एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही कमल हासन की फिल्म "इंडियन 2" में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म में अपने रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है जिसका एक वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में काजल जिम में अपने ट्रेनर के साथ कलारीपयट्टू की प्रैक्टिस करते हुए नजर आईं। इस दौरान उन्हें तलवारबाजी करते हुए देखा जा सकता है। उनके इस वीडियो को देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें काजल ने 4 महीने पहले ही बेटे को जन्म दिया है और अब काम पर वापस लौट आई हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन को कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज से लगातार पूछताछ हो रही है। इतना ही नहीं, इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच की आंच अभिनेत्री की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी तक पहुंच गई थी। इन सभी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी दावा कर दिया कि जैकलीन का सुकेश चंद्रशेकर के साथ कनेक्शन है, जिसके बाद अभिनेत्री को पटियाला हाउस कोर्ट ने तलब किया। वहीं, अब जैकलीन पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई हैं।
पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के वकील ने उनके लिए जमानत याचिका दायर की है। वहीं, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने भी जैकलीन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। तब तक उसकी नियमित जमानत कोर्ट में लंबित है। जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।
बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा ने जैकलीन से एक लंबी पूछताछ की थी। यह पूछताछ लगभग 15 घंटे तक चली थी, जिसमें जैकलीन को कई गंभीर सवालों का सामना करना पड़ा था। इन सबके बीच ईडी ने अपनी चार्जशीट दाखिल किया था, जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया है। कई गवाहों और सबूत को आधार बनाया गया है। जैकलीन फर्नांडीज ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने ठग सुकेश से कई महंगे तोहफे लिए थे।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ‘माया’ हॉस्पिटल में एडमिट..
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी का लोकप्रिय सीरियल है, जो लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो से कई सितारों को लोकप्रियता मिली है, नविका कोटिया इस सीरियल में माया का किरदार निभाती हैं, जिसकी हेल्थ से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। नविका कोटिया ने सोशल मीडिया पेज पर अपनी हेल्थ को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो पिछले 3 दिनों से बीमार हैं और हॉस्पिटल में एडमिट भी हैं।
अपनी शर्ट से ही बातें करने लग गए शाहरुख खान!
सुपरस्टार शाहरुख खान ने जब अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की तो यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। शाहरुख खान के लाखों फैंस ने इस तस्वीर को लाइक और शेयर करके इस पर प्रतिक्रिया दी बल्कि खुद शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने भी इस फोटो पर कमेंट किया।
शाहरुख खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि आज मैंने अपनी शर्ट से कहा- तुम होतीं तो कैसा होता। तुम इस बात पर हैरान होतीं। तुम इस बात पर कितनी हंसतीं। तुम होतीं तो ऐसा होता। शाहरुख खान की इस पोस्ट पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कमेंट किया- ओह गॉड। अब वो अपनी शर्ट से भी बातें करने लगा है।
बता दें कि शाहरुख खान लंबे वक्त तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहे हैं और अब वह बैक टू बैक कई फिल्मों में कैमियो रोल करते नजर आए हैं। साथ ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'पठान' और 'जवान' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही फिल्मों में शाहरुख खान दमदार अवतार में नजर आएंगे।
साल में अब 4 बार छोड़ेंगे कैदियों को…गांधी जयंती से शुरुआत
भोपाल । प्रदेश की 11 सेंट्रल जेलों में लंबे समय से आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 500 कैदियों के लिए 2 अक्टूबर गांधी जयंती की सुबह नई रोशनी की किरण लेकर आएगी। उन्हें जेल के पिंजरों से आजादी मिल जाएगी, वहीं ऐसे भी कैदी हैं, जिन्हें जीवन की अंतिम सांस तक जेल में ही रहना पड़ेगा। प्रदेश के जेल उपमहानिदेशक मंशाराम पटेल ने बताया कि राज्य सरकार ने बलात्कार, आतंकवाद, नक्सलवाद जैसे अपराधों के दुर्दांत अपराधियों को पैरोल का लाभ नहीं दिया जाएगा
जेल मुख्यालय भोपाल से मिले आदेश के बाद अब प्रदेश की सभी 11 सेंट्रल जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को रिहा किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व में जेल मुख्यालय कैदियों को रिहा करता था। अब राज्य सरकार की अनुशंसा पर कैदियों को रिहा किया जाएगा। लगभग 500 बंदियों को इस बार छोड़ा जा रहा है। सरकार पूर्व में 15 अगस्त, 26 जनवरी को कैदियों को छोड़ती थी। अब साल में 4 बार कैदियों को रिहा किया जाएगा। 2 अक्टूबर के अलावा अब 14 अप्रैल बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर भी बंदियों को आजाद किया जाएगा।
प्रदेश की 11 सेंट्रल तथा 50 जिला जेलों में 48 हजार 679 कैदी सजा काट रहे हैं। इनमें 15 हजार से ज्यादा कैदी आजीवन कारावास वाले हैं। 20 हजार 479 दंडित बंदी हैं, जिनमें 1066 महिलाएं भी हैं। बताया जा रहा है कि 28150 विचाराधीन कैदी हैं।
जेल में सजा काट रहे कैदियों को 72 रुपए के हिसाब से प्रतिदिन पारिश्रमिक मिलता है, जो उन्हें जेल से रिहा होने पर दे दिया जाता है। इस बार भी 30-35 लाख रुपए सेंट्रल जेल में बंद बंदियों को रिहाई वाले दिन दिए जाएंगे।
9 वीं-11 वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए कवायद
भोपाल । मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए राज्य सरकार जबर्दस्त कवायद कर रही है। इसके लिए स्कूलों में संसाधन मुहैया कराने से लेकर शिक्षकों की भर्ती तक की जा रही है। इस क्रम में इस बार नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की तिमाही परीक्षाएं भी बोर्ड पैटर्न पर ली जाएंगी। परीक्षा के लिए राज्य ओपन बोर्ड द्वारा प्रश्न।पत्र तैयार किए जा रहे हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल प्राचार्यों को आदेश जारी किए हैं। इन क्लासेस के साथ ही दसवीं और बारहवीं की तिमाही परीक्षाओं के लिए टाइम टेबिल भी जारी कर दिया गया है।
यह पहला मौका है जब नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की तिमाही की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर ली जाएंगी। इससे पहले छह माही की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर ली जाती थीं। नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की तिमाही की परीक्षा के लिए राज्य ओपन बोर्ड द्वारा प्रश्न-पत्र तैयार किए जा रहे हैं। 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा- ये परीक्षाएं 7 अक्टूबर से शुरू होंगी जो दो पाली में ली जाएंगी। 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा का समय सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक रहेगा वहीं 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल प्राचार्यों को आदेश जारी किए हैं। आदेश में कमजोर बच्चों की अलग से कक्षाएं लगाने को कहा है।
शक्ति की आराधना के लिए सजे मां के दरबार
59 साल बाद नवरात्रि प्रारंभ पर चतुग्रही योग
भोपाल । सिंह वाहिनी मां दुर्गा इस बार शेर पर सवार न होकर हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि का पर्व 26 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगा। इन दिनों में मैया की भक्ति में शहर डूबा रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश सोनी के अनुसार नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही हैं। इस बार वाराणसी पंचांग और मिथिला पंचांग के अनुसार माता का आगमन हाथी पर होगा। जिसे शुभ माना जा रहा है। शारदीय नवरात्रि शुक्ल योग और ब्रह्म योग में शुरू होगी। वही कन्या राशि में बुध, सूर्य, शुक्र, चंद्रमा मिलकर चतुर ग्रही योग का निर्माण करेंगे। शुक्र ग्रह कन्या में नीच के होते हैं। किंतु बुध के साथ होने से नीच राज भंग योग बनाएंगे जिससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होंगी। 26 सितंबर को सुबह 8:06 से ब्रह्म योग लगेगा। जो 27 सितंबर को समाप्त होगा। वही शुक्ल योग 25 सितंबर सुबह 9:06 से अगले दिन 8:00 बजे तक रहेगा। शारदीय नवरात्रि में यह दोनों योग के होने से माता के भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। संतान शिक्षा के साथ स्त्रियों के लिए धन प्राप्ति के अवसर नवरात्रि पर बनेंगे। तथा सर्वत खुशहाली और सुख संपदा फैलेगी।
ऐसे करें घटस्थापना
पवित्र स्थान की मिट्टी लेकर बेदी बनाएं वहां गेहूं वोये अपनी सामथ्र्य के हिसाब से बनाए गए। सोना, तांबा, मिट्टी के कलश को विधिपूर्वक स्थापित करें। कलश के ऊपर सोना, चांदी, तांबा, पत्थर या मिट्टी की प्रतिमा रख दें, मूर्ति नहीं रख पाने की दशा में कलश पर स्वास्तिक और उनके दोनों और माता के चित्र रखकर पूजा अर्चना करें, कलश में जल, गंगाजल ,रोली, हल्दी सिक्का, सुपारी डालें। कलश के मुंह से 5 बार मौली बाधै। कलश के ऊपर आम के पत्तों में नारियल रखें। इसे भी मौली से बाधे। तुलसी का उपयोग नहीं करें।
घट स्थापना शुभ मुहूर्त
कन्या लग्न की शुभ चौघडिय़ा अमृत में सुबह 6:08 से 7:38 तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:44 से 12:32 तक सर्वश्रेष्ठ
विजय मुहूर्त दोपहर 2:18 से 3:07 तक
गोधूलि बेला शाम 6:07 से 6:31 तक
पूरे देश में लागू होगा इंदौर का सिटी ट्रांसपोर्ट मॉडल
इंदौर । पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल इंदौर के लिए केंद्र सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये की योजना बनाई है, जिसका ड्राफ्ट फाइनल हो चुका है। पीएमओ की मंजूरी के बाद जल्द कैबिनेट में रखा जाएगा। योजना के तहत 108 शहरों को 100-100 बसों के लिए फंड दिया जाएगा। इसके पहले सरकार बसें खरीदने के लिए राशि देती थी, जबकि इस बार इंदौर के मॉडल को आदर्श मानते हुए ऑपरेशन कॉस्ट में होने वाले घाटे की राशि का वहन सरकार करेगी। शहर के लिए गर्व की बात है कि भारत सरकार के सचिव मनोज जोशी और अपर सचिव डॉ. सुरेंद्र बागड़े ने इंदौर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल की स्टडी की। साथ ही विस्तृत रूप से मॉडल को समझा। साल 2006 में इंदौर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था संभालने के लिए अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस (एआईसीटीएसएल) का गठन किया गया था। कंपनी की ओर से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) पर बसें चलाई जा रही हैं। सिस्टम पर लोगों के भरोसे का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 2012 में जहां 40 हजार लोग यात्रा करते थे, आज यह संख्या ढाई लाख को पार कर चुकी है। 400 सीएनजी बसों के लिए तैयार किए मॉडल में एआईसीटीएसएल प्रति बस प्रति किमी 90 पैसे की आमदनी कर रहा है। भारत सरकार के अपर सचिव डॉ. सुरेंद्र बागड़े का कहना है, 108 शहरों को नई बसें देने की स्कीम का ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद लागू करेंगे।
एआईसीटीएसएल ने बस संचालन और रेवेन्यू कलेक्शन के लिए दो अलग-अलग एजेंसी नियुक्त कर रखी हैं। बस ऑपरेटर के रेट फिक्स कर दिए गए कि उन्हें प्रति किमी बस चलाने के लिए प्रति किमी 31.50 रुपये देंगे। टिकट कलेक्शन के लिए एजेंसी से 32.40 रुपये प्रति किमी लिए जा रहे हैं। इससे एआईसीटीएसएल को सात साल में 16.32 करोड़ का मुनाफा होगा।
अहमदाबाद में 950 बसें चल रही हैं, जिनमें 5.50 लाख लोग प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं। इसमें सालाना 340 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। जयपुर में 300 बसें संचालित कर रहे हैं। प्रतिदिन 2.20 लाख यात्री सफर करते हैं। यहां कंपनी को 90 करोड़ रुपये सालाना घाटा हो रहा है। भोपाल में 317 बसें हैं। यहां इसमें बसों से होने वाले घाटे का भार ऑपरेटर पर ही है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया, यह सही है कि भारत सरकार के सचिव और अपर सचिव ने इंदौर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल की स्टडी की है। हमें बस संचालन में मुनाफा ही हो रहा है। एआईसीटीएसएल के संचालन में निगम का कोई खर्च नहीं आता। यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए इस बार के बजट में 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।
भारत ने मैच के साथ श्रृंखला जीती, कोहली और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक
हैदराबाद । विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 20 -20 क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए श्रृंखला अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में 187 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की जीत के शिल्पकार रहे विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव। लोकेश राहुल और रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद कोहली और यादव ने तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूती प्रदान की। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के की सहायता से 69 रन की पारी खेली। यादव को जोश हेजलवुड की गेंद पर एरोन फिंच ने कैच किया। विराट कोहली 48 गेंदों में तीन चौके और 4 छक्के की सहायता से 65 रन बनाकर डेनियल सैम्स की गेंद पर एरोन फिंच द्वारा लपक लिए गए। हार्दिक पंड्या ने 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 21 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेनियल डेनियल सैम्स ने 2, जोश हेजलवुड और पैटकमिंस ने एक-एक विकेट लिए।
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर कैमरन ग्रीन ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन ग्रीन ने 21 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्के की सहायता से 52 रन बना डाले। ग्रीन के रहते एरोन फिंच 7 रन बना कर अक्षर पटेल की गेंद पर हार्दिक पंड्या द्वारा लपक लिए गए। ग्रीन का विकेट भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराकर लिया। स्टीव स्मिथ को 9 रन के स्कोर पर युजवेंद्र चहल की गेंद पर दिनेश कार्तिक ने स्टंप कर दिया। ग्लेन मैक्सवेल को अक्षर पटेल ने रन आउट कर दिया। टिम डेविड ने 27 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की सहायता से 54 रन बनाए। डेविड को हर्षल पटेल ने रोहित शर्मा के हाथों कैच करा दिया। निचले क्रम में डेनियल सेम्स 20 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, यूज़वेंद्र चहल और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिले।
नवरात्रि में इन भजनों से करें माता रानी को प्रसन्न, पूरी हो जाएगी हर मनोकामना
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस साल 26 सितंबर से शुरू हुआ नवरात्रि के ये पावन पर्व 04 अक्टूबर को यानी नवमी तिथि के दिन समाप्त होगा। इन नौ दिनों में देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के नौ दिनों में लोग व्रत रखते हैं और मां अंबे की विधि-विधान से पूजा करते हैं। इन नौ दिनों में हर कोई भक्तिमय दिखाई देता है। नवरात्रि के भक्तिमय माहौल में माता रानी के गीत और भजन इधर-उधर सुनाई पड़ते हैं। ऐसे में यदि आप भी माता रानी को प्रसन्न करने के लिए उनके भजन और गीत सुनना या गाना चाहते हैं, तो यहां हम कुछ भजनों के लिरिक्स लेकर आए हैं। ये भजन ऐसे हैं जिनको सुनते ही हर किसी का मन भक्ति के भीने-भीने भावों में भीग जाएगा। इन गीतों में मां की महिमा का बेहद भावुक वर्णन किया गया है। इन गीतों को गाकर या सुनकर आप मां दुर्गा की विशेष कृपा पा सकते हैं।
1- हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम लिरिक्स…
काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी।
काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी।।
हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम।
ऐसा कठिन पल, ऐसी घड़ी है,
विपदा आन पड़ी है।
तू ही दिखा अब रास्ता,
ये दुनिया रास्ता रोके खड़ी है।
मेरा जीवन बना इक संग्राम।।
भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए,
भुजती जोत जगाई।
जिसका नहीं है कोई जगत में,
तू उसकी बन जाए।
तीनो लोक करे तोहे प्रणाम।।
हे, क्या भेट चढ़ाऊं तुझपे,
तू प्रसन्न हो जाए।
दुश्मन थर थर काँपे माँ,
जब तू गुस्से में आये।।
2- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है लिरिक्स…
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
सारे जग मे एक ठिकाना, सारे गम के मारो का,
रास्ता देख रही है माता, अपने आंख के तारों का।
मस्त हवाओं का एक झोखा यह संदेशा लाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥
जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पीछे वालों को।
जिस ने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥
वैष्णो देवी के मन्दिर मे, लोग मुरादे पाते हैं,
रोते रोते आते है, हस्ते हस्ते जाते हैं।
मैं भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥
मैं तो भी एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने।
बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई यह क्या जाने।
उस का खून मे देखूं कैसे, जिसको दूध पिलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
4 of 6
3- दुर्गा है मेरी मां…
जयकारा. शेरोवाली का
बोलो सांचे दरबार की जय
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
बोलो जय माता दी, जय हो
बोलो जय माता दी, जय हो
जो भी दर पे आए, जय हो
वो खाली न जाए, जय हो
सबके काम है करती, जय हो
सबके दुख ये हरती, जय हो
मैया शेरोवाली, जय हो
भरदो झोली खाली, जय हो
मैया शेरोवाली, जय हो
भरदो झोली खाली, जय हो
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
मेरी माँ… शेरोवालिये
पूरे करे अरमान जो सारे,
पूरे करे अरमान जो सारे,
देती है वरदान जो सारे
देती है वरदान जो सारे
दुर्गे ज्योतावालिये
देती है वरदान जो सारे
दुर्गा है मेरी माँ अम्बे है मेरी माँ
सारे जग को खेल खिलाये
सारे जग को खेल खिलाये
बिछड़ो को जो खूब मिलाये
बिछड़ो को जो खूब मिलाये
दुर्गे…शेरोवालिये
बिछड़ो को जो खूब मिलाये
दुर्गा है मेरी माँ अम्बे है मेरी माँ
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
शेरोवालिये…ज्योतावालिये…
शेरोवालिये…
5 of 6
3- तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये लिरिक्स…
साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये, मेहरा वालिये॥
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
सारा जग है इक बंजारा, सारा जग है इक बंजारा,
सब की मंजिल तेरा द्वारा।
ऊँचे परबत लम्बा रास्ता, ऊँचे परबत लम्बा रास्ता,
पर मैं रह ना पाया, शेरा वालिये॥
॥ तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये॥
सूने मन में जल गयी बाती,
तेरे पथ में मिल गए साथी।
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू, मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
बिन मांगे सब पाया, शेरा वालिये॥
॥ तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये॥
कौन है राजा, कौन भिखारी,
एक बराबर तेरे सारे पुजारी।
तुने सब को दर्शन देके, तुने सब को दर्शन देके,
अपने गले लगाया, शेरा वालिये॥
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
प्रेम से बोलो, जय माता दी॥
सारे बोलो, जय माता दी॥
आते बोलो, जय माता दी॥
जाते बोलो, जय माता दी॥
कष्ट निवारे, जय माता दी॥
पार निकले, जय माता दी॥
देवी माँ भोली, जय माता दी॥
भर दे झोली, जय माता दी॥
वादे के दर्शन, जय माता दी॥
जय माता दी, जय माता दी॥















