वैभव और सैमसन के बीच प्रतिस्पर्धा होना भारतीय क्रिकेट के लिए फायदेमंद : रॉबिन सिंह

0
8

मुम्बई  । पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह के अनुसार अभी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के बीच जगह के लिए जो प्रतिस्पर्धा चल रही है। वह भारतीय क्रिकेट के लिए सकारातमक बात है। रॉबिन के अुनसार इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा से भारतीय टीम को फायदा ही है। साथ ही कहा कि इससे वैभव जैसे युवा खिलाड़ियों को लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करने की प्रेरणा मिलती है। गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव ने सीनियर राष्ट्रीय टीम में भी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। अब भारतीय टी20 टीम के सामने अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत के सूर्यवंशी और सैमसन में से किसी एक को चुनने की चुनौती है, जिसे रॉबिन सिंह एक अच्छी स्थिति मानते हैं।
इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा है कि किसी भी युवा खिलाड़ी को पर्याप्त मौके मिलने चाहिए जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने को स्थापित कर सके। उन्होंने कहा, आप नहीं चाहेंगे कि किसी युवा खिलाड़ी को सिर्फ एक या दो मैच खिलाकर बेंच पर बिठा दिया जाए। मुझे लगता है कि वे दिन अब बीत चुके हैं। रॉबिन ने जोर दिया कि खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के माहौल और दबाव को समझने का समय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी में अपार प्रतिभा है, और यदि उसे कुछ समय के लिए बेंच पर बैठकर इंतजार भी करना पड़े, तो इसमें कोई हर्ज नहीं है, क्योंकि दूसरे खिलाड़ियों ने भी हाल के समय में असाधारण प्रदर्शन किया है। रॉबिन ने आगे कहा, इसलिए, प्रतिस्पर्धा होना अच्छी बात है। यह अच्छी बात है कि लोग आप पर दबाव बनाए रखते हैं, ताकि आप अपने प्रदर्शन में कोई गलती न करें।
गौरतलब है कि वैभव ने 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना आगाज किया था। पदार्पण के बाद से ही भारत द्वारा खेले गए 18 टी20 मैचों में से वैभव को केवल 8 में ही खेलने का मौका मिला है, जो दिखाता है कि चयनकर्ता उन्हें धीरे-धीरे टीम में समायोजित कर रहे हैं। दूसरी ओर, संजू सैमसन ने हाल के समय में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, उन्होंने अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 सीरीज में दो शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म का प्रदर्शन किया। इसके बाद सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए टी20 मैच में 82 रन की बेहतरीन पारी खेलकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
वहीं हाल में जापान में हुए एशियाई खेलों के दौरान भारत ने सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को टीम में मौका दिया था। हालांकि, उस समय अंतिम ग्यारह में सिर्फ एक तेज गेंदबाज और कई स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर शामिल थे, क्योंकि वहां की पिचें स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार थीं। लेकिन अब, जब अंतिम में अधिक तेज गेंदबाजों को शामिल किया जा रहा है, तो वैभव को अभिषेक और सैमसन के साथ पारी शुरु करने का अवसर नहीं मिला पा रहा है।