Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिनीतीश कुमार तो गिरगिट कोभी टक्कर देते हैं-जयराम नरेश

नीतीश कुमार तो गिरगिट कोभी टक्कर देते हैं-जयराम नरेश

नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़कर एक जहां कांग्र्रेस को तगड़ा झटका दिया है वहीं कांग्र्रेस ने भी नीतीश कुमार पाला बदलकर भाजपा के साथ जाने और उनके हृदय परिवर्तन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्र्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने नीतीश कुमार पर कड़ा हमला करते हुये कहा है कि उनकी हरकतों से गिरगिट भी शरमा जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में साथ चल रहे जयराम रमेश ने कहा, सही समय पर बिहार की जनता नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री को जवाब जरूर देगी। दिल्ली में बैठकर ये लोग मुहूर्त देते हैं। 14 तारीख को जब हमने मणिपुर से यात्रा शुरू की तो मिलिंद देवड़ा को ले गए और अब जब हमारी यात्रा बिहार पहुंचने वाली है तो नीतीश कुमार को ही निकाल लिया। यह अफसोस की बात है कि ऐन वक्त में उन्होंने हमारा साथ छोड़ा। उन्होंने नीतीश कुमार के एग्जिट की पूरी पटकथा दिल्ली से लिखे जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दिल्ली से नरेंद्र मोदी सरकार ने ही तय किया था कि नीतीश कुमार को यात्रा से ठीक पहले मिला लिया जाए। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार ने 23 अक्टूबर को पटना में मीटिंग बुलाई थी। इसमें 18 पार्टियां मौजूद थीं। इसके बाद बेंगलुरु और मुंबई में भी मीटिंग हुई। नीतीश कुमार ने कोई संकेत नहीं दिया कि ऐसा कुछ कर सकते हैं। बिहार में मौसम वैज्ञानिक होते हैं और वहां आया कुमार, गया कुमार भी होते हैं। जयराम रमेश ने कहा कि ये तो गिरगिट को भी कड़ी टक्कर देते हैं। दूसरी ओर कांग्र्रेस के दूसरे नेता राशिद अल्वी ने भी नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति की नई परिभाष गढ़ दी है। बिहार में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता। लेकिन इतना है कि अब देश के लोगों को नेताओं और दलों पर कोई भरोसा नहीं रहेगा। जो कुछ बिहार में हो रहा है, उससे देश के लोग राजनीति में भरोसा करना छोड़ देंगे। दरअसल आज इंडिया अलायंस जिस स्वरूप में है, उसे नीतीश कुमार ने ही धार दी थी। वही उसके शिल्पकार थे औऱ लगातार कांग्रेस के साथ अन्य दलों को जोडऩे के लिए मेहनत कर रहे थे। ऐसे में उनका ही पाला बदल लेना इंडिया अलायंस के लिए बड़ा झटका हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments