Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिहटाए जाएंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री!, कांग्रेस आलाकमान एक्शन के मूड में

हटाए जाएंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री!, कांग्रेस आलाकमान एक्शन के मूड में

जानकारी मिली है कि कांग्रेस आलाकमान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारने पर विचार कर रही है और इस मामले जल्दी ही कुछ निर्णय लिया जा सकता है जानकार सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कांग्र्रेस आलाकमान हिमाचल मामले में एक्शन के मूड में है। इस मामले में कहा जा रहा है कि निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़े और राहुल गांधी ले सकते हैं। हुआ यह है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों ने पाला बदल लिया जिसकी वजह से पार्टी को राज्यसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है और यही वजह है कि कांग्रेस आलाकमान सुुखविंदर सिंह सुक्खू से नाराज नजर आ रहा है।आलाकमान को लगता है कि कांग्रेस में विधायकों को टूटने की संभावना है और इसी के चलते कांग्रेस की ओर से हिमाचल प्रदेश में दो आब्जर्वर डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नियुक्त किया गया है। दोनों आब्जर्वर के आज शाम तक हिमाचल पहुंचने की संभावना है। दोनों आब्जवर्स को कहा गया है कि हिमाचल पहुंचें और पार्टी के विधायकों से चर्चा करें और उनकी नाराजगी को दूर करने के लिये हर संभव प्रयास करें।

हिमाचल में राज्यचुनाव में हुआ उलटफेर भाजपा जीती कांग्रेस के मनु सिंघवी हारे

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत दर्ज की। सत्तारूढ़ कांग्रेस को एक आश्चर्यजनक उलटफेर देखने को मिला। मैदान में कांग्रेस के जाने-माने चेहरे अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के छह विधायक और सत्तारुढ़ पार्टी का समर्थन करने वाले तीन निर्दलीयों ने बीजेपी के समर्थन में वोट डाले। जिसके चलते कांग्रेस को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

सुक्खू करना पड़ सकता है अविश्वास प्रस्ताव का सामना

इस घटना ने साफ कर दिया कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर राज्य के विधायकों का विश्वास नह है. जिससे जाहिर तौर पर विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए मंच तैयार हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुकाबला 34-34 मतों से बराबरी पर रहा था लेकिन उसके बाद महाजन को ‘ड्रॉ’ के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। उसके पास 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 विधायक हैं। राज्य में भाजपा के 25 विधायक हैं और तीन विधायक निर्दलीय हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments