Home Blog Page 5705

‘मीडिया टायकून’ ने अपने संस्थानों के बारे में विलय का लिया फैसला

0

दुनिया के दिग्गज मीडिया टायकून रुपर्ट मर्डोक ने अपने मीडिया एम्पायर के दो विभाजित संस्थानों फॉक्स काॅर्प और न्यूज कॉर्प के विलय का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव दोनों कंपनियों के विभाजन के एक दशक के बाद आया है। इस मामले से जुड़े एक जानकार ने इस बात का खुलासा किया है।हाल ही में मर्डोक की दोनों मीडिया कंपनियों की ओर से इस संभावित डील का मसौदा तैयार करने के लिए एक स्पेशल बोर्ड कमिटी बनायी गई है। सूत्रों के मुताबिक यह कमिटी डील की संभावनाओं और वित्तीय नियम व शर्तों का अध्ययन करेगी। मामले के जानकार के मुताबिक अभी यह प्रक्रिया शुरुआती चरण में है।अगर रुपर्ट मर्डोक की उपरोक्त दो चर्चित कंपनियों का एकीकरण होता है तो उनका सारा मीडिया कारोबार एक छत के नीचे आ जाएगा। बता दें कि फॉक्स काॅर्प के पास फॉक्स न्यूज और फॉक्स ब्रॉडकास्ट नेटवर्क के अलावे कई स्थानीय स्थानीय टीवी चैनलों और ट्यूबी स्ट्रीमिंग सर्विस का स्वामित्व है। वहीं दूसरी ओर, न्यूज कॉर्प द वॉल स्ट्रीट जर्नल के प्रकाशक डाऊ जोंस की पैतृक कंपनी है। इसके अलावे कंपनी ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में हार्पर कोलिन्स पब्लिशर्स और न्यूज संस्थानों का संचालन करती है।

इंदौर में रियल इस्टेट और ज्वैलर्स के ठिकानों पर आयकर के छापे

0

इंदौर ।  आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने शुक्रवार सुबह से इंदौर के तमाम कारोबारियों के यहां छापेमार कार्रवाई शुरू की। इंदौर के रियल एस्टेट और ज्वेलर्स आयकर के निशाने पर है। आय छुपाने और कर चोरी की आशंका में विभाग की टीमों में रियल एस्टेट से जुड़े टीनू संघवी और शुभम लाभम ग्रुप के प्रमुख सुमित मंत्री के ठिकानों पर दबिश दी। साथ ही इनके कारोबारी सहयोगियों के यहां भी जांच करने की आयकर की टीम पहुंची है। इसके साथ ही वास्तु ग्रुप के भूपेश संघवी, शुभम लाभम ग्रुप के ही मंगल मंत्री और पप्पू सत्यनारायण मंत्री, एचडी वायर्स ग्रुप के दिलीप जैन, देव्स बेकरी के अलावा रजत ज्वेलर्स के यहां भी जांच के लिए आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं। रियल एस्टेट से जुड़े टीनू संघवी कांग्रेस नेता पंकज संघवी एवं जमीन धोखाधड़ी मामले में कोर्ट से हाल ही में अग्रिम जमानत लेने वाले विवादित बिल्डर सुरेंद्र संघवी के भाई हैं। इसी के साथ लाभम ग्रुप के सुमित मंत्री भी कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के करीबी माने जाते हैं। इंदौर में नौ से ज्यादा ठिकानों पर सुबह 8 बजते-बजते जांच शुरू हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा पिछले दिनों भी रियल स्टेट फर्म के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे थे। दिल्ली, लखनऊ, गुड़गांव, चंडीगढ़ सहित देशभर में कंपनी के आफिस व अधिकारियों के घर सहित 45 ठिकानों पर एक साथ डाली गई इस रेड में आयकर विभाग ने करोडों रुपये की राशि जप्त की थी। इनमें से एक शीर्ष अधिकारी के घर से 1.5 करोड की राशि जप्त की गई थी।

जीएसटी की कार्रवाई पूरी

इस बीच तीन दिन से पटाखा कारोबारियों पर चल रही जीएसटी की कार्रवाई दो जगह संपन्न हो गई है। रीजनल पार्क के थोक पटाखा व्यापारियों में से तीन ने करीब सात लाख रुपये का टैक्स जमा करवा दिया है। इनमें प्रभु फायर, संजय पटाखा व क्लासिक पर कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इस बीच छापों के बीच खेमा फायर वक्स के संचालक को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। अन्य ठिकानों पर जांच अभी जारी है। इस बीच रवि फायर वर्क्स के अघोषित गोदाम पकड़ में आए हैं। पता चला है कि वो अन्य लोगों के लायसेंस किराए पर लेकर अपना माल खपा रहा था।

महंगाई का एक और झटका, अमूल दूध हुआ महँगा

0

फेस्टिव सीजन पर आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल ने दिल्ली क्षेत्र में दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है. दिल्ली में अब एक लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इससे पहले अगस्त में भी दूध की कीमतों में बढ़त की गई थी. कल ही आए महंगाई दर के आंकड़ों के अनुसार पशुओं के चारे की महंगाई दर 25 प्रतिशत से ऊपर 9 साल के रिकॉर्ड स्तर के करीब बनी हुई है. इससे दूध उत्पादन करने वाले किसानों की लागत में तेज उछाल आया है. अमूल बढ़ती लागत का हवाला देकर ही कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है.

कितनी बड़ी कीमत
आज हुई कीमतों में बढ़त अप्रत्याशित रही हैं. सुबह लोगों को बढ़ी हुई दरों पर दूध मिला है. हालांकि गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. फिलहाल बाजार में फुल क्रीम दूध 2 रुपये महंगा हो गया है और नई दरें 61 रुपये से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं. इससे पहले अगस्त में अमूल और मदरडेयरी ने दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई थीं. वहीं मार्च में भी दूध के दाम बढ़ा दिए गए थे. पिछले दोनो बार फेडरेशन ने कहा था कि किसानों की दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है जिससे उनकी आय घटी है. किसानों को राहत देने के लिए ही दूध के दामों में बढ़त की गई है.

महंगे चारे से बढ़ा दबाव
दूध के महंगे होने की मुख्य वजह पशुओं का चारा महंगा होना है. कल जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के महीने में चारे की महंगाई दर 25.23 प्रतिशत रही है. जो कि पिछले साल के इसी महीने में 20.57 प्रतिशत पर थी. अगस्त के महीने में चारे की महंगाई दर 25.54 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई थी जो कि 9 साल का उच्चतम स्तर था. सितंबर में इसमें बेहद मामली राहत दिखी है लेकिन कीमतें अभी भी चिंताजनक स्तर पर ही हैं. स्थिति ये है कि चारे की महंगाई दर थोक महंगाई दर से दोगुनी से भी अधिक के स्तर पर कायम है. कल आए आंकड़ों के अनुसार सितंबर के महीने में थोक महंगाई दर घटकर 10.7 प्रतिशत पर आ गई है जो कि इससे पिछले महीने 12.41 प्रतिशत पर थी. वहीं थोक कीमतों पर आधारित खाद्य महंगाई 9.93 प्रतिशत से घटकर 8.08 प्रतिशत पर आ गई है.
 

शैक्षणिक संस्थाओं से धार्मिक संस्थाओं को भेजे गए थे साढ़े छह करोड़ रुपये, पूर्व बिशप के 24 बैंक खातों की जांच में हुआ खुलासा

0

जबलपुर ।   ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में फंसकर जेल पहुंचे आरोपित पूर्व बिशप पीसी सिंह द्वारा उसके नियंत्रण की शैक्षणिक संस्थाओं से अन्य स्वयं की धार्मिक संस्थाओं में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफ़र की गई थी। इस बात का खुलासा ईओडब्ल्यू द्वारा पूर्व बिशप पीसी सिंह के बैंक खातों की जांच में हुआ है। ईओडब्ल्यू ने जब इस मामले में एफआइआर दर्ज की थी, उस समय यह राशि दो करोड़ सत्तर लाख रुपये ही होना पता चला था। ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम को पूर्व बिशप पीसी सिंह उसके परिवार और सोसायटी समेत अन्य नामों पर कुल 178 बैंक खाते होने का पता चला था। इनकी जांच की गई। जांच में पता चला कि पीसी सिंह उसकी पत्नी नोरा सिंह, बेटे पीयूष पाल सिंह और बेटी के नाम पर कुल 24 बैंक खाते थे, जिसमें साढ़े छह करोड़ रुपये जमा हैं। हाल ही में यह जानकारी ईओडब्ल्यू के पास पहुंची है, जिसके बाद यह खुलासा हुआ। एक-एक बैंक खातों की जांच में पता चला है कि पूर्व बिशप पीसी सिंह ने अपने नियंत्रण की शैक्ष​णिक संस्थाओं के जरिए वि​भिन्न धार्मिक संस्थाओं को साढ़े छह करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। वर्तमान में पूर्व बिशप पीसी सिंह, उसका बेटा पीयूष और मैनेजर सुरेश जैकब जेल में बंद है।

साढ़े दस करोड़ पहुंची रकम-

पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देशन में टीम द्वारा जांच जारी है। अब तक की जांच में पीसी सिंह व उसके स्वजनों के पास से अभी तक नकदी करीब एक करोड़ पैंसठ लाख रुपये भारतीय मुद्रा, करीब अठारह लाख की विदेशी मुद्रा, तलाशी के दौरान मिली दो करोड़ दो लाख की एफ़डीआर, खातों में जमा मिले करीब साडे छह करोड़ रुपये, यह सब मिलाकर उसके पास करीब साडे दस करोड़ रुपये की राशि होना पाया गया है।

स्कूल की राशि से खरीदी लग्जरी कारें-

ईओडब्ल्यू को मामले की जांच कुख अन्य दस्तोवज भी लगे हैं, जिसके बाद यह भी खुलासा हुआ है कि पीसी सिंह ने क्राइस्ट चर्च स्कूल की राशि से दो लग्जरी कारें स्वयं के उपयोग के लिए खरीदी थीं। इन कारों में से एक की कीमत 60 लाख एवं दूसरी की 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

खंगाले जा रहे दस्तावेज, होंगे और खुलासे-

ईओडब्ल्यू ने बताया कि पूर्व बिशप पीसी सिंह ने अपने बेटे और खास लोगों के माध्यम से कई जगह मोटी रकम का निवेश किया है। टीम अब उसके, बेटे एवं करीबियों द्वारा किए गए निवेश से संबंधित एक-एक दसतावेज खंगाल रही है। इन दस्तावेजों की जांच में और खुलासे हो सकते हैं।

25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण, 8 नवंबर को चंद्रग्रहण, दोनों ग्रहण देश में दिखाई देंगे

0

जबलपुर ।  रूप चतुर्दशी और दीपावली एक ही दिन, कार्तिक महीने के एक पखवाड़े में दो ग्रहण आएंगे। कार्तिक महीने में इस बार एक पखवाड़े में दो ग्रहण आएंगे। दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होगा। इसका सूतक 24 अक्टूबर की रात 4:43 बजे से शुरू होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर 8 नवंबर को चंद्रग्रहण रहेगा। रूप चतुर्दशी और दीपावली का पर्व सोमवार 24 अक्टूबर को एक साथ मनेगा। पंडित सौरभ दुबे के अनुसार दोनों ग्रहण भारत में दिखाई देंगे। सोमवार 24 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि दोपहर 4:34 बजे तक है। इसके बाद अमावस्या (दीपावली) प्रारंभ होगी, जो अगले दिन दोपहर 4:4 बजे तक रहेगी। ऐसे में पर्वकाल (प्रदोषकाल) में अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को होने से दीपावली का पर्व इसी दिन मनेगा। मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 कार्तिक कृष्ण अमावस्या को स्वाति नक्षत्र तुला राशि पर ग्रस्तास्त खंड सूर्य ग्रहण दृश्य होगा।

ग्रहण कब :-

खंडग्रास सूर्यग्रहण: 25 अक्टूबर

•ग्रहण का स्पर्श : दोपहर 4.43 बजे

• मोक्ष (समाप्ति) : शाम 6.41 बजे

ग्रस्तोदित खग्रास चंद्रग्रहण: 8 नवंबर

ग्रहण स्पर्श : दोपहर 2.39 बजे से प्रारंभ होगा।

मध्य शाम 4.33 बजे।

मोक्ष समाप्ति: 6.23 बजे।

• पर्वकाल : 3.39 घंटे।

• सूतक : 8 नवंबर को सुबह 5.30 बजे से शुरू होगा।

(स्पर्श के समय स्नान, पूजन, अंत में स्नान फिर दान का विशेष महत्व है।)

रूप चतुर्दशी- दीपावली इस बार एक ही दिन क्यों?

– 24 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि शाम 4:34 बजे तक है। इसके बाद अमावस्या (दीपावली) प्रारंभ होगी, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को शाम 4.4 बजे तक रहेगी। ऐसे में पर्वकाल (प्रदोषकाल) में अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को होने से दीपावली का पर्व इसी दिन मनेगा। इसी दिन सुबह रूप चतुर्दशी का पर्व मनेगा।

सूतक 24 अक्टूबर की रात से शुरू होगा तो पूजन कब तक कर सकते हैं?

– दीपावली का पूजन 24 अक्टूबर को दिनभर अलग-अलग मुहूर्त में कर सकेंगे। ग्रहण काल के सूतक (रात 4:43बजे) के पूर्व तक दीपावली पूजन किया जाना शास्त्र सम्मत है।

पुष्य नक्षत्र पर 26 घंटे 48 मिनट रहेगा खरीदी का महामुहूर्त

0

इंदौर ।  देवी महालक्ष्मी के पूजन के दिन दीपावली से छह दिन पहले 18 अक्टूबर मंगलवार को खरीदी का महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र 26 घंटे 48 मिनट रहेगा। ज्योर्तिविदों के अनुसार पुष्य नक्षत्र के साथ दिनभर रहने वाले सिद्ध और साध्य योग में सोना-चांदी, भूमि-भवन, बहीखाते सहित सभी प्रकार की चल-अचल संपत्ति की खरीदारी शुभ फलदायी होगी। इस दिन सूर्यदेव मीन राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेंगे। इस दिन को सूर्य की तुला सक्रांति और भी खास बना रही है। इस मौके पर दीपावली के लिए सजे बाजारों में भी जमकर खरीदारी होगी। ज्योर्तिविद् कान्हा जोशी के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर को सुबह 5.14 बजे से अगले दिन 19 अक्टूबर को सुबह 8.02 बजे तक रहेगा। 18 अक्टूबर को पूरे दिन और रात पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन सिद्ध योग शाम 4.53 बजे तक रहेगा। इसके बाद साध्य योग लगेगा। ज्योर्तिविद् शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार नक्षत्रों के राजा पुष्य में किसी भी नए काम की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यह कारण है कि इस दिन बहीखाते और कलम दवात खरीदना बहुत शुभ होता है। इससे कामकाज में शुभता बढ़ती है। बहीखाता या कलम-दवात खरीदने के बाद इनकी विधिवत पूजा करना चाहिए।

इस बार रूप चतुर्दशी और दीपावली एक दिन

इस बार 24 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी और दीपावली एक दिन होगी। 24 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि शाम 5.27 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या लगेगी जो अगले दिन 25 अक्टूबर को शाम 4.18 बजे तक रहेगी। ऐसे में पर्वकाल (प्रदोष काल) में अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को होने से दीपावली पर्व इसी दिन मनेगा। इसी दिन रूप चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान भी सूर्योदय से पहले होगा। 24-25 अक्टूबर की रात 2.30 बजे से 25 अक्टूबर को पढ़ने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा। 25 अक्टूबर को खंडग्रास सूर्यग्रहण का स्पर्श दोपहर 2.28 बजे और मध्य शाम 4.30 बजे होगा। ग्रहण की समाप्ति शाम 6.32 बजे होगी।

रिलीज से पहले ही मुनाफे में है शाहरुख खान की फिल्म ? 

0

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है। दर्शक उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बीते दिनों अभिनेता कई फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। कोरोना से पहले उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी। लंबे ब्रेक के बाद अब साल 2023 में अभिनेता की एकसाथ तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी रिलीज होने वाली है। जिनमें से पठान तो लगभग पूरी तरह तैयार है, वहीं जवान के ओटीटी राइट्स को लेकर अब खबर सामने आ रही है।

फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। हिंदी सिनेमा में नयन शाहरुख के साथ डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के ओटीटी राइट्स और प्लेटफॉर्म को लेकर होड़ सी मची है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस रेस में सबसे आगे नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम हैं। बता दें कि पिछले दिनों खबरें थीं कि इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 250 करोड़ में बिक गए हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जवान के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम ने 100 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं।

अगर ये खबरें सच हैं तो जवान रिलीज होने से पहले ही फायदे में चल रही है। क्योंकि ओटीटी राइट्स 100 करोड़ में बिके इसके अलावा  सैटेलाइट राइट्स 250 करोड़ में बिक चुके हैं। अभी इसके टीवी और म्यूजिक राइट्स बिकने बाकी हैं। कहा जा रहा है कि इसके लिए भी मेकर्स मोटी रकम वसूलने की फिराक में हैं। वहीं शाहरुख खान के फैंस भी इस एटली के साथ उनको इस फिल्म में देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान भी रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी, इसमें जॉन अब्राहम के अलावा दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। सके अलावा शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

स्वच्छ शहर का ऐसा क्षेत्र जहां एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं

0

इंदौर ।  स्वच्छता में सिरमौर इंदौर का एक क्षेत्र ऐसा भी है, जहां एक भी सामुदायिक शौचालय नहीं है। निजी दूरसंचार कंपनियां यहां ब्राडबैंड इंटरनेट कनेक्शन नहीं देती हैं। कचरा संग्रहण शुल्क लागू है, लेकिन कचरा संग्रहण के लिए वाहन नहीं आते हैं। पक्की सड़कें गायब हैं। लिहाजा सड़कों की सफाई की फिक्र भी जिम्मेदारों को नहीं है। सुंदरीकरण के नाम पर जिस शहर में सड़कों के डिवाइडर भी तोड़कर नए बनाए जा रहे हैं, वहीं इस क्षेत्र में सात साल में कुल दो सड़कें बनाई गई हैं। ये हाल हैं पालदा औद्योगिक क्षेत्र के, जहां सैकड़ों उद्योग चल रहे हैं। करीब 600 एकड़ क्षेत्र में फैले पालदा औद्योगिक क्षेत्र का एक सिरा रिंग से जुड़ा है तो दूसरा बायपास से। दोनों प्रमुख फिर भी साढ़े चार सौ उद्योग अच्छी सड़कों के लिए तरस रहे हैं। कीचड़ और पानी भरे रास्तों से गुजरते उद्योगपतियों की तकलीफें सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो जाती हैं। पेयजल, ड्रेनेज लाइन, स्टार्म वाटर लाइन भी क्षेत्र में नहीं है। इसके बाद भी उद्योग नगर निगम को सात से आठ करोड़ रुपये सालाना शुल्क व टैक्स चुकाते हैं। सवाल उठ रहे हैं कि नगर निगम टैक्स लेता है, विकास के वादे करता है तो पालदा में सड़क निर्माण और अन्य सुविधाओं के लिए फंड की कमी क्यों आड़े आ जाती है।

सड़क बनाने की बात पर नहीं होता बजट

पालदा औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधि कह रहे हैं कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी दिशा में चले जाएं, कहीं भी ठीक सड़क नहीं मिलेगी। कुल जमा दो शक्ति तौलकांटे वाली और मातेश्वरी तौलकांटे वाली सड़क अब तक पक्की बनी हैं। ताजा बनी इन सड़कों पर न तो स्टार्म वाटर लाइन है, न ड्रेनेज सिस्टम है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने पद संभालने के बाद सीधे इसी क्षेत्र का दौरा किया था। वादा किया था कि फटाफट विकास कार्य होंगे। हालांकि जब सड़क बनाने की बारी आती है तो नगर निगम के पास बजट नहीं होता। इसी तरह न तो नर्मदा का पानी है, न पेयजल टंकी।

Bigg Boss के घर में गुम हुए अब्दु रोजिक…. 

0

टीवी के चर्चित और विवादित रियलिटी शो Bigg Boss के नए सीजन को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। शो में आए सदस्य लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर सलमान खान घरवालों से मुखातिब होने Bigg Boss के घर पहुंचे। इस दौरान सलमान ने ना सिर्फ घरवालों से बातचीत की, बल्कि बीते हफ्ते हुई सभी हलचलों और हरकतों पर जमकर क्लास भी लगाई।

इसके अलावा घर पहुंचे सलमान खान ने सभी घरवालों के अंदर की बात भी निकलवाई। दरअसल, अभिनेता ने जूस पीने वाले एक टास्क के जरिए घरवालों को एक-दूसरे के लिए परफेक्ट नाम चुनने के लिए कहा। टास्क को करते हुए जहां गोरी ने श्रीजिता को शातिर शिकंजी और कड़वी जुबान का टैग दिया तो वहीं अर्चना ने सौंदर्या को लालची लौकी और घमंडी गाजर का जूस पिलाया। इतना ही नहीं पलटवार करते हुए सौंदर्या ने भी अर्चना को खडूस कद्दू, लालची लौकी, कड़वी जबान और पलटू प्याज का टैग दिया।

वहीं सलमान खान ने घरवालों के साथ एक छोटा सा प्रैंक भी किया, जिसके लिए उन्होंने साजिद खान की मदद ली। अभिनेता ने साजिद से कहा कि वह अब्दु को कहीं छिपा दें और घरवालों से कहे कि वह कहीं गुम हो गए हैं और सभी के सामने उन्हें ऐसा जाहिर करना होगा कि उन्हें अब्दु के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। सलमान की बात मानते हुए साजिद ने अब्दु को कन्फेशन रूम में बैठा कर सभी घरवालों को कहा कि वह काफी देर से अब्दु को ढूंढ रहे हैं लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

साजिद की बात सुनते ही सभी घरवाले परेशान हो गए और सभी मिलकर पूरे घर में अब्दु को ढूंढने लगे। इस दौरान सभी ने उनका नाम पुकारा और घर के हर एक कोने में उन्हें ढूंढने की कोशिश की। लेकिन अब्दु के ना मिलने से सभी परेशान हो गए और उन्हें बेडरूम से लेकर किचन की अलमारी तक सभी जगह खोजने लगे। वहीं दूसरी तरफ घर में यह आलम देख कन्फेशन रूम में बैठे अब्दु हंसते नजर आए। हालांकि बाद में सभी को परेशान होता देख सलमान खान खुद अब्दु को लेकर घर के अंदर पहुंच गए।

Bigg Boss 16: सुंबुल के पिता ने शालीन भनोट को लगाई फटकार…

0

टेलीविजन के कंट्रोवर्शियल और चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss के नए सीजन में दर्शकों को हर रोज नए हंगामे देखने को मिल रहे हैं।  इसी बीच शुक्रवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर धमाल देखने को मिला। शुक्रवार को प्रसारित हुए भी वीकएंड एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर घरवालों से रूबरू होने घर के अंदर पहुंचे। इस दौरान सलमान ने बीते दिनों हुई सभी हलचलों पर घरवालों से बातचीत की। साथ ही वहीं कुछ को जमकर फटकार भी लगाई। इसी बीच शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सुंबुल के पिता भी नजर आए, जिन्होंने शालीन भनोट और टीना को उनकी हरकतों के लिए जमकर लताड़ लगाई।

दरअसल, घर से बाहर जाने के बाद सलमान खान ने सुंबुल के पिता को मंच पर बुलाया। मंच पर पिता को देखते ही सुंबुल भावुक हो गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं। मंच पर पहुंचे अभिनेत्री के पिता ने उन्हें संभालते हुए कहा कि तुम दिल की जितनी नेक हो, मैं उसे देख कर डर गया हूं। तुम ही देख लो दुनिया कैसी है बेटा। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने शालीन पर भी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में सुंबुल ने जिस तरह आप पर विश्वास जताते हुए अपने दिल की बात कही थी, आपने उसका गलत मतलब निकालते हुए सबके सामने उनका तमाशा बनाकर रख दिया है। आपसे यह उम्मीद नहीं थी कि आप इस तरह की कोई हरकत करेंगे। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के पिता ने गौतम और अंकित की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित कर दिया कि एक अच्छा दोस्त कैसा होता है।साथ ही उन्होंने सुंबुल को भी यह सलाह दी कि वह सोच समझकर खेल में आगे बढ़े और किसी पर भी डिपेंड ना हो।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group