Home Blog Page 5047

सतर्कता से नियंत्रित करें लम्पी रोग

0

भोपाल : मध्यप्रदेश गौ-संवर्द्धन बोर्ड कार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अफवाहों के भ्रम जाल में आकर घबराएँ नहीं, सतर्कता और स्वच्छता से गौवंश का पालन करें। लम्पी चर्म रोग गंभीर और संक्रामक होते हुए भी उपचार विधि और सतर्कता से नियंत्रण में है।

स्वामी गिरी ने कहा कि प्रदेश के 31 जिले लम्पी रोग से प्रभावित हो चुके हैं। टीकाकरण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक 13 लाख 40 हजार से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश की गौ शालाओं में भी टीकाकरण लगभग पूर्ण हो चुका है। पड़ोसी राज्यों में लम्पी रोग उदभेद के साथ ही मध्यप्रदेश में पूर्ण एहतियात बरती जा रहा है। इसी वजह से विशाल संख्या में गौ, भैंस वंशीय पशु वाले मध्यप्रदेश में लम्पी प्रकरण अपेक्षाकृत कम हैं। स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी द्वारा प्रदेश की गौ-शालाओं का लगातार निरीक्षण कर नजर रखी जा रही है।
 

पहली बार दिव्यांगजनों के लिये तहसील स्तर पर लगा शिविर

0

भोपाल : नि:शक्तजन कल्याण आयुक्त संदीप रजक ने बताया कि प्रदेश में पहली बार दिव्यांगजन और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के उपचार के लिये डिंडोरी जिले के बरगाँव में रविवार को तहसील स्तर पर एक दिवसीय शिविर के साथ चलित न्यायालय भी लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन आये। इनका स्वास्थ्य परीक्षण कर व्हील चेयर, ट्राइसिकिल, श्रवण यंत्र और अन्य कृत्रिम उपकरण प्रदान करने के साथ उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया।

शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 3 हजार 924 मरीजों का पंजीयन किया। नि:शक्तजन मोबाइल कोर्ट में 550 दिव्यांग मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर बैसाखी, ट्राइसिकिल और कृत्रिम उपकरण दिये गये। आयुष विभाग, कोविड टीकाकरण, फिजियोथेरेपी, चर्म रोग, हृदय रोग, नेत्र, स्त्री, शिशु, सर्जरी, अस्थि, रेडियोलॉजी, नाक-कान-गला, कैंसर, मनोरोग, पैथॉलॉजी, किडनी, दंत, प्लास्टिक सर्जरी, सिकल सेल आदि रोगों के विषय विशेषज्ञों ने काउंटर लगा कर मरीजों का उपचार और परीक्षण किया।

शिविर में कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरतशरण सिंह, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. गगन कोले सहित सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
 

ड्रग्स और नशे के अवैध व्यापार को ध्वस्त करना हमारा कर्त्तव्य भी और धर्म भी– मुख्यमंत्री चौहान

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नशे के जहर से समाज को बचाने और नशे से व्यक्तियों में विकसित हो रही दुष्प्रवृत्तियों पर नियंत्रण के लिए नशे के अवैध कारोबार की जड़ों पर प्रहार जरूरी है। ऐसे अपराधियों को ध्वस्त करें। खुले में शराब पीने, शराब पीकर हुड़दंग करने और वाहन चलाने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है। गत दो दिवस में नशे के अवैध व्यापार पर की गई प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है। यह पवित्र अभियान है। बिना गड़बड़ी के नशे की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी रहे। अभियान की आड़ में कोई वसूली शुरू न हो। पक्षपात करने और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों पर ईओडब्ल्यू द्वारा कार्यवाही की जाए। नशे के कारोबारी और माफियाओं को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा, यह हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में नशे के विरूद्ध जारी अवैध व्यापार के राज्य स्तरीय अभियान के संबंध में सुबह 7.30 बजे वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे। निवास कार्यालय में हुई बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, ईओडब्ल्यू के एडीजी अजय शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा तथा सभी संभागों और जिलों के पुलिस प्रशासन के अधिकारी वुर्चअली सम्मिलित हुए।

पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी हुक्का बार बंद करा दिए गए हैं। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में विशेष रूप से कार्यवाही की गई है। गत दो दिवस में एन.डी.पी.एस. एक्ट में 189 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। अवैध शराब के विरूद्ध 2 हजार 589 प्रकरण दर्ज कर 16 हजार 600 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने के 163, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के 335 तथा शराब पीकर वालन चलाने के 200 प्रकरण बनाए गए हैं। नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार से संबंधित 1700 और अवैध शराब से संबंधित 2 हजार 486 संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे गए हैं। बताया गया कि नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए स्कूल, कॉलेज सहित सोशल मीडिया और विभिन्न प्रचार माध्यमों पर गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। कोटपा अधिनियम में संशोधन के लिए प्रारूप बनाया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी जनता को दी जाए। इससे अपराधियों में भय का वातावरण व्याप्त होगा और जन-सामान्य स्वयं को सुरक्षित अनुभव करेंगे। ड्रग्स की गतिविधियाँ संचालित करने वाले पाप कर रहे हैं। ड्रग्स के प्रभाव से पारिवारिक हिंसा के प्रकरण भी बढ़ रहे हैं। जो लोग पद पर हैं, उनका ऐसे अपराधियों पर कार्यवाही करना कर्त्तव्य भी है और धर्म भी। आने वाली पीढ़ियों को नशे के जहर से बचा कर बेहतर समाज बनाना हम सबका दायित्व है।

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि खुफिया तंत्र को सशक्त कर उन्हें पुरस्कृत करने की व्यवस्था भी की जाए। प्रदेश में नशामुक्ति केन्द्र स्थापित करने की योजना बनाई जाए तथा जेलों में भी नशामुक्ति इकाइयाँ स्थापित की जाएँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सम्मान किया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारियों की सूची बनाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे व्यक्तियों को फील्ड पोस्टिंग नहीं दी जाए। प्रदेशवासियों को स्वच्छ और भ्रष्टाचार रहित प्रशासन देने के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। मुख्य सचिव बैंस ने कहा कि दवा की दुकानों से नशीले पदार्थ बिकने संबंधी गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है। भोपाल में सेनेटाइजर के नशीले पदार्थ के उपयोग और इंदौर में मुनक्का के अवैध व्यापार पर की गई कार्यवाहियों की जानकारी भी दी गई।
 

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में नीम, कचनार और पिथोरिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर संजीव गुप्ता ने अपने पोते आर्यमन की पहली वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया। दूरदर्शन केंद्र के समाचार संपादक सुकुमार की पुत्री कुमारी श्रावणी और कुमारी श्राविका ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पौध-रोपण में ग्लोबल रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी के डॉ. चंद्र बहादुर सिंह, एम.एस. दांगी और त्रिवेणी सिंह सम्मिलित हुईं। कविता गुप्ता, विपुल गुप्ता, आयुष गुप्ता, दीप्ति गुप्ता सहित मीनाक्षी पिल्लई, कृष्णमूर्ति पिल्लई ने भी पौधे लगाए। ग्लोबल रिसर्च एंड वेफेलयर सोसायटी पर्यावरण-संरक्षण के साथ सिकल सेल और थेलेसिमिया रोग के संबंध में विगत 15 वर्ष से जागरूकता अभियान चला रही है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान को सिकल सेल पर केन्द्रित पुस्तक भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान को वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर गुप्ता ने उनके छात्र जीवन से लेकर अब तक की महत्वपूर्ण घटनाओं पर केन्द्रित फोटो कोलाज भेंट किया।

हिन्दी में पढ़ाई के लिए आत्म-विश्वास पैदा करना आवश्यक – मुख्यमंत्री चौहान

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को देश में पहली बार हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई का भोपाल में शुभारंभ करेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन होगा। यह हिन्दी के प्रति हीन-भावना और असमर्थता की धारणा बदलने तथा मातृ-भाषा को स्थापित करने का कार्यक्रम है। यह इस विचार को व्यवहार में लाने की दिशा में उठाया गया कदम है कि जीवन में हिन्दी माध्यम से भी आगे बढ़ा जा सकता है। हमारे लिए गर्व का विषय है कि इस क्रांति की शुरूआत मध्यप्रदेश से हो रही है। मुख्यमंत्री चौहान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउण्ड में हिन्दी माध्यम में मेडिकल पाठ्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

निवास कार्यालय में बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा शैलेन्द्र सिंह, भोपाल के संभागायुक्त गुलशन बामरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि शिक्षा का माध्यम मातृ-भाषा ही होना चाहिए। विद्यार्थी अंग्रेजी अवश्य सीखें, पर शिक्षा अंग्रेजी में ही संभव है, इस विचार से मुक्ति जरूरी है। हिन्दी में पढ़ाई के लिए देश में आत्म-विश्वास पैदा करना आवश्यक है। यह अंग्रेजी न जानने वाले बच्चों की जिन्दगी बदलने का अभियान है। कार्यक्रम पूर्ण भव्यता और दिव्यता के साथ किया जाए। मातृ-भाषा के आग्रही, हिन्दी-प्रेमी, शिक्षक तथा विद्यार्थी कार्यक्रम में उत्सव और आनंद के भाव से सम्मिलित हों। मेडिकल के साथ इंजीनियरिंग, तकनीकी शिक्षा की पुस्तकें भी हिन्दी में विकसित की जा रही हैं। प्रदेश में हो रही इस पहल की गूँज पूरे देश में होगी और आशा है कि अन्य प्रदेश भी इस दिशा में कदम उठाएंगे।

बताया गया कि 16 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउण्ड पर दोपहर 12 से एक बजे तक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। साथ ही हिन्दी पुस्तकों की विकास प्रक्रिया पर केन्द्रित लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। कार्यक्रम में एनाटॉमी, बायो-केमेस्ट्री, फिजियोलॉजी सहित अन्य पुस्तकों का विमोचन होगा। चिकित्सा महाविद्यालय, इंजीनियरिंग औरविधि के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। साथ ही अन्य महाविद्यालय और कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। सभी जिले कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। बैठक में भोपाल, इंदौर और सागर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों सहित भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज, आर.के.डी.एफ., पीपुल्स मेडिकल और एल.एन. मेडिकल कॉलेज, इंदौर के अरबिंदो तथा इण्डेक्स मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।
 

हेलो… मैं मंत्रीजी का बेटा चिंटू बोल रहा हूं, इंदौर पुलिस को धमकाने वाला फर्जी मंत्री पुत्र गिरफ्तार

0

इंदौर   मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में में थाना प्रभारी को फोन पर धमकाने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने जल संसाधन मंत्री का बेटा बनकर थाना प्रभारी को पकड़े गए अपराधी को छुड़वाने के लिए फोन लगाकर धमकी दे दे डाली। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और माफी मंगवाई और जेल में बंद कर दिया। दरअसल यह घटना इंदौर के विजय नगर थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर के साथ हुई है। जानकारी मिली है कि रविवार देर शाम उनके पास एक फोन आया जिसमें कहा गया कि मैं मंत्री का बेटा बोल रहा हूं, जिसे पकड़ा है उसे छोड़ दो। लेकिन थाना प्रभारी की चतुराई से फर्जी मंत्री पुत्र अब सलाखों के पीछे है। इस घटनाक्रम को लेकर थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि, फोन पर खुद को मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का बेटा बताते हुए वह कह रहा था कि मैं चिंटू बोल रहा हूं और मेरी 100 डायल वाले से बात करवाओ। वह जिस अपराधी को पकड़कर ला रहे हैं उसे छुड़वाओ। लेकिन उसके बात करने के अंदाज से शंका जाहिर हुई। जिसके बाद जब नंबर ट्रेस किया गया तो गोविंद पोरवाल नाम के व्यक्ति का नंबर पाया गया। जोकि खुड़ेल क्षेत्र का रहना वाला है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि उसे जब पकड़ा गया तो वह नशे की हालत में था। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो पहले तो वह फोन लगाने की बात से इंकार करता रहा था। लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ की गई तो हाथ पैर जोड़ने लगा और माफी मांगते हुए बताया कि उसके दोस्त को छुड़वाने के लिए उसने मंत्री का फर्जी बेटा बनकर फोन पर धमकी दी थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंत्री का फर्जी बेटा बंनकर कॉल करने के मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उसने मंत्री पुत्र बनकर लोगो को धमकाते हुए किसी और घटना को तो अंजाम नहीं दिया है। पकड़ा गया आरोपी गोविंद छोटी मोटी मजदूरी का काम करता है।

गोविंद सिंह ने कहा, कमल नाथ सरकार में रखी गई थी महाकाल लोक की आधारशिला

0

भोपाल ।  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा है कि श्री महाकाल लोक के निर्माण की आधारशिला कमल नाथ सरकार में रखी गई थी। कैबिनेट में इसकी स्वीकृति होने के साथ ही टेंडर भी जारी कर दिए गए थे। अब महाकाल लोक निर्माण के बाद भाजपा सरकार इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को होने जा रहे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कर्तव्य बनता है कि वह इस कार्य के लिए कमल नाथ को धन्यवाद दें। उन्हें कार्यक्रम में सम्मान के साथ बुलाएं। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर के विकास के लिए भी कमल नाथ सरकार ने 150 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। टेंडर और कार्य स्वीकृति के जारी किए गए आदेश इसके प्रमाण हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि धर्म के नाम पर श्रेय लेने का काम भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंदिरों के जीर्णोद्धार की योजना कांग्रेस सरकार ने बनाई थी। मंजूरी के लिए विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया था, आज तक स्वीकृति नहीं मिली है। गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा वोटों की फसल काटने के लिए यह काम कर रही है। 

आखिर क्यों करण जौहर ने अचानक छोड़ा ट्विटर? 

0

करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक हैं, जो अपनी फिल्मों के अलावा, कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें इंस्टाग्राम या ट्विटर पर बताते रहते हैं। लेकिन अब करण जौहर ने अचानक ही ट्विटर को अलविदा कह दिया है। करण के इस फैसले से उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

करण जौहर ने ट्विटर को छोड़ने से चंद समय पहले अपना आखिरी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों को गुडबाय कहा। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'मैं जगह बना रहा हूं और भी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी के लिए, और ये उसी ओर एक स्टेप है। गुडबाय ट्विटर! करण का इस तरह से अचानक ट्विटर छोड़ देना, लोगों को रास नहीं आ रहा है।' 

हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को करण जौहर का यूं अचानक ट्विटर से अलविदा लेना समझ नहीं आया है। ट्विटर पर अब हर कोई इस यह जानना चाहता है कि करण ने इस प्लेटफॉर्म को क्यों छोड़ा है? इसी वजह से ट्विटर पर कुछ ही देर में करण जौहर का नाम भी ट्रेंड करने लगा है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पर भी करण जौहर का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ ट्विटर का छोड़ा है लेकिन इंस्टाग्राम पर अब भी उनका अकाउंट बना हुआ है, जहां पर वह अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी के बारे में फैंस को जानकारी देंगे। 

बिग बी के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा…

0

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। बीते लंबे समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता इस साल अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। 11 अक्टूबर को अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक खास तोहफा देने की तैयारी है। दरअसल, हाल ही में अमिताभ की फिल्म गुडबाय रिलीज हुई है। ऐसे में बिग बी के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स दर्शकों को एक खास तोहफा देने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म गुडबाय की टिकट देश भर में 80 रुपये में बेचने की तैयारी की जा रही है। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खबर की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स चाहते हैं कि बिग बी के जन्मदिन पर फैंस उनकी यह फिल्म देखने जरूर पहुंचे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म के टिकट को 80 रुपये करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म की बात करें तो 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आई हैं।

ओपनिंग डे पर फिल्म ने महज 1.20 करोड रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म के जरिए पुष्पा फेम साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं फिल्म में अमिताभ और रश्मिका के अलावा नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और पवियल गुलाटी भी नजर आए हैं।

इंदौर में भांग की गोलियों की फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा

0

इंदौर ।  शहर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में जिला प्रशासन ने भांग से आयुर्वेदिक औषधि मुनक्का बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की है। सागर इंटरप्राइजेस नाम के इस कारखाने में मुनक्का की गोलियों में कुछ और नशीले पदार्थ मिलाने की आशंका है। कारखाने में भारी गंदगी के बीच निर्माण किया जा रहा है। अपर कलेक्टर राजेश राठौड़ की अगुआई में प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम पहुंची है। कारखाने पर पहुंचने के बाद अपर कलेक्टर ने आयुष विभाग के अधिकारियों को भी जांच के लिए बुलाया है। टीम ने पूरा माल जप्त कर लिया है और गोदाम को सील कर दिया है।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिला प्रशासन ने भांग से मुनक्का बनाने वाली 16 इकाइयों की जांच की थी। इस दौरान भांग की खरीदी और उपयोग को लेकर अनियमितताएं पाए जाने पर आबकारी विभाग और आयुष विभाग ने कई इकाइयों के भांग के कोटे और औषधि निर्माण के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पूरे प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group