Home Blog Page 4998

त्वचा के लिए फायदेमंद होता है शहद

0

ऐसे कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स हैं, जिनमें शहद होता है। हालांकि, आप शहद को घर पर बने फेस पैक में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

एक्फोलिएंट : स्किन पर शहद लगाकर इससे हल्के हाथों से मसाज करने से डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और त्वचा पर ग्लो आ जाता है।

एक्ने : शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, तो एक्ने और एक्ने पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ते हैं। अपनी त्वचा पर शहद लगाएं और उसे सूखने दें। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

पोर्स : त्वचा पर शहद लगाने से स्किन साफ होती है और पोर्स में कसाव आता है। इससे ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स भी दूर होते हैं।

चमकदार स्किन : शहद में कुछ ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। साथ ही यह रूखेपन को दूर रखने में भी मदद करते हैं।

सनबर्न : सनबर्न होने पर आप त्वचा के उस हिस्से पर शहद लगा सकती हैं, इससे स्किन जल्दी ठीक हो जाएगी। इसके लिए शहद और एलोवेरा को मिलाएं और त्वचा पर लगा लें।

प्रेग्नेंसी डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड्स

0

प्रेग्नेंसी में आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो प्रोटीन, आयरन, फोलिक एसिड और आयोडीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हों। डाइट में कैल्शियम की मात्रा रखने से बच्चों की ग्रोथ बहुत अच्छी होती है। आपका शरीर आप दोनों को पोषण प्रदान कर रहा है। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा कैलोरी खाने की जरूरत होती है। हालांकि, कैलोरी में ज्यादा फैट और जंक फूड नहीं खाएं।

दही स्मूदी – अगर आप कुछ ठंडा और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो दही की स्मूदी ट्राई करें।दही कैल्शियम से भरपूर होता है, जो बच्चे की हड्डियों और दांतों के विकास के लिए जरूरी है।दही स्मूदी प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है।

एवोकेडो – एवोकेडो दूसरे फलों से अलग होते हैं क्योंकि वे कार्ब्स के बजाय हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं।वे न केवल मलाईदार और स्वादिष्ट होते हैं बल्कि फाइबर,पोटेशियम और विटामिन सी में भी उच्च होते हैं।

केले – केले पोटेशियम के दुनिया के सबसे अच्छे स्रोतों में से हैं। वे विटामिन बी 6 और फाइबर में भी उच्च हैं। केला बहुत से विटामिन्स से भरपूर होता है।

नट्स – बादाम, काजू, पिस्ता या अखरोट प्रेग्नेंसी में बहुत फायदेमंद है क्योंकि इनमें ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है, जो बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत अच्छा काम करता है।

ब्लूबेरी – ब्लूबेरी न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि दुनिया में एंटीऑक्सिडेंट के सबसे शक्तिशाली स्रोतों में से एक हैं। ब्लूबेरी को भी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

संतरा – संतरे अपने विटामिन सी सामग्री के लिए जाने जाते हैं। वे फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट में उच्च हैं। इसे प्रेग्नेंसी में खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

अंंडे – आप अगर अंडे खाते हैं, तो उबले अंडे खाएं। स्नैक खाने की क्रेविंग को शांत करने के अलावा आपको ऊर्जा और पोषक तत्व भी प्रदान करेंगे। प्रोटीन के अलावा अंडे में कोलीन भी होता है।

व्रत में बनाएं मखाने की खीर

0

सामग्री – मखाना,दूध,शक्कर,इलायची पाउडर,घी

खीर बनाने की तैयारी – मखाना की खीर बनाने के सिए एक पैन में 2 से 3 चम्मच घी गर्म करें। अब 1 कप फूल मखाना और 10 से 12 काजू डालें। मखाने को धीमी से मध्यम आंच पर घी में तब तक भूनें जब तक कि मखाना कुरकुरे न हो जाएं। काजू भी सुनहरे हो जायेंगे।फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल कर एक तरफ रख दें।

ऐसे बनाएं – अब एक मोटे तले वाले पैन में 2 कप दूध गरम करें। आंच को मीडियम रखें और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे से न जले। दूध में उबाल आने दें। फिर जब तक दूध गर्म हो रहा हो, कप मखाना को सुरक्षित रख लें और बचा हुआ भुना हुआ मखाना ग्राइंडर या ब्लेंडर जार में डाल दें। ध्यान रहे एक ही थाली में रखे भुने हुए काजू को मखाने के साथ ना डालें। फिर 4 हरी इलायची के दाने और एक चुटकी केसर के दाने भी मिला दें |

फेस्टिव सीजन से पहले ये फेस पैक यूज करें

0

धूप,धूल-मिट्टी और मौसम में बदलाव के कारण स्किन पर कई तरह की परेशानी होती हैं। ऐसे में पिंपल का होना काफी कॉमन है। अब पिंपल से तो छुटकारा मिल जाता है लेकिन इसके दाग स्किन पर रह जाते हैं, जो स्किन भद्दी दिखने लगती हैं।

इसके लिए चाहिए – मसूर दाल,कॉफी पाउडर,दही

कैसे बनाएं मसूर की दाल का पाउडर : वैसे तो बाजार में आपको ये पाउडर आसानी से मिल जाएगा। लेकिन आप इसे घर पर बना सकते हैं और स्टोर भी कर सकते हैं। इसके लिए दाल को कुछ देर के लिए धूप में सुखाएं। ऐसा करने में अगर मॉइश्चर या कीड़ें होंगे तो इससे छुटकारा मिल सकता है। फिर इसे ब्लेंडर में अच्छे से ब्लेंड करें। इसे कांच के कंटेनर में आप महीनों तक स्टोर कर सकते हैं।  

कैसे बनाएं : इसे बनाने के लिए मसूर की दाल का पाउडर तैयार करें और फिर तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। अब नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ करें। इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

फायदे : इस फेस पैक को लगाने से डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन कम होगी। इसके अलावा टैनिंग दूर होती है और स्किन पर ग्लो आता है। कुछ लोगों को नाक के आसपास ब्लैक हेड्स की समस्या होती है ऐसे में इसको लगाने से स्किन की इस परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। इसमें ब्लीचिंग एजेंट भी होता है।

अक्टूबर : बैंकों में छुट्टियों की भरमार

0

अक्टूबर महीने में देश भर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट पर गौर करें तो देश में कुल 21 दिन इस महीने बैंक बंद रहेंगे। इनमें कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी जबकि कुछ छुट्टियां किसी राज्य विशेष में ही लागू होंगी।माता दुर्गा की कलश स्थापना के साथ देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी ओर अक्टूबर महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि इस त्योहारों के महीने अक्टूबर में आखिर बैंक शाखाओं में कितने दिन की छुट्टियां रहेंगी? बता दें कि अलग-अलग राज्यों में स्थानीय कारकों के अनुसार बैंक की छुट्टियां तय होती हैं। अक्टूबर महीने में देश भर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट पर गौर करें तो देश में कुल 21 दिन इस महीने बैंक बंद रहेंगे। इनमें कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी जबकि कुछ छुट्टियां किसी राज्य विशेष में ही लागू होंगी।अक्टूबर महीने में बैंक छुट्टियों की संख्या अधिक है ऐसे में ग्राहकों को बैंकिंग के लिए विभन्न बैंकों की ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ेगा। इनमें यूपीआई, मोबाइल फोन एप और इंटरनेट बैंकिंग की सेवाएं शामिल हैं, जो छुट्टियों के दौरान भी सामान्य दिनों की भांति काम करते रहेंगे। त्योहारी दिनों में ये सेवाओं विभिन्न बैंकों के ग्राहकों के बहुत काम आने वाली हैं। त्योहारी सीजन में बैंक भले ही बंद हों पर ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग कर उपभोक्ता बैकिंग से जुड़ने अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे।

 

अनिल अंबानी को टैक्स चोरी मामले में बड़ी राहत

0

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने आयकर विभाग को निर्देश दिया है कि वह रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ 17 नवंबर तक कोई दंडात्मक कार्रवाई न करे। आयकर विभाग ने अंबानी को काला धन कानून के तहत नोटिस भेजकर पूछा था कि आखिर उन पर मुकदमा क्यों न चलाया जाए। आयकर विभाग ने आठ अगस्त, 2022 को अंबानी को दो स्विस बैंक खातों में रखे 814 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित धन पर नोटिस जारी किया था और आरोप लगाया कि उन्होंने कथित रूप से 420 करोड़ रुपये की कर चोरी की। विभाग ने अंबानी  पर कर चोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने जानबूझकर भारतीय कर अधिकारियों को अपने विदेशी बैंक खाते के विवरण और वित्तीय हितों के बारे में नहीं बताया।

अंबानी ने इस महीने की शुरुआत में नोटिस को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें दावा किया गया कि काला धन कानून 2015 में लागू किया गया था, जबकि कथित लेनदेन 2006-2007 और 2010-2011 के हैं। अंबानी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रफीक दादा ने कहा कि अधिनियम के प्रावधान पिछली तारीख से प्रभावी नहीं हो सकते। आयकर विभाग की ओर से पेश अधिवक्ता अखिलेश्वर शर्मा ने याचिका पर जवाब देने के लिए समय मांगा।

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत की बादशाहत बरकरार

0

ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 से हराकर आईसीसी रैंकिंग में अपनी बादशाहत को बरकरार रखा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब 268 प्वाइंट्स के साथ पहले पायदान पर है, भारत ने दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड पर 7 रनों की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड को हार ही में पाकिस्तान के खिलाफ चौथे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लिश टीम 261 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं बात ऑस्ट्रेलियाई टीम की करें तो भारत के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद टीम को एक ही प्वाइंट का नुकसान हुआ है और वह 250 अंकों के साथ 6ठें पायदान पर है।
हैदराबाद में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले को भारत ने 6 विकेट से जीता था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 186 रन का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने इस दौरान 63 तो सूर्यकुमार यादव ने 69 रनों की पारी खेली थी।आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड के पास वर्ल्ड कप से पहले भारत के करीब पहुंचने का शानदार मौका है। पाकिस्तान के खिलाफ जारी 7 मैच की टेस्ट सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है, सीरीज के अलगे तीन मैच लाहौर में खेला जाने है और इंग्लिश टीम सीरीज जीतने के साथ भारत के करीब पहुंचना चाहेगी।

दीप्ति शर्मा ने ‘मांकडिंग’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी

0

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर वनडे में 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल की है।हालांकि सीरीज के अंतिम मैच का समापन एक बड़े विवाद के साथ खत्म हुआ।भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा 'मांकडिंग' को लेकर सुर्खियों में आ गईं।उन्होंने मैच के अंतिम समय में इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्ली डीन को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट कर दिया।इस पर अब क्रिकेट जगत में खूब चर्चा हो रही हैं।कुछ लोगों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है तो कुछ ने इसी नियमों के अनुसार कहा है।हालांकि पूरे विवाद पर दीप्ति ने अब खूद ही अपनी चुप्पी तोड़ी है।ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत पहुंचने के बाद कहा कि यह प्लान एक हिस्सा था क्योंकि नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ी डीन बार-बार अपनी क्रीज छोड़ रही थी।भारत ने इस मुकाबले को 16 रन से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 क्लीन स्वीप हासिल कर ली।मैच के 44वें ओवर में जब दीप्ति गेंदबाजी कर रही थीं तब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने चार्ली डीन को मांकडिंग करने का इशारा दिया था और दीप्ति ने डीन को मांकडिंग कर दी।डीन ने 80 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 47 रनों की पारी खेली।वह इस तरह आउट होने के बाद काफी निराश दिखी और मैदान पर ही उनकी आंखें नम हो गई थी।इसके बाद भारत ने अपने स्टार तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को जीत के साथ विदाई दी,जिनका यह आखिरी इंटरनेशनल मैच था।

मैच खत्म होने तक सीढ़ियों में साथ बैठे रहे विराट-रोहित

0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भारत ने छह विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का रहा। इन दोनों के अलावा अक्षर पटेल ने भी अपनी गेंदबाजी से एक बार फिर सभी को प्रभावित किया।इस मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा का याराना भी देखने को मिला। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। दिनेश कार्तिक की गलती के बावजूद भारत को विकेट मिल गया और इस बार रोहित ने उनका हेलमेट चूम लिया।इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा का याराना सबसे खास रहा। विराट ने अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था, लेकिन आखिरी ओवरों में रन बनाना आसान नहीं था। विराट पवेलियन लौटे, लेकिन ड्रेसिंग रूम तक नहीं पहुंचे। रास्ते में ही रोहित ने उनकी पारी की तारीफ की और दोनों वहीं बैठकर मैच देखने लगे। जैसे ही भारत जीता तो विराट ने पहले रोहित का पैर फिर पीठ थपथपाई और दोनों खिलाड़ी गले लग गए।

 

ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया

0

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास अब केवल 3 T20I मैच बचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-1 से जीतने के बाद टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर से तिरूवनंतपुरम में हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद टीम वर्ल्ड कप से पहले इस सीरीज को जीतकर एक अच्छे मोमेंटम के साथ मिशन मेलबर्न के लिए रवाना होना चाहेगी। हालांकि इस सीरीज में भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले दोनों खिलाड़ी कंडीशनिंग संबंधित कार्य के लिए एनसीए ज्वाइन करेंगे।हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन तो ऑस्ट्रेलिया के सीरीज में अच्छा था लेकिन डेथ ओवर की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह से असफल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में भी भुवनेश्वर कुमार ने 18वें ओवर में 21 रन खर्च किए थे। उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी में 39 रन दिए और केवल 1 विकेट हासिल कर पाए। अब भुवी सीधे एनसीए से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group