दूरसंचार विभाग ने एक नया मसौदा विधेयक पेश किया है इसके माध्यम से सरकार भारत में दूरसंचार को नियंत्रित करने वाले मौजूदा कानूनी ढांचे में बदलाव करना चाहती है।सरकार नए विधेयक के माध्यम से भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885, वायरलेस टेलीग्राफी अधिनियम, 1933 और टेलीग्राफ वायर अधिनियम, 1950 को समेकित करना चाहती है।दूरसंचार विभाग ने एक नया मसौदा विधेयक पेश किया है इसके माध्यम से सरकार भारत में दूरसंचार को नियंत्रित करने वाले मौजूदा कानूनी ढांचे में बदलाव करना चाहती है।सरकार नए विधेयक के माध्यम से भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम,1885, वायरलेस टेलीग्राफी अधिनियम, 1933 और टेलीग्राफ वायर अधिनियम,1950 को समेकित करना चाहती है।केंद्र का मानना है कि भारत को 21वीं सदी की वास्तविकताओं के अनुरूप दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक नए कानूनी ढांचे की आवश्यकता है।प्रस्तावित विधेयक के व्याख्यात्मक नोट में इसे भारतीय दूरसंचार विधेयक,2022 का नाम दिया गया है।
स्पाइसजेट पायलट्स की सैलरी 20% बढ़ाएगी
स्पाइसजेट ने अक्तूबर महीने से अपने पायलटों की सैलरी में 20 प्रतिशत का इजाफा करने का फैसला किया है। वेतन में यह नवीनतम बढ़ोतरी पिछले महीने छह प्रतिशत की वेतन बढ़ाने की घोषणा के बाद की गई है।विमान सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट के फ्लाइट ऑपरेशंस के एसवीपी कैप्टन गुरचरण अरोड़ा ने स्पाइसजेट के सभी पायलटों को बताया है कि, "व्यवसाय में सुधार के साथ वेतन बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने के वेतन में हमारे पायलट्स और वरिष्ठ प्रथम अधिकारियों के वेतन में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।
नागपुर में पहली बार ऑस्ट्रेलिया से टी20 खेलेगा भारत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।शुक्रवार को इस मैदान पर टीम इंडिया सीरीज को बराबर करने उतरेगी।उसे पहले मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।भारतीय टीम अगर यह मैच नहीं जीतती है तो सीरीज गंवा देगी।इस मैदान पर भारत के रिकॉर्ड को देखें तो वह पिछले छह साल से यहां नहीं हारा है।टीम इंडिया नागपुर में पांचवीं बार टी20 मैच खेलने उतरेगी।वह पिछली बार यहां 10 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी।तब 30 रन से मैच को अपने नाम किया था।नागपुर में अब तक खेले गए चार मैचों में भारतीय टीम को दो में जीत मिली है।दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां पहली बार खेलेगी।
बेटी संग मालदीव वेकेशन एन्जॉय कर रहे है आदित्य-श्वेता
सिंगर, होस्ट और एक्टर आदित्य नारायण इन दिनों अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे हैं। जिसका एक वीडियो आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आदित्य श्वेता और अपनी बेटी त्व्षिा के वेकेशन इंजॉय करते हुए नजर आए। त्व्षिा बेहद क्यूट लग रही हैं। बता दें, आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर में शादी के बंधन में बंध गए थे। जिसके बाद श्वेता ने 24 फरवरी 2022 को बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम त्व्षिा नारायण झा रखा है।
हरमनप्रीत के शतक से जीती भारतीय टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 88 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने 23 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज अपने नाम किया है। इससे पहले चंद्रकांता कौल की कप्तानी में भारत ने 1999 में इंग्लैंड में वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 333 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 111 गेंदों में 143 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 44.2 ओवर में 245 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से डेनियल वायट ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने चार विकेट झटके।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। शेफाली वर्मा आठ रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना ने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। यास्तिका 26 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी निभाई। मंधाना ने 51 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ मंधाना वनडे में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज के रिकॉर्ड को तोड़ा।
मिशन 2023 , मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में वर्चस्व की लड़ाई में फंसे दो दिग्गज नेता
ग्वालियर मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी अपने चरम पर चल रहीं है। दोनों ही मुख्य पार्टियां अपने वर्चस्व की लड़ाई में जुटी हुई है। चुनाव से पहले अक्सर कांग्रेस की गुटबाजी की खबरें सामने आया करती हैं। लेकिन इस बार चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल में भाजपा नेताओं के बीच लगातार गुटबाजी की खबर सामने आ रहीं है। और इस गुटबाजी से सरकार को भी परेशानी हो रही है। इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल में मोदी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बीच आपसी वर्चस्व की जंग खुलकर सामने आ रही है। दरअसल चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल में भाजपा के दोनों दिग्गज नेता एक-दूसरे को अंचल का सर्वमान्य नेता साबित करने के लिए लगातार जोर लगा रहे हैं। अंचल के दिग्गज नेता कहे जाने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के बीच लगातार वर्चस्व की लड़ाई गति पकड़ रही है। राजनीतिक गुरुओं की माने तो अभी अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क आए थे। और इस कार्यक्रम का श्रेय केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जा रहा है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि अगले महीने ग्वालियर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने वाले हैं जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। अगर माने तो ग्वालियर-चंबल अंचल में इस समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के बीच भाजपा दो गुटों में नजर आती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल अंचल में हो रहे बड़े विकास कार्यों का श्रेय खुद लेने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इसमें पीछे नहीं है। और यही कारण माना जा रहा है कि जब ग्वालियर-चंबल अंचल में विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ हो रहा है तो सोशल मीडिया पर यह दोनों दिग्गज नेता अपना-अपना श्रेय लेने में लग जातें हैं। जानकारों की माने इससे स्पष्ट होता है कि दोनों दिग्गज नेताओं के बीच कहीं ना कहीं वर्चस्व की जंग छिड़ी है। कूनो अभ्यारण्य में चीते बसाने के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से अंचल में कहीं न कहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के कद और वर्चस्व को ताकत मिली है। वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बीच वर्चस्व की जंग से कहीं ना कहीं ग्वालियर-चंबल अंचल के विकास कार्यों में बाधा डाल रही है। और यही कारण है कि ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं जिनका शिलान्यास होने के बाद भी वह प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हुए हैं।
बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर गौरी खान ने तोड़ी चुप्पी..
गौरी खान हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आई हैं। गौरी शो में अपनी बेस्ट फ्रेंड्स भावना पांडे और महीप कपूर के साथ पहुंचीं। इस दौरान चैट शो में करण जौहर ने गौरी से केस के बारे में इंडायरेक्टली बात करते हुए पूछा, "यह आर्यन के लिए बहुत ही मुश्किल रहा होगा और आप सब मजबूती से एक साथ खड़े रहे। एक मां के रूप में मैं तुम्हें समझ सकता हूं। हम सब एक ही फैमिली के मेंबर्स हैं और मैं भी उसी परिवार का एक सदस्य हूं। यह बिल्कुल आसान नहीं रहा होगा और गौरी आप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरी हैं। आपका क्या कहना है ऐसे मुश्किल सिचुएशन को संभालने को लेकर जब परिवार पर मुसीबत आती है?"
इसके बाद गौरी पहली बार आर्यन खान की गिरफ्तारी पर बोलीं, "हम जिस दौर से गुजरे हैं, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन हम फैमिली के रूप में एक अच्छे स्पेस में हैं। सब हमें प्यार कर रहे हैं। हमारे सारे दोस्त और जिन लोगों को हम जानते भी नहीं, उन्होंने भी हमारा साथ दिया है। इतने सारे प्यार और मैसेजेस के लिए मैं खुद को ब्लेस्ड फील करती हूं। जिन लोगों ने हमारी मदद की है, मैं उन सभी की हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।"
बता दें, आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अक्टूबर 2021 में मुंबई कोस्ट पर एक क्रूज शिप से ड्रग्स के सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आर्यन को 26 दिन की पुलिस कस्टडी में रखा गया, इस दौरान उन्हें आर्थर रोड जेल भी भेजा गया था। आर्यन के खिलाफ पुख्ता सबूत न मिलने के कारण उन्हें 28 अक्टूबर को बेल पर रिहा कर दिया गया।
हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं ये फेस पैक
स्किन की अलग-अलग दिक्कतों को दूर करने और रंगत सुधारने के लिए आप घर के बने कुछ फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।हर मौसम में स्किन की केयर करना जरूरी है। त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी की स्किन के लिए डिफरेंट फेस पैक होते हैं। वैसे तो अलग-अलग कंपनी में डिफरेंट फेस पैक मिलते हैं। जो तरह-तरह की स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। चांद सी निखरी त्वचा पाने के लिए आप दही से फेस पैक बना सकते हैं।
1) दही और शहद फेस पैक : नॉर्मल से ड्राई स्किन के लिए आप दही से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए दो चम्मच दही में शहद मिलाएं। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें। इसे कम से कम 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धोएं। ये स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करता है।
2) दही और बेसन फेस पैक : दही में थोड़ा बेसन मिलाएं और फिर अच्छे से मिक्स करने के बाद एक स्मूद कंसिस्टेंसी तैयार करें और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। अब चेहरे को अच्छे से धोएं और फिर पानी से साफ करें।
3) दही और खीरा फेस पैक : ये फेस पैक सभी तरह की स्किन के लिए अच्छा है। इसके लिए आप खीरे के रस में दही मिलाएं और फिर इसे लगाने के बाद चेहरे की मसाज करें। सूखने दें और फिर चेहरे को साफ करें।
4) दही और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक : दही और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में मिलाएं और पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें।
5) दही और आलू फेस पैक : यह फेस पैक सभी तरह की त्वचा के लिए अच्छा है। दही और कच्चे आलू के गूदे को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर धो लें।
स्टाइलिश लुक में नजर आईं दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वीडियो में दीपिका ब्लैक लुक में ब्लू लॉन्ग कोट पहने हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने गॉगल्स भी लगा रखे हैं हर बार की तरह दीपिका स्माइल करते हुए दिखाई दीं। उनके इस लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।
बारिश के मौसम में बनाएं केले के पकौड़े
सामग्री- 1 बड़ा हरा कच्चा केला,2 बड़े चम्मच चावल का आटा,1/4 छोटा चम्मच हल्दी,आवश्यकता अनुसार नमक,1 कप सरसों का तेल,3/4 कप बेसन,1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा,1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1/4 कप पानी
विधि- कच्चे केले को छीलकर लंबे और पतले स्लाइस में काट लें। इसे 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें और इसी बीच घोल तैयार कर लें। एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी के साथ 1/2 कप पानी डालें। गाढ़ा घोल बनाने के लिए एक अच्छा मिश्रण दें। बैटर को फूला हुआ बनाने के लिए उसमें बेकिंग सोडा और फेंटें। केले के स्लाइस को पानी से निकाल लें और किचन टॉवल से थपथपा कर सुखा लें। अब इन्हें बेसन के घोल में डुबोकर चारों तरफ से अच्छी तरह कोट कर लें। एक कढ़ाई में तेल डालकर तेज आंच पर रखें। जब तेल से धुआं उठने लगे, तो गैस को मीडियम कर दें। यदि आप सरसों के तेल का उपयोग कर रहे हैं तो यह कदम महत्वपूर्ण है। अब केले के कटे हुए टुकड़ों को हल्के गरम तेल में डालिये। दोनों तरफ से गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें। तले हुए टुकड़ों को किचन पेपर पर निकाल लें। केले के पकौड़े अब परोसने के लिए तैयार हैं। अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।















