Home Blog Page 5708

घरेलू पैक का इस्तेमाल कर चेहरे की अनचाहे बालों को करे कम

0

हर किसी को खूबसूरत दिखना बहुत पसंद होता है, लेकिन चेहरे में कभी दाग, पिम्पल, झाईयाां आदि बाधा बनती हैं तो कभी अनचाहे बाल। अगर आपका चेहरा पूरी तरह साफ है,लेकिन बाल हैं तो इससे भी आप बदसूरत दिख सकती हैं।इस अनचाहे बाल से छुटकारा पाने के लिए आप हेयर रिमूवर क्रिम का भी यूज करती होंगी लेकिन कुछ दिनों बाद फिर आपके चेहरे पर नये बाल उग जाते होंगे।

बेसन, हल्दी और गुलाबजल

चाहें तो आप इस पेस्ट का नियमित तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है। एक बड़ा चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और गुलाबजल डाल कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद पानी से धो लें।

गेहूं का आटा, दूध और नारियल का तेल

यह पेस्ट अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में कॉफी मदद करता है। आप इसे बनाने के लिए एक चम्मच गेहूं के आटे में दूध और नारियल का तेल मिलाकर घोल बना लें। अब इससे चेहरे पर मसाज करें। मसाज करने के 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। सप्ताह में आप इसका इस्तेमाल 2-3 बार कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे में कसाव आएगा साथ ही अनचाहे बाल भी कम होंगे।

नींबू, चीनी और शहद

इसका मिश्रण अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। एक पैन में दो चम्मच चीनी, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद और पानी डालकर कम आंच पर गर्म करें। इसे लगातार चलाते रहें और ये ध्यान रहे कि यह पैन में न चिपकें। लें। जब पेस्ट गाढ़ा हो जाये और इसक रंग बदलने लगे तो आंच बंद कर दें। यह मिश्रण इतना गर्म हो की, स्किन पर चिपक जाये तब इसका इस्तेमाल करें। चाहे तो स्ट्रिप से भी आप बालों को एक झटके में हटा सकती हैं।

दो साल के निचले स्तर पर पहुंची स्टार्टअप की फंडिंग

0

वैश्विक अर्थव्यवस्था में धीमापन के कारण भारतीय स्टार्टअप कंपनियों को मदद नहीं मिल रही है। इस साल की तीसरी तिमाही में इन कंपनियों ने 205 सौदों से केवल 2.7 अरब डॉलर जुटाई है जो दो साल का निचला स्तर है। पीडब्ल्यूसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई से सितंबर के दौरान केवल दो ही स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन पाए हैं। यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि कितने लंबे समय तक यह मंदी का दौर चलेगा। लेकिन यह सीधे दिख रहा है कि निवेशक और संस्थापक दोनों सावधानी बरत रहे हैं। हर सौदे की औसत फंडिंग 4.5 करोड़ डॉलर रही है।वैश्विक स्तर पर जुलाई-सितंबर तिमाही में 20 यूनिकॉर्न बने हैं। इसमें से 45 फीसदी सास सेगमेंट के हैं। जबकि कोई भी कंपनी डेकाकॉर्न नहीं बन पाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेश के सभी चरणों में गिरावट देखी गई है जिसमें शुरुआती, विकास और देर से सभी शामिल हैं। सामान्य तौर पर शुरुआती चरण के स्टार्टअप अधिक आसानी से पूंजी जुटाने में सक्षम होंगे क्योंकि वे आम तौर पर सार्वजनिक बाजारों में उतार-चढ़ाव से देर से होने वाले सौदों से प्रभावित नहीं होते हैं।

क्रिकेटर शुभमन संग एक ही फ्लाइट और होटल में में स्पॉट हुईं सारा अली खान…

0

सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते अगस्त महीने में क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ उनका एक वीडियो सामने आया था। दोनों दुबई के एक रेस्टोरेंट में साथ देखे गए थे। अब उनका लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसे फैन पेज से शेयर किया गया है। दावा है कि दोनों एक होटल और फ्लाइट में स्पॉट किए गए। इस वीडियो के बाद फैन्स कमेंट कर रहे हैं कि भले ही वो अभी सार्वजनिक रूप से कुछ ना कहें लेकिन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

लेटेस्ट वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से सारा और शुभमन के लिंकअप की चर्चाएं होने लगी हैं। वीडियो में सारा और शुभमन एक होटल में दिखे हैं। सारा होटल की लॉबी से निकलते हैं। उन्होंने पिंक कलर का टॉप पहना हुआ है। उसी टॉप में उन्हें फ्लॉइट में भी स्पॉट किया गया। वह फैन्स के साथ सेल्फी ले रही थीं। सारा जिस होटल में नजर आईं उसी होटल में शुभमन बैग के साथ निकलते दिखे। यह कहा जा रहा है कि सारा जिस शख्स के साथ फ्लाइट में बैठी थीं वो शुभमन थे। हालांकि शुभमन का चेहरा नहीं नजर आया। सारा और शुभमन के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। 

बता दें कि इससे पहले सारा ने कार्तिक आर्यन को डेट किया था। साल 2020 में वो अलग हो गए। करण जौहर ने हाल ही में दोनों के रिश्ते को कन्फर्म किया था। सारा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किसी रिलेशनशिप में होने से इनकार किया। वह दिल्ली के मिरांडा हाउस में एक इवेंट में पहुंची थीं।
 

करवा चौथ पर देशभर में बिका 3000 करोड़ से ज्यादा का सोना

0

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि इस बार भारी से लेकर हल्के आभूषणों का बड़ा स्टॉक बाजार में था। एक तरफ सोने-चांदी के पारंपरिक गहनों के स्टॉक के साथ नए डिजाइन की भी मांग देखने को मिली।पिछले साल की तुलना में कीमतें बढ़ने के बावजूद इस साल करवा चौथ पर देशभर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना बिका है। पिछले साल करवा चौथ के दिन करीब 2,200 करोड़ रुपये का सोना बिका था।कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं देश के छोटे ज्वेलर्स के बड़े संगठन ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन ने बृहस्पतिवार को कहा, कोरोना महामारी की वजह से 2020 और 2021 में करवा चौथ पर देशभर के सराफा बाजारों में सुस्ती रही थी। लेकिन, इस बार कोरोना से जुड़ीं पाबंदियां हटने और त्योहारी सीजन में लोगों के ज्यादा खर्च करने की धारणा से सराफा बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। सोने व चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी हुई।

 

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में हुई मामूली बढ़त

0

दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल टोकन बिटकॉइन 5% से अधिक की मजबूती के साथ $ 19,088 पर के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। CoinGecko के अनुसार, वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप आज भी 1 ट्रिलियन डाॅलर के नीचे है, हालांकि यह पिछले 24 घंटों में लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 969 बिलियन डॉलर हो गया है।

दूसरी ओर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर जो एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ा एनएफटी है, वह भी 3% बढ़कर 1,330 डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि डॉगकोइन की कीमत आज 3% से अधिक की मजबूती के साथ 0.06 डॉलर है। शीबा इनु में भी 6% से अधिक की बढ़त दिख रही है और यह 0.000011 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बीते 24 घंटों के दौरान अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के कीमतों के प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है। क्योंकि अवलांचे, बिनेंस यूएसडी, पोलकाडॉट, कार्डानो, चेनलिंक, टीथर, एपकोइन, सोलाना, लिटकोइन, टेरा, स्टेलर, एक्सआरपी, ट्रॉन, यूनिस्वैप, कार्डानो, पॉलीगॉन आदि भी मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे हैं।

करवा चौथ वाले दिन राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार…..  

0

चारू असोपा और राजीव सेन अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों, दोनों ने अपनी शादी को दूसरा मौका देने का फैसला किया था, जिसके लिए उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया था। लेकिन अब दोनों के बीच फिर से अनबन हो गई है। इतना नहीं, दोनों का रिश्ता एक बार फिर टूटने की कगार पर आ गया है, जो फैंस के लिए हैरानी की बात है।

दरअसल, खबरों के मुताबिक चारू असोपा और राजीव सेन ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे साबित हो रहा है दोनों के बीच फिर से खटपट शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, चारू और राजीव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दूसरे के साथ वाली तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने करवा चौथ के बाद ही एक-दूसरे को अनफॉलो किया है। यह खबर सामने आने के बाद हमने भी चारू असोपा और राजीव सेन का इंस्टा अकाउंट खंगाला, जहां पर दोनों के साथ की एक भी तस्वीर अब मौजूद नहीं है। बीते दिनों, चारू और राजीव ने अपनी कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं। यह फोटोज उस वक्त की थीं जब दोनों साथ में फिल्म देखने गए थे, जो अब डिलीट हो चुकी है। इसके अलावा, इंस्टा से वो नोट भी गायब है, जिसमें दोनों ने अपने रिश्ते को ठीक करने की बात लिखी थी। 

बता दें कि राजीव सेन और चारू असोपा ने साल 2019 में शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी है। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अपने झगड़ों की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। 

रतलाम के पास सड़क किनारे खेतों में बने अवैध ढाबों पर चले बुलडोजर

0

रतलाम ।  सड़क किनारे खेतों में बने अवैध ढाबों को प्रशासनिक अमले ने बुलडोजर के साथ तोड़ दिया। महू नीमच हाईवे व आसपास के क्षेत्रों में बने ढाबों पर प्रशासन को अवैध गतिविधियां व नशा बेचने की शिकायतें मिल रही थी। नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रशासन पिछले तीन-चार दिनों से यह जानकारी जुटा रहा था कि अवैध ढाबे कहां-कहां बने हैं। जावरा के आसपास अवैध ढाबों की सूची बनाई गई। शुक्रवार सुबह प्रशासनिक अमला करीब एक दर्जन बुलडोजर और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ इन ढाबों पर पहुंचा और ढाबे तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। दोपहर 12:30 बजे तक पांच ढाबों को जमींदोज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन ढाबों को तोड़ा जाना है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चलाने और नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन का अमला नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गया। पुलिस प्रशासन जहां अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों, सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर शराब पीने वालों आदि पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। वहीं अब उन स्थानों को भी निशाना बनाया जा रहा है जहां अवैध कारोबार चलते हैं और नशा बेचा जाता है। महू नीमच हाईवे पर रतलाम जिले में स्थित अनेक ढाबों पर कई बार अवैध मादक पदार्थ व शराब पुलिस ने जप्त की थी।

पंजाब, हरियाणा, गुजरात व अन्य राज्यों में ले जाए जाती है नशा सामग्री

पंजाब, हरियाणा, गुजरात व अन्य राज्यों के ट्रक चालक भी रतलाम से लेकर नीमच ताकि स्थित ढाबों पर रुकते है तथा वहां से अवैध मादक पदार्थ हरियाणा, पंजाब, गुजरात व अन्य राज्यों में ले जाते हैं। कई बार पंजाब व हरियाणा के ट्रक चालक भी मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए। रतलाम मंदसौर नीमच और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में अफीम का उत्पादन होता है। अफीम से हेरोइन, स्मेक व अन्य नशा सामग्री बनाई जाती है। वहीं अफीम का डोडाचुरा भी नशा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर व राजस्थान के प्रतापगढ़ व अन्य जिलों से मादक पदार्थों की तस्करी रतलाम के विभिन्न मार्गों के माध्यम से की जाती है।

होने वाली है साल की सबसे बड़ी टक्कर, भिड़ेंगे सलमान-शाहरुख….. 

0

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और भाईजान सलमान खान के बीच क्लैश होने वाला है। दोनों की फिल्में- 'पठान' और 'किसी का भाई किसी की जान' एक दूसरे से टकराने वाली हैं। वैसे यह भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के दौरान होने वाली है। दरअसल, जिस दिन क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान का युद्ध होगा उसी दिन बॉलीवुड के दोनों खान के बीच टक्कर होगी।भारत-पाकिस्तान के मैच वाले दिन ही दोनों की आगामी फिल्म का टीजर जारी होगा। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सलमान खान और सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में शाहरुख कैमियो करने वाले हैं।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी रही यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होने वाली। आपको बता दें कि इस फिल्म सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे। 

वहीं, सलमान खान साल 2022 की अंत में धमाल मचाते नजर आएंगे। जी हां, उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 30 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में पहली बार उनके साथ पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, राम चरण, जस्सी गिल, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, राघव जुयाल नजर आएंगे।

दोनों खान की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान, कटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, शाहरुख खान, नयनतारा के साथ एटली की 'जवान' और तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आएंगी।

दमोह में पत्थर से वार कर युवक की हत्या, दो संदेहियों को पकड़ा

0

दमोह ।  मडियादो थाना क्षेत्र के लखनपुरा में एक युवक की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मडियादो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दो संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रभु राजपाली का शव सिद्ध स्थल के पास शव देखने की सूचना एक ड्राइवर ने गांव के लोगों को दी। पास में ही खून से सना पत्थर मिला। पुलिस व एफ़एसएल टीम द्वारा जांच की जा रही है। बताया जा रहा है प्रभु अपने साथियों के साथ गांजा पीने का आदी था।

दो दिन पहले देहली से लौटा था युवक

प्रभु राजपाली देहली में मजदूरी करता था जो बुधवार को देहली से वापस आया था। स्वजन परशु राजपाली के अनुसार गुरुवार को वह खेत जुताई के लिए गया था। रात आठ बजे ट्रैक्टर के साथ प्रभु आ गया, लेकिन वह घर न आकर गांव में चला गया। देर रात सभी स्वजन उसे गांव व आस पास ढूंढ़ते रहे, लेकिन सुबह उसके शव के पड़े होने की सूचना मिली। प्रभु की पत्नी वर्षा राजपाली व दो बच्चे लक्ष्मी 7 वर्ष व दुर्गेश 5 वर्ष हैं। प्रभु के पिता सूरज राजपाली द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में रूपा वंजारा उम्र 25 वर्ष व भूरा बंजारा उम्र 50 वर्ष को संदेही मानकर पूछताछ की जा रही है।

Katrina ने अपने पति Vicky संग मनाया पहला Karwa Chauth, सिंदूर, मंगलसूत्र, लाल चूड़ा ने बढ़ाई पंजाबी बहू की खूबसूरती….

0

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को हमेशा ही अलग अलग रखते हैं। कपल कितना भी बिजी क्यों ना हो वह अपने परिवार के लिए समय निकाल लेते हैं। जब बात परिवार और जश्न के मौकों की आती है तो वे हमेशा ही तैयार रहते हैं। पहली रसोई मनाने से लेकर पहली होली मनाने तक, विक्की और कैटरीना विशेष दिनों में एक-दूसरे के साथ होने पर बहुत गर्व महसूस करते हैं।

13 अक्टूबर को पूरे देश में करवाचौथ सेलिब्रेट किया गया है। ऐसे में पंजाबी बहू कैटरीना ने भी अपने पति विक्की के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। कैटरीना कैफ का यह पहला करवा चौथ था, जिसे उन्होंने पति विक्की कौशल और सास-ससुर के साथ बड़ी ही धूमधाम से मनाया। बहू कैटरीना के लिए सास-ससुर के अलावा विक्की कौशल ने खूब तैयारियां की थीं। पहला करवा चौथ था तो इसे स्पेशल बनाने में भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। कैटरीना ने अपने पहले करवाचौथ की तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं।

Katrina Kaif 3

कटरीना कैफ का पहला करवाचौथ
बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम एक्ट्रेसेस ने करवाचौथ का त्यौहार मनाया है। इसमें कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनका शादी के बाद पहला करवाचौथ का व्रत था। इन्हीं में से एक कटरीना कैफ हैं। कटरीना कैफ ने बीते साल दिसंबर में एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी की थी। कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से करवाचौथ की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपने पति और सास-ससुर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूबरत लग रही हैं। यहां पर देखें कटरीना कैफ की तस्वीरें…

कटरीना कैफ ने किया श्रंगार
कैटरीना के लुक की बात करें तो वह पिंक की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के साथ कैटरीना ने प्रिंटिड ब्लाउज पेयर किया था। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहने कैटरीना बड़ी प्यारी लग रही हैं। विक्की व्हाइट कुर्ता और मैचिंग पैंट में जच रहे हैं।

Katrina Kaif 2

कटरीना कैफ ने पति संग दिए पोज
कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रही हैं। तस्वीरों में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने घर की बालकनी में फोटोज क्लिक करवाए। इस दौरान दोनों ने अलग-अलग पोज दिए। अपने पसंदीदा कलाकार की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Katrina Kaif 1

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान में शादी की थी। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में उनके परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

एक-दूसरे को किया डेट
विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हालांकि, विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने रिश्ते पर कभी कोई बात नहीं की थी।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group