Home Blog Page 5008

बिहार डायरेक्ट्रेट ऑफ लैंड रिकॉर्ड सर्वे ने 2506 पदों पर निकाली भर्ती

0

बिहार डायरेक्ट्रेट ऑफ लैंड रिकॉर्ड सर्वे ने 2506 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाकर करना होगा। इस भर्ती के लिए बिहार डायरेक्ट्रेट ऑफ लैंड रिकॉर्ड सर्वे ने तीन भर्ती विज्ञापन 01/2022, 02/2022, 03/2022 जारी किए हैं।

आवेदन की शुरुआती तारीख : 27 सितंबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 21 अक्टूबर 2022

वैकेंसी डिटेल्स

स्पेशल सर्वे असिस्टेंट/ सेटलमेंट ऑफिसर- 96
स्पेशल सर्वे कानूनगो- 240
स्पेशल सर्वे अमीन- 1944
स्पेशल सर्वे क्लर्क- 226

योग्यता

स्पेशल सर्वे असिस्टेंट- बीई/बीटेक सिविल इंजीनियरिंग और दो साल का अनुभव।
स्पेशल सर्वे कानूनगो- सिविल इंजीनियरिंग में दो साल का डिप्लोमा, दो साल का अनुभव।
स्पेशल सर्वे अमीन- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
स्पेशल सर्वे क्लर्क- ग्रेजुएशन।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु- 18 साल
पुरुष कैंडिडेट की अधिकतम आयु- 37 साल
ओबीसी और सामान्य वर्ग की महिलाओं की अधिकतम आयु : 40 साल
एससी और एसटी- 40 साल

सैलरी

स्पेशल सर्वे असिस्टेंट- 59000
स्पेशल सर्वे कानूनगो- 36000
स्पेशल सर्वे अमीन- 31000
स्पेशल सर्वे क्लर्क- 25000

सिलेक्शन प्रोसेस

अमीन, क्लर्क, कानूनगो और एएसओ पदों पर भर्ती मेरिट के आधार पर होगी। यह मेरिट न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में हासिल अंकों के आधार पर बनेगी।

गुजरात चुनाव तय करेगा-राष्ट्रीय राजनीति की दिशा…

0
Sudhir Pandey

आगामी गुजरात विधानसभा की लड़ाई भविष्य की राजनीति के लिये एक बहुत बड़ा संकेत बनने जा रही है। पिछले दो दशक के अधिक समय से गुजरात में सत्तासीन भाजपा के लिये राष्ट्रीय राजनीति में अपनी दावेदारी को मजबूत करने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। गुजरात द्वारा राजनीति में स्थापित परम्पराओं के अनुसार अस्मिता और भाषाई एकता के संस्कार राज्य से केन्द्र की राजनीति को बल देते हैं। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी गृह मंत्री के रूप में अमित शाह की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि को गुजरात राष्ट्रीय राजनीति में क्रांतिय गौरव को स्थापित करने से जोड़ कर देखता है।

यह माना जाता है कि गुजराती समाज मूलतः व्यवसायिक होता है और सामाजिक, धार्मिक मान्यताओं एवं कार्यक्रमों को भी किसी न किसी रूप में व्यवसायी की उन्नति और विकास से जोड़कर भी देखता है। गुजरात में द्वारका की उपस्थिति समूचे प्रान्त में जय श्री कृष्णा के उद्घोश से परिलक्षित होती है। अपने छोटे से दायरे में अधिक से अधिक खुशियों को बटोर लेने वाले गुजराती समाज के लोग आम तौर सीधे और सरल माने जाते है। पर व्यवसाय की दृष्टि से संभावनाओं की तलाश और छोटे से छोटे कुटीर उद्योग को एक बड़े उद्योग में परिवर्तित कर देने में वे पारंगत भी है। गुजराती समाज के लोगों का समर्पण विभिन्न रंगों के प्रति और प्रकृति के प्रति स्पष्ट नजर आता है।

अपनी पोशाकों के माध्यम से किन्हीं भी स्थितियों में रंग बिखेर देने में सिर्फ गुजराती समाज की हर धारा के साथ बहुत आसानी के साथ जुड़ जाते हैं। यही कारण है कि समूचे भारत के उद्योगों में एक बहुत बड़ा हिस्सा गुजरात के निवासियों का भी है। उनकी सभ्यता और संस्कृति खान-पान को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली हुई है। परंतु आश्चर्य यह होता है कि इतने सहज माने जाने वाले गुजरातियों के राज्य में इतना बड़ा सामाजिक दंगा कैसे हो जाता है। क्या सामान्य से दिखने वाले इस समाज में हिन्सक प्रवृतियां इतने बडे़ आकार में छिपकर रह सकती है। दंगो के काल में जिस तरह गुजरात में मारकाट मची और खून बहा, उसमें कई प्रश्न वर्तमान मानव सभ्यता के सामने खड़े कर दिये हैं। क्या गुजराती समाज जिस कोमल व्यवहार और स्पर्श से विश्व को आकर्षित करता है, वही समाज दंगों की विभीषिका के समय इतना क्रूर हो सकता है।

राजनैतिक रूप से यह मान्यता है कि गुजराती समाज समग्र की ओर सोचता है। पहनावा, खान-पान और व्यवहार के अतिरिक्त यह समाज भविष्य के सामाजिक और राजनैतिक सुधारों को भी न सिर्फ महसूस करता है बल्कि उसकी आधारशिला भी रखता है। इन स्थितियों में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव क्या केवल गुजराती अस्तित्व की पहचान के प्रश्न पर सिमित रह जायेगी या आम आदमी पार्टी द्वारा दिये जा रहे आश्वासन उनकी विचारधारा में कोई परिवर्तन ला पायेगा, गुजराती एक स्वतंत्र सोच का समाज है। भाजपा में गुजरात चुनाव को लेकर फेली हुई बैचेनी यह स्पष्ट करती है कि राज्य का मतदाता कोई घुटन महसूस कर रहा है और परिवर्तन की और बढ़ना चाहता है। गुजराती एक प्रायोगिक समाज है जो नित्य नूतन प्रयोगों पर विश्वास करता है। राष्ट्रीय राजनीति में मिली पहचान को गुजराती स्वयं कितना राष्ट्र और समाज हित मे मानते हैं। कितना वे इस अधिपत्य से एकाकार हो पाते हैं, यह गुजरात का चुनाव स्पष्ट कर देगा। जिसके परिणाम राष्ट्रीय राजनीति को न सिर्फ प्रभावित करेंगे बल्कि उसकी दिशा का निर्धारण भी कर देंगे।

Sudhir Pandey Ke Facebook Wall Se

नेस्ले भारत में करेगी 5,000 करोड़ रुपये का निवेश

0

दुनिया की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी नेस्ले ने शुक्रवार को भारत में निवेश योजनाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। कंपनी ने कहा कि 2025 तक 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने योजना है। ये निवेश कंपनी के पोर्टफोलियो विस्तार और कोर बिजनेस को भारत में और मजबूत करने में मदद करेगा।समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के सीईओ मार्क श्नाइडर ने कहा कि आने वाले 3.5 साल यानी 2025 तक कंपनी भारत में 5000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। इस निवेश को कंपनी के पूंजीगत निवेश, नए प्लांट लगाने, अधिग्रहण और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए उपयोग किया जाएगा।श्नाइडर ने आगे कहा कि भारत उनके टॉप 10 बाजारों में शामिल हैं। इस निवेश से भारत में बड़े स्तर नौकरियां पैदा होंगी। हालांकि निवेश सरकार से कंपनी की योजनाओं को मंजूरी मिलने पर निर्भर करता है।नेस्ले के मुताबिक, कंपनी ने 1960 में भारत में उत्पादन शुरू करने के बाद से अब तक कुल 8,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अब और अधिक निवेश करने का फैसला किया गया है।

गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच हुआ एग्रीमेंट ,एक-दूसरे के कर्मचारियों को नहीं देंगे नौकरी

0

एशिया के दो सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ने आपस में ‘नो पोचिंग’एग्रीमेंट किया है। इसके तहत अडानी समूह के कर्मचारी ना तो रिलायंस इंडस्ट्रीज में नौकरी कर सकेंगे और ना ही मुकेश अंबानी की कंपनी में काम कर चुके कर्मचारियों को अडानी समूह हायर करेगी। यह एग्रीमेंट इस साल मई से लागू है और दोनों कंपनियों से जुड़े सभी कारोबार के लिए है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अडानी समूह या रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अब तक इस एग्रीमेंट से जुड़े सवाल के जवाब नहीं दिए गए हैं। 

‘नो पोचिंग’ एग्रीमेंट इसलिए भी अहम है क्योंकि अब अडानी समूह उन कारोबार में एंट्री कर रहा है, जहां पहले से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा है। पिछले साल, अडानी समूह ने अडानी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के साथ पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में प्रवेश का ऐलान किया। इस सेक्टर में रिलायंस की सबसे बड़ी उपस्थिति है। वहीं, टेलीकॉम में भी अडानी समूह ने एंट्री के लिए पहला कदम बढ़ा दिया है। हाल ही में अडानी ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है। वहीं, ग्रीन एनर्जी सेक्टर में अडानी और अंबानी एक दूसरे के प्रतिद्वंदी बनते दिख रहे हैं। इसी तरह, मीडिया में भी मुकेश अंबानी के बाद अब अडानी समूह ने एंट्री की है। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच एग्रीमेंट की वजह से लाखों कर्मचारियों के लिए रास्ते बंद हो गए हैं। रिलायंस के 3.80 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। वहीं, अडानी समूह के भी हजारों कर्मचारी मुकेश अंबानी की किसी कंपनी में नौकरी नहीं कर पाएंगे।

टीसीएस में कर्मचारियों को हफ्ते में 3 बार आना होगा ऑफिस

0

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपने सभी कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम खत्म कर सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस में काम करना आनिवार्य कर दिया है, टीसीएस ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उसके वरिष्ठ कर्मचारी पहले से ही कार्यालय से काम कर रहे हैं और ग्राहक भी टीसीएस कार्यालयों का दौरा कर रहे हैं. इसके लिए प्रबंधक एक रोस्टर तैयार करेंगे और कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन कार्यालय से काम करना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही कहा गया है कि रोस्टरिंग का पालन करना अनिवार्य है और साथ ही इसे ट्रैक भी किया जाएगा. किसी भी गैर-अनुपालन को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रशासनिक उपाय लागू किए जा सकते हैं.
 

पाकिस्तान की जीत पर शाहीन अफरीदी का ट्वीट वायरल..

0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसे पढ़कर लोग पहले तो हैरान रह गए, लेकिन पूरा पढ़ने से समझ आया, कि किस तरह से उन्होंने आलोचकों के मुंह पर ताला लगाया है। एशिया कप 2022 के बाद से पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान धीमे स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचकों के निशाने पर थे। बाबर की खराब फॉर्म ने भी पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से इन दोनों ने बल्लेबाजी की, उससे आलोचकों के मुंह पर कुछ समय के लिए ताला जरूर लग गया होगा। 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की। बाबर 110 और रिजवान 88 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

दोनों की इस पारी से शाहीन अफरीदी भी फूले नहीं समाए। शाहीन अफरीदी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, वह इंग्लैंड में रिहैब से गुजर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप तक फिट होकर टीम से जुड़ जाएंगे। 

अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हमें कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से छुटकारा मिल जाना चाहिए। इतने सेलफिश खिलाड़ी हैं दोनों। अगर सही से खेलते तो मैच 15 ओवर में ही फिनिश हो जाना चाहिए था। ये आखिर तक ले गए। इसको लेकर आंदोलन छेड़ा जाए ना? इस शानदार पाकिस्तानी टीम पर गर्व है।'

चेहरे पर मलाई पैक लगाने से दिखने लगेगा नई दुल्हन जैसा निखार

0

मलाई का इस्तेमाल प्राचीन काल से स्किन को निखारने के लिए किया जाता है। हम सभी जानते हैं कि मलाई, बेसन और हल्दी का उबटन लगाने से दुल्हन का रंग खिल जाता है। मलाई सिर्फ आपकी रंगत को ही नहीं निखारती बल्कि कई स्किन प्रॉब्लम्स को भी ठीक करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि दूध होने की वजह से इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। ऐसे में अगर आप चेहरे पर कोई इफेक्टिव स्किन केयर प्रॉडक्ट को अप्लाई करना चाहते हैं, तो महंगे केमिकल बेस्ड फेस मास्क की बजाय मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ड्राय स्किन के लिए : नेचुरल होममेड मलाई फेस पैक आपकी रूखी त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है। इसके लिए एक चम्मच दूध की मलाई में एक चम्मच शहद मिलाएं और इस पैक को अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर इसे पानी से धो लें।

ग्लोइंग स्किन के लिए : सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए भी मलाई बहुत कारगर है। एक चम्मच मलाई में एक चम्मच बेसन या बेसन मिलाएं और इसे अपनी स्किन पर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। गोल्डन ग्लो के लिए आप मलाई-हल्दी का फेस पैक भी बना सकते हैं। एक चम्मच दूध की मलाई में एक चम्मच हल्दी मिलाएं और अपनी स्किन पर लगाएं। इसे पानी से धो लें। हर हफ्ते दो-तीन बार लगा सकते हैं। 

स्क्रब फेस पैक : आप मलाई का इस्तेमाल स्क्रब फेस पैक बनाने के लिए भी कर सकते हैं। यह दोनों तरह से काम करेगा। इसके लिए एक चम्मच चावल के आटे में दो चम्मच मलाई डाल दें। इसे चेहरे पर मसाज करके डेड स्किन उतार लें और फिर इसे 10 मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर फेसवॉश से साफ कर लें। 

डेड स्किन रिमूवल  : टैनिंग की वजह से अगर डेड स्किन हो गई है, तो इसे रिमूव करने के लिए एक बाउल लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच मलाई डालें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। इसे कम से कम 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। 

हेयर स्पा करने के लिए अपनाए ये आसान स्टेप्स  

0

हर कोई चाहता है कि उनके बाल बहुत ही खूबसूरत नजर आएं लेकिन हेयर फॉल अच्छे बालों की उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं। ऐसे में हम इतना ज्यादा स्ट्रेस में आ आते हैं कि बार-बार सैलून जाने लग जाते हैं या फिर कई महंगे केमिकल्स वाले प्रॉडक्ट खरीद लेते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जिन चीजों को हम हेयर ट्रीटमेंट के लिए यूज करते हैं उनसे ही हमें साइड इफेक्ट्स होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हम पहले होममेड तरीकों और कुछ बेसिक हेयर केयर टिप्स को फॉलो करें। 

ऑयल मसाज : बालों को प्यार शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने स्कैल्प की गर्म तेल से मालिश करें। आप बादाम और जैतून के तेल को मिला सकते हैं और फिर टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को मिला सकते हैं क्योंकि यह डैंड्रफ और बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। आप एक महीने में ही फर्क देखने लगेंगे। आपका हेयर फॉल काफी हद तक कम हो जाएगा। 

हेयर स्टीम  : ग्लोइंग स्किन के लिए आप फेस पर तो स्टीम करते ही होंगे लेकिन क्या आप बालों को स्टीम देते हैं? अगर नहीं, तो ऑयल मसाल के बाद यह बेहद जरूरी है। इसके लिए एक गर्म पानी की कटोरी में एक तौलिया डुबोएं। अब इसे अपने बालों के चारों ओर लपेट लें और इसके ऊपर एक शॉवर कैप लगाएँ क्योंकि यह उस सारी भाप को सोखने में मदद करेगा। इसे अच्छे से 15 मिनट के लिए रख दें।

स्कैल्प एक्सफोलिशन  : अपनी स्कैल्प को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। आसानी से बनने वाले इस मिक्सचर में 2 टेबल स्पून ब्राउन शुगर और एक चम्मच नारियल तेल की जरूरत होती है। इसका इस्तेमाल तब किया जाना चाहिए आपको हेयर वॉश करना हो। स्कैल्प पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर शैम्पू और कंडीशनर कर लें।

चाय का मजा डबल करने के लिए बनाएं आलू का चीला

0

आलू चीला एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे आप मिनटों में झटपट बना सकते हैं।आप चीले को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए गाजर, गोभी आदि जैसी कुछ कद्दूकस की हुई सब्जियां मिला सकते हैं। इस आलू की रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि यह तला हुआ नहीं है।

सामग्री- 1 बड़ा आलू,1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट,1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर,1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च,1 बड़ा चम्मच मक्के का आटा,1 बड़ा चम्मच वनस्पति तेल,1/2 मध्यम प्याज,1 हरी मिर्च,1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,1 बड़ा चम्मच बेसन (बेसन),नमक

विधि- सबसे पहले आलू को धो कर छील लें। अब इसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें और एक बाउल में निकाल लें। इसमें 2 कप पानी डालें और कद्दूकस किए हुए आलू को 15 मिनट तक भीगने के लिए रख दें. यह इसमें से ज्यादा स्टार्च को हटाने में मदद करेगा। 15 मिनट के बाद, ज्यादा पानी को निचोड़ लें और आलू को दूसरे प्याले में निकाल लें। अब अन्य सभी सामग्री जैसे कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, बेसन और कॉर्नफ्लोर डालें। मिश्रण तैयार करने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल की कुछ बूंदें डालें और तैयार मिश्रण का आधा भाग उस पर फैलाएं। गोलाकार और पतला चीला पाने के लिए अच्छी तरह फैला लें। दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। बचे हुए मिश्रण से एक और चीला बना लें। आलू के चीले को टमॅटो कैचप या हरी पुदीने की चटनी के साथ परोसें।

बिटकॉइन 19000 डॉलर के पार पंहुचा  

0

क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को बिटकॉइन और अन्य दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में तेजी देखी गई। इसके साथ दुनिया में क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 4.49 प्रतिशत बढ़कर 947 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है।पिछले 24 घंटे की बात करें तो एक्सआरपी में 29 प्रतिशत, स्टेलर 14.4 प्रतिशत, डोजीकॉइन में 7.1 प्रतिशत, कार्डेनो में 6.1 प्रतिशत और एथेरियम में 5.59 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।
 

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group