भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद राजधानी में पुलिस ने हुक्का लाउंज के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करना शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार रात बैरागढ़ एवं एमपी नगर थाना क्षेत्रों में दो हुक्का लाउंज पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर हुक्का एवं तंबाकू और विभिन्न फ्लेवर की नशीली सामग्री बरामद की है। इस दौरान दो लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि लाउंज में मौजूद युवा मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार न्यू गोल्डन रेस्टोरेंट में युवाओं को अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को रेस्टोरेंट पर दबिश दी। पुलिस ने रेस्टोरेंट से दर्जनों हुक्के व हुक्के के फ्लेवर जब्त किए हैं। फ्लेवर के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट मैनेजर राकेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर पुलिस टीम की दस्तक के बाद वहां हुक्का गुड़गुड़ा रहे आधा दर्जन युवा मौके से भाग निकले थे। इधर, एमपी नगर थाना पुलिस ने भी शुक्रवार रात भोपाल सोशल हुक्का लाउंज एवं रेस्तरां पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से मयंक हसनानी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां से भी हुक्का व फ्लेवर बरामद किए हैं। इस लाउंज से पुलिस को अवैध तंबाकू भी मिला है, जिसका इस्तमाल हुक्का में किया जाता था। जिससे युवाओं में इसकी लत लग सके। दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
बैरागढ़, एमपी नगर में हुक्का लाउंज पर पुलिस के छापे
चिरंजीवी ने ‘गॉडफादर’ के लिए सलमान को कहा शुक्रिया…
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक्टर के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आए हैं। 'गॉडफादर' के जरिए सलमान खान ने तेलुगु फिल्म में डेब्यू किया है। यह पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 5 अक्तूबर 2022 को दशहरे के मौके पर रिलीज हुई है। बता दें कि 'गॉडफादर' में सलमान खान ने मसूद भाई की भूमिका निभाई है। वह राजनीतिक हस्ती ब्रह्मा/अबराम कुरैशी (चिरंजीवी) के विश्वासपात्र हैं। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म की सक्सेस के लिए चिरंजीवी ने हाल ही में सलमान खान का आभार जताया है।
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सलमान खान को शुक्रिया कहते नजर आए हैं। वीडियो में चिरंजीवी कह रहे हैं, 'थैंक्यू माय डियर सल्लू भाई। बधाई हो। मसूद भाई फिल्म 'गॉडफादर' की सक्सेस की बड़ी ताकत हैं। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। वंदे मातरम।'
सलमान ने भी दी बधाई
आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान भी अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए चिरंजीवी को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दे चुके हैं। सलमान ने लिखा, 'माय डियर गारू गुरू। आई लव यू और सुनने में आ रहा है कि 'गॉडफादर' शानदार कर रही है। आपको बधाई।' आपको बता दें कि मोहन राजा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा और सत्यदेव भी अहम रोल में नजर आए हैं।
फिल्म 'गॉडफादर' मलयालम फिल्मों की ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर की रीमेक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। फिल्म में सलमान खान का अभिनय पसंद किया जा रहा है।
फिल्म ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ दायर हुई याचिका
'आदिपुरुष' के मेकर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीजर के जारी होने के बाद से ही फिल्म निर्माताओं को पहले आलोचना, फिर ट्रोलिंग और अब फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की एक अदालत में फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण में दिखाया गया है।
दिल्ली में याचिका दायर होने से पहले उत्तर प्रदेश में सैफ अली खान, कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। लखनऊ में एक वकील ने फिल्म के अभिनेताओं और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनऊ के एक वकील प्रमोद पांडे ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास सैफ अली खान, प्रभास राघव, कृति सेनन, निर्माता-निर्देशक ओम राउत और भूषण कुमार को एक पक्ष बनाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि हिंदू देवताओं, विशेष रूप से हनुमान और राम के चरित्रों को गलत तरीके से चित्रित करने के लिए सितारों और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 153 (3) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
केंद्र सरकार दे रही मौका : शुरू करें Corn Flakes का Business और रोजाना कमाएं 4000 रुपये..
अगर आप कम निवेश में अधिक मुनाफे वाला बिजनेस करना चाह रहे हैं, तो यह खबर विशेष तौर पर आपके लिए ही है तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप हर दिन 4000 रुपये कमा सकते हैं। यानी कि आप एक महीने में आराम से एक लाख से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको कोई विशेष ट्रेनिंग भी नहीं लेनी होगी
शुरू करें कॉर्न फ्लेक्स का बिजनेस
कॉर्न फ्लेक्स (Corn Flakes) के बिजनेस के जरिए आप महज एक महीने में लखपति बन सकते हैं। आज के समय में Corn Flakes की मार्केट में काफी डिमांड है। पहले इसका उपयोग सिर्फ ब्रेकफास्ट फूड के तौर पर होता था, लेकिन अब होटलों, हॉस्पिटलों, नर्सिंग होम से लेकर लिकर इंडस्ट्री में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है। इसकी डिमांड केवल भारत के घरेलू मार्केट में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है
खास बात यह है कि आप सरकार से लोन की सुविधा लेकर भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
ज्यादातर घरों में है डिमांड
आजकल हेल्दी रहने के लिए ज्यादातर घरों में कॉर्न फ्लेक्स का इ्स्तेमाल होता है इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से ब्रेकफास्ट में दूध के साथ होता है। इसके अलावा भारत में नाश्ते के तौर, स्वादिष्ट खाना बनाने में भी इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि पौष्टिक तत्वों जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि के कारण इसे बीमार लोगों को भी दिया जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि यह हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा है
2-3 हजार स्क्वॉयर फीट जगह जरूरी
इस बिजनेस के लिए आपके पास जमीन होनी चाहिए, जहां इसका प्लांट लगाया जा सके। साथ ही, अलावा स्टोरेज के लिए आपको गोदाम की भी जरूरत होगी। इस बिजनेस के लिए आपके पास 2000 से 3000 स्क्वॉयर फीट जगह होनी चाहिए। इस बिजनेस के लिए कुछ मशीनों, बिजली, जीएसटी नंबर, कच्चे माल आदि की जरूरत होगी। इस बिजनेस में इस्तेमाल होने वाली मशीनों से आप न केवल कॉर्न फ्लेक्स तैयार कर पाएंगे, बल्कि गेहूं और चावल के फ्लेक्स भी तैयार कर पाएंगे। वैसे, आपको यह बिजनेस वहां शुरू करना चाहिए, जहां मक्के की पैदावार ज्यादा होती हो।

कैसे होगी हर दिन 4000 रुपये की कमाई?
एक किलो कॉर्न फ्लेक्स बनाने की लागत करीब 30 रुपये आती है और बाजार में आप इसको 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब तक आसानी से बेच सकते हैं। अगर आप 100 किलो कॉर्न फ्लेक्स का एक दिन में सेल करते हैं तो आपका प्रॉफिट करीब 4000 रुपये हो जाएगा। वहीं, एक महीने की कमाई की बात की जाए तो यह 1,20,000 रुपये हो जाती है।
कितना करना होगा निवेश?
इस बिजनेस के लिए आपको कम से कम 5 से 8 लाख तक का निवेश करना होगा। निवेश कितना करना होगा इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस की शुरुआत किस पैमाने पर कर रहे हैं उसके अनुसार ही आपको पैसे यहां पर निवेश करने पड़ेंगे और अगर आपके पास पैसे नहीं है तो आप बैंक से लोन ले सकते हैं वहीं, इस बिजनेस को आप छोटे स्तर पर शुरू करने के लिए कम निवेश करना होगा।
Sana Khan के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस Sahar afsha ने इस्लाम के लिए छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री…
भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके फैन्स को हैरान कर दिया है। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी सहर अफशा ने इस्लाम के लिए शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) को छोड़ने का फैसला किया है। एक्ट्रेस सहर अफशा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिस में उन्होंने बताया है कि वो फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह रही है और उम्मीद करती हैं कि उन्हें उनकी नई जिंदगी के लिए पहचाना जाए। बता दें कि इससे पहले सना खान और जायरा वसीम ने भी इस्लाम के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।
अल्लाह से माफी की तलाबगर हूं…
सहर अफशा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिसे उन्होंने 3 भाषाओं में साझा किया है। सहर ने हिंग्लिश, इंग्लिश और उर्दू में नोट शेयर किया है। सहर ने अपने नोट में लिखा, 'मैं आप सबको मुत्तली करना चाहती हूं कि मैंने ये तय किया है कि मैं शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) छोड़ने जा रही हूं और अब इससे मेरा कोई ताल्लुक नहीं होगा। इंशाअल्लाह मैं अगली जिंदगी इस्लामी तालीमात (इस्लाम की शिक्षाओं) और अल्लाह के अल्हम के मुताबिक गुजारने का इरादा रखती हूं। मैं अपनी गुजिश्ता जिंदगी से तौबा करती हूं। अल्लाह से तौबा करती हूं। अल्लाह से माफी की तलाबगर हूं।'
सहर अफशा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'अगर मुझे बहुत ज्यादा शोहरत और दौलत मिल जाए, लेकिन हमेशा एक खलश में भी मुबतला रही, क्योंकि इस जिंदगी का मैंने बचपन मैं तसवर नहीं की थी। बस इत्तेफाक से ही अब इंडस्ट्री मैं आगे और आगे बढ़ती गई, लेकिन अब सब खत्म करने का इरादा कर लिया है। अगली जिंदगी इंशाल्लाह, अल्लाह के हुकुम के मुताबिक गुजारने का इरादा है।आप सबकी दुआ की दरखास्त है कि अल्लाह मुझे इस्तकमात और नेकी वाली जिंदगी अता फरमाए, उम्मीद करती हूं कि मुझे मेरी पिछली जिंदगी से नहीं, बल्कि आने वाली जिंदगी से याद रखा जाए।'
सना खान ने किया रिएक्ट
सहर अफशा के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस रहीं सना खान ने भी कमेंट किया है। सहर के पोस्ट पर सना ने लिखा, 'माशाअल्लाह मेरी बहन मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। अल्लाह तुम्हें हर कदम पर इस्तेकमाह दे। तुम और भी लोगों को प्रेरित करो और इंसानियत के लिए जरिया ए खेर बनो।'
विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का दौर जारी
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला जारी रहने के बीच 30 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 4.854 अरब डॉलर घटकर 532.664 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।विदेशी मुद्रा भंडार इससे पिछले सप्ताह में 8.134 अरब डॉलर कम होकर 537.518 अरब डॉलर पर रहा था। वैश्विक घटनाक्रमों के कारण रुपये की विनियम दर में गिरावट को रोकने के जारी प्रयासों के बीच विदेशी मुद्रा भंडार में यह कमी आई है। देश की विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।आरबीआई की तरफ से शुक्रवार को जारी साaप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट के कारण 30 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई है। एफसीए दरअसल समग्र भंडार का एक प्रमुख हिस्सा होता है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एफसीए 4.406 अरब डॉलर घटकर 472.807 अरब डॉलर रह गया।डॉलर के संदर्भ में एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में वृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, सोने के भंडार का मूल्य 28.1 करोड़ डॉलर घटकर 37.605 अरब डॉलर पर आ गया है।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा- भारत की संस्कृति को दुनिया देखेगी
जबलपुर । केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जबलपुर आने पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा धनवंतरि नगर चौक पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेघवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, भारतीय संस्कृति कितनी महान है, इसकी झलक हमारी संस्कृति में दिखती है और प्रसन्नता की बात है कि जी-20 सम्मिट में भी भारत की संस्कृति के विषय का एक सत्र शामिल होगा और उसमें हम पूरी दुनिया को अपनी संस्कृति से परिचित कराएंगे। आज जबलपुर में भी नर्मदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमारी संस्कृति के विभिन्न रूप देखने मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा, हमारे लोकसभा के मुख्य सचेतक एवं जबलपुर के सांसद राकेश सिंह के आमंत्रण पर यहां नर्मदा महोत्सव के निमित्त आना हुआ है। इस अवसर पर नगर महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, अभय सिंह ठाकुर, अंजू भार्गव, डिम्पी विश्वकर्मा, लालू यादव, रविन्द्र पचौरी, श्रीकान्त साहू, सोनू बचवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री ईशान नायक, महाराणा प्रताप मंडल से अनुराग राहुल साहू, प्रदीप पटेल, राजीव बेंटिया, पार्षद जीतू कटारे, सुनील पूरी गोस्वामी, अभय नायक ने स्वागत किया।
नेचुरल ग्लो पाने के लिए चुकंदर का करें इस्तेमाल
फाइन लाइन्स और डार्क सर्कल्स
फाइन लाइन्स और डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए भी चुकंंदर बहुत फायदेमंद है।इसके लिए एक कॉटन बॉल लें और इसे शहद और दूध के साथ चुकंदर के रस में भिगो दें।पलकों सहित, सभी पर एक अच्छा लेप देने के लिए अपनी आंखें बंद करें।10 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।
स्किन की ड्रायनेस करें दूर
सर्दियों में स्किन बहुत ड्राय हो जाती है।इसे फिर से हाइड्रेट रखने के लिए भी चुकंदर बहुत फायदेमंद है।आपको बस एक चुकंदर को दो चम्मच दही के साथ पीस लेना है।आप इस मिश्रण में थोड़ा सा बादाम का तेल भी मिला सकते हैं।मिश्रण को अपने चेहरे या शरीर पर लगाएं। मसाज करें और फिर पेस्ट को 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से धो लें।
ग्लोइंग स्किन के लिए चुकंदर
आपको अगर डेड स्किन से छुटाकारा चाहिए, तो आप चेहरे पर चुकंदर का इस्तेमाल करें। इसके लिए चुकंदर के टुकड़े को कद्दूकस कर लें और अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे धोने से पहले 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इस पेस्ट को 2-3 दिनों तक चेहरे पर लगाएंं। करवाचौथ तक आपको स्किन पर फर्क नजर आने लगेगा।
पिंक लिप्स
आपकी स्किन की तरह लिप्स पर भी डेड लेयर जमा हो जाती है। इसे हटाने के लिए अपने होठों को एक्सफोलिएट करें। इसे करने के लिए चीनी के साथ कद्दूकस किया हुआ चुकंदर भी मिला सकते हैं। इससे आपके होंठ पहले से ज्यादा सॉफ्ट और सुंदर नजर आएंगे।
सिंदूर भरी मांग की फोटो और पंडित की गवाही को जबलपुर कलेक्टर न्यायालय ने नहीं माना, विधवा के दोबारा शादी करने के दावे को किया खारिज
जबलपुर । एक महिला को विवाहिता साबित कर उसे शासन की ओर से दिए गए लाभ को शून्य घोषित कराने एक अन्य महिला ने कलेक्टर न्यायालय में दावा किया। उसने इसके लिए एक पुरोहित को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसने गवाही दी कि उसने संबंधित महिला का विवाह कराया है। वादी और पुरोहित दोनों ने न्यायालय के समक्ष शपथ पत्र भी दिए, लेकिन कलेक्टर न्यायालय ने उनको खारिज करते हुए प्रतिवादी महिला को विवाहित मानने से इंकार कर दिया।मामला कुछ इस तरह है कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने डेढ़ साल पहले एक आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया अपनाई थी। इस प्रक्रिया में पंजाब बैंक कालोनी क्षेत्र में रहने वाली रूपवती कोरी नामक एक विधवा को नियुक्ति प्रदान की गई थी, लेकिन एक अन्य आवेदक कांति वर्मा ने इस मामले में यह कहते हुए कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी. की न्यायालय में परिवाद दायर किया कि जिसका चयन किया गया है उसने पहले पति की मौत के बाद पुनर्विवाह कर लिया था। इस संबंध में कांति वर्मा ने रूपवती कोरी की मांग भरी फोटो भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की। इतना ही नहीं कांति वर्मा ने जागेश्वर प्रसाद मिश्रा नामक एक ऐसे व्यक्ति को भी पेश किया, जिसका दावा रहा कि उसने रूपवती का विवाह 21 नवंबर 2018 को कोमल कोरी के साथ करवाया था। इन दावों के समर्थन में कांति वर्मा और पुरोहित दोनों ने शपथ पत्र भी दिए। इसके जवाब में रूपवती कोरी की ओर से भी एक शपथ-पथ दिया गया। इस शपथ पत्र के माध्यम से उसने कहा कि उसके पति रामकुमार कोरी की 25 अप्रैल 2017 को मृत्यु हो गई थी, तब से वह विधवा का ही जीवन बिता रही है।
तीन शपथ पत्रों की पेचीदगी
इस मामले में तीन-तीन शपथ पत्र पेश किए गए। सभी का दावा रहा कि वो सही बोल रहे हैं, लेकिन कलेक्टर ने स्वघोषणा को वरीयता देते हुए रूपवती कोरी के शपथ पत्र पर भरोसा जताते हुए कांति वर्मा और पुरोहित के दावों को माने से इंकार कर दिया और अपने निर्णय में रूपवती के चयन को सही ठहराते हुए कांति वर्मा के आवेदन को खारिज कर दिया।
देशों के क्रूड उत्पादन में कटौती का भारत पर नहीं होगा असर
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत कच्चे तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस की ओर से तेल उत्पादन में की जाने वाली कटौती को लेकर आश्वस्त था। इससे भारत को कोई भी समस्या नहीं होने वाली है।बता दें, हाल ही में ओपेक प्लस देशों की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में उम्मीद से अधिक 20 लाख बैरल प्रतिदिन कटौती का एलान किया था। यह पूरी दुनिया में होने वाले कुल तेल उत्पादन का करीब 2 प्रतिशत है। यह कटौती ऐसे समय पर की गई थी, जब कच्चे तेल की कीमत 6 महीने के निचले स्तर पर 83 डॉलर पर पहुंच गई थी। कटौती की एलान के बाद यह बढ़कर 98 डॉलर को पार कर गई है।पुरी ने आगे कहा कि मौजूदा समय में भारत में कच्चे तेल की मांग 5 मिलियन बैरल प्रतिदिन है और यह लगातार बढ़ रही है। हमारी प्रति व्यक्ति कच्चे तेल की खपत वैश्विक औसत का एक तिहाई है, लेकिन आने वाले समय में हम देखेंगे कि दुनिया की 25 प्रतिशत कच्चे तेल की मांग भारत से आएगी।















