Home Blog Page 5700

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी

0

टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर का शव उनके घर में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि वैैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मध्य प्रदेश के इंदौर में अभिनेत्री वैशाली ठक्कर रह रही थीं, कहा जा रहा है कि वहीं पर उन्होंने सुसाइड किया है। वैशाली ठक्कर मशहूर टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा चर्चित धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में भी वो नजर आ चुकी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मशहूर एक्ट्रेस की मौत ने सबको सन्न कर दिया है। वैशाली का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने के बाद तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वैशाली करीब एक साल से इंदौर में रह रही थीं।

अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो 'दिल जिगर नजर क्या है मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं' गाने को गुनगुनाती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो में वो मुस्कुरा रही थीं और खुश नजर भी आ रही थीं। बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती थीं।अब अचानक उनकी डेड बॉडी मिलने से अब सभी हैरत में हैं।

अभिनेत्री की मौत के बाद जो सुसाइड नोट बरामद किया गया है उसमें क्या कुछ लिखा गया है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वैशाली ठक्कर ने ससुराल सिमर का में अंजली भारद्वाज का किरदार निभाया था। जिसे काफी लोकप्रियता भी मिली थी। इसके अलावा उन्होंने सुपर सिस्टर्स में शिवानी शर्मा, विष या अमृत में नेत्रा सिंह राठौड़, मनमोहिनी में अनन्या मिश्रा का किरदार निभाया था। वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी पर अपना डेब्यू किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने साल 2015 से 2016 तक संजना का किरदार निभाया था। उन्होंने ये है आशिकी में वृंदा का रोल निभाया था। अंतिम बार वैशाली टीवी शो रक्षाबंधन में कनक सिंह ठाकुर के रोल में नजर आई थीं।

हैदराबाद पहुंचीं रश्मिका मंदाना, स्टाइलिश लुक में आईं नजर… 

0

साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना की फिल्म गुड बाय हाल ही में रिलीज हुई है। इसी बीच एक्ट्रेस हैदराबाद के एक इवेंट में पहुंची, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रश्मिका डांस करती हुई नजर आईं। इवेंट के दौरान रश्मिका अपनी फिल्म पुष्पा के ट्रेंडिंग सॉन्ग सामी सामी पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दीं। रश्मिका मल्टी कलर के ब्लेजर और ब्लू जीन्स में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

600 रुपये की साड़ी पहनकर सुर्खियों में आईं Kangana Ranaut…. 

0

कंगना रणौत को बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस Kangana Ranaut इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि फैशन के कारण चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में Kangana Ranaut एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। इस सिंपल सी साड़ी की अब हर तरफ बातें हो रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी की कीमत का खुलासा खुद ही किया है। 

एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली है जिसमें वह साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ खुले बाल उनके लुक को कंपलीट कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने साड़ी की कीमत भी बताई है। एक्ट्रेस ने बताया कि जो साड़ी उन्होंने पहनी है उसकी कीमत सिर्फ 600 रुपये है। हालांकि इसके साथ जो उन्होंने बैग कैरी किया है उसकी कीमत साढ़े 3 लाख रुपये बताई जा रहा है।

इस स्टोरी में उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह साड़ी मैंने कोलकाता से 600 रुपये में खरीदी है। स्टाइल किसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का गुलाम नहीं है। राष्ट्रवादी बनिए…खुद का प्रचार कीजिए। आपका हर काम देश को फायदा पहुंचाने वाला होना चाहिए। लोकल चीजें खरीदें…इससे कई परिवारों का पेट भरता है। वोकल फॉर लोकल, जय हिंद।'

एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी। इससे पहले वह धाकड़ में नजर आई थीं। 

डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा

0

सरकार ने शनिवार को 16 अक्टूबर से डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर को बढ़ाकर 12 रुपये प्रति लीटर और जेट ईंधन के निर्यात पर 3.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया। घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर लगने वाले शुल्क को भी 3,000 रुपये प्रति टन बढ़ाकर 11,000 रुपये कर दिया गया है।सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स में इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर लगने वाले लेवी को भी बढ़ा दिया गया है। सरकार की ओर से शनिवार को इस बारे में अधिसूचना जारी की गई।सरकार ने शनिवार को 16 अक्टूबर से डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर को बढ़ाकर 12 रुपये प्रति लीटर और जेट ईंधन के निर्यात पर 3.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया। घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर लगने वाले शुल्क को भी 3,000 रुपये प्रति टन बढ़ाकर 11,000 रुपये कर दिया गया है।बता दें कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए लगातार दो पखवाड़े कर की दरों को कम करने के बाद वित्त मंत्रालय ने अपनी नवीनतम समीक्षा में कच्चे तेल, डीजल और एटीएफ पर निर्यात करों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार सातवें पखवाड़े की समीक्षा में सरकार ने डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर को 6.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति लीटर कर दिया है और एटीएफ के निर्यात पर फिर से 3.50 रुपये प्रति लीटर की दर से लेवी लगा दी गई है।

अनन्या पांडे संग रोमांटिक अंदाज में दिखे रणबीर कपूर…. 

0

अनन्या पांडे और अभिनेता रणबीर कपूर इस समय अपने रोमांस को लेकर चर्चा में आ गए हैं, दरअसल वह एक विज्ञापन में ऑनस्क्रीन इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। दोनों को एक एथनिक आउटफिट्स के ब्रांड के विज्ञापन एक कपल के रोल में रोमांस करते देखा जा सकता है। इस विज्ञापन वीडियो के सामने आते ही लोगों ने एक के बाद एक कमेंट करना शुरू कर दिया है और अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स को रणबीर और अनन्या का रोमांस रास नहीं आ रहा है।

रणबीर कपूर और अनन्या पांडे की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देख लोग कई तरह से रिएक्शन दे रहे हैं, जहां कुछ लोगों को उनकी जोड़ी पसंद आ रही हैं तो वहीं कई को उम्र के फासले की वजह से दोनों की केमिस्ट्री पसंद नहीं आई। बात करें वर्क फ्रंट की तो अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म लाइगर में नजर आईं थीं और अब उनके हाथ में फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' है। अभिनेता रणबीर कपूर जल्दी ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।

Bigg Boss 16 के पहले एलिमिनेशन में घर से बाहर हुई यह हसीना… 

0

टेलीविजन का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो Bigg Boss 16 शुरू होते ही काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को प्रसारित हुए वीकएंड एपिसोड में एक बार फिर मनोरंजन का डबल डोज देखने को मिला।  हर बार की तरह इस बार भी वीकएंड एपिसोड कई सारे धमाके और हंगामे लेकर आया। बीते हफ्ते घर में लगातार अपनी बदतमीजी की वजह से चर्चा में रहे शालीन को जहां सलमान खान ने जमकर लताड़ लगाई तो वहीं शो में बतौर मेहमान नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत ने घरवालों के साथ मिलकर काफी मस्ती भी की। हालांकि अंत में इस सीजन के पहले एलिमिनेशन का एलान किया गया, जिसे हर कोई हैरान रह गया।

इस हफ्ते एलिवेशन के लिए 5 सदस्यों को नॉमिनेट किया गया था। इन पांच सदस्यों में शालीन भनोट, टीना दत्ता, श्रीजिता डे, एमसी स्टैन और गोरी नागोरी के नाम शामिल थे। शालीन को जहां बिग बॉस में उनकी हरकतों की वजह से नॉमिनेट किया था तो वहीं घर में भेदभाव पूर्ण बातें करने की वजह से टीना, श्रीजिता, एमसी स्टैनऔर गोरी को गौतम द्वारा नॉमिनेट किया था। एलिमिनेट हुए सदस्य के नाम का एलान करते हुए सलमान खान ने बताया कि अभिनेत्री श्रीजिता डे शो से बाहर हो चुकी हैं और इसके साथ ही वह इस सीजन घर से बाहर होने वाली पहली सदस्य भी बन गई हैं। श्रीजिता का नाम सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया क्योंकि घर के सदस्यों से लेकर दर्शक तक उन्हें इस शो में एक दमदार कंटेस्टेंट के रूप में देख रहे थे। ऐसे में उनके एलिमिनेशन से हर कोई हैरान है।

तमिलनाडु : 25 अक्टूबर को 8 घंटे के लिए बंद रहेगा मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, जानें क्या है वजह?

0

तमिलनाडु के मदुरै में मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर सूर्य ग्रहण के मद्देनजर मंगलवार 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहेगा। भक्तों को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है। यह दिशानिर्देश मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर के सभी उप-मंदिरों पर भी लागू होगा।

इस बार दिवाली महापर्व के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण लगेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा जिसे देश के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी। 27 वर्षों बाद ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी।

Meenakshi Temple 1

अशुभ है ग्रहण
धार्मिक नजरिए से ग्रहण को अशुभ माना गया है और ग्रहण में किसी भी तरह का शुभ काम और पूजा-पाठ वर्जित हो जाता है। इस कारण से गोवर्धन पूजा एक दिन के लिए टल गया है। यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा इससे पहले 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण लगा था। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था। 27 वर्षों बाद ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी।खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण देश उत्तरी और पश्चिमी भागों में दिखाई देगा। वहां अगर भारत के अलावा दूसरे देशों की बात करें तो यह सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम-पूर्व एशिया में देखा जा सकेगा।

भारत में कब और कहां-कहां दिखेगा सूर्यग्रहण
दिवाली के अगले दिन बाद अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण शाम साढ़े 4 बजे चरम पर रहेगा। इस समय देश में दिखाई देना शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण दिल्ली,गुजरात, राजस्थान,पंजाब, उत्तराखंड, लेह, जम्मू-श्रीनगर में अच्छे से देखा जा सकेगा।

surya grahan

कब लगता है सूर्यग्रहण
धार्मिक और खगोलीय नजरिए से ग्रहण का बहुत ही खास महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों लगभग एक ही सीध में आ जाते हैं। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस बार दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्तूबर को सूर्य,चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक लाइन में होंगे। ऐसे में चंद्रमा कुछ देर के लिए सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है। देश में 25 अक्तूबर को शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर सूर्य ग्रहण दिखाई देने लगेगा।

75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स राष्ट्र को समर्पित

0

बैंकिंग सुविधाओं को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स को लांच किया। इस वित्त वर्ष के बजट भाषण में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू स्थापित करने की घोषणा की थी।डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स के लॉन्च के करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता लाना और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। आज प्रति एक लाख वयस्क आबादी पर बैंक की शाखाओं की संख्या भारत में जर्मनी, चीन और साउथ अफ्रीका से अधिक हो गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाएंगी। यह खास तरह की बैंकिग सुविधा कम से कम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाएगी।डीबीयू की स्थापना करने के पीछे सरकार का लक्ष्य देश के कोने-कोने में डिजिटल बैंकिंग के लाभ को पहुंचाना है। इस योजना में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जाएगा। सरकार के इस प्रयास में 11 सरकारी बैंक, 12 निजी बैंक और एक स्माल फाइनेंस बैंक भाग ले रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत

0

भोपाल/ग्वालियर| मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के लिए रविवार का दिन बड़ा है। यहां चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई हिंदी में शुरू होने वाली है। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे, स्टेट हैंगर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। शाह विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर उनका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व अन्य नेताओं और मंत्रियों ने स्वागत किया। उसके बाद शाह ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उसके बाद हेलीकॉप्टर से लाल परेड मैदान के लिए प्रस्थान कर गए।

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिंदी पुस्तकों का विमोचन करेंगे। ये पुस्तकें एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायो केमिस्ट्री की है जो हिन्दी में बन कर तैयार हैं।

चौहान ने कहा है कि देश में पहली बार एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी में होगी। यह एक सामाजिक क्रांति है। अब गरीब, मध्यम वर्गीय और किसान का बेटा-बेटी भी हिन्दी में पढा़ई कर सकेगा। मध्यप्रदेश एक नया इतिहास रचने जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी भाषा में कराने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।

इस समारोह के बाद गृहमंत्री शाह ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे, जहां वे दोपहर तीन बजे राजमाता विजयराजे सिंधिया हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। यहां वो एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।

महाकाल मंदिर में 24 अक्टूबर को मनेगी दीपावली

0

उज्जैन । ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 24 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। तड़के 4 बजे भस्म आरती में पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान महाकाल को केसर चंदन का उबटन लगाएंगी। इसके उपरांत भगवान महाकाल को गर्मजल से स्नान कराया जाएगा। शृंगार के पश्चात अन्नकूट का महाभोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। मंदिर की परंपरा अनुसार धनतेरस पर 23 अक्टूबर से दीपपर्व की शुरुआत होगी। तिथि क्षय होने के कारण इस बार चार की बजाय तीन दिवसीय उत्सव मनेगा। पं.महेश पुजारी ने बताया ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा कोई भी त्योहार सबसे पहले राजा के आंगन में मनाया जाता है। दीपावली भी कार्तिक अमावस्या की जगह कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन तड़के 4 बजे भस्म आरती में मनाई जाती है। इसी दिन भगवान को अन्नाकूट लगाया जाता है। इस बार तिथि मतांतर के चलते 24 अक्टूबर को सुबह चतुर्दशी व शाम को अमावस्या तिथि अतः राजा और प्रजा एक ही दिन दीपावली मनाएंगे। तड़के 4 बजे भस्म आरती में भगवान महाकाल को केसर,चंदन का उबटन लगाकर गर्मजल से स्नान कराया जाएगा। पश्चात सोने चांदी के अभूषण तथा नवीन परिधान धारण कराकर दिव्य स्वरूप में श्रृंगार किया जाएगा। उपरांत अन्नकूट का भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी।

धनतेरस : पुरोहित समिति करेगी पूजा

महाकाल मंदिर में धनतेरस से दीपपर्व का शुभारंभ होता है। धनतेरस पर पुरोहित समिति द्वारा पूजन किया जाता है। पुरोहित पं.अशोक शर्मा ने बताया 23 नवंबर को सुबह 9.30 बजे कलेक्टर आशीषसिंह व प्रशासक संदीप कुमार सोनी के आत्थिय में देश में सुख,समृद्धि तथा आरोग्यता की कामना से भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की जाएगी। देश,प्रदेश व नगर में समृद्धि बनी रही इसलिए पुरोहित भगवान महाकाल को चांदी का सिक्का अर्पित करेंगे।

गोवर्धन पूजा : गोशाला में गोपूजन होगा

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर 26 अक्टूबर को पुजारी परिवार की महिलाए मंदिर के मुख्य द्वार पर गोवर्धन पूजा करेगी। मंदिर समिति की चिंतामन स्थित गोशाला में गोवंश का पूजन होगा। गायों के श्रृंगार व पूजा अर्चना को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group