Home Blog Page 5069

मिशन 2023 , मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में वर्चस्व की लड़ाई में फंसे दो दिग्गज नेता

0

 

ग्वालियर   मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी अपने चरम पर चल रहीं है। दोनों ही मुख्य पार्टियां अपने वर्चस्व की लड़ाई में जुटी हुई  है। चुनाव से पहले अक्सर कांग्रेस की गुटबाजी की खबरें सामने आया करती हैं। लेकिन इस बार चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल में भाजपा नेताओं के बीच लगातार गुटबाजी की खबर सामने आ रहीं है। और इस गुटबाजी से सरकार को भी परेशानी हो रही है। इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल में मोदी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बीच आपसी वर्चस्व की जंग खुलकर सामने आ रही है। दरअसल चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल में भाजपा के दोनों दिग्गज नेता एक-दूसरे को अंचल का सर्वमान्य नेता साबित करने के लिए लगातार जोर लगा रहे हैं। अंचल के दिग्गज नेता कहे जाने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के बीच लगातार वर्चस्व की लड़ाई गति पकड़ रही है। राजनीतिक गुरुओं की माने तो अभी अपने जन्मदिन पर पीएम  मोदी कूनो नेशनल पार्क आए थे। और इस कार्यक्रम का श्रेय केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जा रहा है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि अगले महीने ग्वालियर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने वाले हैं जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। अगर माने तो ग्वालियर-चंबल अंचल में इस समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के बीच भाजपा दो गुटों में नजर आती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल अंचल में हो रहे बड़े विकास कार्यों का श्रेय खुद लेने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इसमें पीछे नहीं है। और यही कारण माना जा रहा है कि जब ग्वालियर-चंबल अंचल में विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ हो रहा है तो सोशल मीडिया पर यह दोनों दिग्गज नेता अपना-अपना श्रेय लेने में लग जातें हैं। जानकारों की माने इससे स्पष्ट होता है कि दोनों दिग्गज नेताओं के बीच कहीं ना कहीं वर्चस्व की जंग छिड़ी है। कूनो अभ्यारण्‍य में चीते बसाने के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से अंचल में कहीं न कहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के कद और वर्चस्व को ताकत मिली है। वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बीच वर्चस्व की जंग से कहीं ना कहीं ग्वालियर-चंबल अंचल के विकास कार्यों में बाधा डाल रही है। और यही कारण है कि ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं जिनका शिलान्यास होने के बाद भी वह प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हुए हैं। 

बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर गौरी खान ने तोड़ी चुप्पी..

0

गौरी खान हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आई हैं। गौरी शो में अपनी बेस्ट फ्रेंड्स भावना पांडे और महीप कपूर के साथ पहुंचीं। इस दौरान चैट शो में करण जौहर ने गौरी से केस के बारे में इंडायरेक्टली बात करते हुए पूछा, "यह आर्यन के लिए बहुत ही मुश्किल रहा होगा और आप सब मजबूती से एक साथ खड़े रहे। एक मां के रूप में मैं तुम्हें समझ सकता हूं। हम सब एक ही फैमिली के मेंबर्स हैं और मैं भी उसी परिवार का एक सदस्य हूं। यह बिल्कुल आसान नहीं रहा होगा और गौरी आप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरी हैं। आपका क्या कहना है ऐसे मुश्किल सिचुएशन को संभालने को लेकर जब परिवार पर मुसीबत आती है?"

इसके बाद गौरी पहली बार आर्यन खान की गिरफ्तारी पर बोलीं, "हम जिस दौर से गुजरे हैं, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन हम फैमिली के रूप में एक अच्छे स्पेस में हैं। सब हमें प्यार कर रहे हैं। हमारे सारे दोस्त और जिन लोगों को हम जानते भी नहीं, उन्होंने भी हमारा साथ दिया है। इतने सारे प्यार और मैसेजेस के लिए मैं खुद को ब्लेस्ड फील करती हूं। जिन लोगों ने हमारी मदद की है, मैं उन सभी की हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।"

बता दें, आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अक्टूबर 2021 में मुंबई कोस्ट पर एक क्रूज शिप से ड्रग्स के सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आर्यन को 26 दिन की पुलिस कस्टडी में रखा गया, इस दौरान उन्हें आर्थर रोड जेल भी भेजा गया था। आर्यन के खिलाफ पुख्ता सबूत न मिलने के कारण उन्हें 28 अक्टूबर को बेल पर रिहा कर दिया गया। 

हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं ये फेस पैक

0

स्किन की अलग-अलग दिक्कतों को दूर करने और रंगत सुधारने के लिए आप घर के बने कुछ फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।हर मौसम में स्किन की केयर करना जरूरी है। त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी की स्किन के लिए डिफरेंट फेस पैक होते हैं। वैसे तो अलग-अलग कंपनी में डिफरेंट फेस पैक मिलते हैं। जो तरह-तरह की स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। चांद सी निखरी त्वचा पाने के लिए आप दही से फेस पैक बना सकते हैं।

1) दही और शहद फेस पैक : नॉर्मल से ड्राई स्किन के लिए आप दही से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए दो चम्मच दही में शहद मिलाएं। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें। इसे कम से कम 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धोएं। ये स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करता है।

2) दही और बेसन फेस पैक : दही में थोड़ा बेसन मिलाएं और फिर अच्छे से मिक्स करने के बाद एक स्मूद कंसिस्टेंसी तैयार करें और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। अब चेहरे को अच्छे से धोएं और फिर पानी से साफ करें।

3) दही और खीरा फेस पैक : ये फेस पैक सभी तरह की स्किन के लिए अच्छा है। इसके लिए आप खीरे के रस में दही मिलाएं और फिर इसे लगाने के बाद चेहरे की मसाज करें। सूखने दें और फिर चेहरे को साफ करें।

4) दही और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक : दही और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में मिलाएं और पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें।

5) दही और आलू  फेस पैक : यह फेस पैक सभी तरह की त्वचा के लिए अच्छा है। दही और कच्चे आलू के गूदे को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर धो लें।

स्टाइलिश लुक में नजर आईं दीपिका पादुकोण

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वीडियो में दीपिका ब्लैक लुक में ब्लू लॉन्ग कोट पहने हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने गॉगल्स भी लगा रखे हैं हर बार की तरह दीपिका स्माइल करते हुए दिखाई दीं। उनके इस लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।

बारिश के मौसम में बनाएं केले के पकौड़े

0

सामग्री- 1 बड़ा हरा कच्चा केला,2 बड़े चम्मच चावल का आटा,1/4 छोटा चम्मच हल्दी,आवश्यकता अनुसार नमक,1 कप सरसों का तेल,3/4 कप बेसन,1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा,1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1/4 कप पानी

विधि- कच्चे केले को छीलकर लंबे और पतले स्लाइस में काट लें। इसे 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें और इसी बीच घोल तैयार कर लें। एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी के साथ 1/2 कप पानी डालें। गाढ़ा घोल बनाने के लिए एक अच्छा मिश्रण दें। बैटर को फूला हुआ बनाने के लिए उसमें बेकिंग सोडा और फेंटें। केले के स्लाइस को पानी से निकाल लें और किचन टॉवल से थपथपा कर सुखा लें। अब इन्हें बेसन के घोल में डुबोकर चारों तरफ से अच्छी तरह कोट कर लें। एक कढ़ाई में तेल डालकर तेज आंच पर रखें। जब तेल से धुआं उठने लगे, तो गैस को मीडियम कर दें। यदि आप सरसों के तेल का उपयोग कर रहे हैं तो यह कदम महत्वपूर्ण है। अब केले के कटे हुए टुकड़ों को हल्के गरम तेल में डालिये। दोनों तरफ से गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें। तले हुए टुकड़ों को किचन पेपर पर निकाल लें। केले के पकौड़े अब परोसने के लिए तैयार हैं। अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।

मैचिंग हैट पहनकर कूल डूड बने रणवीर सिंह

0

अभिनेता रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, कपड़ों के चयन को लेकर वह कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ चुके हैं, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। स्टाइल के मामले में वह सिर्फ अपने मन की करते हैं। एक बार फिर रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसमें वह हैट पहनकर कूल डूड बने नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। जिसमें रणवीर सिंह अपनी जैकेट से मैच करती हुई हैट पहने नजर आ रहे हैं। देखकर लग रहा है कि यह डैनिम हैट है, जिस पर व्हाइट कलर से डिजाइन बनी हुई है। इसके साथ रणवीर सिंह ने काला चश्मा पहना हुआ है। उनके चश्मे का डिजाइन भी निराला है। एक हाथ से चश्मा पकड़कर पोज देते हुए रणवीर सिंह ने यह सेल्फी क्लिक की है। इस तस्वीर के साथ रणवीर सिंह ने लिखा है, 'वेडनसडे।' रणवीर सिंह का यह लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक्टर का यह अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। 

रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।' में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ 'सर्कस' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।

इंदौर के कारोबारी विनोद अग्रवाल मध्‍य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति

0

इंदौर ।    देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। शीर्ष अमीरों में श्ाहर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सामने आए हैं। वित्तीय सेवाएं देने वाली देश की अग्रणी कंपनियों में से एक आइआइएफएल हुरून ने एक हजार करोड़ से अधिक संपत्ति वाले देश के 1037 अमीरों की सूची जारी की है। इसमें इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल देश में 279 वें स्थान पर हैं। पिछले वर्ष वे सूची में 494 वें स्थान पर थे। इस बार 215 पायदान की बढ़त मिली है। विनोद अग्रवाल की अग्रवाल कोल कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड का नेटवर्थ छह हजार करोड़ रुपये है, जबकि पिछले वर्ष यह चार हजार करोड़ था। एक साल में कंपनी की नेटवर्थ दो हजार करोड़ रुपये बढ़ी है। कंपनी का टर्नओवर 11 हजार करोड़ रुपये है। 2022 में विनोद अग्रवाल ने 243 करोड़ का आयकर और 625 करोड़ रुपये का जीएसटी जमा किया है। विनोद अग्रवाल फाउंडेशन ने 2022 में 25 करोड़ रुपये का दान दिया है। कंपनी के स्तर पर अग्रवाल कोल कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड और व्यक्तिगत तौर पर विनोद अग्रवाल प्रदेश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति हैं। इनके साथ ही इंदौर के राजरतन ग्लोबल वायर के एमडी सुनील चौरड़िया 389वें पर रहे हैं। लिस्ट में पहली बार शहर की यूनिकार्न कंपनी ईकेआइ एनर्जी सर्विसेस को भी जगह मिली है। कंपनी के संचालक मनीष डबकारा 459वें स्थान पर हैं। भोपाल की दिलीप बिल्डकान कंपनी के दिलीप सूर्यवंशी 681 और दिलीप बिल्डकान के ही देवेंद्र जैन 950वें पायदान पर हैं।

500 वर्ग फीट के मकान में रहते थे

अग्रवाल परिवार ने भारत-पाकिस्तान बंटवारे में अपना सबकुछ खो दिया था। विनोद अग्रवाल तीन वर्ष की उम्र में इंदौर आए थे और संघर्ष के बीच आगे बढ़े। 500 वर्गफीट के मकान में आठ भाई-बहन, माता-पिता के साथ रहते थे। विनोद अग्रवाल देश के सबसे बड़े दानदाताओं की सूची में भी पिछले वर्ष 66वें स्थान पर थे।

दिवाली पर रिलीज होगी राजू श्रीवास्तव की आखिरी फिल्म

0

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार को सुबह 10.20 बजे राजू श्रीवास्तव ने अंतिम सांस ली। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ने के बाद राजू ने 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू के परिवार वाले, दोस्त और प्रशंसक नम आंखों से आज राजू को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं।

बता दें कि राजू न सिर्फ एक बेहतरीन कॉमेडियन थे बल्कि एक अभिनेता भी थे। उन्होंने अपने शुरुआती दौर में कई सारी फिल्मों में काम किया। वहीं, अब राजू आखिरी बार कुणाल खेमू के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिवंगत कॉमेडियन की आखिरी फिल्म 'कंजूस मक्खीचूस' रिलीज होने वाली है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव की आखिरी फिल्म 'कंजूस मक्खीचूस' मां-बाप और बच्चों के बीच के रिश्तों पर आधारित है। फिल्म के प्रोड्यूसर अनुज शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में राजू श्रीवास्तव ने सरकारी बाबू का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में कुणाल खेमू के साथ-साथ कई बड़े कलाकार हैं। राजू श्रीवास्तव की आखिरी फिल्म 'कंजूस मक्खीचूस' दिवाली के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की जाएगी। 

मध्य प्रदेश में पीएफआइ के ठिकानों पर एनआइए की रेड, इंदौर से 3 गिरफ्तार

0

 इंदौर ।   राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) की टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान एनआइए ने इंदौर से पीएफआइ के तीन लीडर को गिरफ्तार किया गया है, एडिशन पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर ने इसकी पुष्टि की है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें पीएफआइ स्टेट हेड अब्दुल करीब बैकरी और एक का नाम जावेद बताया गया है। पीएफआइ का एक प्रमुख पदाधिकारी अब्दुल रऊफ बेलिम पहले से जिलाबदर है। इंदौर में जवाहर मार्ग स्थित पीएफआइ के आफिस में भी छापा मारा गया। एनआइए की टीम गुरुवार सुबह से देशभर में पीएफआइ के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान टेरर फंडिंग से जुड़े दस्तावेज समेत साहित्य मिलने की बात सामने आ रही है। खरगोन में हर दंगों में पीएफआइ के शामिल होने की बात कही जाती रही है। वहीं 17 फरवरी 2021 को उज्जैन में पीएफआइ ने अपने स्थापना दिवस पर सभा में आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया था। इसके पहले भी इंदौर में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में पीएफआइ से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पीएफआइ का संगठन मालवा-निमाड़ के इलाके में काफी एक्टिव बताया जाता है। गौरतलब है कि सिमी भी इसी इलाके में सक्रिय रहा है।

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करे इस तरह के जूस

0

1. संतरे और अदरक का जूस : सिटरस फल स्वस्थ त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।सिटरस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो यूवी रेडिएशन से बचाते हैं और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। अदरक, जिसका स्वाद मीठा और हल्का तेज़ होता है, लेकिन त्वचा की जलन में मदद करता है।

2. टमाटर का जूस : त्वचा की सेहत के लिए विटामिन-सी काफी फायदेमंद होता है।विटामिन-सी त्वचा के सेहत के लिए ज़रूरी है, क्योंकि इसके एंटीऑक्सीडेंट्स कोलाजन बनाने में अहम रोल अदा करते हैं, हालांकि, सिटरस फल ही विटामिन-सी के स्त्रोत नहीं होते। टमाटर भी विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा को यूवी किरणों से बचाता है।

3. चुकंदर और बादाम का जूस : विटामिन-ए की तरह विटामिन-ई भी हमारी त्वचा में जलन को कम करता है। यहां तक कि, कई अध्ययनों से पता चला है कि यह यूवी एक्सपोजर से होने वाली क्षति को कम कर सकता है। चुकंदर और बादाम दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

4. पत्तेदार हरी सब्ज़ियों का जूस : हरी पत्तेदार सब्ज़ियां कैरोटीनॉयड का एक उत्कृष्ट स्रोत होती हैं। सिर्फ एक कप केल में कैरोटेनॉयड्स की मात्रा एक दिन में आपकी ज़रूरत से दस गुना ज्यादा होती है। विटामिन-ए या कैरोटेनॉयड्स का ज़रूरत से ज़्यादा सेवन नुकसान भी नहीं करता है। इस जूस को बनाने के लिए एक कप केल और पालक को ब्लेंड कर लें। फिर इसमें कुछ पुदीना के पत्ते डालें और अपनी पसंद का फल डालकर जूस निकाल लें।

5. गाजर का जूस : गाजर में त्वचा को बेहतर बनाने वाले विटामिन और खनीज होते हैं, जिसमें बायोटिन और विटामिन-ए दोनों शामिल हैं। आप जूस के फायदों को बढ़ाने के लिए इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं।हल्दी एक शक्तिशाली एंटी-इफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट है, जिसमें पूरे शरीर के लिए चिकित्सीय गुण होते हैं।

6. सेब और पुदीने का जूस : सेब में कुछ पत्तियां पुदीने की डालकर इस जूस को तैयार किया जा सकता है। सेब का स्वाद मीठा और अच्छा होता है, जो एंटी-इंफ्लामेटरी भी होते हैं। इनमें पेक्टीन भी होता है, जो आंत के बैक्टीरिया को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। पुदीना के पत्ते त्वचा के पोर्स को साफ करते हैं और स्किन को मुलायम और हाइड्रेट बनाते हैं। इसके अलावा स्किन में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं और झुर्रियों को दूर करते हैं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group