Home Blog Page 5710

भोपाल से होगी पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत, राजधानी में बंद होगा खुले में कचरा फेंकना

0

कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए स्मार्ट सिटी में होगी निगरानी

भोपाल । राजधानी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) साफ्टवेयर से मानीटरिंग की जाएगी। बार-बार कचरा फेंकने वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। स्मार्ट सिटी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से इसका संचालन होगा। कचरा फेंकने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर नगर निगम के कर्मचारी पहुंचकर जीवीपी (गारबेज वल्नेरेबल प्वाइंट) की सफाई करेंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा भोपाल स्मार्ट सिटी के साथ पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है।
बता दें कि शहर में कूड़ाघर या जीपीवी में कचरे के ढेर और इनकी सफाई नहीं होने से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भोपाल छठवें पायदान पर रहा है। इसलिए इन जीपीवी प्वांइट को समाप्त करने के लिए शहर के जीवीपी प्वाइंट का सर्वे कर रही है। इसकी शुरुआत जोन क्रमांक नौ के वार्ड नंबर 43, 45, 48 और 49 से की गई है। सबसे पहले सर्वे के लिए एमपी नगर, अरेरा कालोनी और शाहपुरा का चुनाव किया गया है। जीवीपी प्वाइंट की मानीटरिंग के लिए इम्प्रोव (भारत सरकार की सहयोगी संस्था) की चार शोध छात्राओं ने एक डैशबोर्ड बनाया है। यह स्मार्ट सिटी के एप पर चलेगा। इसमें कचरा फेंकने की जानकारी अपलोड की जाएगी। स्मार्ट सिटी के ओपन पोर्टल स्मार्टनेट पर यह डैशबोर्ड उपलब्ध रहेगा। देश की अन्य स्मार्ट सिटी भी इसका उपयोग स्थानीय निकायों में फेंके जा रहे कचरे की मानीटरिंग के लिए कर सकती हैं।
शोधार्थी मौके पर जाकर जीवीपी प्वाइंट का निरीक्षण कर रही हैं। इसके बाद इसे साफ्टवेयर में अपडेट किया जा रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही आकांक्षा शर्मा ने बताया कि जीवीपी प्वाइंट को तीन तरह से विभाजित किया गया है। इसके लिए स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसमें यह देखा जा रहा है कि कौन सा स्थान ऐसा है, जहां तत्काल कचरा उठाना आवश्यक है। दूसरा वह स्थान है, जहां दो से तीन दिन में एक बार कचरा उठाया जा सकता है और तीसरा वो स्थान है, जहां सप्ताह में एक बार कचरा हटाना है। डैशबोर्ड पर इन्हें नीला, पीला और लाल रंग से चिन्हित किया गया है। इस प्रोजेक्ट में आकांक्षा के साथ छात्रा दिव्या भारती, कस्तूरी विश्वास और सरयू मधियालगन भी शामिल हैं।
स्मार्ट सिटी के एप में कोई भी खुले में कचरा होने की जानकारी अपलोड कर सकता है। इसके लिए नागरिकों को एप पर जाकर डैशबोर्ड में फोटो और स्थान की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। वहीं, सफाईकर्मी भी फोटो खींचकर इसे एप पर अपलोड कर सकते हैं। इतना प्रयास करने के बावजूद भी यदि लोग वहां कचरा फेंकना बंद नहीं करते तो इन स्थानों पर सीसीटीवी लगाया जाएगा। इसके बाद कचरा फैलाने के लिए दाषी व्यक्तियों को समझाइश दी जाएगी। खुले में कचरा फेंकना बंद नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
आकांक्षा शर्मा ने बताया कि भोपाल में सबसे अधिक लोग बिजली के खंभे और ट्रासफार्मर के नीचे कचरा फेंकते हैं। ये सबसे संवेदनशील स्थान होता है। शार्ट सर्किट होने पर यहां आग लगने का खतरा बना रहता है। वहीं, सड़कों के किनारे और नालियों में कचरा फेंका जा रहा है। इसे बंद कराने के लिए यह आंकड़े भी जुटाना आवश्यक है कि इतने प्रयासों के बाद भी लोग क्यों यहां कचरा फेंकते हैं।

भोपाल में महिलाओं के प्री करवाचौथ सेलिब्रेशन में विधायक आरिफ मसूद के शामिल होने पर गहराया विवाद

0

भोपाल ।   राजधानी में एक दिन पहले ही कई स्‍थानों पर प्री करवाचौथ सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। ऐसा ही एक कार्यक्रम राजधानी में मनाया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक आरिफ मसूद को भी बुलाया गया था। उनके कार्यक्रम में पहुंचने पर और कार्यक्रम का फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर विवाद की स्थिति बन गई है। भाजपा की प्रवक्‍ता व भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नेहा बग्‍गा ने ट्वीट कर इस पर आपत्ति जताई। आयोजको ने कहा महिलाओं के कार्यक्रम के बाद आए थे मसूद, उन्‍होंने विश्‍वास दिलाया कि वे भाई के रूप में हमेशा मौजूद है, सामाजिक सौहार्द्र बनाने के लिए यह आयोजन हुआ था। नेहा बग्‍गा ने इस कार्यक्रम शेयर करते हुए लिखा संस्कृति परंपरा एवं अखंड सौभाग्य के पर्व #करवाचौथ का ये दृश्य दुर्भाग्यपूर्ण है रानी पद्मावती सहित हज़ारों वीरांगनाओं ने जौहर कुंड में क्या इस दिन के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी? हिन्दूओं अभी भी वक्त हैं जाग जाओ नहीं तो तुम्हारा/हमारा धर्म, संस्कार, सभ्यता ये सब खा जाएंगे

भाजपा में नेताओं की बाड़ेबंदी

0

अध्यक्ष चुनाव में जीत के लिए पार्षदों को घुमने भेजा
पचमढ़ी से लेकर उतरांचल तक की यात्रा कर रहे नेता

भोपाल । आगामी 17,18, 19 अक्टूबर को जिले की तीन परिषदों में होने वाले अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा ने बाड़ेबंदी करते हुए अपने सभी पार्षदों को राजनैतिक पर्यटन पर बाहर भेज दिया है। आमला, मुलताई और बैतूल में हुए सेबोटेज से डरी हुई भाजपा अब के सारणी, आठनेर और चिचोली में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसी के चलते पार्षदों को पचमढ़ी से लेकर वैष्णव देवी, सिरडी, उज्जैन और उत्तरांचल की यात्रा पर भेज दिया गया है।
इस चुनाव में यू तो सभी तीनों परिषदों में भाजपा पार्षदों का बाहुल्य है। लेकिन भाजपा इन सब के बावजूद कोई टूट नहीं होने देना चाहती। गत चुनाव में आमला में 5, मुलताई में तीन और बैतूल में एक पार्षद के टूट जाने से भाजपा को मुलताई, आमला में नुकसान उठाना पड़ा था। इसीलिए अब पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इसी लिए पार्षदों को बाहर भेज दिया गया।
36 पार्षदों वाली सारणी नगरपालिका में भाजपा के 19, कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 6 पार्षद जीतकर आए। सारणी में 19 अक्टूबर को अध्यक्ष का चुनाव होना है। ऐसे में यहां के सभी भाजपा पार्षदों को बाहर भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सारणी के 19 भाजपा और एक निर्दलीय पार्षद को भाजपा ने बाहर भेज दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि इन्हें पहले कुकुरू फिर पचमढ़ी वहां से उज्जैन और फिर शिर्डी भेजा गया है। निजी वाहनों से बाहर गए इन पार्षदों को 19 अक्टूबर तक बाहर ही रखा जाना है। चुनाव के दिन इन्हें सारणी लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन पार्षदों में 10 नंबर वार्ड की पार्षद के पति को ले जाया गया है। जबकि निर्दलीय संदीप झपाटे को भी भाजपा ने अपने पार्षदों के साथ बाहर भेज दिया है। इसके पीछे सेबोटेज का सबसे बड़ा डर बताया जा रहा है। पार्टी यहां किशोर बरदे, योगेश बरडे और छाया अतुलकर के नाम पर विचार कर रही है । इनमें किशोर बरदे और योगेश भाजपा में आने के बावजूद कांग्रेस माइंडेड प्रत्याशी रहे हैं। किशोर भी कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। छाया अतुलकर के पहली बार जीतने पर उनके अध्यक्ष बनने की संभावनाएं कम है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में किशोर चुनौती ना बने इसलिए उन्हें अध्यक्ष पद का ताज पहनाया जा सकता है। फिलहाल तो पार्टी ने बाड़ेबंदी करते हुए सभी पार्षदों को बाहर रखा हुआ है ।यह सभी राजनीतिक पर्यटन के तहत कुकुरू से लेकर शिर्डी और उत्तर प्रदेश उत्तरांचल की यात्रा कर रहे हैं।
आठनेर नगर परिषद में 9 भाजपा, 5 कांग्रेस और एक निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते हैं। ऐसे में अध्यक्ष को चुनने के लिए भाजपा के पास यूं तो पर्याप्त और कांग्रेस से कहीं अधिक पार्षद है, लेकिन कोई गड़बड़ी ना हो जाए। इसलिए सभी 9 पार्षदों को बाहर की यात्रा कराई जा रही है। इन्हें पचमढ़ी से लेकर हिमाचल तक की यात्रा कराई गई है। सूत्र बता रहे हैं कि फिलहाल सभी यात्रा कर भोपाल पहुंच गए हैं। ये लोग रोज कहीं ना कहीं जगह बदल रहे हैं। शुरू में इन्हें पचमढ़ी भेजा गया था जो हिमाचल की यात्रा कर अब भोपाल तक वापस आ गए हैं।
चिचोली नगर परिषद में 11 भाजपा और 4 कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीते थे। यहां भी बाड़ेबंदी करते हुए 8 पार्षदों को राजनीतिक पर्यटन पर भेज दिया गया है। ताकि उन्हें कोई गुमराह ना कर सके। सूत्र बता रहे हैं कि इन्हें वैष्णो देवी और उत्तरांचल की यात्रा पर 8 दिन पहले भेज दिया गया था। बाली मालवीय के नेतृत्व में भेजे गए इन पार्षदों में एक पार्षद को जैन तीर्थ की यात्रा कराई गई है। बाकी अन्य वैष्णो देवी गए थे। 11 भाजपा पार्षदों में से अध्यक्ष के दावेदार सुलोचना मालवीय, वर्षा मालवीय और उमेश पेठे को छोड़कर सभी को बाहर भेज दिया गया है। देखना होगा कि इतनी बाड़ेबंदी के बावजूद भाजपा अपने दुर्ग कैसे बचा पाती है। इन सारे प्रयासों के बावजूद कोई टूटन होती है या नहीं।

फिल्म के सेट से वायरल हुईं सलमान खान की तस्वीरें, फैंस बोले- क्या लग रहे हो भाई…. 

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। वह, इन दिनों फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग में व्यस्थ हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपना जन्मदिन फिल्म के सेट पर ही सेलिब्रेट किया। इस दौरान बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, साउथ सुपरस्टार वेंकटेश और जगपति बाबू के अलावा फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। 

हालांकि, इस बीच जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वह था सलमान खान का लुक। बता दें कि सलमान खान ने आपने आगामी फिल्म के लिए अपना पूरा लुक बदल दिया है। सलमान खान 52 साल के हो जाने के बावजूद अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी की वजह से जवां दिलों की धड़कन बने हुए हैं। बढ़ती उम्र के साथ दबंग खान जवान होते जा रहे हैं। यह बात हम नहीं बल्कि उनके फैंस कह रहे हैं। उन्होंने इसका सबूत देते हुए फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए हैं। 

एक वीडियो में अभिनेत्री पूजा हेगड़े, सलमान को केक खिलाती नजर आ रही हैं। बता दें कि सलमान और पूजा हेगड़े के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दबंग खान के फैंस भाई के लुक के दीवाने हुए जा रहे हैं। सलमान खान के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी स्मार्टनेस को लेकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

Salman Khan 5

आपको बता दें कि सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिलहाल सलमान बिग बॉस के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं।

रेलवे में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती….. 

0

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे सुरक्षा बल ने कॉन्स्टेबल और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के 9500 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स रेलवे सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। जिसमें कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षिणक योग्यता
9500 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कॉस्टेबल के पद के लिए 12 वीं पास और सहायक उपनिरीक्षक के पद के लिए ग्रेजुएट होना जरुरी है।

आयु सीमा
रेलवे की इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 35 साल होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में उम्मीदवारों को 100 रुपए का शुल्क देना होगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

​​​​योग्यता प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट।

बनाए गुड़ नारियल की बर्फी

0

सामग्री
नारियल 3 कप (कद्दूकस किया हुआ)
गुड़ 2 कप (पिसा हुआ)
घी 4 चम्मच
इलायची 4

विधि – गुड़ नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप नारियल को कद्दूकस करके एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी डालकर हल्की आंच पर भून लें। जब नारियल से खुशबू आने लगे तो आप गैस बंद करके इसमें गुड़ के टुकड़े डालकर लगातार चलाते हुए पिघलाएं।अब इसमें इलायची और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद आप इसको करीब 5 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें। अब एक थाली या ट्रे को घी से ग्रीस करने के बाद उसमें तैयार मिक्चर डालकर फैलाएं और मनचाहे आकार में काट लें। आपकी टेस्टी गुड़ नारियल की बर्फी बनकर तैयार है। आप इसे करवाचौथ की शाम पूजा की थाली में व्रत खोलने के लिए रख सकती हैं।

सिंघाड़े के आटे से बनाएं स्वादिष्ट कढ़ी

0

सामग्री-
सिंघाड़े का आटा
लाल मिर्च पाउडर
नमक
चीनी
दही
जीरा
सूखी लाल मिर्च
कसूरी मेथी
हरा धनिया
लहसुन

विधि- सबसे पहले एक कटोरा लें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, चीनी, सिंघाड़े का आटा और दही मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। याद रखें कि घोल में आटे की गुठलियां न छूट जाएं, वरना कढ़ी में स्वाद नहीं आ पाएगा। इस मिक्सचर को एक तरफ रख दें। अब एक एक गहरा पैन लें। इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च और कसूरी मेथी डालकर तड़ा लें। अब इसमें आटे वाला मिक्सचर डाल दें। कढ़ी को 7-8 मिनट तक उबलने दें। अब इसमें उबाल आने के बाद इसे एक तरफ रख दें। अब एक तड़का पैन में घी डालें। इसमें हींग और मेथीदाने डालें। अब हरा धनिया और लहसुन को बारीक काटकर इसमें तल दें। अब इसे कढ़ी में डाल दें।आपकी कढ़ी तैयार है। आप चीनी वाले स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं। इसके बिना भी कढ़ी बहुत स्वादिष्ट लगेगी। 

Government ने जारी किया आदेश ! इन कार, बाइक और स्कूटर के लिए नहीं मिलेगा Petrol-Diesel….

0

वाहनों से होने वाले प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सरकार ने बुधवार को सभी पेट्रोल पंप को निर्देश दिया कि 25 October से वह सिर्फ उन वाहन मालिकों को Petrol-Diesel मुहैया कराएं, जिनके पास अपने वाहनों का वैध ‘प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र’ (PUCC) है। परिवहन विभाग ने नोटिस जारी कर उन सभी वाहन मालिकों को PUCC के लिए अपने वाहनों की जांच कराने का निर्देश दिया है, जिनके वाहन (इलेक्ट्रिक वाहनों को छोड़कर) पंजीकरण की तारीख से एक साल से अधिक पुराने हैं।

विभाग ने नोटिस में कहा है कि ‘वाहन मालिक असुविधा और कानून के तहत कार्रवाई से बचने के लिए 25 अक्टूबर से पहले-पहले वैध पीयूसीसी हासिल कर लें।’ नोटिस में आगे कहा गया, ‘‘वैध पीयूसीसी के बिना वाहन चलाने पर 10,000 रुपये के जुर्माने और 3 साल की कैद या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं।’’ विभाग वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर रहा है कि अगर उनके पास वैध पीयूसीसी नहीं है, तो वह एक सप्ताह में इसे हासिल कर लें, वरना उनका पंजीकरण प्रमाण पत्र निलंबित कर दिया जाएगा।

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों से आने वाली सभी बस की आनंद बिहार बस अड्डे पर PUCC संबंधी जांच करने के लिए दल गठित किए है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत वैध PUCC नहीं रखने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पर्यावरण विभाग एक अधिसूचना जारी करने पर विचार कर रहा है कि Petrol, Diesel और CNG पंप के सभी डीलर के लिए यह अनिवार्य किया जाए कि 25 अक्टूबर से वैध पीयूसीसी दिखाने पर ही वाहनों को फ्यूल बेचा जाए।

Good News : Festival सीजन में SBI-HDFC का धांसू प्‍लान सुन खुशी से उछल पड़ेंगे आप…..

0

अगर आप भी इस द‍िवाली घर लेने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं तो आपके ल‍िए खुशखबरी है। र‍िजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद होम लोन की दर में भी इजाफा हुआ है। लेक‍िन होम लोन सेक्‍टर के प्रमुख ख‍िलाड़ी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी ल‍िम‍िटेड (HDFC Ltd।) ने Festival सीजन के तहत रियायती 8.40 प्रतिशत की शुरुआती दर पर होम लोन देने की पेशकश की है।

Festive Discount
SBI की तरफ से जारी बयान में कहा गया क‍ि उसका Home Loan का आंकड़ा 6 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यह इस सेक्‍टर में किसी भी बैंक की तरफ से दिया गया सबसे ज्‍यादा लोन है। बैंक ने इस मौके पर होम लोन लेने वालों के लिए Festive Discount की पेशकश की है। इसके तहत Bank Interest में 0.25 प्रतिशत की छूट देगा। इस तरह शुरुआती स्तर के कर्ज के लिए ब्याज दर 8।40 प्रतिशत बैठेगी।

SBI से 28 लाख लोगों ने Home Loan लिया
Bank की तरफ से द‍िया जाने वाला यह ऑफर 31 जनवरी, 2023 तक उपलब्ध रहेगा। Bank के अनुसार, Festival सीजन के तहत Home Loan पर 0.25 प्रतिशत, होम लोन के ऊपर दिए जाने वाले लोन (टॉप-लाइन) पर 0.15 प्रतिशत और प्रॉपर्टी मार्गेज के बदले म‍िलने वाले लोन पर 0.30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इस उपलब्धि पर एसबीआई (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक से 28 लाख से अधिक लोगों ने होम लोन लिया है।

दूसरी तरफ HDFC Bank ने नए कर्जदारों को 0.20 प्रतिशत की छूट या 8.40 प्रतिशत पर रियायती ब्याज दरों की पेशकश की है। एचडीएफसी की वेबसाइट के अनुसार, त्योहारी छूट की पेशकश 30 नवंबर तक वैल‍िड है। साथ ही कम दर उन कर्जदारों पर लागू होगी, जिनका ‘क्रेडिट स्कोर’ कम से कम 750 है। एचडीएफसी ने बताया कि जून तिमाही में उसका होम लोन का आंकड़ा 5.36 लाख करोड़ रुपये है।

डिप्रेशन के दिनों को याद कर छलका दीपिका का दर्द

0

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं।पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में अफवाह थी कि दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।लेकिन बीते दिनों अभिनेत्री ने सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।इसके बाद अब हाल ही में दीपिका ने अपने जीवन के उन दिनों को याद किया, जब वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं।दीपिका ने एक पोडकास्ट शो में उस समय के बारे में खुलकर बात की, जिसके बाद अब एक बार फिर दीपिका पादुकोण सुर्खियों में आ गई हैं।

दीपिका पादुकोण ने साल 2015 में अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। अभिनेत्री के मुताबिक सबसे पहले उनकी मां उज्ज्वला पादुकोण ने उनमें डिप्रेशन के लक्षण देखे थे। अपनी बीमारी का पता लगने के बाद दीपिका ने 'लिव लव लाफ' नाम का एक फाउंडेशन लॉन्च किया, जिसका लक्ष्य मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाना और उन लोगों की मदद करना था जो मानसिक रूप से बीमार थे।

इन खुलासों के पहले दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की अलगाव की खबरें आ रही थीं। दरअसल, कुछ वक्त पहले एक ट्वीट में यह दावा किया गया था कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और अब दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों स्टार्स ने इन अफवाहों पर विराम लगाया था, जिसके बाद कुछ दिनों पहले दीपिका ने पहली बार इस मामले पर इसी पॉडकास्ट में चुप्पी तोड़ी है।  उन्होंने कहा, 'मेरे पति एक हफ्ते के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में थे और वो अभी वापस लौटे हैं। वापिस लौटने के बाद वो मेरा चेहरा देखकर काफी खुश होंगे। रणवीर और दीपिका के अलग होने की अफवाह फैलाने वालों के लिए एक्ट्रेस का यह जवाब काफी है। इससे जाहिर है कि दोनों के बीच के प्यार में रत्ती भर कमी नहीं आई है।'

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group