Home Blog Page 5730

चाणक्य के अनुसार घर की स्त्री और पुरुष का रिश्ता कैसा होना चाहिए

0

सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के शासन काल में चाणक्य हुए थे। चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया है।
चाणक्य के नीति वाक्य आज भी प्रासंगिक हैं। महिला और पुरुषों के रिश्‍तों को लेकर भी उन्होंने कई बातों का खुलासा किया है। आओ जानते हैं कि चाणक्य नीति के अनुसार घर के स्त्री और पुरुष के बीच कैसा होना चाहिए रिश्ता।
विश्‍वास : आचार्य चाणक्य के अनुसार प्रेम के रिश्ते में बंधे लोगों को एक-दूसरे पर विश्वास होना चाहिए। वे कहते हैं जिस रिश्ते में विश्वास हो वो रिश्ता जीवन में कितनी ही चुनौतियां आएं, उससे जीतने में सफलता प्राप्त करता है।

विनम्रता : चाणक्य के अनुसार कभी भी प्रेम संबंधों में अभिमान, अहंकार की जगह नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते में खटास आने की संभवाना बढ़ जाती है। अत: रिश्तों में विनम्रता जरूरी है।

नि:स्वार्थ : प्यार, प्रेम को सादगी का ही रूप माना जाता है, अत: किसी भी रिश्ते में दिखावा और स्वार्थ से बचें। रिश्‍तों में निस्वार्थ का होना जरूरी है।

स्वतंत्रता : किसी भी रिश्ते में आजादी का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि जिन रिश्तों में आजादी नहीं होती है, वो कुछ समय बाद टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं।

 
आत्मसम्मान : हर व्यक्ति को किसी भी दूसरे व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए, क्योंकि इससे जहां एक-दूसरे के प्रति आदर-सम्मान कम होता है, वहीं रिश्ते कमजोर होने लगते हैं। एक दूसरे के आत्मसम्मान की रक्षा करें।

अपशब्द : ऐसे पति या पत्नी जो हमेशा गुस्से में रहते हो, अपशब्द बोलते हैं और इस वजह से परिवार का माहौल बिगड़ जाता है, ऐसे में इन लोगों का त्याग कर देना ही उचित होता है।

क्रोध : पति पत्नी के बीच यदि दोनों में से कोई भी एक गुस्से वाला स्वभाव का है तो परिवार में अशांति रहेगी। रिश्तों के बीच को क्रोध को न आने दें।

गोपनीयता : वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए जरूरी है कि पति पत्नी के बीच की बातें किसी तीसरे को पता न चले। एक दूसरे की अच्‍छी बातों की चर्चा करने वाले दंपती हमेशा सुखी रहते हैं।
 

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (07 अक्टूबर 2022)

0
  • मेष :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, धन का लाभ, बिगड़े कार्य अवश्य ही बनेंगे, ध्यान रखें।
  • वृष :- विवादस्पद स्थितियां सामने आयेंगी, इष्ट मित्रों से तनाव बना ही रहेगा।
  • मिथुन :- समय की अनुकूलता से लाभांवित हों, आशानुकूल सफलता से लाभ अवश्य होगा।
  • कर्क :- आर्थिक असमंजस, विरोधियों से लाभ, किन्तु तनाव तथा मानसिक बेचैनी कष्टप्रद हो।
  • सिंह :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थिगित रखें किन्तु धन का लाभ, विभ्रम होगा।
  • कन्या :- समय की अनुकूलता से लाभांवित हों, वाद-विवाद से मन में अस्थिरता बन जायेगी।
  • तुला :- तनाव, क्लेश व अशांति, विवाद किन्तु अर्थलाभ, कार्य-सिद्धी होगी, मन में हर्ष होगा।
  • वृश्चिक :- लेनदेन के मामले में हानि, विरोधी तत्व कष्टप्रद रखें, मित्रों से क्लेश होगा।
  • धनु :- सतर्कता से कार्य करें, इष्ट मित्र फलप्रद रहें, मित्रों से क्लेश व अशांति अवश्य होगी।
  • मकर :- दैनिक कार्यगति में बाधायें आयेंगी, मन असमंजस में रहे किन्तु समय अनुकूल है।
  • कुम्भ :- प्रत्येक कार्य में बाधा असमंजस में रखें किन्तु समय की अनुकूलता का लाभ लेवें।
  • मीन :- कुटुम्ब की चिन्ताएW मन व्यग्र रखें, कार्य विफलत्व से परेशानी अवश्य बनेगी।
     

प्राकृतिक खेती को मिशन मोड में अपनाने से हम आने वाली पीढ़ी के लिए धरती को सुरक्षित स्वरूप में छोड़ पाएंगे – मुख्यमंत्री चौहान

0

भोपाल : न को मिशन मोड में लेने के लिए उनका आभार मानते हुए कहा है कि इस पवित्र लक्ष्य से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित स्वरूप में छोड़ पाएंगे। इन अभियानों से मानव जीवन के साथ जीव-जन्तुओं की सुरक्षा की व्यवस्था भी होगी। मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती की दिशा में 2021 से कार्य आरंभ हुआ और अब तक 59 हजार से अधिक किसान इस अभियान से जुड़ चुके हैं। डिजिटल कृषि में क्राप सर्वे, रिफेरेंस रजिस्ट्री, फार्मा रजिस्ट्री और पीएम किसान डाटा बेस का उपयोग कर प्रदेश के किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि पर हुई बैठक में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान बैठक में निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मांडविया उपस्थित थे। प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि पर प्रस्तुतिकरण हुआ। बैठक में मणिपुर, असम, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री तथा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग का अमला किसानों से लगातार संपर्क में है। किसान भाई सरलता से प्राकृतिक खेती कर पाएँ, इस उद्देश्य से किसान भाइयों को देशी गाय पालने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रतिमाह 900 रूपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कृषि पाठ्यक्रमों में स्नातक और स्नातकोत्तर कर रहे विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जा रहा है। डिजिटल कृषि के क्षेत्र में ई-उपार्जन और फसल बीमा योजना से कृषकों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। किसान को घर और खेत से ही कृषि उपज विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि के क्षेत्र में विभिन्न राज्यों द्वारा किए जा रहे नवाचार एक दिशा में हों, इस उद्देश्य से आज की बैठक की गई है। प्राकृतिक खेती गाय पर आधारित परंपरागत खेती है, जो धरती के सभी तत्वों के संरक्षण पर आधारित है। एक समय यह कहा जाता था कि भारत-भूमि में दूध और घी की नदियाँ बहती हैं। वर्तमान में प्राकृतिक खेती से ही यह स्थिति पुन: निर्मित होगी। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कृषि विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में प्राकृतिक खेती को सम्मिलित करने, कृषि विभाग के विस्तार कर्मचारियों को प्राकृतिक खेती पर किसान का सकारात्मक मानस निर्मित करने, सफल प्राकृतिक खेती वाले गाँवो में किसान का भ्रमण कराने जैसी गतिविधियों को मिशन मोड में अपनाने और गौ-शालाओं को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का सुझाव दिया।

केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता के परिणाम स्वरूप ही भारत में डिजिटल कृषि से संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन शुरू हो पाया है। कृषि विविधता से परिपूर्ण हमारे देश में कृषि की विभिन्न उपजों का उत्पादन देश की मांग के अनुसार करने में इस अभियान से मदद मिलेगी और देश विभिन्न उत्पादों में आत्म-निर्भर हो सकेगा। आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंस पर आधारित तकनीकें किसानों के उत्पाद का सही मूल्य दिलाने में मदद करेंगी। साथ ही किसान की आय दोगुनी करने के प्रयासों को संस्थागत स्वरूप में आगे बढ़ाया जा सकेगा।

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पात्र व्यक्ति का हक उस तक पारदर्शिता के साथ निर्बाध रूप से पहुँचे, यह सुनिश्चित करने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रतिबद्ध हैं। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में डिजिटल कृषि से क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किसानों का मानस बनाने और उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं।

केन्द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का मानव स्वास्थ्य पर घातक प्रभावों को देखते हुए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से उत्पादन तो बढ़ा है, पर इससे खाद्य सामग्री का पोषण असंतुलन भी बढ़ा है। प्राकृतिक खेती के उत्पाद, स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभप्रद हैं। इनका मूल्य भी किसानों को अधिक मिलेगा। डिजिटल कृषि से किसान के उत्पाद का वैल्यू एडिशन करने और योजना का लाभ किसानों को सरलता से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

बैठक में हुए प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्राकृतिक खेती में गाय के गोबर, मूत्र और वनस्पति के उपयोग से रसायन मुक्त पारंपरिक खेती को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। प्राकृतिक खेती मिट्टी की सेहत और जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से अनुकूल है। इसमें लागत भी कम आती है। डिजिटल कृषि पर हुए प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि किसानों की डिजिटल आइडेंटिटी निर्मित कर, उनकी भूमि, किसान द्वारा ली जाने वाली फसल और विभिन्न जानकारियों को संबंधित संस्था से जोड़ा जाएगा। इससे किसानों का डाटाबेस बना कर उन्हें मार्गदर्शन उपलब्ध कराने, फसल के लिए “संपर्क रहित-पेपर रहित ऋण’’ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

दिल्ली की नाबालिग से ग्वालियर में दुष्कर्म…

0

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नाबालिग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। किशोरी दिल्ली की रहने वाली है, जो रिश्तेदारी में ग्वालियर आई थी। पुलिस ने आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामला किला गेट के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास का है। बताया गया कि दिल्ली की रहने वाली किशोरी अपने परिजनों के साथ ग्वालियर में रह रहे रिश्तेदारों के यहां पहुंची थी। बीती रात पड़ोस में रहने वाला रोहिल खान किशोरी को पास में होने वाले भंडारे में ले जाने का कहकर घर से ले गया था, लेकिन वह उसे एकांत जगह ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उसे धमकी भी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

किशोरी जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां से रोहिल खान के बारे में बताया। मां के साथ किशोरी थाने गई और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी रोहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। ग्वालियर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है एवं आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया गया है।

महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद सड़क मार्ग से इंदौर आएंगे PM मोदी…

0

उज्जैन में 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से इंदौर आएंगे। उज्जैन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल नहीं होने से सुरक्षा कारणों से रात को प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उज्जैन से उड़ान नहीं भर सकता है, इसलिए सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री इंदौर लौटेंगे। उनकी यात्रा के मद्देजर इंदौर से लेकर उज्जैन तक फोरलेन सड़क की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई अलग-अलग विभाग कर रहे है।

सुपर कॉरिडोर पर इंदौर विकास प्राधिकरण ने 500 से ज्यादा सोडियम लैम्प हटाकर एलईडी लगाई है। पूरा मार्ग पर दूधिया रोशनी नजर आएगी। अफसरों ने नई लाइटों की टेस्टिंग भी कर ली है। सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो प्रोजेक्ट का काम भी चल रहा है। निर्माण एजेंसी को भी प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर ऐसे काम करने को मना किया है, जिससे धूल उड़े।

इंदौर से लेकर उज्जैन तक सड़क मार्ग की मरम्मत मध्य प्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण के जिम्मे है। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण भी हटाए गए हैं। महाकाल लोक की सड़कों की सफाई के लिए इंदौर से मशीनों को भेजा गया है। इंदौर की सड़कों से धूल को हटाने के लिए 30 से ज्यादा मशीनों का उपयोग किया जाता है। फिलहाल उन मशीनों से उज्जैन की सड़कें साफ हो रही हैं।

इंदौर नगर निगम से गए दर्जनों सफाई वाहनों का उज्जैन की सड़कों पर डेरा डाल लिया है। प्रधानमंत्री के द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले इंदौर से गए शौचालय सफाई वाहनों ने उज्जैन की सड़कों पर काम करना शुरू कर दिया है। सांवेर से लेकर उज्जैन के बीच विशेष सफाई अभियान चल रहा है।  लगभग दो दर्जन ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीन उज्जैन की विभिन्न सड़कों पर सफाई के कार्य में लगाई गई हैं।
 

सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नाबालिग की मौत

0

मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसा हो गया। सरीये लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले सागर दमोह स्टेट हाईवे का है। सरदार वल्लभ भाई ओवरब्रिज के समीप लोहे के सरिए भरकर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 17 वर्षीय दशरथ पिता खुमान पटेल दब गया। इमलीजोग खेजरा का रहने वाला दशरथ ट्रैक्टर पर बैठा था। जैसे ही ट्रैक्टर पलटा तो दशरथ ड्राइवर सीट के नीचे दब गया और ऊपर से सरिए भी आ गिरे। 

घटना के बाद ट्रैक्टर में सवार अन्य लोग भाग गए। चालक भी फरार हो गया। हादसे के बाद नाबालिग को सरियों के नीचे फंसा देख स्थानीय लोगों ने सागर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाबालिग को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।  

आलिया ने लुटाया पति रणबीर पर प्यार, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें..

0

आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। अब हाल ही में आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म पूरी हुई है। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच दशहरा पर्व पर आलिया की गोद भराई की गई। आलिया ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से छह तस्वीरें शेयर की हैं। सभी तस्वीरें एक से बढ़कर एक हैं। इनमें कुछ फैमिली फोटोज हैं तो वहीं कुछ तस्वीरों में आलिया और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। 

 इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन लिखा है, 'जस्ट लव…।' इसके साथ आलिया ने पीले रंग के हार्ट इमोजी बनाए हैं। तस्वीरों पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही फिल्मी सितारे भी कमेंट कर रहे हैं और आलिया को बधाई दे रहे हैं।  आपको बता दें कि आलिया और रणबीर इसी वर्ष अप्रैल में विवाह बंधन में बंधे। अब जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए दोनों बेहद उत्साहित हैं। 

सड़क किनारे मिलने वाला भुट्टा कर सकता है बीमार, जाने साइड इफेक्ट्स

0

स्वाद ही नहीं सेहत के लिहाज से भुट्टा पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। 100 ग्राम उबले कॉर्न में 96 कैलोरी, 73% पानी, 3.4 प्रोटीन, 21 ग्राम कार्ब, 4.5 ग्राम शुगर, 2.4 फाइबर और 1.6 फैट होता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी बहुत कम होता है। 112 ग्राम पॉपकॉर्न में 16 ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन E पाया जाता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत कम होता है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं सड़क किनारे मिलने वाले भुट्टे को खाने से आपको फायदा नहीं नुकसान होता है। क्या आप जानते हैं यह आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है। आइए जानते हैं कैसे।

मक्खियां खराब कर सकती हैं सेहत- सड़क किनारे मिलने वाले भुट्टे पर मक्खियां सारा दिन बैठीं रहती हैं। ये मक्खियां भुट्टे में कई बैक्टीरिया और रोगाणु छोड़ जाती हैं। ऐसे भुट्टे का सेवन आपको गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है। कोशिश करें कि ऐसा खुले में रखा हुआ भुट्टा न खाएं।

वायु प्रदूषकों के संपर्क में रहते हैं- सड़क किनारे मिलने वाले भुट्टे दिनभर खुली हवा में रखे रहते हैं और सभी प्रकार के वायु प्रदूषकों के संपर्क में आते हैं। यही कण भुट्टे के साथ आपके शरीर के अंदर जाकर आपको बीमार कर सकते हैं। इसलिए सड़क किनारे खुले में रखे हुए भुट्टों को खाने से बचना चाहिए। 

नींबू का रस और मसाला भी कर सकता है बीमार- भुट्टे पर लगाया जाने वाला नमक और नींबू भी कई बार साफ नहीं होता है, जिससे आपकी सेहत खराब होने का डर बना रहता है। भुट्टे में निचोड़ा गया नींबू का रस और मसाला सड़क किनारे मिलने वाले भुट्टे का टेस्ट बढ़ा देते हैं। लेकिन सड़क किनारे भुट्टा बेचने वाले लोग एक ही नींबू का कई बार प्रयोग करते हैं। इतना ही नहीं कई बार पैसे बचाने के लिए अधिकांश लोग खराब या खारिज किए नींबू का भी यूज करने लगते हैं।

सीमा सड़क संगठन के तहत एमटीएस सहित 327 पदों पर निकली भर्ती..

0

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने एमटीएस सहित कई अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BRO की ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या : 327

वैकेंसी डिटेल्स

ड्राफ्ट्समैन: 16 पद

ऑपरेटर (संचार): 46 पद

इलेक्ट्रीशियन: 43 पद

मल्टी स्किल्ड वर्कर (ब्लैक स्मिथ): 27 पद

मल्टी स्किल्ड वर्कर (कुक): 133 पद

पर्यवेक्षक (प्रशासन): 7 पद

सुपरवाइजर स्टोर: 13 पद

सुपरवाइजर सिफर: 9 पद

हिंदी टाइपिस्ट: 10 पद

वेल्डर: 24 पद

आवेदन भेजने का पता
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर ओ कमांडेंट जीआरईएफ सेंटर, दिघी कैंप, पुणे- 411 015 को भेजना होगा।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में PG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू…

0

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में PG प्रोगाम काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज से शुरू हो रही है। इसके लिए 08 अक्टूबर, 2022 तक रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट्स अपलोड किए जाएंगे। स्टूडेंट्स के पास आवेदन करने के लिए सिर्फ दो दिन हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

1. कक्षा 10 वीं, 12 वीं की मार्क शीट और प्रमाण पत्र
2. ग्रेजुएशन मार्कशीट
3. जाति प्रमाण पत्र (जैसा लागू हो)
4. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र (जैसा लागू हो)
5. आधार कार्ड
6. गैप ईयर के लिए अंडरटेकिंग (जैसा लागू हो)
7. प्रवेश वेबसाइट से रैगिंग विरोधी फॉर्म डाउनलोड करें और भरें।
8. हस्ताक्षर करें और वेबसाइट पर अपलोड करें।

एयू पीजी काउंसिलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

1. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- allduniv.ac.in पर क्लिक करें।
2. होमपेज पर, पीजीएटी प्रवेश लिंक पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नई लॉग इन विंडो दिखाई देगी, पूछे गए क्रेडेंशियल भरें और लॉग इन करें।
4. अब एयू पीजी प्रवेश 2022 के लिए आवेदन करें।
5. पूछे गए डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
7. आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group