छह बजे अमृत, शाम छह से 7:30 चर, रात्रि 10:30 से 12 बजे 'लाभ पूजा के साथ शायन आरती होगी। स्थिर लग्न सुबह 9:49 से 12:6 बजे 'वृश्चिक, दिन में 3:58 से 5:31 'कुंभ, रात्रि 8:42 से 10:41 वृष लग्न उपरोक्त समय में घटस्थापना के साथ पूजा शुरू करें। मातारानी की सवारी हाथी पर होगी। नौ दिवसीय पर्व के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी। मंदिरों में लगातार नौ दिन होने वाले अनुष्ठानों की शहर में गूंज रहेगी। राजधानी के भवानी चौक पर कफ्र्यू वाली माता, माता मंदिर, मां पहाड़ा वाली मंदिर कोलार, शाहजहांनाबाद में मां भवानी के मंदिर की विशेष विद्युत साज-सज्जा सहित अन्य तैयारियां चल रही हैं। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ द्वारा रोशनपुरा पर बन रहे कुबेरेशवर धाम के लिए कलाकार अनूप डे ने 32 फीट लंबी व 21 फीट ऊंची शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाई गई है। प्रतिमा बनाने में बांस, मिट्टी, अलग-अलग रंग व श्रृंगार की सामग्री इस्तेमाल की गई है। शिव-पार्वती के साथ ही अन्य देवी-देवता की छोटी-छोटी प्रतिमाएं बनाई गई हैं।राजधानी में इसके लिए अलग-अलग कलाकारों ने मातारानी की प्रतिमाएं बनाई हैं। पांच से 51 फीट ऊंची तक मां दुर्गा, माली की प्रतिमाएं कोलकता से आने वाले कलाकारों ने बनाई हैं। इसके अलावा चल झाकियों के लिए देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाएं बनाई गई हैं।

ऋचा चड्ढा और अली फजल करेंगे ‘इको फ्रेंडली’ शादी.. 

0

ऋचा चड्ढा और अली फजल 4 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी को लेकर हाल ही में खबर आई है कि कपल अपनी शादी में इनवायरमेंट का खास ध्यान रखने वाले हैं। शादी से पहले भी कई मौके पर ऋचा और अली पर्यावरण संरक्षण के बारे में खुलकर बात करते आए हैं। ऐसे में दोनों की टीम शादी की तैयारियों में इस बात का खास ध्यान रख रही हैं कि उनकी शादी को किस तरह से इको फ्रेंडली बनाया जा सके।

ऋचा और अली ने शादी के लिए खास वेडिंग प्लानर चुना है। जो इको फ्रेंडली चीजों की मदद से सजावट करते हैं। इतना ही नहीं ये वेडिंग प्लानर्स इस बात का ध्यान रखते हैं कि शादी में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाए, जिन्हें दोबारा रिसाइकल किया जा सके। सजावट से लेकर शादी के कार्ड तक में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचे। ऋचा और अली की शादी के सभी फंक्शन में इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा, कि खाने की बर्बाद होने से बचाया जा सके। इसके लिए शादी में खास स्पेशलिस्ट का इंतजाम किया गया है, जो इन कामों के लिए जानी जाती है। इनता ही शादी में टीम्स को प्लास्टिक कचरे को कम करने और फंक्शन के दौरान रिसाइकिल होने वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल करने को कहा गया है। ताकि, शादी में किसी भी तरह से पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।

फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की एडवांस बुकिंग शुरू

0

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म से ऋतिक 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिलहाल 'विक्रम वेधा की पूरी टीम फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म के हिंदी भाषा में टिकट बिक्री के शुरुआती आंकड़े भी अब सामने आने लगे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक फिल्म के 100 टिकट बिक चुके हैं जिससे फिल्म को 30 हजार रुपये की कमाई हुई है। बता दें कि यह अभी शुरुआती आंकड़े हैं। आने वाले समय में फिल्म की टिकट बिक्री के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऋतिक के अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

बता दें कि 'विक्रम वेधा' तमिल भाषा के इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है। दोनों फिल्मों के निर्देशक पुष्कर और गायत्री हैं। 

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group