Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यछत्‍तीसगढChhattisgarh New : विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए CM, जानें मुख्यमंत्री...

Chhattisgarh New : विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए CM, जानें मुख्यमंत्री से जुड़ी 10 बातें

Chhattisgarh New: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया। बताया जा रहा है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि विष्णुदेव साय के नाम ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री की रेस में नहीं था।

रायगढ़ लोकसभा सीट से 4 बार सांसद रहे

रविवार (10 द‍िसंबर) को यहां पार्टी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना। रायगढ़ लोकसभा सीट से 4 बार सांसद चुने गए और पहली मोदी कैब‍िनेट में मंत्री रहे साय ने इस बार कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता है। भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा ओम माथुर, मनसुख मांडविया मौजूद रहे। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने मिलकर विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने 25,541 वोट के अंतर से यह चुनाव जीता है। सनद रहे कि छत्तीसगढ़ की 90 में से 54 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस महज 35 सीटों पर ही सिमट गई।

कौन हैं विष्णु देव साय

  • विष्णु देव साय 2020 से 2022 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
  • अजीत जोगी के बाद विष्णु देव छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बनेंगे हालांकि अजीत जोगी को 2019 में एसटी के रूप में खारिज कर दिया गया था।
  • विष्णु देव साय पीएम मोदी की पहली कैबिनेट में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री रहे थे।
  • छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी रहे थे।
  • विष्णु देव साय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छत्तीसगढ़ के मध्य प्रदेश से अलग होने से पहले 1990-98 के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शुरू की थी।
  • विष्णु देव साय ने इस चुनाव में नॉर्थ छत्तीसगढ़ के कुनकुरी व‍िधानसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक यूडी मिंज को हराकर जीत हासिल की है.विष्णु देव ने 1999 से 2014 तक रायगढ़ लोक सभा सीट से लगातार 4 लोकसभा चुनाव जीते थे।
  • विष्णुदेव साय को बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं द‍िया था।
  • विष्णु देव साय का जन्म जशपुर में हुआ है और राजनीति में आने से पहले वह एक किसान थे।
  • विष्णु देव आद‍िवासी समाज की कंवर जनजाति से आते हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments