Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिआचार संहिता लागू: 5 राज्यों में चुनावों का शंखनाद, जानें नामांकन, वोटिंग...

आचार संहिता लागू: 5 राज्यों में चुनावों का शंखनाद, जानें नामांकन, वोटिंग और रिजल्‍ट की तारीख

आचार संहिता लागू: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते ही आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई। इस दौरान सरकारी मशीनरी एक तरह से चुनाव आयोग के नियंत्रण में रहेगी। मतदान और मतगणना के बाद नतीजों की आधिकारिक घोषणा के साथ ही आचार संहिता हट जाती है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना इन 5 राज्यों के चुनाव काफी अहम हैं क्योंकि इसके बाद सीधे लोकसभा चुनाव होने हैं इसलिए इन विधानसभा चुनावों को सेमीफाइनल की तरह भी देखा जा रहा है. इन पांचों राज्यों के जो भी चुनावी नतीजे होंगे, वो तय करेंगे कि अगली सरकार किस दल की बन सकती है. यही वजह है कि इन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण राज्य राजस्थान और मध्य प्रदेश होने वाले हैं, जहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. कहीं न कहीं ये 2024 की दिशा तय करेंगे. इस बार का विधानसभा चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाला है.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि मिजोरम में सबसे पहले चुनाव करवाए जाएंगे. मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी.  मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. तेलंगाना में 30 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और मिजोरम में 18 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को जारी कर दिए जाएंगे.

8000 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर तैनात होंगी महिलाएं : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 17,734 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 621 पोलिंग स्टेशन के प्रबंधन का जिम्मा पीडब्ल्यूडी स्टाफ के पास होगा. 8,192 पोलिंग स्टेशन का जिम्मा महिलाएं संभालने वाली हैं. 

पांच राज्यों में होंगे 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन : चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांच राज्यों के 679 विधानसभा सीटों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे.

वरिष्ठ नागरिक घर से दे सकेंगे वोट : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा कि 5 राज्यों में 7.8 करोड़ महिला वोटर हैं. 23.6 नई महिला मतदाता इस बार वोट करेंगी. चुनाव आयोग ने सभी 5 राज्यों का दौरा किया. हमने पार्टी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. पोलिंग सेंटर पर हर सुविधा होगी. वरिष्ठ नागरिक घर से वोट दे सकेंगे. 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स की संख्या 24.7 लाख है. कंट्रोल रूम से हर पोलिंग बूथ की निगरानी होगी. 1 लाख 77 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. वोटिंग के 2 दिन पहले प्रचार थम जाएगा.

17 अक्टूबर को जारी होगी वोटिंग लिस्ट : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि पांच राज्यों में 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को वोटिंग लिस्ट जारी होगी, 23 अक्टूबर तक वोटिंग लिस्ट में सुधार का मौका मिलेगा.

60 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि किस राज्य में कितने लोग वोट डालने वाले हैं. उन्होंने बताया कि इस बार 60 लाख युवा वोटर्स पहली बार वोट डालने वाले हैं. मिजोरम में कुल मिलाकर 8.52 लाख वोटर्स हैं. छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ वोटर्स हैं. 

पोस्टल बैलेट के नियम में बदलाव : मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 5 राज्यों में 940 चेकपोस्ट बनाए गए हैं. हर चीज पर नजर रहेगी. हर चेकपोस्ट पर अलग-अलग एजेंसियां रहेंगी. सभी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी. महिला वोटर्स के लिए पोलिंग पर बूथ पर महिला स्टाफ रहेगा. पोस्टल बैलेट के नियम में बदलाव हुआ है. पोस्ट पोल की शिकायत के बाद बदलाव किया गया है.

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना21 अक्‍टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन30 अक्‍टूबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन2 नवंबर 2023
मतदान की तारीख17 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम03 दिसंबर 2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना30 अक्‍टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन6 नवंबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन9 नवंबर 2023
मतदान की तारीख23 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम03 दिसंबर 2023

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना13 अक्‍टूबर (पहला चरण), 21 अक्‍टूबर (दूसरा चरण)
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन20 अक्‍टूबर 2023 (पहला चरण), 30 अक्‍टूबर 2023 (दूसरा चरण)
नामांकन वापसी का अंतिम दिन23 अक्‍टूबर 2023 (पहला चरण), 02 नवंबर 2023 (दूसरा चरण)
मतदान की तारीख07 नवंबर 2023 (पहला चरण), 17 नवंबर 2023 (दूसरा चरण)
चुनाव परिणाम03 दिसंबर 2023

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना13 अक्‍टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन20 अक्‍टूबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन23 अक्‍टूबर 2023
मतदान की तारीख07 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम03 दिसंबर 2023

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना3 नवंबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन10 नवंबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन15 नवंबर 2023
मतदान की तारीख30 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम03 दिसंबर 2023

सभी राज्यों की सीटों का ब्यौरा

1. छत्तीसगढ़ में कुल सीटें : 90
2. मध्य प्रदेश में कुल सीटें : 230
3. राजस्थान में कुल सीटें : 200
4. तेलंगाना में कुल सीटें : 119
5. मिजोरम में कुल सीटें : 40, एससी के लिए आरक्षित सीटें-0, एसटी के लिए आरक्षित सीटें- 39

पांच राज्यों में कब-कब खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल

  1. 1. 6 जनवरी 2024 को मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा.
    2. 3 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा.
    3. 14 जनवरी 2024 को राजस्थान का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा.
    4. 16 जनवरी 2024 को तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.
    5. 17 दिसंबर 2023 को मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments