Home Blog Page 5737

गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच हुआ एग्रीमेंट ,एक-दूसरे के कर्मचारियों को नहीं देंगे नौकरी

0

एशिया के दो सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ने आपस में ‘नो पोचिंग’एग्रीमेंट किया है। इसके तहत अडानी समूह के कर्मचारी ना तो रिलायंस इंडस्ट्रीज में नौकरी कर सकेंगे और ना ही मुकेश अंबानी की कंपनी में काम कर चुके कर्मचारियों को अडानी समूह हायर करेगी। यह एग्रीमेंट इस साल मई से लागू है और दोनों कंपनियों से जुड़े सभी कारोबार के लिए है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अडानी समूह या रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अब तक इस एग्रीमेंट से जुड़े सवाल के जवाब नहीं दिए गए हैं। 

‘नो पोचिंग’ एग्रीमेंट इसलिए भी अहम है क्योंकि अब अडानी समूह उन कारोबार में एंट्री कर रहा है, जहां पहले से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा है। पिछले साल, अडानी समूह ने अडानी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के साथ पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में प्रवेश का ऐलान किया। इस सेक्टर में रिलायंस की सबसे बड़ी उपस्थिति है। वहीं, टेलीकॉम में भी अडानी समूह ने एंट्री के लिए पहला कदम बढ़ा दिया है। हाल ही में अडानी ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है। वहीं, ग्रीन एनर्जी सेक्टर में अडानी और अंबानी एक दूसरे के प्रतिद्वंदी बनते दिख रहे हैं। इसी तरह, मीडिया में भी मुकेश अंबानी के बाद अब अडानी समूह ने एंट्री की है। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच एग्रीमेंट की वजह से लाखों कर्मचारियों के लिए रास्ते बंद हो गए हैं। रिलायंस के 3.80 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। वहीं, अडानी समूह के भी हजारों कर्मचारी मुकेश अंबानी की किसी कंपनी में नौकरी नहीं कर पाएंगे।

टीसीएस में कर्मचारियों को हफ्ते में 3 बार आना होगा ऑफिस

0

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपने सभी कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम खत्म कर सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस में काम करना आनिवार्य कर दिया है, टीसीएस ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उसके वरिष्ठ कर्मचारी पहले से ही कार्यालय से काम कर रहे हैं और ग्राहक भी टीसीएस कार्यालयों का दौरा कर रहे हैं. इसके लिए प्रबंधक एक रोस्टर तैयार करेंगे और कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन कार्यालय से काम करना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही कहा गया है कि रोस्टरिंग का पालन करना अनिवार्य है और साथ ही इसे ट्रैक भी किया जाएगा. किसी भी गैर-अनुपालन को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रशासनिक उपाय लागू किए जा सकते हैं.
 

पाकिस्तान की जीत पर शाहीन अफरीदी का ट्वीट वायरल..

0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसे पढ़कर लोग पहले तो हैरान रह गए, लेकिन पूरा पढ़ने से समझ आया, कि किस तरह से उन्होंने आलोचकों के मुंह पर ताला लगाया है। एशिया कप 2022 के बाद से पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान धीमे स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचकों के निशाने पर थे। बाबर की खराब फॉर्म ने भी पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से इन दोनों ने बल्लेबाजी की, उससे आलोचकों के मुंह पर कुछ समय के लिए ताला जरूर लग गया होगा। 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की। बाबर 110 और रिजवान 88 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

दोनों की इस पारी से शाहीन अफरीदी भी फूले नहीं समाए। शाहीन अफरीदी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, वह इंग्लैंड में रिहैब से गुजर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप तक फिट होकर टीम से जुड़ जाएंगे। 

अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हमें कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से छुटकारा मिल जाना चाहिए। इतने सेलफिश खिलाड़ी हैं दोनों। अगर सही से खेलते तो मैच 15 ओवर में ही फिनिश हो जाना चाहिए था। ये आखिर तक ले गए। इसको लेकर आंदोलन छेड़ा जाए ना? इस शानदार पाकिस्तानी टीम पर गर्व है।'

चेहरे पर मलाई पैक लगाने से दिखने लगेगा नई दुल्हन जैसा निखार

0

मलाई का इस्तेमाल प्राचीन काल से स्किन को निखारने के लिए किया जाता है। हम सभी जानते हैं कि मलाई, बेसन और हल्दी का उबटन लगाने से दुल्हन का रंग खिल जाता है। मलाई सिर्फ आपकी रंगत को ही नहीं निखारती बल्कि कई स्किन प्रॉब्लम्स को भी ठीक करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि दूध होने की वजह से इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। ऐसे में अगर आप चेहरे पर कोई इफेक्टिव स्किन केयर प्रॉडक्ट को अप्लाई करना चाहते हैं, तो महंगे केमिकल बेस्ड फेस मास्क की बजाय मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ड्राय स्किन के लिए : नेचुरल होममेड मलाई फेस पैक आपकी रूखी त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है। इसके लिए एक चम्मच दूध की मलाई में एक चम्मच शहद मिलाएं और इस पैक को अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर इसे पानी से धो लें।

ग्लोइंग स्किन के लिए : सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए भी मलाई बहुत कारगर है। एक चम्मच मलाई में एक चम्मच बेसन या बेसन मिलाएं और इसे अपनी स्किन पर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। गोल्डन ग्लो के लिए आप मलाई-हल्दी का फेस पैक भी बना सकते हैं। एक चम्मच दूध की मलाई में एक चम्मच हल्दी मिलाएं और अपनी स्किन पर लगाएं। इसे पानी से धो लें। हर हफ्ते दो-तीन बार लगा सकते हैं। 

स्क्रब फेस पैक : आप मलाई का इस्तेमाल स्क्रब फेस पैक बनाने के लिए भी कर सकते हैं। यह दोनों तरह से काम करेगा। इसके लिए एक चम्मच चावल के आटे में दो चम्मच मलाई डाल दें। इसे चेहरे पर मसाज करके डेड स्किन उतार लें और फिर इसे 10 मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर फेसवॉश से साफ कर लें। 

डेड स्किन रिमूवल  : टैनिंग की वजह से अगर डेड स्किन हो गई है, तो इसे रिमूव करने के लिए एक बाउल लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच मलाई डालें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। इसे कम से कम 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। 

हेयर स्पा करने के लिए अपनाए ये आसान स्टेप्स  

0

हर कोई चाहता है कि उनके बाल बहुत ही खूबसूरत नजर आएं लेकिन हेयर फॉल अच्छे बालों की उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं। ऐसे में हम इतना ज्यादा स्ट्रेस में आ आते हैं कि बार-बार सैलून जाने लग जाते हैं या फिर कई महंगे केमिकल्स वाले प्रॉडक्ट खरीद लेते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जिन चीजों को हम हेयर ट्रीटमेंट के लिए यूज करते हैं उनसे ही हमें साइड इफेक्ट्स होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हम पहले होममेड तरीकों और कुछ बेसिक हेयर केयर टिप्स को फॉलो करें। 

ऑयल मसाज : बालों को प्यार शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने स्कैल्प की गर्म तेल से मालिश करें। आप बादाम और जैतून के तेल को मिला सकते हैं और फिर टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को मिला सकते हैं क्योंकि यह डैंड्रफ और बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। आप एक महीने में ही फर्क देखने लगेंगे। आपका हेयर फॉल काफी हद तक कम हो जाएगा। 

हेयर स्टीम  : ग्लोइंग स्किन के लिए आप फेस पर तो स्टीम करते ही होंगे लेकिन क्या आप बालों को स्टीम देते हैं? अगर नहीं, तो ऑयल मसाल के बाद यह बेहद जरूरी है। इसके लिए एक गर्म पानी की कटोरी में एक तौलिया डुबोएं। अब इसे अपने बालों के चारों ओर लपेट लें और इसके ऊपर एक शॉवर कैप लगाएँ क्योंकि यह उस सारी भाप को सोखने में मदद करेगा। इसे अच्छे से 15 मिनट के लिए रख दें।

स्कैल्प एक्सफोलिशन  : अपनी स्कैल्प को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। आसानी से बनने वाले इस मिक्सचर में 2 टेबल स्पून ब्राउन शुगर और एक चम्मच नारियल तेल की जरूरत होती है। इसका इस्तेमाल तब किया जाना चाहिए आपको हेयर वॉश करना हो। स्कैल्प पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर शैम्पू और कंडीशनर कर लें।

चाय का मजा डबल करने के लिए बनाएं आलू का चीला

0

आलू चीला एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे आप मिनटों में झटपट बना सकते हैं।आप चीले को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए गाजर, गोभी आदि जैसी कुछ कद्दूकस की हुई सब्जियां मिला सकते हैं। इस आलू की रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि यह तला हुआ नहीं है।

सामग्री- 1 बड़ा आलू,1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट,1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर,1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च,1 बड़ा चम्मच मक्के का आटा,1 बड़ा चम्मच वनस्पति तेल,1/2 मध्यम प्याज,1 हरी मिर्च,1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,1 बड़ा चम्मच बेसन (बेसन),नमक

विधि- सबसे पहले आलू को धो कर छील लें। अब इसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें और एक बाउल में निकाल लें। इसमें 2 कप पानी डालें और कद्दूकस किए हुए आलू को 15 मिनट तक भीगने के लिए रख दें. यह इसमें से ज्यादा स्टार्च को हटाने में मदद करेगा। 15 मिनट के बाद, ज्यादा पानी को निचोड़ लें और आलू को दूसरे प्याले में निकाल लें। अब अन्य सभी सामग्री जैसे कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, बेसन और कॉर्नफ्लोर डालें। मिश्रण तैयार करने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल की कुछ बूंदें डालें और तैयार मिश्रण का आधा भाग उस पर फैलाएं। गोलाकार और पतला चीला पाने के लिए अच्छी तरह फैला लें। दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। बचे हुए मिश्रण से एक और चीला बना लें। आलू के चीले को टमॅटो कैचप या हरी पुदीने की चटनी के साथ परोसें।

बिटकॉइन 19000 डॉलर के पार पंहुचा  

0

क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को बिटकॉइन और अन्य दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में तेजी देखी गई। इसके साथ दुनिया में क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 4.49 प्रतिशत बढ़कर 947 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है।पिछले 24 घंटे की बात करें तो एक्सआरपी में 29 प्रतिशत, स्टेलर 14.4 प्रतिशत, डोजीकॉइन में 7.1 प्रतिशत, कार्डेनो में 6.1 प्रतिशत और एथेरियम में 5.59 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।
 

रोहित शर्मा ‘सिक्सर किंग’ बनने से मात्र एक कदम दूर..

0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रच सकते हैं। अगर आज रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी छक्का लगाते हैं तो वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के सिक्सर किंग बन जाएंगे।

रोहित शर्मा अभी तक 137 T20I मैचों में 172 छक्के लगा चुके हैं, अगर रोहित आज एक भी छक्का लगाते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित और गप्टिल के बाद क्रिस गेल का नाम आता है जिन्होंने 79 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं। वहीं चौथे नंबर पर इयोन मोर्गन (120) और पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (118) हैं। 

बात अगर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 की करें तो भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला रहने वाला है। दरअसल, सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत तीन मैच की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। अगर आज नागपुर में भी भारत हारता है तो वह सीरीज गंवा देगा। 

टाटा स्टील बोर्ड ने छह सहायक कंपनियों के विलय को दी मंजूरी

0

देश के प्रतिष्ठित टाटा ग्रुप की इस्पात कंपनी टाटा स्टील अपनी छह सहायक कंपनियों का खुद में विलय करेगी। शुक्रवार को कंपनी की ओर से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से बयान में बताया गया है कि इससे जुड़े एक प्रस्ताव को कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। बयान में यह भी कहा गया है कि टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने छह सहायक कंपनियों के टाटा स्टील में प्रस्तावित विलय की योजनाओं पर विचार करने के बाद इसे हरी झंडी दिखा दी है।टाटा स्टील की जिन सब्सिडियरी कंपनियों का विलय होगा वे टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड,द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड,टाटा मेटालिक्स लिमिटेड,द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड,टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड,एसएंडटी माइनिंग कंपनी लिमिटेड हैं।
 

Reliance New Energy ने अमेरिकी सोलर कंपनी में किया 12 मिलियन डॉलर का निवेश

0

केलक्स पेरोव्स्काइट-आधारित सौर प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में काम करती  है। इस कंपनी में हिस्सेदारी रिलायंस न्यू एनर्जी को उच्च दक्षता वाले सौर मॉड्यूल से जुड़ी तकनीक के क्षेत्र में सक्षम बनाएगी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी ने अमेरिका स्थित पेरोव्स्काइट-आधारित सौर प्रौद्योगिकी कंपनी Caelux Corporation में निवेश करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। केलक्स पेरोव्स्काइट-आधारित सौर प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में काम करती  है। इस कंपनी पर मालिकाना हक कंपनी को उच्च दक्षता वाले सौर मॉड्यूल से जुड़ी तकनीक के क्षेत्र में सक्षम बतानी है। यह तकनीक सौर परियोजना के 25 साल के जीवनकाल में काफी कम स्थापित लागत पर 20 प्रतिशत अधिक ऊर्जा का उत्पादन में मदद कर सकती है।रिलायंस न्यू एनर्जी यूएस स्थित कंपनी में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 1.2 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group