Home Blog Page 4999

मैच खत्म होने तक सीढ़ियों में साथ बैठे रहे विराट-रोहित

0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भारत ने छह विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का रहा। इन दोनों के अलावा अक्षर पटेल ने भी अपनी गेंदबाजी से एक बार फिर सभी को प्रभावित किया।इस मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा का याराना भी देखने को मिला। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। दिनेश कार्तिक की गलती के बावजूद भारत को विकेट मिल गया और इस बार रोहित ने उनका हेलमेट चूम लिया।इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा का याराना सबसे खास रहा। विराट ने अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था, लेकिन आखिरी ओवरों में रन बनाना आसान नहीं था। विराट पवेलियन लौटे, लेकिन ड्रेसिंग रूम तक नहीं पहुंचे। रास्ते में ही रोहित ने उनकी पारी की तारीफ की और दोनों वहीं बैठकर मैच देखने लगे। जैसे ही भारत जीता तो विराट ने पहले रोहित का पैर फिर पीठ थपथपाई और दोनों खिलाड़ी गले लग गए।

 

ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया

0

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास अब केवल 3 T20I मैच बचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-1 से जीतने के बाद टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर से तिरूवनंतपुरम में हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद टीम वर्ल्ड कप से पहले इस सीरीज को जीतकर एक अच्छे मोमेंटम के साथ मिशन मेलबर्न के लिए रवाना होना चाहेगी। हालांकि इस सीरीज में भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले दोनों खिलाड़ी कंडीशनिंग संबंधित कार्य के लिए एनसीए ज्वाइन करेंगे।हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन तो ऑस्ट्रेलिया के सीरीज में अच्छा था लेकिन डेथ ओवर की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह से असफल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में भी भुवनेश्वर कुमार ने 18वें ओवर में 21 रन खर्च किए थे। उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी में 39 रन दिए और केवल 1 विकेट हासिल कर पाए। अब भुवी सीधे एनसीए से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

Bitcoin , Ether और Dogecoin की कीमतों में आई गिरावट

0

अगर आप बिटकॉइन निवेशक हैं तो यह आपके लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर हो सकती है। पिछले कई दिनों से गिरावट के साथ कारोबार करने वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन सोमवार को 19,000 डॉलर के नीचे ट्रेड कर रही है। दुनिया की सबसे बड़ी और पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन सोमवार को 0.54 पर्सेंट की गिरावट के साथ 18,860 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।Bitcoin के अलावा दुनिया की दूसरी सबसे पॉप्युलर और बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर के मार्केट प्राइस में भी गिरावट देखने को मिली है। ईथर सोमवार को 1.41 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,303 डॉलर पर कारोबार कर रही है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले 24 घंटे से 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे ट्रेड कर रहा है। टोटल ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप शुक्रवार को 1.13 पर्सेंट की गिरावट के साथ 922.79 बिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।पिछले 24 घंटों में कई और क्रिप्टोकरेंसीज जैसे डॉगकॉइन की कीमतों में गिरावट देखी गई। डॉगकॉइन सोमवार को 2.39 पर्सेंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। वहीं, शीबा इनु के मार्केट प्राइस में भी गिरावट देखने को मिली है। शीबा इनु भी सोमवार को 2.62 पर्सेंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। जबकि बायनेंस स्मार्ट चेन की बीएनबी के कारोबार में भी कमी देखने को मिली है। बीएनबी सोमवार को 0.28 पर्सेंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

हर्षा इंजीनियर्स ने शेयर बाजार में की धमाकेदार एंट्री

0

हर्षा इंजीनियर्स के IPO ने शेयर मार्केट में आज धमाकेदार एंट्री की है। जहां एक तरफ लगातार चौथे सत्र में शेयर बाजार की खराब शुरुआत हुई है। वहीं दूसरी तरफ हर्षा इंजीनियर्स के IPO के 36 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 444 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। सुबह 10.25 पर कंपनी के शेयर लिस्टिंग प्राइस से 6.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 474.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

हर्षा इंजीनियर्स के IPO के प्री-ओपनिंग सेशन के दौरान ही शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। सुबह 9.10 बजे बीएसई में कंपनी के शेयर 22.70 प्रतिशत की प्रीमियम के साथ 404.90 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें, बता दें, हर्षा इंजीनियरिंग के आईपीओ को 74.70 प्रतिशत गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था।

इस कंपनी का आईपीओ 14 सिंतबर से 16 सितंबर 2022 तक खुला था। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 755 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से ₹300 करोड़ ओएफएस के जरिए था। बता दें, कंपनी ने आईपीओ के लिए लॉट साइज 45 शेयरों का रखा था।

T20I क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

0

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रविवार 25 सितंबर को T20I क्रिकेट में 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। सूर्या की हार्ड हिटिंग इस सीरीज डिसाइडर मैच में देखने को मिली, जहां उन्होंने 36 गेंदों में 69 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के। स्ट्राइकरेट भी सूर्या का दमदार था।इस साल सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 20 मैचों में 37.88 की औसत से 682 रन बनाए हैं। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 117 रहा है। उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक 2022 में निकल चुके हैं। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट भी 182.84 का प्रभावशाली है। उनके बाद नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी हैं, जिन्होंने 626 रन इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वे इस समय आईसीसी टी20आई रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं और वे लगातार रन बनाकर शीर्ष पर जाने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार 69 रन की पारी खेलने के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने छठी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है।

मप्र : BJP ने पकोड़े खाए तो कांग्रेस ने जलेबी तली

0

भोपाल    मध्यप्रदेश के 18 जिलों की 46 नगरीय निकायों में 27 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। रविवार को प्रचार का आखिरी दिन था। कांग्रेस और BJP नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभाएं की। प्रचार के आखिरी दिन अलग-अलग नजारे भी सामने आए। BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा में अजान के दौरान भाषण बंद कर दिया तो जोबट में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने जलेबियां तलीं। प्रचार के बाद CM शिवराज ने पकौड़ों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ जिले के थांदला में सभा की। उन्होंने कहा- मुझे राशन दुकानों में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिले के खाद्य अधिकारी की छुट्टी कर दी। आज मेरे पास एक शिकायत और आई है। राशन की दुकान पर अनाज समय पर नहीं मिलता और अनाज वितरण में धांधली करने की सूचना है। इसकी भी जांच करा रहा हूं। मंच से ही CM ने झाबुआ के जिला खाद्य अधिकारी (DSO) एमके त्यागी को जिले से हटाने के निर्देश दिए। बोले- मेरा सफाई अभियान जारी है।

अलीराजपुर में प्रचार के बाद CM ने खाए पकौडे़…

CM ने अलीराजपुर में दयाशंकर जोशी की दुकान गुरुकृपा पर पहुंचकर पकौड़े खाए। उन्होंने  अलीराजपुर में दयाशंकर जोशी जी की दुकान गुरुकृपा पर आज गया और पकौड़े खाए। अद्भुत स्वाद था। पकौड़े तो स्वादिष्ट थे ही, उनके प्यार ने उसे और भी अद्भुत बना दिया।

अजान के लिए शर्मा ने रोका भाषण, कांग्रेस का तंज

छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का भाषण शुरु होता, इससे पहले ही मस्जिद से अजान की आवाज आने लगी। अजान होने तक शर्मा भाषण रोके रहे। BJP प्रदेशाध्यक्ष के इस कदम पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने तंज कसा। केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा- पहले सुधर जाते तो देश की यह दुर्दशा नहीं होती।

जीतू ने बनाई जलेबी, बोले- महंगाई ने जीना मुश्किल कर दिया

कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का अनोखा अंदाज दिखा। जीतू पटवारी ने अलीराजपुर के जोबट में व्यापारियों और जनता से मुलाकात कर बढ़ती हुई महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की। एक दुकान पर पहुंचकर जलेबी भी बनाई।

कमलनाथ बोले- जहां नदी नहीं होती, वहां भी पुल बनाने की घोषणा कर देते हैं शिवराज

छिंदवाड़ा के दमुआ, जामई, जुन्नारदेव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से पट्टा देने की बात पूछो तो वे कोई जवाब नहीं देंगे, लेकिन जहां नदी नहीं होगी, वहां पर भी पुल बनाने की घोषणा कर देंगे। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा? संबल योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार झूठ बोलते हैं। सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार ने संबल योजना में पात्र व्यक्तियों की जगह भाजपा के कार्यकर्ताओं को भर दिया था। हमने ऐसे अपात्र व्यक्तियों को सूची में से हटाया और नया सवेरा योजना के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया।

Axis Bank ने आज से बढ़ाया FD पर ब्याज

0

प्राइवेट सेक्टर लेंडर एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ रुपए से अधिक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद एक्सिस बैंक 2 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.75 पर्सेंट से 6.90 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जबकि बैंक अपने ग्राहकों को ब्याज दरों में इस बदलाव के बाद 50 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये और उससे अधिक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.65 पर्सेंट से 6.90 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। एक्सिस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी के अनुसार बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 26 सितंबर से लागू हो रही हैं।एक्सिस बैंक 7 दिन से 10 साल तक की समयावधि के लिए 2 करोड रुपये से 50 करोड़ रुपये तक की एफडी पर 3.75 पर्सेंट से 6.90 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बैंक 1 साल से 10 साल की समयावधि के लिए FD पर हाईएस्ट 6.90 पर्सेंट का ब्याज देगा। जबकि बैंक 7 दिन से 10 साल की समयावधि के लिए 50 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये और उससे अधिक की एफडी पर 4.65 पर्सेंट से 6.90 पर्सेंट का ब्याज देगा। प्रीमेच्योर विड्रॉल के लिए ‘फिक्स डिपाजिट प्लस’ की सुविधा नहीं दी जाएगी।

देवास की माता टेकरी पर मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी मंदिर में उमड़े भक्त

0

देवास    देवास की सिद्धपीठ माता टेकरी पर मां चामुंडा, मां तुलजा भवानी के दर्शन करने 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां की गई हैं। माता टेकरी 52 शक्तिपीठों में शामिल है, अन्य शक्तिपीठों में माता के शरीर के भाग गिरे थे, किंतु ऐसी मान्यता है कि टेकरी पर माता का रक्त गिरा था, जिससे मां चामुंडा का प्राकट्य हुआ। देवास में माता टेकरी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। पहली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए है। सुबह बड़ी माता मां तुलजा भवानी और छोटी माता मां चामुंडा मंदिर में पुजारियों ने घटस्थापना की। मां का विशेष शृंगार किया गया। सुबह से ही शहर में बड़ी संख्या में भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। कई भक्त अपनी मनोकामना लेकर पहुंचे हैं। कोई घुटनों के बल तो कोई बुजुर्ग व्हीलचेयर पर दर्शन करने के लिए मां के दरबार में पहुंचा। भक्तों की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग पर ग्रीन कारपेट बिछाया गया है वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम प्रदीप सोनी ने बताया कि परिसर में करीब 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बार बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान है इसलिए सफाई व्यवस्था को लेकर भी अलग-अलग टीमें लगी हैं, जो लगातार सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। बीती रात कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एसपी डाक्टर शिव दयाल सिंह ने भी टेकरी का दौरा किया था और सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही व्यवस्थाएं देखी थी।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बने मोगैंबो..

0

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान  के शो बिग बॉस सीजन 16 जल्द ही पर्दे पर आने के लिए तैयार है। 1 अक्टूबर को सीजन का पहला एपिसोड रिलीज की जाएगा, ऐसे में हर रोज शो को लेकर नई-नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। हाल ही में शो के मेकर्स ने बिग बॉस सीजन 16 का नया प्रोमो रिलीज किया। इस प्रोमों में सलमान खान मोगैंबो के अवतार में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान का यह वीडियो काफी सुर्खियों में है। प्रोमो में सलमान कहते हैं – 'अब मोगैंबो खुश नहीं होगा क्योंकि अब सबको डर लगेगा बिग बॉस से। सीजन में गेम बदलेगा क्योंकि अब बिग बॉस ही गेम खेलेगे।' सलमान के इस वीडियो को देखने बाद फैंस के बीच शो की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। बता दें इस वक्त शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट के एक एक कर सामने आ रहे हैं।

”खतरों के खिलाड़ी 12” के विनर बने तुषार कालिया

0

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का  ग्रैंड फिनाले रविवार 25 सितंबर की रात को हुआ, जिसमें इस सीजन का खिताब कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपने नाम किया। ट्रॉफी के अलावा उन्हें 20 लाख रुपए कैश और एक न्यू ब्रांड मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार इनाम में मिली है। शो में तुषार का बेहद करीबी मुकाबला फैजल शेख और मोहित मलिक के साथ था। शो में तुषार हमेशा स्पीड से टास्क करते थे और इसी का उन्हें फायदा मिला। शो जीतने के बाद तुषार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वो ट्रॉफी को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस जीत के लिए सभी चाहने वालों का शुक्रिया भी अदा किया। आपको बता दें तुषार के जीतने की उम्मीद ऑडियंस पहले से ही लगाए बैठी थी।

 ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म  ‘सर्कस’ के कलाकार रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा, पूजा हेगड़े,  स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आए। ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ का प्रीमियर 2 जुलाई को किया गया था। करीब ढाई महीने बाद शो का विनर मिल गया है।  

तुषार 36 साल के हैं। प्रोफेशनली वो एक मॉडल, कोरियोग्राफर, डांसर और स्टेज डायरेक्टर हैं। तुषार डांस के मास्टर हैं और कई डांस रिएलिटी शोज को जज कर चुके हैं। इसके अलावा वो इंडियाज गॉट टैलेंट के छठे और सातवें सीजन में स्टेज डायरेक्टर भी थे। तुषार ने अब तक कई फिल्मों को कोरियोग्राफ किया है, जैसे ‘वॉर’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘ओके जानू’, ‘धड़क’, ‘द जोया फैक्टर’, ‘जंगली’, ‘हेट स्टोरी 4’, आदि।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group