Home Blog Page 4940

5जी रेडी कार की बिक्री ने विश्व स्तर पर पहली बार 5 लाख को किया पार

0

नई दिल्ली| कनेक्टेड कारों की पहुंच ने वैश्विक स्तर पर पहली बार नॉन-कनेक्टेड कारों को पीछे छोड़ दिया है। इस साल दूसरी तिमाही (क्यू2) में लगभग 50.5 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की। 5जी के लिए तैयार कारों की बिक्री पांच लाख को पार कर गई, हालांकि कनेक्टेड कारों की बिक्री में 4जी की हिस्सेदारी 90 फीसदी थी।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, वैश्विक कनेक्टेड कार बाजार में अमेरिका ने चीन को पीछे छोड़ दिया और शीर्ष पांच वाहन निर्माता वोक्सवैगन, टोयोटा, जीएम, स्टेलंटिस और हुंडई थे।

इस तिमाही में कनेक्टेड कारों की बिक्री में अमेरिका, चीन और यूरोप की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी रही।

वरिष्ठ विश्लेषक सौमेन मंडल ने कहा, इस साल की पहली तिमाही में कनेक्टेड कार की बिक्री के मामले में अमेरिकी बाजार ने चीन को पीछे छोड़ दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, वाहन निर्माता अगली पीढ़ी के कनेक्टेड मोबिलिटी के लिए शक्तिशाली ऑन-बोर्ड कंप्यूटर का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

रिसर्च वाइस प्रिसिडेंट पीटर रिचर्डसन ने कहा, 4जी कारें अभी भी वैश्विक कनेक्टेड कार बाजार पर हावी हैं, 2022 की दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत शिपमेंट पर कब्जा कर रही हैं, जबकि 5जी कारों की हिस्सेदारी लगभग 7 प्रतिशत है। हालांकि 5जी की हिस्सेदारी में वृद्धि जारी रहेगी, 4जी की बिक्री 2027 तक सालाना आधार पर बढ़ेगी।

नॉन-कनेक्टेड कारों में लगातार गिरावट आ रही है। वाहन निर्माता अपने पोर्टफोलियो को फैक्ट्री-फिटेड एम्बेडेड कनेक्टिविटी के साथ बेस मॉडल वेरिएंट में भी अपग्रेड करना पसंद करते हैं।

बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और ऑडी जैसे लग्जरी ब्रांड्स ने सबसे पहले कनेक्टेड कारों को इनबिल्ट वाई-फाई के साथ पेश किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, कारों के लिए 5जी के प्रसार में बाधा डालने वाले कई कारक हैं, जैसे कि 5जी एनएडी/टीसीयू की उच्च कीमतें, खराब नेटवर्क कवरेज।

रिचर्डसन ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि 5जी कनेक्टिविटी को बड़े पैमाने पर 2025 के बाद ही अपनाया जाएगा, जब इनमें से अधिकतर मुद्दों का समाधान हो जाएगा।

फ्लोरल प्रिंट आउटफिट में ग्रेसफुल लुक पाने के लिए फॉलो करें ये बेसिक टिप्स

0

पर्ल जूलरी
फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स के साथ पर्ल जूलरी काफी अच्छी लगती है। आप चोकर नेकलेस, हैंगिंग नेकलेस जैसे ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। ऑनलाइन स्टोर या लोकल मार्केट में आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे।

हेयर बन
आपको अगर ग्रेसफुल लुक चाहिए, तो आप बालों को स्ट्रेट या कर्ल लगाने की जगह हेयर बन बनाना चाहिए। इस हेयर बन पर गुलाब का फूल लगा लें। आप लुक काफी डिफरेंट लगेगा।

ब्राइडल दुपट्टा
वैसे, तो हर एक मैरिड वुमन के पास शादी की चुन्नी होती ही है, जो हर त्योहार या ट्रेडिशनल फंक्शन में ओढ़ी जाती है। आपका ब्राइडल दुपट्टा फ्लोरल प्रिंट आउटफिट के साथ बहुत ही प्यारा लगेगा।

फ्लोरल प्रिंट चोली/ब्लाउज
आप अगर लहंगा-चोली पहन रहे हैं या फिर ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, तो आप फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज के साथ वेलवेट या सिल्क साड़ी को टीमअप कर सकते हैं।

एथनिक श्रग
फ्लोरल प्रिंट साड़ी या फिर कुर्ते के साथ लॉन्ग श्रग भी काफी डिफरेंट लुक देगा। याद रखें कि फ्लोरल प्रिंट आउटफिट के साथ आपका श्रग सॉलिड कलर ही होना चाहिए, जिससे कि आपका लुक ज्यादा इम्प्रेसिव लगे।

इन टिप्स को ध्यान रखकर खरीदें बालों के लिए शैंपू

0

बालों के प्रकार पर दें ध्यान-
हर व्यक्ति के बाल अलग प्रकार और बनावट के होते हैं। जरूरी नहीं है कि जो शैंपू एक व्यक्ति के लिए अच्छा हो वो दूसरे व्यक्ति के लिए ठीक हो। रूखे बालों वाले लोग मॉइश्चराइजिंग शैंपू का इस्तेमाल करें,जबकि तैलीय प्रकार के बालों वाले लोग सल्फेट और सैलिसिलिक एसिड युक्त शैंपू खरीदें।

सल्फेट फ्री शैंपू-
सिर की त्वचा और बालों के लिए सल्फेट फ्री शैंपू ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। ये शैंपू माइल्ड होते हैं और बालों की कोमलता के साथ देखभाल करते हैं। शैंपू का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका शैंपू सल्फेट फ्री हो।

हर्बल शैंपू-
हर्बल और आयुर्वेदिक शैंपू में हानिकारक केमिकल्स का उपयोग बेहद कम किया जाता है। इससे बालों की जड़ों को कम से कम नुकसान होता है और बाल कम झड़ते हैं।

जरूरत समझें-
बालों से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपने लिए शैंपू का चुनाव करें। उदाहरण के लिए-डैंड्रफ से राहत दिलाने वाले एंटी-डैंड्रफ शैंपू और अगर आपके बाल ज्यादा टूटते हैं तो इसके लिए एंटी-हेयरफॉल शैंपू लेना चाहिए।

शैंपू खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें-
ऐसे शैंपू खरीदने चाहिए, जिसमें अल्कोहल, मिनरल ऑयल, सल्फेट, सोडियम क्लोराइड, फॉर्मलडिहाइड, प्रोपलीन ग्लाइकोल, आर्टिफिशियल रंग समेत आर्टिफिशियल सुगंध शामिल न हो। शैंपू में मौजूद ये सभी चीजें आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

पति विक्की का हाथ थामे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अंकिता लोखंडे

0

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। उन्होंने टीवी से फिल्मों तक का शानदार सफर तय किया है। अब हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अंकिता ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने यलो कलर की शिफॉन साड़ी पहन रखी है। अंकिता के साथ उनके पति विक्की जैन भी दिखाई दे रहे हैं। इस साड़ी में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। विक्की भी ट्रैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे है।

Twitter ने रोलआउट किया Edit Button

0

Twitter ने Edit Button रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस बटन की मदद से आप अपने ट्वीट को एडिट कर सकेंगे। दरअसल, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फीचर लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद, ट्विटर धीरे-धीरे संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने पेड सब्सक्राइबर्स के लिए एडिट बटन उपलब्ध करा रहा है। एक आधिकारिक ट्वीट में, ट्विटर ने घोषणा की कि वह अमेरिका में एडिट ट्वीट टेस्ट का विस्तार कर रहा है, जो वर्तमान में ट्विटर ब्लू मेंबर्स तक सीमित है।

ट्विटर यूजर्स ने सालों से अपने ट्वीट्स को पब्लिश करने के बाद एडिट करने की क्षमता की मांग कर रहे थे, ज्यादातर टाइपो जैसी गलतियों को ठीक करने के लिए। हालांकि, ट्विटर और उसके ऑब्जर्वर ने इस बात पर बहस की है कि क्या ट्वीट्स को एडिट करने की अनुमति देने से गलत सूचना के प्रसार जैसे हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं।

ट्विटर ने सितंबर में कहा था कि ट्विटर ब्लू के लिए प्रति माह $4.99 (लगभग 410 रुपये) का भुगतान करने वाले ग्राहक ट्वीट पब्लिश होने के 30 मिनट के भीतर अपने ट्वीट्स को "कुछ बार" एडिट करने में सक्षम होंगे। वर्तमान में उनके पास एक ऐसे फीचर तक पहुंच है जो ट्वीट को एक मिनट तक होल्ड रखता है, जिससे यूजर ट्वीट का रिव्यू कर सकते हैं और पोस्ट पब्लिश होने से पहले इसे "undo" कर सकते हैं।

एडिट ट्वीट्स में एक आइकन और टाइमस्टैम्प भी दिखाई देगा, जो बताएगा कि पोस्ट को अंतिम बार कब एडिट किया गया था। यूजर एडिट डिस्ट्री और पोस्ट के पिछले वर्जन को देखने के लिए एडिट ट्वीट के लेबल पर क्लिक भी कर सकेंगे।

सभी पुलिस थानों और चौकियों में लगेंगे 30 नवंबर तक सीसीटीवी कैमरे

0

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में 30 नवंबर तक सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने शपथ पत्र देकर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश पालन करने हाईकोर्ट को दिया है।
हाईकोर्ट ने पुलिस को 9 दिसंबर तक पालन प्रतिवेदन हाई कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है, पूर्व में एक जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में थाने में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने का मामला संज्ञान में आया था। सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए थे। उसके बाद भी मध्य प्रदेश सरकार ने सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए थे। जब हाईकोर्ट के संज्ञान में यह बात आई, तब पुलिस महानिदेशक को बुलाकर हाईकोर्ट ने उनसे शपथ पत्र में जानकारी मांगी थी। शपथ पत्र हाई कोर्ट में पेश किया गया है। उसके अनुसार अब 30 नवंबर तक हर पुलिस स्टेशन और हर पुलिस चौकी में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।

प्रदेश में तेजी के साथ फेल रहा है टोमेटो फ्लू

0

भोपाल । मध्यप्रदेश में टोमेटो फ्लू और हैंड फुट माउथ डिसीज के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी भोपाल में ही सैकड़ों बच्चे सरकारी एवं निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि यह बीमारी अभी 10 साल तक के बच्चों में देखने को मिलती थी। इस बार यह बीमारी 13 से 14 साल के बच्चों में भी पाई जा रही है।
टोमेटो फ्लू के लक्षण में बुखार, सिर दर्द, उत्तेजना, गले में खराश,कमजोरी, भूख की कमी जीभ और गाल के अंदर छाले निकलना इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं। इसके अतिरिक्त चेहरे पैरों के तलवे और हथेलियों पर दाने निकलने की शिकायत होती है। इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को पहले तीन से चार दिन बुखार आता है। उसके बाद शरीर में दाने निकलते हैं। जो चकत्ते के रूप में फैल जाते हैं।
सरकारी और निजी अस्पतालों में बीमार बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार सावधानी बरतने की जरूरत है। 20 फ़ीसदी बच्चे ही भर्ती करने लायक स्थिति में पाए गए हैं।
यह बीमारी बच्चों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेजी से फैल रही है।इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय को अलर्ट जारी करने की जरूरत भी बताई जा रही है।

मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के 990 पदों पर निकली भर्ती…

0

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भारतीय मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट (Scientific Assistant) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आयोग ने 30 सितंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया था। योग्य उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवदेन करने की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2022 है।

पदों की संख्या : 990

योग्यता – जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से विज्ञान विषयों (फिजिक्स विषय के साथ) या कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर अप्लीकेशन में ग्रेजुएट हो। इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा – उम्मीदवारों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2022 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार दिया गया है।

सिलेक्शन प्रोसेस – सिलेक्शन प्रोसेस के तहत कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (सीबीई) और डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन शामिल है। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसके दो पार्ट होंगे। पार्ट 1 में जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रीहेंशन और जनरल अवेयरनेस से 25-25 प्रश्न आएंगे। पार्ट 2 में सम्बन्धित विषय से 100 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न के लिए 1 अंक तय है। परीक्षा में 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

आवेदन शुल्क – साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

18 सालों की पाई पाई का हिसाब लेगी कांग्रेस

0

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव 2023 में होने जा रहे हैं। 2003 से 2023 के 18 वर्षों में मध्यप्रदेश में भाजपा का शासन रहा है। पिछले 18 वर्षों के भाजपा के कार्यकाल और उसमें किए गए खर्च के पाई पाई का हिसाब कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा से लेगी।
इसके लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक पारस सकलेचा को आय व्यव से संबंधित तथा घपले घोटालों से संबंधित सभी जानकारी एकत्रित की जा रही है।प्रदेश में कितना कर्ज है, तथा वह किस तरह से खर्च किया गया है। उनमें किस तरह के घपले घोटाले किए गए हैं। इसकी पूरी कुंडली कांग्रेस ने बनाना शुरू कर दी है।
2023 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिनका सबसे बड़ा कार्यकाल है।उन्हें निशाने पर लेने का कोई मौका छोड़ने वाली नहीं है। भाजपा सरकार के घपले घोटालों की एक बहुत लंबी फेहरिस्त है। इसको बुकलेट में भी प्रकाशित कर आम जनता तक भेजने की तैयारी बड़े पैमाने पर हो रही है।

35 करोड़ चले गए दलदल में

0

भोपाल। स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन ने दशहरा मैदान को विकसित करने के लिए 35 करोड रूपये कागजों में खर्च कर दिए। लेकिन मैदान की वास्तविक  हकीकत  बता रही है कि यह पैसा कहां खर्च हो गया।  कागजों में भले स्मार्ट सिटी के 56000 वर्ग मीटर के इस मैदान में 35000 करोड रुपए खर्च कर दिए हों। लेकिन इसका 10 फ़ीसदी भी काम वहां पर होता हुआ दिख नहीं रहा है। सबसे बड़ी बात है कि इतने बड़े घपले घोटाले और भ्रष्टाचार पर भी आम आदमी सरकारी अधिकारी जांच एजेंसियां चुप है। बुधवार को रावण दहन का कार्यक्रम देखने के लिए हजारों लोग यहां इकट्ठे हुए। यहां की अव्यवस्था देखकर लोगों का सरकारी सिस्टम से विश्वास ही उठ गया।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group