भोपाल शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने निवास पर विधायक दल की मीटिंग की। इसमें पेसा एक्ट, पार्टी प्रोग्राम, विकास के कार्यक्रम, शिलान्यास-भूमिपूजन जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी मीटिंग में चर्चा हुई। मीटिंग में बीजेपी के सीनियर नेता मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई मीटिंग काफी देर तक चली। इस दौरान पार्टी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मंच पर थे, जबकि मंत्री और विधायक सामने बैठे थे। सीएम ने पेसा एक्ट, आगामी निकलने वाली यात्राएं, पार्टी के कार्यक्रम, विकास के कार्यक्रम, शिलान्यास आदि को लेकर मुख्यमंत्री ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी, लेकिन इनमें कई विषयों पर भी चर्चा की गई।
आतंकवाद को प्रायोजित कर रहे हैं कुछ देश, इनकी निगरानी करे एफएटीएफ : अमित शाह
नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) के प्रमुख टी राजा कुमार और कई विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं और उनके साथ आतंकवाद से मुकाबला करने जैसे आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एफएटीएफ प्रमुख टी राजा कुमार के साथ अपनी बैठक में शाह ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद को प्रायोजित करने की कुछ देशों की प्रवृत्ति पर एफएटीएफ को लगातार नजर रखने की जरूरत है।
केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया कि एफएटीएफ के अध्यक्ष टी राजा कुमार के साथ द्विपक्षीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने एफएटीएफ की भूमिका की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कुछ देशों में आतंकवाद को प्रायोजित करने की प्रवृत्ति पर एफएटीएफ की निरंतर निगरानी करने की आवश्यकता है। राजा कुमार ने ‘आतंकवाद के लिए कोई धन नहीं’ (नो मनी फॉर टेरर) सम्मेलन की मेजबानी की खातिर भारत द्वारा की गई पहल की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद के वित्तपोषण और धनशोधन पर वैश्विक निगरानी रखने वाले एफएटीएफ के मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की।
नाइजीरियाई गृह मंत्री ओगबेनी रऊफ अरेगबेसोला ने शाह से मुलाकात की और राजनीतिक, व्यापार और वाणिज्य, रक्षा, क्षमता निर्माण, विकास साझेदारी, कांसुलर मुद्दों आदि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय गृहमंत्री ने इथियोपिया के मंत्री बिनालफ एंदुअलेम से भी मुलाकात की और आपसी हित के द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय राजधानी स्थित होटल ताज पैलेस में, आतंकियों को धन की आपूर्ति पर रोक लगाने संबंधी विषय पर आयोजित तीसरे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से इतर शाह ने यह मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन में 75 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 450 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अलाव की व्यवस्था नदारत, ठंड बढ़ी पारा दहाई से नीचे उतरा
जबलपुर । धीरे-धीरे ठण्ड शवाब पर पहुंचने लगी है। सुबह की सर्द हवाओं से बचने लोग गर्म कपड़ों से ढके नजर आते हैं, वहीं सूर्योदय के बाद धूप में नजर आने लगते हैं। सर्दी का सितम अभी गजब ढा रहा है दिसम्बर में सर्दी वैâसा असर दिखायेगी इसका अंदाजा लगाकर लोग कांप रहे हैं। अब रातों के साथ-साथ अब दिन भी ठंडा होने लगा है। उत्तरी हवाओं ने जाड़े के प्रभाव को बढ़ा दिया है। लोगों के गर्म वस्त्र निकल आये। अब दिन में भी गर्म वस्त्रों की आवश्यकता महसूस होने लगी। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। कल न्यूनतम पारा ०९.१ डिग्री पर आकर ठहर गया।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरपूर्वी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है और जाड़े का असर बढ़ रहा है। ठण्ड के प्रभाव से जन-जीवन प्रभावित होने लगा है, रात को सड़के जल्दी वीरान हो जातीं हैं और सुबह देर से होती है। नगर निगम द्वारा अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। मौसम कार्यालय के मुताबिक पिछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकत्तम तपमान २५.७ डिग्री सेल्सियस सामान्य से १ डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान ०९.१ सामान्य से ५ डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रात: ७२ प्रतिशत और सायंकाल ५५ प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह ६.२७ पर और सूर्यास्त शाम ५.२५ पर हुआ। प्रदेश में सबसे कम ७ डिग्री तापमान उपरिया और नौगांव जिले में दर्ज किया गया। उत्तरी हवायें ४ से ५ किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। अगले २४ घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान २१.१ डिग्री और न्यूनतम तापमान १६.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
किलागेट रोड तोड़फोड़ के बिरोध में आप-कांग्रेस ने किया हंगामा, एक सैकड़ा गिरफ्तार
ग्वालियर । उपनगर ग्वालियर के किलागेट से फूलबाग के बीच बन रही रोड के चौड़ीकरण में बाधक ७० से ८० साल पुराने करीब २४४ मकानों को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस व नगर निगम ने शनिवार को कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता हंगामा करने पर उतर आए। पुलिस ने पहले उनको बातचीत कर हटाने का प्रयास किया, लेकिन जब नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग कर करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर उन्हें पुलिस वाहनों में भरकर पुलिस लाइन पहुंचा दिया गया है।
कांग्रेस ने इसे भाजपा शासन का गरीब लोगों के प्रति अन्याय बताया है। विधायक सतीश सिकरवार का कहना है कि जब लोग स्वेच्छा से मकान तोड़ रहे हैं तो जेसीबी चलाकर उनका नुकसान क्यों किया जा रहा है। दोपहर बाद भी प्रशासन की कार्रवाई जारी थी। काफी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहा है।
किलागेट चौराहे पर १७ संपत्तियां तोड़ने के बाद नगर निगम ने किलागेट से सेवा नगर पुलिया तक रोड के दोनों ओर की २४४ संपत्तियों पर कार्रवाई के लिए छह घंटे के नोटिस चस्पा किए थे। नोटिस के अनुसार रोड की चौड़ाई १८ मीटर प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के हस्तक्षेप के बाद रोड की चौड़ाई घटाकर १२ मीटर कर दी गई। हालांकि तमाम लोग अब भी इस इंतजार में हैं कि शायद किसी राजनीतिक हस्तक्षेप से तुड़ाई रुक जाए।
Oukitel : 9800mAh बैटरी वाला Oukitel WP21 स्मार्टफोन लॉन्च, शानदार लुक, फीचर्स भी हैं दमदार…
Oukitel : कुछ लोग ऐसे हैं जो एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो मार खा जाए लेकिन फिर भी ऐसे चलता रहे जैसे कुछ हुआ ही न हो। यदि आप उनमें से एक हैं, तो आपके लिए एक शानदार फोन मार्केट में आ गया है। Oukitel ने अपना नया फोन WP21 लॉन्च कर दिया है जो कि एक रग्ड फोन है और इसमें 9800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा Oukitel WP21 की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें एक दूसरी स्क्रीन भी दी गई है जिसमें कई तरह के नोटिफिकेशन दिखते हैं। आइए जानते हैं इस जंबो बैटरी वाले फोन की खासियत…
Oukitel WP21 की स्पेसिफिकेशन
Oukitel WP21 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दूसरी स्क्रीन राउंड स्टाइल में है जो कि पीछे की ओर है। दूसरी स्क्रीन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है। दूसरी स्क्रीन का इस्तेमाल आप कैमरा व्यू फाइंडर के अलावा नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल के लिए भी कर सकते हैं। आप कंपनी द्वारा पेश किए जा रहे कई अलग-अलग घड़ी चेहरों का उपयोग करके घड़ी जैसी बाहरी स्क्रीन का रूप भी बदल सकते हैं।
दूसरी स्क्रीन के लिए Oukitel ने कई वॉच फेसेज भी जारी किए हैं। Oukitel WP21 के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX 686 सेंसर है जिसके साथ 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन मॉड्यूल है। फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oukitel WP2 को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 और IP69K की रेटिंग मिली है। इसके अलावा मिलिट्री ग्रेड के लिए फोन को MIL-STD-810H का सर्टिफिकेशन मिला है। फोन का कुल वजन 398 ग्राम है। Oukitel WP21 के साथ 9800mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 1150 घंटे के स्टैंडबाय का दावा है।
दावे के मुताबिक फोन की बैटरी पर 12 घंटे का वीडियो प्लेबैक है। इस फोन से केबल के जरिए दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते हैं। Oukitel WP21 में 12 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 और एंड्रॉयड 12 है। Oukitel WP21 की कीमत 280 डॉलर यानी करीब 22,825 रुपये है।
फोन का माप 177.3 x 84.3 x 14.8 मिमी और वजन 398 ग्राम है। यह NFC, GNSS पोजिशनिंग और ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, यह Android 12 OS चलाता है। नया Oukitel WP21 $280 की शुरुआती कीमत के साथ आता है और यह 24 नवंबर से अलीएक्सप्रेस के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

बुरहानपुर में कार ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत
बुरहानपुर । बुरहानपुर शहर से गुजरे इंदौर-इच्छापुर-अकोला नेशनल हाइवे पर भागते तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं सामने आती हैं। शनिवार दोपहर तीन बजे शनवारा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रांसपोर्ट में काम करने वाले दो हम्मालों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक हम्माल की मौके पर मौत हो गई। दूसरा भी घायल बताया गया है। मृतक की पहचान राजघाट नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद इकबाल के रूप में की गई है। घायल का नाम पता नहीं चल पाया है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दोनों हम्माल शनवारा पावर हाउस के पास एक ट्रांसपोर्ट में काम करते थे। घटना से कुछ देर पहले वे चाय पीने गए थे। वहां से लौट कर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना के चश्मदीदों का कहना है कि यहां से गुजर रहे एक आइसर वाहन ने सफेद कार को कट मारा था। बचने के चक्कर में उस कार के चालक ने वाहन मोड़ा तो लाल रंग की कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूएच 9534 को टक्कर लग गई। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और हम्मालों से टकरा गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। यह वाहन सिलिकान सिटी इंदौर निवासी देवदत्त फाल्के के नाम से पंजीकृत है।
ठीक तरह से काम नहीं कर रहे चौराहे के सिग्नल
शनवारा चौराहा शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। यहां पर यातायात व्यवस्था के लिए सिग्नल तो लगाए गए हैं, लेकिन ये ठीक तरह से काम नहीं कर रहे। खराब हो चुके पुराने सिग्नलों को बदल कर कुछ माह पहले ही नए सिग्लन लगाए गए थे, लेकिन ये भी ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की है। दूर से सिग्नल की सही जानकारी नहीं मिलने के कारण वाहन चालक जल्द निकलने के चक्कर में वाहनों की रफ्तार बढ़ा देते हैं। जिससे हादसे होते हैं।
गुजरात में मंत्री विश्वास सारंग की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे
भोपाल । गुजरात के कांकरेज में कार्यकर्ताओं की बैठक से लौटते समय प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को रांग साइड से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर ज्यादा जोरदार नहीं थी। इस हादसे में मंत्री सारंग बाल-बाल बच गए। टक्कर की वजह से कार की साइट का हिस्सा पिचक गया। मंत्री सारंग गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अपने प्रभार वाले जिले कांकरेज में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Happiness : मॉर्निंग रूटीन में सिर्फ ये आदतें अपनाएं…
काम में मन नहीं लग रहा या मोटिवेशन में कमी महसूस कर रही हैं तो आपको अपने मॉर्निंग रूटीन को बदलने की ज़रूरत है। हम सुबह अलार्म की घंटी के साथ उठते हैं, फ्रेश होते हैं, नहाते हैं, ब्रेकफास्ट करते हैं और काम पर चले जाते हैं। यही हमारा हर रोज़ का रूटीन होता है और जिस दिन छुट्टी होते हैं उस दिन देर तक बस सोते रहते हैं। इतना बोरिंग मॉर्निंग रूटीन होने के बाद हम कहते हैं कि हमें मोटिवेटेड फील नहीं हो रहा है या हमारा काम में मन नहीं लग रहा है।
यदि आपका मॉर्निंग रूटीन भी कुछ ऐसा ही है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपका काम में मन क्यों नहीं लग रहा है, तो आपको इसे बदलने की ज़रूरत है। आपका मॉर्निंग ऐसा होना चाहिए जो आपको ताज़गी से भर दे और पूरा दिन काम करने की ऊर्जा प्रदान करे।जीवन में सही रूटीन अपनाकर आप न सिर्फ अपना काम अच्छे से कर सकती हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी वरदान साबित हो सकता है।
सही समय पर उठें
सिर्फ एक घंटे पहले जागने से अवसाद का दर 23% कम हो सकता है। इसलिए सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें और जल्दी उठने के लिए रात में समय पर सोना बहुत ज़रूरी है। इसलिए अपना स्लीपिंग पैटर्न सही रखें और समय पर सोने और जागने का प्रयास करें।
सुबह मेडिटेट करें
रोज़ सुबह खुद के लिए थोड़ा सा समय निकालकर मेडिटेट करने की कोशिश करें। इससे आपको अपने पूरे दिन के लिए सही ऊर्जा मिल जाएगी। हर दिन की भाग दौड़ के बीच आपको खुद को रिलैक्स करने और मन को शांत करने का समय नहीं मिलता होगा। इसलिए हर रोज़ सुबह 15 से 20 मिनट ही सही पर ध्यान लगाएं।
अपनी दिनचर्या के बारे में लिखें
जब हम खूद के लिए वक़्त निकालते हैं, तो खुद पर रिफ्लेक्ट करने के लिए टाइम मिलता है। यह करने के लिए जर्नल लिखने से बेहतर और कोई चीज़ नहीं हो सकती है। इसलिए हर सुबह कुछ न कुछ लिखें भले ही वे बीते हुये दिन की अच्छाइयों के बारे में हो या आने वाले दिन की प्लानिंग करना। बस कुछ भी लिखें पॉज़िटिव अपप्रोच के साथ।
फोन से रहें दूर
हर रोज़ खुद के साथ थोड़ा समय बिताने के लिए फोन का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, सोशल मीडिया से भी दूर रहने का प्रयास करें, क्योंकि आपको नहीं पता है कि सोशल मीडिया पर क्या कब और कैसे कोई भी पोस्ट आपका मूड खराब कर जाएगी। इसलिए सुबह उठकर अपना टाइम फोन में न बर्बाद करें। भले ही खाली बैठें, कुछ देर शांत रहें, व्यवयम करें, लेकिन सोशल मीडिया से दूर रहें।
एक्सरसाइज़ करें और ब्रेकफास्ट स्किप न करें
सुबह उठकर एक्सरसाइज़ करना उतना ही ज़रूरी है जितना कि नाश्ता करना। यह दोनों ही चीज़ें बहुत महत्वपूर्ण हैं और आपकी सेहत के लिए ज़रूरी भी। एक्सरसाइज़ करने और सुबह प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करने से आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जा मिलेगी और आप दिनभर की भागदौड़ के लिए खुद को रेडी कर पाएंगी।
Twitter : Elon Musk ने बदली Twitter Policy, नेगेटिव और हेट ट्विट्स पर होगी सख्त कार्रवाई…
Twitter : Elon Musk लगातार Twitter में बदलाव कर रहे हैं। मालिक बनने के बाद से एलन मस्क ने अभी तक करीब 50 फीसदी लोगों को नौकरी से निकाल दिया है और कई लोगों ने खुद ही इस्तीफा दे दिया है। ट्विटर पर फर्जी अकाउंट और बॉट अकाउंट को लेकर एलन मस्क शुरू से ही विरोध में हैं। अब मालिक बनने के बाद उन्होंने सबसे पहला काम ऐसे अकाउंट को हटाने के तौर पर ही शुरू किया है।
Elon Musk ने अपने एक ट्वीट में कहा है, ‘ट्विटर की नई पॉलिसी फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए है ना कि फ्रीडम ऑफ रीच के लिए। नकारात्मक और नफरत फैलाने वाले पोस्ट की रीच को जितना ज्यादा हो सके कम किया जाएगा और डी-मोनेटाइज भी किया जाएगा। इस तरह के ट्वीट पर विज्ञापन भी नहीं दिए जाएंगे और ट्विटर इनसे अपनी कमाई भी नहीं करेगा।’
अकाउंट होंगे री-स्टोर
Elon Musk ने एक और बड़ा फैसला लिया है। Elon Musk ने कहा है कि कुछ परमानेंट बैन अकाउंट को री-स्टोर किया जाएगा जिनमें कैथी ग्रिफिन, जॉर्डन पीटरसन और बेबीलोन बी के अकाउंट शामिल हैं। इन अकाउंट से बैन को हटा दिया गया है, हालांकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। ट्रंप के अकाउंट को री-स्टोर करने के लिए एलन मस्क ने पोल भी शुरू किया है।
New Twitter policy is freedom of speech, but not freedom of reach.
— Elon Musk (@elonmusk) November 18, 2022
Negative/hate tweets will be max deboosted & demonetized, so no ads or other revenue to Twitter.
You won’t find the tweet unless you specifically seek it out, which is no different from rest of Internet.
इससे पहले गुरुवार को एलन मस्क ने एक मीटिंग बुलाई थी जिसमें उन लोगों को बुलाया था जिन्हें री-ज्वाइन करने का ऑफर दिया गया था। मीटिंग में एलन मस्क ने कहा था कि हम जीतेंगे और इस जीत का अगर कोई हिस्सा बनना चाहता है तो वह ज्वाइन कर सकता है। मीटिंग में एलन मस्क बोल रहे थे लेकिन कोई कर्मचारी सुनने के लिए नहीं था। हैरान करने वाली बात यह है कि मीटिंग के बीच में ही कई कर्मचारी मीटिंग छोड़कर ऑफिस से बाहर चले गए।
कही आप तो नहीं मोटापे का शिकार ! जाने आपके लिए कितना खतरनाक मोटापा..
शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए वजन का नियंत्रित रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रही कई सारी बीमारियों के लिए मोटापा को प्रमुख जोखिम कारक के तौर पर देखा जा रहा है। वैसे तो पुरुष और महिला, दोनों के लिए मोटापे की समस्या काफी जटिलताओं भरी हो सकती है, हालांकि महिलाओं में यह समस्या अधिक परेशानियों का कारण बन सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि सामान्य से अधिक वजन होना हृदय रोग, डायबिटीज और गठिया जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है, वहीं पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इन समस्याओं का खतरा अधिक देखा गया है।
विशेषज्ञों के मुताबिक आहार संबंधी गड़बड़ी और कम होती शारीरिक गतिविधियों के कारण समय के साथ पुरुष और महिला दोनों में वजन बढ़ने की समस्या देखी जा रही है। अधिक वजन का स्वास्थ्य के लगभग हर पहलू पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महिलाओं में यह प्रजनन और प्लोमोनरी फंक्शन को भी प्रभावित कर सकती है।
" इतनी ही नहीं अधिक वजन होने के कारण मधुमेह, हृदय रोग, स्तन कैंसर, पीओएस जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है "
महिलाओं में पीसीओएस का बढ़ जाता है खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन महिलाओं का वजन अधिक होता है उनमें अन्य महिलाओं की तुलना में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) होने का खतरा अधिक होता है। मोटापा के कारण महिलाओं में प्रजनन संबंधी हार्मोन की असमानताओं के कारण यह समस्या होती है। पीसीओएस के कारण मासिक धर्म की असमानता, मुंहासे, शरीर में बाल अधिक होने और कुछ स्थितियों में प्रजनन की दिक्कतें भी हो सकती हैं।
महिलाओं में आर्थराइटिस की समस्या
शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तनों के कारण महिलाओं में पुरुषों की तुलना में गठिया की समस्या का जोखिम अधिक होता है, वहीं अगर आप मोटापे की शिकार हैं तो इसका खतरा और भी बढ़ जाता है। मोटापा बढ़ने के कारण आपके घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है ,जिससे ऑस्टियोआर्थराइटिस विकसित होने की आशंका बढ़ जाती है। यही कारण है कि महिलाओं को वजन को नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
हृदय रोगों का जोखिम
अगर आपका वजन सामान्य से अधिक है तो आपमें हृदय रोग (कोरोनरी आर्टरी डिजीज और स्ट्रोक) होने का खतरा अधिक हो सकता है। वजन अधिक होने के कारण ब्लड लिपिड, विशेष रूप से हाई ट्राइग्लिसराइड्स, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ जाती है। ये स्थितियां हृदय रोगों का प्रमुख जोखिम कारक मानी जाती है। वजन को नियंत्रित रखना हृदय रोगों से बचाव के लिए बहुत आवश्यक है।















